jaunpur News breaking in hindi जौनपुर 21 फरवरी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, और दवाओं के स्टाक रजिस्टर को देखा। दंत चिकित्सक डॉ. सर्वजीत अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ. अनुपम के द्वारा ओपीडी देखी जा रही थी, डॉ0 अनुपम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उनके द्वारा कुल 84 मरीज अब तक देखे जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उनसे पूछा कि वर्तमान समय में किस तरह के मरीज अधिक संख्या में आ रहे है ,जिस पर डॉ अनुपम ने बताया कि इस समय बुखार, कफ और फंगल इन्फेक्शन के मरीज अधिक की संख्या में आ रहे है।
जिलाधिकारी के द्वारा दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध मिली। उन्होंने एक्स-रे कराने आई मरीज दिव्या और डिलीवरी के लिए आई पूनम से सीएचसी में इलाज के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लेबर वार्ड में स्टाफ नर्स आकांक्षा से पूछा कि इस महीने कितनी डिलीवरी हुई है जिस पर उन्होंने बताया कि कल 24 डिलीवरी स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई है।
जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिया कि समय से स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित होकर मरीजों का अच्छे से ईलाज किया जाए।आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उनके कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए सभी लोग ईमानदारी से कार्य करते हुए सौपे गये दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मरीजों के बेडशीट समय से बदल दिये जाये और स्वास्थ्य केन्द्र पर सफाई होती रहे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट बृजेश, स्टाफ नर्स सीमा एक्स रे टेक्निशियन सविता, वार्ड बाय विनय और अनिल लैब टेक्नीशियन विकास सहित अन्य उपस्थित रहे।
jaunpur News जौनपुर : लखनऊ कारागार मुख्यालय के निर्देश के अनुपालन में जिला कारागार जौनपुर में बंद सभी 909 कैदी को केंद्रीय कारागार प्रयागराज से महाकुंभ का दिव्य जल लाकर वैदिक मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ सभी कैदी को महाकुंभ स्नान मंत्र के उच्चारण कथा कलश पूजन के बाद सभी कैदी को को पवित्र जल से दिव्य अमृत स्नान कराया गया सभी कैदी में हर्षोल्लाह देखा गया एवं पूरे कारागार में दिव्य महाकुंभ की अनुभूति हुई कारागार पूरी तरह से यज्ञ मैं अजय कुमार राय कहां से आ गया यार अपने सेहो गया इस अवसर पर जेलर अजय कुमार राय चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार राव एवं सभी उप जिला कारागार के ने भाग लियासभी कर्मचारी एवं सभी कैदी उपस्थित थे या गया कलश पूजन मंत्र उच्चार एवं यज्ञ में पुरोहित की भूमिका में जेल में बंद कैदी राजेश तिवारी राजेंद्र उपाध्याय करें दिन ने भाग लिया ।
कवि वीरेंद्र'वत्स' की कविता पढ़ YOGI ने विपक्ष पर बोला हमला
जौनपुर। उत्तर- प्रदेश बजट सत्र 2025 को लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ की कविता पढ़कर विपक्ष पर हमला बोला। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर विपक्ष द्वारा विदेश में घटने वाली कई घटनाओं को महाकुंभ के साथ जोड़कर दुष्प्रचार किया जा रहा था। दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए सीएम योगी ने वीरेंद्र ‘वत्स’ की कविता “
बड़ा हसीन है उनकी ज़बान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं। जिन्होंने रात में चुन-चुन के बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं।”
सुनाकर विपक्ष पर सवाल उठाया। महाकुंभ के विषय पर योगी अपनी बात रख रहे थे जिस पर कविता के माध्यम से उन्होंने विपक्ष पर दोहरा चरित्र का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया मुसलमानों से उर्दू पढ़वाते हैं और अपने बच्चों को अंग्रेजी पढ़वाते हैं यह उनका दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है। मुख्यमंत्री इन पंक्तियों के माध्यम से समाज में हिंदू -मुस्लिम में मतभेद उत्पन्न करने पर सपा पर जमकर बरसे।
