Home Politics #जौनपुर जिले में 5 लाख भाजपा सदस्य बनाये जाने का रखा गया...

#जौनपुर जिले में 5 लाख भाजपा सदस्य बनाये जाने का रखा गया लक्ष्य

भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर सम्पन्न

जौनपुर:  जिले के सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा ने जौनपुर जिला में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा कार्यशाला में प्रतीक चिन्ह एवं मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 एक सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू किया जाएगा लखनऊ से 2 व 3 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च किया जाएगा 4 और 5 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 6 व 7 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च होगा। जिले मे 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगी, वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा उन्होंने कहां की यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है।

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है इस बार जिला मे पिछली बार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है।

विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा नए प्रयोग करना होंगे कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे विधानसभा  लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें अवसर पर काम होता है तो इतिहास बनता है।

एमएलसी विद्यासोनकर ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डाक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

सर्वप्रथम जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी। 

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होंगी जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ संगठन पर्व संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व 1 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर कृपाशंकर सिंह ओमप्रकाश सिंह गुलाब सरोज पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह गीता जायसवाल सुधाकर उपाध्याय सुरेंद्र सिंघानिया राजू दादा उमाशंकर सिंह शशि मौर्य धीरू सिंह मम्मन यादव आमोद सिंह रोहन सिंह रागिनी सिंह अनिल गुप्ता अजय सरोज मेराज हैदर सुशांत चौबे अवनीश यादव घनश्याम यादव  मंडल प्रभारी गण मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री गण एव सदस्यता प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version