Home Blog Page 128

नव निर्मित मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापित

0
नव निर्मित मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापित

खुटहन [जौनपुर ] महमदपुर गुलरा गांव में शिवालय के बगल नव निर्मित मंदिर में शुक्रवार को हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके पूर्व प्रतिमा को फूल माला से सजे रथ पर रख कर गाजे बाजे के साथ सियरावासी,सुतौली, महमदपुर और गुलरा गांव का भ्रमण कराया गया। पंडित रामप्यारे दूबे व उमेश दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराया।

अधिवक्ता स्व गोरखनाथ पाण्डेय की पावन स्मृति में ग्रामीणों के सहयोग से सामूहिक मंदिर का निर्माण कराया गया। जिसमें गांव की युवा शक्तियों के द्वारा अर्थ दान से लेकर श्रमदान तक किया गया। लाखों की लागत से बन कर तैयार हुए मंदिर में मूर्ति स्थापित होते ही भक्त गणों की जयकार से पूरा पांडाल गुंजायमान हो गया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों को संबोधित करते हुए कथा वाचक पंडित परमानंद तिवारी ने कहा कि सेवा से बड़ी भक्ति कोई नहीं है। स्वयं हनुमान जी सेवक के रूप में ही प्रभु के सबसे अनन्य बने। आगे कहा कि सभी देवों में अमर व कलयुग के जीवंत देव हैं पवनसुत। इस मौके पर श्रीपाल पाण्डेय। राम अनंद पाण्डेय, श्रीप्रकाश पाण्डेय,कैलाश नाथ पांडेय, शिवपूजन पाण्डेय,राजन, मिंटू,डब्लू,पिंटू, जगदंबा,काली प्रसाद, अखिलेश आदि मौजूद रहे। एडवोकेट राकेश पाण्डेय ने आगतो का स्वागत किया

क्यो नही खेलती बहू पहली होली ससुराल में?

0
क्यो नही खेलती बहू पहली होली ससुराल में?
क्यो नही खेलती बहू पहली होली ससुराल में?

हिन्दू धर्म से जुड़े त्योहारों के अनेक मान्यताएँ हैं अनेकों परम्पराएँ है, कुछ तो ऐसे है जिससे पारिवारिक समरसता प्राचीन काल से लेकर आजतक झलकती है ऐसी ही कुछ मान्यताएँ रंगों के त्योहार होली को लेकर है, होली में सभी एक ही रंग के नज़र आते हैं। क्या बुढ़े, क्या जवान, क्या नयी नवेली दूल्हन सभी रंगों में रंगे नज़र आते हैं। हर तरफ़ बस उल्लास ही उल्लास नज़र आता है, यह त्योहार सारी कटुता को भूल कर मिठास का संदेश देता है,मगर इस होली को लेकर कुछ मान्यताएँ हैं कुछ परम्पराएँ है जिस को लोग आज भी कड़ाई से पालन करते हैं,जैसे नई नवेली दूल्हन को पहली होली अपने ससुराल में नहीं खेलनी चाहिए। दुल्हे को अपनी पहली होली ससुराल में खेलनी चाहिए आदि आदि।
इन्ही सब मान्यताओं को हम अपने इस लेख के माध्यम से अपने पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।


नई नवेली बहू को क्यों नहीं खेलनी चाहिए पहली होली ससुराल में? मान्यताओं के अनुसार जिस लड़की की नई नई शादी हुईं हो उसकी पहली होली ससुराल में नहीं बीतनी या खेलनी चाहिए ऐसा कहा जाता है कि यदि सास और बहु दोनों एक साथ होलिका दहन होतें हुए देखती है तो उनके रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो जाती है। कुछ अन्य बातें भी होती है जैसे नई दुल्हन पहली बार अपने माता पिता को छोड़ कर आई रहती है जिस कारण वह उतनी सहज नहीं रह पाती है इस कारण वह पुरी खुशी के साथ इस त्योहार का आनंद नहीं ले पाएगी इस कारण भी यह परम्परा शायद शुरू की गई होगी। कुछ मान्यताओं के अनुसार यदि नई बहू अपनी पहली होली अपने पीहर में मनाती है तो दोनों परिवार के रिश्तों में मधुरता आती है।