वीरेंद्र सिंह ‘वत्स’ सुल्तानपुर जनपद के करौदी कला विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव के निवासी हैं। इन्होंने हनुमत इंटर कॉलेज सूरापुर से 1978 में हाईस्कूल व 1980 में इंटरमीडिएट, 1982 में सुइथाकला क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर से बीए, 1986 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की। इन्हें साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई उपलब्धियां और सम्मान प्राप्त हैं। श्री वत्स को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान प्राप्त हुआ है। नार्वे से अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, मुंबई में डॉ. राम मनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता व अटल बिहारी वाजपेई सम्मान, उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति सम्मान, लखनऊ का अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मान मिल चुका है। गजल ‘कोई तो बात उठे’ काफी चर्चित हुई। सीएम योगी विधानसभा के बजट सत्र में इस ग़ज़ल का शेर पढ़ते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भी संसद में पढ़ते हुए नजर आते हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक अभियानों के गीत लिखे हैं। दिल्ली के राजपथ पर निकली 2021, 22, 23 व 24 की उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस झांकी में शामिल हैं जिनमें आपके लिखे गीत विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा और जहां अयोध्या सियाराम की देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती धन्य धन्य उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक अंक मिले।
दोनों वर्ष में झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुए और पुरस्कार भी मिले। इतना ही नहीं चौरी- चौरा और सुहेलदेव जयंती महोत्सव पर लिखे आपके गीतों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली और सराहना की गई। कोई तो बात उठे गजल संग्रह, अंत नहीं यह और तू जीत के लिए बना काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। प्रयागराज में छात्र जीवन के दौरान महादेवी वर्मा, डॉक्टर राजकुमार वर्मा, डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉक्टर रामस्वरूप चतुर्वेदी और डॉक्टर मोहन अवस्थी जैसे सिद्ध रचनाकारों तथा आचार्यों का स्नेह और सानिध्य मिला। इनके द्वारा लिए गए साक्षात्कार देश के प्रतिष्ठित समाचार में भी प्रकाशित हो चुके हैं।
टैबलेट पाकर बसंती देवी आईटीआई कॉलेज के छात्रों के खिले चेहरे
JAUNPUR NEWS शाहगंज [जौनपुर ] बसंती देवी आईटीआई में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष विवेक साधु तिवारी रहे। टैबलेट वितरण कर कहा कि शिक्षा में तकनीक का महत्व है । बगैर इसके देश प्रदेश समाज तेज गति से उत्थान नहीं कर सकता।विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने भी अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने आज के परिवेश में टैबलेट, मोबाइल आदि के अच्छे व बुरे परिणाम पर चर्चा की।
संस्थान के प्रबंधक डा राजकुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के कोषाध्यक्ष और सूर्या हॉस्पिटल निदेशक डा सुधाकर मिश्र ने सरकार की टैबलेट वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से प्रदेश के लाखों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। अंत में संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विकास जायसवाल ने किया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक इशनारायण मिश्र, सुनील तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, अजीम खान रतन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विपिन यादव के आकस्मिक निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
जौनपुर। वाजिदपुर स्थित वीडीएस मोटर्स पर कार्यरत व परानापट्टी (शिवापार) गांव निवासी विपिन यादव 24 वर्ष पुत्र धनराज यादव की नईगंज स्थित एक हॉस्पिटल पर इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृत आत्म की शांति हेतु मौजूद लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर भावभीने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्री यादव को याद करते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर एजेंसी के मालिक सर्वेश सिंह ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से हम लोग काफी दुखी हैं।
