Home क्राइम JAUNPUR:19 वर्षीय लड़की का 7 दिन बाद भी नही लगा सुराग,माँ ...

JAUNPUR:19 वर्षीय लड़की का 7 दिन बाद भी नही लगा सुराग,माँ परेशान

0

डेहुडा गांव से एक हप्ते से गायक 19 वर्षीय लड़की का अबतक पता नही ,लड़की के मा बाप परेशान है।

Jaunpur News जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डेहुडा गांव की एक महिला अपनी गुम हुई लड़की की तलाश मे पुलिस के रवैये से परेशान होकर दर दर भटकने को मजबूर है। अपनी पुत्री की खोज में बुधवार को न्याय की गुहार को लेकर महिला एसपी दरबार पहुची, पड़ोस के गांव की महिला पर आरोप लगाया कि उसको गायब करने में उसका हाथ है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक  सिंगरामऊ थाना अंतर्गत डेहुडा गांव से एक हप्ते पहले गायब हुई उन्नीस वर्षीय लड़की का अबतक कुछ पता नही चल सका, लड़की की मां को अनहोनी की असंका है। आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुची प्रमिला पत्नी सुबेदार उर्फ पप्पू डेहुडा निवासी लड़की की मां ने SP JAUNPUR को लिखित प्रार्थना पत्र दिया    

शिकायत पत्र मे उसने पड़ोस के उक्त महिला पर आरोप लगते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 10 सितंबर की सुबह 11 बजे से गायब है। लड़की को गुंजन चौहान पुत्री हरिश्चन्द्र चौहान निवासी करनपुर, थाना सिंगरामऊ,  ने लडकी को अपने साथ लिवाकर कही  गयी, लेकिन आज तक उसका कोई पता नही चल रहा है। प्रार्थिनी उसके घर पूछने गयी तो उपरोक्त ने गाली-गुप्ता देते हुए कहा कि नहीं बताउंगी, तुमको जो करना हो कर लो, तुम्हारी लडकी को हमने भगा दिया है, मेरे यहां से चली जाओ नही तो मैं अपने मेली मददगार को बुलवाकर तुम्हारा हाथ-पैर तोडवा दूंगी। प्रार्थिनी रोने लगी और विनय करने लगी कि केवल मेरी लड़की को लौटा दीजिए।

लेकिन उपरोक्त गुंजन ने अपने मो0नं0-9140293494 से मो0नं0-7458999141 से बात करती थी। प्रार्थिनी डरी व सहमी हुई है कि कहीं प्रार्थिनी की लड़की नीतू के साथ कोई अप्रिय घटना ना कर दें। प्रार्थिनी लिखित सूचना थाना सिंगरामऊ पर दिया, लेकिन  थाना अध्यक्ष  सिंगरामऊ ने गाली देते हुए भगा दिया जिसके चलते मेरा सारा परिवार  सामाजिक  और मानसिक रूप से परेशान हो रहा है , उसने एसपी को अपने किसी अधीनस्थ अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग  किया है उक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही एवं प्रार्थिनी की लड़की की खोजबीन करवाने की बात कही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version