कुछ अन्य मान्यताओं के अनुसार गर्भवती स्त्री को भी अपनी पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए। इससे उसके बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है दामाद को पहली होली ससुराल में क्यों मनानी या खेलनी चाहिए? एक तरफ़ नई नवेली बहू को अपनी पहली होली ससुराल में मनाने से मनाही की गई है तो वही दूसरी तरफ दुल्हा के लिए अपनी पहली होली ससुराल में ही खेलने को कहा गया है। मान्यताओं के अनुसार यदि दामाद अपनी पहली होली अपने ससुराल में अपने सास ससुर तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ मनाता या खेलता है तो सास ससुर तथा अन्य रिश्तेदारों से उसके संबंध मधुर हो जाते हैं। जीवन में कभी किसी प्रकार की कटुता नहीं आती है। यदि सही अर्थों में देखा जाए तो यह त्योहार आपसी मेल मिलाप भाई चारे का त्योहार है। उपरोक्त दी गई सारी जानकारी प्रवचनों, स्थानीय मान्यताओं, लोक कथाओं, एवं बडे़ बुढो़ के अनुभवों पर आधारित है

  • mohammad kasim

jauNpur News जौनपुर के 4 पहिया, मोटरसाइकिल वाहन स्वामियों के लिए जरूरी सूचना

0
Oplus_131072

jaunpur NEWS जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने जनपद के समस्त व्यावसायिक वाहनों (यथा-ट्रक/वस/टैक्सी आटो) के स्वामियों को अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा वाहनों से सम्बन्धित समस्त जानकारी/सूचना (टैक्स/फिटनेस/परमिट/बीमा/प्रदूषण इत्यादि) वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर प्रेषित किया जाता है तथा वाहन से सम्बन्धित किसी भी कार्य के लिये आवेदन करने पर आवेदक के जानकारी एवं स्वीकार्यता हेतु वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर ओ०टी०पी० जाता है।

 अतः समस्त व्यावसायिक वाहनों (यथा-ट्रक/बस/टैक्सी/आटो) के स्वामी अपने नाम से पंजीकृत वाहनों पर एक सप्ताह के अन्दर अपना मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें, ताकि समस्त सूचनाए ससमय कार्यालय द्वारा संप्रेषित की जा सकें। अन्यथा की स्थिति में परिवहन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त सेवायें एवं सूचना की जानकारी आपको प्राप्त नहीं हो पायेगी साथ ही आपके वाहन से सम्बन्धित किसी भी कार्य का सम्पादन भी नहीं हो पायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी, परिवहन कार्यालय इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

JAUNPUR TRAFFIC जौनपुर शहर में सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को अब बाइक फैंटम हटवाएंगे

0
Oplus_131072


JAUNPUR TRAFFIC NEWS : जौनपुर शहर क्षेत्र के यातायात व्यवस्था को सुगम, सुचारू, सरल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश आठ बाइक फैंटम को शहर में 07 निर्धारित रुट पर चलाये जाने के लिये यातायात कार्यालय से सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो अपने अपने निर्धारित रूटों पर यातायात व्यवस्था के तहत सड़कों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाने के साथ साथ यातायात को सामान्य बनाने के साथ साथ प्रवर्तन का भी कार्य करेंगे।

बाइक संख्या 1 का रुट – लाइन बाजार चौराहा, कलेक्ट्रेड, सिविल लाइन, जोगियापुर पुल, अंबेडकर तिराहा, मातापुर रेलवे क्रॉसिंग, टीडी कॉलेज उत्तरी गेट, शेखपुर, रोडवेज तिराहा तक ।
बाइक संख्या 2 का रुट – वाजिदपुर, पॉलिटेक्निक, नईगंज, मछली शहर पड़ाव, बदलापुर पड़ाव, कालिचाबाद, मुरादगंज, सीहीपुर रेलवे क्रासिंग, मडियाहू ओवर ब्रिज तक ।

बाइक संख्या 3 का रुट – वाजिदपुर, जेसिज, जोगियापुर पुल, रिवरव्यू, सिपाह, सेंट पैट्रिक, पचहटिया, प्रसाद तिराहा, विशेश्वरपुर, आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग, कुत्तुपुर तक ।

बाइक संख्या 4 का रुट – पॉलिटेक्निक, रुहट्टा, किसन काफी, मछली शहर पड़ाव, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, शाही पुल, चहारसू तक ।

बाइक संख्या 5 का रुट – जेसिस चौराहा, चंद्रा, जेपी, मोती ड्रेसेज, जेपी, भाजपा तिराहा, ओलनगंज, गुप्ता शू हाउस, सदभावना तिराहा, मछरहट्टा, जोगियापुर पुल तक ।

बाइक संख्या 6 का रुट – चहारसू, कोतवाली, चांद मेडिकल, बड़ी मस्जिद, मल्हनी पड़ाव, शाहगंज पड़ावल, शंकर मंडी, कुत्तुपुर, चांद मेडिकल तक ।