उनके मृदुल स्वभाव और कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा । वह हमारे घर का एक सदस्य था।उनके कार्यों को बताते हुए कहा कि किसी के द्वारा जो भी कार्य सौंपा जाता रहा उसे अविलंब पूरा कर देते रहे। इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए वंदेश सिंह ने कहा कि विपिन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। थोड़े ही दिन में हम लोग उसके कार्यों के कायल हो गए थे। जो भी आता वह पहली ही मुलाकात में उसे विपिन अपना बना लेते थे। आज उनकी कमी सबको खल रही है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दौरान डॉ वीरेंद्र यादव, डॉक्टर पीयूष श्रीवास्तव, सपा नेता भानु मौर्य, पत्रकार शुभांशु जायसवाल, अमित निगम, सनी, सुशील चौधरी, ज्ञान चंद्र,जितेंद्र यादव, सतीश यादव ,राहुल प्रजापति प्रमोद सेठ, जितेंद्र सोनकर व गोरख यादव मौजूद रहे।
Ramesh Chandra Srivastava became District Vice President, Pradeep General Secretary
रमेश चंद्र श्रीवास्तव बने जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बने महासचिव संदीप बने संगठन महासचिव
जौनपुर।राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई मयंक श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल जौहरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एन के सिन्हा,राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार माथुर जयपुर, राष्ट्रीय सचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया से विचार विमर्श कर जौनपुर जिले टीम घोषित किया जिसमें जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव जिला महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव कोटवा, जिला संगठन महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, बनाए गए । जिला उपाध्यक्ष पद पर रमेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,
प्रमोद श्रीवास्तव पूर्व बैंक अधिकारी, डॉ आशीष श्रीवास्तव कबूलपुर, अमर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट हुए। वही जिला संगठन सचिव पद पर रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, जिला मंत्री पद पर श्रीमती सरला श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, अवनीश श्रीवास्तव दीपक, रूपेश श्रीवास्तव, मंगल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव पूर्व डीपीआरओ, देवेन्द्र श्रीवास्तव बनाए गए। महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमति श्रीवास्तव अध्यापिका, जितेंद्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्षऔर अंजनी श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री बनाये गए है। जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी की एक बैठक रविवार 23 फरवरी को दोपहर माता मैहर देवी जी मंदिर उमरपुर में आयोजित किया गया है सभी पदाधिकारी आमंत्रित है। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर टीम घोषित होने पर राकेश श्रीवास्तव साधु,चंद्रमोहन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, संजय श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, दयाल सरन श्रीवास्तव, डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, मनोज श्रीवास्तव ,संतोष श्रीवास्तव, अजय वर्मा ,गौरव श्रीवास्तव राजा,अमित श्रीवास्तव , मुन्ना श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव डॉ संजय श्रीवास्तव,रवि श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव आदि ने बधाई दिया।
पीयू में आरटीआई व जनहित गारंटी अधिनियम पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
JAUNPUR RTI NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 एवं जनहित गारंटी अधिनियम 2011 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से किया गया। इसमें आरटीआई ऑनलाइन उत्तर प्रदेश के टीम हेड डॉ. राहुल सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि ने आरटीआई अधिनियम 2005 एवं जनहित गारंटी अधिनियम 2011 की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम नागरिकों को सरकारी विभागों से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के तहत नागरिकों को सरकारी सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है।
उन्होंने प्रतिभागियों को इन कानूनों का सही ढंग से उपयोग करने के तरीके बताए और कहा कि आरटीआई कैसे भ्रष्टाचार को रोकने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना का मुख्य मकसद पारदर्शिता था। सूचना ऑब्जेक्ट के रूप में है, सूचना वही मिलेगी जो भौतिक रूप में हो या उनके ऑफिस के रिकॉर्ड में हो। 250 देश में सूचना के अधिकार को लागू किया गया है।