बाइक संख्या 7 का रुट – कोतवाली, सब्जी मंडी, सुतहट्टी, भंडारी, सुतहट्टी, अटाला, किला, अशोक टॉकीज, अटाला, पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका, कोतवाली, मानिक चौक, सिपाह तक ।

बाइक संख्या 8 का रुट – इनके निगरानी/सहयोग में 01 उप निरीक्षक यातायात द्वारा आवश्यकतानुसार ।

उपरोक्त रुट पर ये बाइक फैंटम सुबह 9:00 से रात्रि 21:00 तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे व वाहनों के आवागमन को सुचारु रुप से संचालित करायेंगे । इनके द्वारा ये ध्यान रखा जायेगा कि शहर में कही भी यातायात बाधित न होने पाये । इनके द्वारा सड़क पर गलत तरिके से खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया जायेगा, आवश्यकता पड़नें पर प्रवर्तन की कार्यवाही भी करेंगें । इनके पास वायरलेस सेट, बाडीवार्न कैमरा,व सेफ्टी टॉर्च उपलब्ध होगा ।

JAUNPUR TRAFFIC POLICE

Jaunpur News उलट कर रखा गया डस्टबिन

0
Oplus_131072

नगर पंचायत कजगांव में उलट कर रखा गया डस्टबिन।

  • नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा लीन!

JAUNPUR NEWS जौनपुर। जिले के नगर पंचायत कजगांव के द्वारा कूड़े-कचरों फेंकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया गया।उलट कर रखे डस्टबिन को लेकर लोगों में चर्चा बना हुआ है। जहां एक तरफ सरकार के द्वारा नगर पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए नगर पंचायतों में जगह-जगह डस्टबिन रखवाये गये हैं वहीं नगर पंचायत का उलटकर रखवाया गया डस्टबिन रास्ते से गुजरने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बता दें कि एक तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी यह दावा करते है कि कजगांव नगर पंचायत में साफ-सफाई समय-समय से होती है।

इसके बावजूद देखा जा रहा था कि नगर पंचायत द्वारा कचरा फेंकने वाले डस्टबिन को ही उलट कर रखवा दिया गया। नगरवासियों ने बताया कि यह डस्टबिन काफी दिनों से उलट कर रखा गया है। यह नगर पंचायत पूरी तरह से स्वच्छ भारत मिशन योजना पर पलीता लगा रहा है। इस प्रकार का कारनामा देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पूरी तरह से कुम्भ कर्णी निद्रा में लीन पड़े हुए।

Jaunpur News जौनपुर पुलिस बलवा से निपटने के लिए तैयार

0

JAUNPUR Jb NEWS जौनपुर पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ तथा जनपद में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्रिल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये। ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट , फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर रिहल्सल कराया गया।

Jaunpur News जौनपुर पुलिस बलवा से निपटने के लिए तैयार

ड्रिल के रिहल्सल से पुलिस बल को आने वाले आगामी त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाद परेड अर्दली रुम कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।

Jaunpur News जौनपुर पुलिस बलवा से निपटने के लिए तैयार

गौरतलब हों कि गुरुवार को डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई थी बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। होलिका दहन स्थल के आसपास सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।


अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि यदि कहीं जर्जर तार हो तो उसे तत्काल बदल दिए जाए, त्योहारों के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या न आने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लिया जाए और यदि कोई सीसीटीवी खराब है तो उसे तत्काल ठीक करना सुनिश्चित किया जाए।


शांति समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 बजे तक ही रंग खेला जाए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए अपील किया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 तक ही रंग खेला जाए तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाए।


अभिहित अधिकारी खाद्य को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किया जाए, जिसमें दूध, खोवा सहित अन्य दुग्ध पदार्थो आदि में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए, इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि एक समिति बनाकर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही करे।


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सीओ और उप जिलाधिकारी तहसीलों में भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। सभी को निर्देशित दिया कि त्योहार रजिस्टर को अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाए, त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार से बचे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक में कहा कि जौनपुर बुद्धिजीवियों का शहर है इसलिए आगामी त्यौहारों को गंगा जमुनी की तहजीब रखते हुए मनाया जाए। सभी एसडीएम व सीओ तहसीलों पर भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।


Up Board nakal Exam गिरोह के प्रधानाचार्य समेत 6 सदस्य गिरफ़्तार

0
6 members including the principal of the Up Board copy exam gang arrested
6 members including the principal of the Up Board copy exam gang arrested

6 members including the principal of the Up Board copy exam gang arrested

UP BOARD EXAM 2025 लखनऊ ( आजमगढ़ क्राइम न्यूज़ ) उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रधानाचार्या समेत नकल कराने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्य आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र गम्भीरपुर से गिरफ्तार।