कार्यशाला में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि इसका उपयोग सकारात्मक होना चाहिए। इसके दुरुपयोग से संबंधित व्यक्ति और दफ्तरों की परेशानियां बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आज RTI की वजह से हर अधिकारी पारदर्शिता से काम कर रहा हैं। छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने अध्यक्षीय उद्बबोधन में कहा कि आज आरटीआई की वजह से दफ्तरों की कार्यशैली में पारदर्शिता आई है। सूचनाओं को प्राप्त करने का यह अचूक हथियार है। कार्यक्रम का संचालन उद्देश्य सिंह ने किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. राजकुमार, प्रो. प्रमोद कुमार यादव. डॉ.रसिकेश, डॉ नृपेन्द्र सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ आलोक गुप्ता ,डॉ प्र्मेंद्र विक्रम सिंह, डॉ .आलोक दास, डॉ प्रियंका सिंह आदि मौजूद थीं।
jaunpur News जौनपुर 20 फरवरी,। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया कि निदेशालय समाज कल्याण, लखनऊ के निर्देश के क्रम में वृद्वाश्रम सैय्यद अलीपुर सदर जौनपुर में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को आरक्षित बस से जिसमें 19 महिलायें व 28 पुरूष अर्थात कुल 47 वरिष्ठ नागरिकों को महाकुम्भ प्रयागराज का तीर्थाटन/स्नान कराया गया। उक्त बस दिनांक 20 फरवरी को उक्त वृद्वाश्रम सकुशल वापस आ गयी। संगम जाने वाले वरिष्ठ नागरिक श्री कृष्ण कुमार पाठक उम्र 67 वर्ष ने बताया कि कुम्भ मेलें में समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध गाड़ियों से संगम तट ले जाकर स्नान कराया गया साथ ही रहने खाने पीने व शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गयी थी।
वरिष्ठ नागरिकों को सहायतार्थ द्विव्यांग उपकरण भी उपलब्ध कराया गया। पुनः शेष वृद्वजनों को 21 फरवरी को महाकुम्भ में स्नान कराये जाने हेतु ले जाया जायेगा। उक्त तीर्थाटन के अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधान सहायक व प्रबन्धक वृद्वाश्रम भी वरिष्ठ नागरिकों के स्वागत में उपस्थित थे।
JAUNOUR NEWS TODAY : जौनपुर 20 फरवरी: कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि हाईस्कूल इण्टर) परीक्षा वर्ष-2025, 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च के मध्य में दो पालियों में (प्रथम पाली समय-प्रातः 8ः30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 2.00 बजे से 5.15 बजे तक) की अवधि में आयोजित होगी।
कक्षा-10 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 74938, कक्षा-12 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 80164, वर्ष 2025 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 155102 है। कुल 218 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट 06, सेक्टर मजिस्ट्रेट 23 एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट 218 तैनात किये गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन में अनुचित साधनों का प्रयोग एवं प्रश्न पत्रों के समय से पूर्व प्रकटन को रोकने, साल्वर गिरोह का निषेध करने और संबंधित सभी मामलों में दंड की व्यवस्था करने के लिए नवीन अधिनियम बनाया गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सार्वजनिक परीक्षा में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता लाना है। इसमें छात्रों को उनके भविष्य के दृष्टिगत आपराधिक दायित्व से मुक्त रखा गया है परंतु सार्वजनिक परीक्षाओं को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले दोषियों के विरुद्ध निर्णायक और कठोर कार्रवाई का प्राविधान किया गया है। सार्वजनिक परीक्षा के संचालन में सम्मिलित प्रश्न पत्र की तैयारी, कोडिंग डिकोडिंग, मुद्रण. संग्रहण, सुरक्षित अभिरक्षा और वितरण, सार्वजनिक परीक्षा का पर्यवेक्षण, उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन, परिणाम की घोषणा और उससे संबंधित अन्य सभी कार्य किये गये है।
परीक्षार्थी के संदर्भ में किसी व्यक्ति से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से या किसी भी रूप में अनधिकृत सहायता लेना या किसी प्रकार के अनधिकृत गैजेट या का उपयोग करना, परीक्षार्थी के अलावा अन्य व्यक्ति के संदर्भ में अनधिकृत रूप से प्रश्न पत्र के प्रकटन या प्रकटन का प्रयास, किसी सार्वजनिक परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी तरीके से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करना या सहायता करने का प्रयास करना, और परीक्षार्थी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कंप्यूटर नेटवर्क या संसाधन या प्रणाली के साथ छेड़छाड़ करना या करने का प्रयास करना इस अधिनियम के दायरे में आयेगा।
सॉल्वर गिरोह का आशय परीक्षा संस्था के अधिकारी या कर्मचारी और सार्वजनिक परीक्षा के संचालन के लिए लगाए गए संस्था के प्रबंधन या कर्मचारी को छोड़कर ऐसा व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह है जो वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर उपस्थित या उपस्थित होने का प्रयास करने वाला व्यक्ति, सार्वजनिक परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र को परीक्षा से पहले भौतिक या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त कर परीक्षार्थियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके सहायता करने वाला व्यक्ति, या परीक्षार्थी को अनुचित लाभ प्रदान करने के लिए किसी भी तरीके से सम्मिलित होने वाला व्यक्ति से है।
अधिनियम की धारा 14 में किसी व्यक्ति को सार्वजनिक परीक्षा संचालन विषयक कोई सौंपा गया कार्य या कर्तव्य पूरा न करने की दशा में संबंधित व्यक्ति को अधिकतम 7 वर्ष कारावास और जुर्माने, सार्वजनिक परीक्षा संचालन हेतु नियुक्त किसी भी व्यक्ति को धमकी, प्रलोभन या बल प्रयोग द्वारा परीक्षा को प्रभावित करने या करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को धारा 13 (4) में 10 वर्ष तक कारावास और 10 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। साल्वर गिरोह के व्यक्ति द्वारा ऐसा करने पर धारा 13 (5) में आजीवन कारावास और 01 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान। परीक्षा केंद्र से भिन्न किसी अन्य स्थान का प्रयोग सार्वजनिक परीक्षा के लिए करने पर धारा 13(3) में 10 वर्ष तक का कारावास और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है।
यदि परीक्षा के संचालन में अपने कर्तव्यों के आधार पर प्राधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र खोलने और वितरित करने के लिए नियत समय से पूर्व प्रश्नपत्र को खोलेगा या कोई व्यक्ति न्यस्त कार्य के आधार पर ज्ञात कोई जानकारी किसी को देगा तो संबंधित व्यक्ति को धारा 13(3) में 10 वर्ष तक कारावास और 5 लाख तक जुर्माने का प्राविधान है।
ऐसे व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने या प्रवेश का प्रयास करने पर 10 साल तक कारावास एवं 05 लाख तक जुर्माने का प्राविधान जिसे सार्वजनिक परीक्षा से संबंधित कोई कार्य नहीं दिया गया है और जो परीक्षार्थी भी नहीं है। परीक्षा संस्था के अधिकारी/कर्मचारी अथवा परीक्षा के संचालन के लिए लगाए गए संस्था के प्रबंधन/कर्मचारी द्वारा परीक्षार्थी को अनुचित सहायता देने या देने का प्रयास करने पर 10 साल तक के कारावास एवं 10 लाख तक के जुर्माना का प्राविधान है।
पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने बताया कि विभाग के द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल की व्यवस्था, बाह्य नकल की रोकथाम के लिए सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/ थानाध्यक्ष की पेट्रोलिंग। केन्द्र व्यवस्थापकों की सुरक्षा व्यवस्था विषयक समस्याओं का त्वरित निदान। बाधक तत्वों के विरूद्ध नवीन अधिनियम -संज्ञेय अपराध के अन्तर्गत कार्यवाही,सचल दल हेतु सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था, परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में एडिशनल सेट की सुरक्षित अभिरक्षा, अनुचित मुद्रण अथवा प्रकाशन तथा अफवाह आदि पर कठोर कार्यवाही, परीक्षा के पश्चात् उत्तर पुस्तिका संकलन केन्द्र तथा मूल्यॉकन केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू0 राजस्व अजय अम्बष्ट,नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, सहित शान्ति समिति के पदाधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS ACCIDENT : जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 9 श्रद्धालुओ की मौत हो गई इस हादसे में 29 से अधिक लोग घायल है ,सभी घायलों को शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकीत्सालय में भर्ती कराया गया आधादर्जन गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया गया जहा इलाज चल रहा है