6 मार्च को एसटीएफ़ , उत्तर प्रदेश को यूपी माध्यमिक षिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 में प्रधानाचार्या सहित नकल कराने वाले गिरोह के 06 सदस्य जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र गम्भीरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • श्रीमती बबिता तिवारी, प्रधानाचार्या पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर। जनपद आजमगढ।(प्रधानाचार्या)
    नवनीत राय पुत्र निखलेश राय निवासी भैंसकुर थाना बरदह जनपद आजमगढ। (सॉल्वर)
    राधेश्याम पुत्र रामप्रकाश सरोज निवासी उत्तर गांवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ। (सॉल्वर)
    शीतल तिवारी पुत्री प्रमोद तिवारी निवासी मुडहर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।(सॉल्वर)
    निधि पुत्री रविन्द्र प्रसाद निवासी मेहरो थाना देवगांव जनपद आजमगढ। (सॉल्वर)
    धर्मलेश सरोज पुत्र दिलराम सरोज निवासी मुडहर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ। (जनसेवा केन्द्र संचालक)

गिरफ्तारी का स्थान

पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़।
बरामदगी- 03 अदद मोबाइल फोन5 अदद प्रवेश पत्र।4 अदद कूटरचित आधार कार्ड।
6 अदद इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र।7 अदद परीक्षा कापी।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदो में दिनांक 24 फरवरी से प्रारम्भ हुयी बोर्ड परीक्षाआंे मे अवैध वसूली के माध्यम से सामूहिक नकल कराने वाले नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने के उत्तर प्रदेष, शासन द्वारा निर्देषित किया गया था। जिसके अनुपालन में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना सकंलन एवं कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी द्वारा भी अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

गुरुवार को निरीक्षक पुनीत परिहार एवं निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम वाराणसी जनपद आजमगढ़ में भ्रमणषील थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा है। उक्त परीक्षा में पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ में प्रधानाचार्या द्वारा परीक्षा कक्ष में कुछ परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वरों को बैठाकर कापी लिखवायी जा रही है, जिसके लिये छात्रों से भारी धनराषि वसूली गयी है।

प्राप्त सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा श्री उपेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद आजमगढ, हरिशंकर दूबे सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बसंतलाल, थानाध्यक्ष गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को साथ लेकर उक्त विद्यालय में सम्बन्धित परीक्षा कक्षों में चेकिंग की गयी तो उपरोक्त सॉल्वरों को दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठकर कापी लिखते हुये पाया गया, जिस पर उन्हेे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ की प्रधानाचार्या एवं परीक्षार्थियों के आधार कार्ड के फोटो के स्थान पर सॉल्वरों का फोटो लगाकर कूटरचित आधार कार्ड तैयार करने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक धर्मलेश सरोज उक्त को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों नेे पूछताछ पर बताया कि दिनांक 24 फरवरी से यू0पी0 बोर्ड के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा प्रारम्भ है। पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा, गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के प्रबंधक विजय तिवारी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती बबिता तिवारी को उक्त कालेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है। इनके द्वारा अपने विद्यालय में नकल करवायी जा रही थी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कक्ष में सॉल्वर के माध्यम से कापी लिखवाने का प्रति परीक्षार्थी 20 हजार रूपये एवं परीक्षा केन्द्र के बाहर कापी लिखवाने का प्रति परीक्षार्थी 50 हजार रूपये संबंधित परीक्षार्थियों से वसूला गया था। इस प्रकार इन लोगों द्वारा लाखों रूपये वसूला गया है। इनके द्वारा जनसेवा संचालक धर्मलेश सरोज को भी अपने योजना में शामिल कर लिया गया था। धर्मलेश सरोज द्वारा अपने जनसेवा केन्द्र पर संबंधित परीक्षार्थियों के आधार कार्ड में उनके फोटो के स्थान पर सॉल्वरों के फोटो को लगाकर नया आधार कार्ड बना दिया गया था। परीक्षार्थी अनिल कुमार पुत्र संतलाल निवासी भैंसकुर थाना बरदह जनपद आजमगढ डुप्लीकेट कापी लेकर अपने परीक्षा कक्ष में बैठा था और उसकी कापी परीक्षा केन्द्र से लगभग 100 मीटर दूर राजू सरोज एवं संजय सरोज पुत्रगण महेन्द्र सरोज निवासी मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के घर पर सॉल्वर से लिखवायी जा रही थी। विशाल राय उर्फ शोले एवं निलेश तिवारी उर्फ छोटू स्कूल से कापी बाहर ले जाकर सॉल्वर के माध्यम से लिखवाते थे और लिखवाने के बाद कापी स्कूल में जमा कराते थे।