प्राप्त जानकारी के मुताविक वाराणसी -लखनऊ नेशनल हाइवे पर जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखन पुर गांव के पास गुरुवार की भोर में किसी अज्ञात वाहन ने JH02AX1652 सफ़ेद रंग की टाटा सूमो में टक्कर मार दी जिसमे 5 लोगो की मौके पर मौ हो गई ,वही दूसरी तरफ इस घटना स्थल से कुछ चंद कदम की दुरी पर श्रद्धालुओ से भरी बस ट्रक से टकरा गई इसमें भी चालक समेत 4 लोगो की मौत हो गई ,इस भीषण सड़क दुर्घटना की जैसे ही जानकारी पुलिस को हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जिला अस्पताल पहुंचे लोगो को डाक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया इलाज के कुछ समय बाद वहाँ के डॉक्टरो ने 9 लोगो की मौत की पुष्टि कर दी ,
गौरतलब हो कि सुबह जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने 8 लोगों की मौत की सूचना दी थी मगर सुबह 9 बजे एक और गंभीर रूप से घायल की मृत्यु हो गई. शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया की हमारे अस्पताल में नौ लोगों को रात्रि में मृत अवस्था में लाया गया था ,जिसमे पांच महिला तीन पुरुष और एक सात साल का बच्चा शामिल था , 29 लोग घायल अवस्था में आए थे जिसमे 6 लोग गंभीर रूप से घायल थे उनको बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया अन्य चार बगैर बताये अस्पताल से चले गए घायलों का इलाज हमारे डॉक्टर्स गंभीरता पूर्वक कर रहे है
जौनपुर सड़क एक्सीडेंट में मृत लोगो के नाम
जनपद जौनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगो की मौत 29 घायल हुए जिसमें 6 लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती सभी मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने घायलों का हाल जाना आपको बताते चले कि इस भीषण सड़क हादसे में जिन लोगो की मृत्यु हुई उनके नाम भगवान सिंह पुत्र स्वर्गीय राम जी मादीपुर, पंजाबी बाग दिल्ली। अनीता पत्नी बसंत लाल मदनपुर पश्चिमी दिल्ली, शकुंतला पत्नी इंद्र कुमार, मादीपुर पंजाबी बाग दिल्ली,दिनेश पुत्र बसंत लाल मादीपुर पंजाबी बाग दिल्ली, सुशीला पत्नी नाथूराम वलितं नगर,भिवानी हरियाणा, बिहान पुत्र भोला सिंह, निवासी अज्ञात है l
जौनपुर सड़क हादसे में घायलों के नाम
गुरुवार को जनपद जौनपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में जिन लोगो के घायल होने की सूचना है उनके नाम और पते इस प्रकार है ,कविता पत्नी आनंद मादीपुर पंजाबी बाग दिल्ली, सरोज पत्नी खेम चंद करोल बाग भावनगर न्यू दिल्ली, सुभाष पुत्र हनुमान प्रसाद मादीपुर पंजाबी बाग प्रसाद नगर न्यू दिल्ली, गीतांजलि पत्नी संजय कुमार पंजाबी बाग न्यू दिल्ली, आशीष पुत्र संजय रोहनी नगर न्यू दिल्ली, लक्ष्मी पत्नी सुभाष जय कॉलोनी न्यू दिल्ली, भगवान सिंह पुत्र स्वगीर्य राम जी पंजाबी बाग न्यू दिल्ली, अनीता पुत्री वसंत लाल पश्चिम पुरी नई दिल्ली, शकुंतला पत्नी इंद्रेश कुमार पंजाबी बाग बाग न्यू दिल्ली, दिनेश पुत्र बसंत लाल पंजाबी बाग न्यू दिल्ली, सुशीला पत्नी नाथूराम उत्तम नगर भवानी हरियाणा, बेचन पुत्र भूमि सिंह पता अज्ञात राधा देवी पत्नी रामचंद्र मादीपुर पंजाबी बाग न्यू दिल्ली, रामवती पत्नी संतराम मादीपुर पंजाबी बाग न्यू दिल्ली, दिनेश पुत्र बसंत लाल मादीपुर पंजाबी बाग न्यू दिल्ली, सुशीला पत्नी नाथूराम उत्तम नगर दीवानी हरियाणा, बेचन पुत्रभानु सिंह जनपद सुल्तानपुर।
तारा देवी पत्नी रामलाल निवासी माडीपुर नई दिल्ली, रंजीत पत्नी नरेश निवासी अलीगढ़ पश्चिम विहार, दिल्ली मीना पत्नी सुरेश चंद, मादीपुर पश्चिमी न्यू दिल्ली, डीके दुबे पुत्र पी के दुबे मादीपुर न्यू दिल्ली, मायावती पत्नी हरि प्रकाश दिल्ली निवासी जेजे कॉलोनी नई दिल्ली ,कविता पत्नी आनंद मादीपुर दिल्ली, सरोज पत्नी खेम चंद मादीपुर पंजाबी बाग न्यू दिल्ली पंजाबी तारा देवी पत्नी रामलाल निवासी मादीपुर नई दिल्ली, रंजीत पत्नी नरेश निवासी अलीगढ़ पश्चिम विहार, दिल्ली मीना पत्नी सुरेश चंद, मादीपुर पश्चिमी न्यू दिल्ली, डीके दुबे पुत्र पी के दुबे मादीपुर न्यू दिल्ली मादीपुर, मायावती पत्नी हरि प्रकाश दिल्ली निवासी जेजे कॉलोनी निवासी नई दिल्ली के बताए जा रहे है। jaunpur news today in hindi