उक्त इण्टर कॉलेज का प्रबंधक विजय तिवारी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ का रजिस्टर्ड हिस्ट्रीशीटर है और इसके कई स्कूल/कॉलेज है। प्रबन्धक विजय तिवारी के एवं वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस सम्बन्ध में थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ में मु0अ0सं0 71/25 धारा 318 (4),338, 336 (3) 340 (2 )बीएनएस व 8,9,13 (5)उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 का अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

HOLI पर माहौल खराब किया तो हो सकती है जेल     

0
HOLI पर माहौल खराब किया तो हो सकती है जेल     
HOLI पर माहौल खराब किया तो हो सकती है जेल     

Strict action will be taken against those who spoil the atmosphere on Holi, DM jaunpur gave instructions

Holi Guidelines 2025 जौनपुर 06 मार्च : जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। होलिका दहन स्थल के आसपास सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि यदि कहीं जर्जर तार हो तो उसे तत्काल बदल दिए जाए, त्योहारों के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या न आने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लिया जाए और यदि कोई सीसीटीवी खराब है तो उसे तत्काल ठीक करना सुनिश्चित किया जाए।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में HOLI शांति समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12. बजे तक ही रंग खेला जाए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए अपील किया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 तक ही रंग खेला जाए तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाए।अभिहित अधिकारी खाद्य को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किया जाए, जिसमें दूध, खोवा सहित अन्य दुग्ध पदार्थो आदि में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए, इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि एक समिति बनाकर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही करे।
         

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सीओ और उप जिलाधिकारी तहसीलों में भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। सभी को निर्देशित दिया कि त्योहार रजिस्टर को अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाए, त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार से बचे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस अधीक्षक में कहा कि जौनपुर बुद्धिजीवियों का शहर है इसलिए आगामी त्यौहारों को गंगा जमुनी की तहजीब रखते हुए मनाया जाए। सभी एसडीएम व सीओ तहसीलों पर भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा

0
जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा
जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा

Artists of the district will get an opportunity to hone their talents in Jaunpur Mahotsav

जौनपुर : शाही किला में 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के तैयारी के संबंध में बैठक खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सिपाह स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव  रहे। बैठक में नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के मंच के माध्यम से जनपद के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में 500 से अधिक जोड़े का सामूहिक विवाह के माध्यम से विधि विधान से विवाह कराया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिससे जनपद व देश के नामी कवि भाग लेगे। महोत्सव में सांसद व अभिनेता  रवि किशन, पूर्व सांसद  दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे जी और बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह जी भी अपना अमूल्य समय देगे। महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवार वालों, शाहिद के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता, कला, संस्कृति, गायन, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डा0 रामसूरत मौर्या, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, प्रदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, धर्मपाल कन्नौज, बसंत प्रजापति, नंदलाल, सुनील, सीपीन, यशवन्त साहू, जय विजय, विष्णु, शिव कमल, अभिषेक, पुष्पेंद त्यागी, सचिन पाण्डेय व रमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर: सचल दल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

0
जौनपुर: सचल दल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
जौनपुर: सचल दल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

जौनपुर में सचल दल ने किया मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के विद्यालयों का निरीक्षण

JAUNPUR NEWS जौनपुर :यूपी बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर में सचल दल ने मुंगराबादशाहपुर के हिन्दू इंटर कॉलेज, हिन्दू बालिका इंटर कॉलेज,सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के मां विमला देवी इंटर कालेज सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण टीम का नेतृत्व एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव ने किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने परीक्षा के कक्षों, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा, और परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अन्य कर्मचारियों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उन्हें परीक्षा के नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कक्ष निरीक्षक आई कार्ड अवश्य लगाएं,परीक्षा कक्षों में उचित निगरानी व्यवस्था हो, और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या नकल की स्थिति से बचा जा सके। सचल दल की टीम में सुनील यादव वरिष्ठ सहायक ,इंदु प्रकाश यादव,रेनू पटेल,रश्मि मौर्य रहे।टीम नेसभी विद्यालयों में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की भी सराहना की और सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों को एक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा का वातावरण मिले।

राजेश कुमार यादव ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बोर्ड परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी न हो और विद्यार्थियों को एक पारदर्शी परीक्षा वातावरण मिले। हम सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रख रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।”

इस निरीक्षण से विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वास बना है कि बोर्ड परीक्षा में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से काम किया जा रहा है।

इस पहल से यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार परीक्षा प्रणाली को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।