Home Blog Page 149

jauNpur कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी PicKup पलटी 9घायल

0
jauNpur कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी PicKup पलटी 9घायल
jaunpur accident news

Pickup full of devotees returning from Mahakumbh overturns, 9 injured IN jaunpur

ACCIDENT TODAY JAUNPUR NEWS मुंगराबादशाहपुर जौनपुर । माघी पूर्णिमा स्नान करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में खड्ड में पलट गई। हादसे में ट्राली चालक सहित 9 श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जौनपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक जौनपुर के पचहटिया निवासी श्रद्धालुओं का समूह तीन दिन पूर्व पिकप से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया था। बुधवार को स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वापस लौट रही थी। मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्कूल के पास पहुची ही थी कि सामने से आ रही रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी पिकप खडड्ड में पलट गई ।

पिकअप पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाला हादसे में सुशीला (46) विकास चौहान (20) तेतर चौहान (28), जगदीश चौहान (35), कुलदीप चौहान (17),सीमा चौहान (23), काजल चौहान (14), मुन्नी देवी (45) गम्भीर रूप से घायल हो गए ।घटना में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरा दयाल निवासी ट्राली चालक ओम प्रकाश (64) भी बुरी तरह से घायल हो गये।सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उनका इलाज किया ।गम्भीर रूप से घायल मुन्नी देवी, विकास चौहान, सुशीला और ट्राली चालक ओम् प्रकाश को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ‌।

JAUNPUR CRIME जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख रूपये की ठगी

0
JAUNPUR CRIME जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख रूपये की ठगी
JAUNPUR CRIME

Cheating of eight lakhs from a teacher in the name of getting land, JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन (जौनपुर) सुइथाखुर्द गांव के एक ब्यक्ति के खिलाफ आजमगढ़ जिले में तैनात एक प्रवक्ता ने जमीन दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगी कर लेने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखेबाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित घर से फरार बताया जा रहा है।

सराय ख्वाजा क्षेत्र के धौराइल गांव निवासी विजय बहादुर आजमगढ़ जिले के जनता इंटर कालेज में बतौर प्रवक्ता तैनात हैं। आरोप है कि सुइथाखुर्द गांव के मुंशीलाल की रिस्तेदारी उनके पट्टीदार के घर में है। जहां अक्सर मुन्शीलाल आते जाते रहते हैं। धीरे धीरे वह शिक्षक के परिवार के लोगों से भी ब्यवहारिक संबंध बना लिये। दो वर्ष पूर्व उन्होंने शिक्षक से कहा कि हमारे गांव की एक बृद्धा के नाम पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है।

वह बेचकर दूसरी जगह जाना चाहती है। मात्र सात लाख रूपए में सारी जमीन बेचने को तैयार है। शिक्षक भी सस्ते भाव में मिल रही जमीन खरीदने के लालच में आ गये। मुंशीलाल ने तत्काल पैसों का प्रबंध करने को कहा। शिक्षक ने उन्हें तीन किस्तों में सात लाख दे दिया। लगभग छह माह तक वह इंतजार करता रहा। बात करने पर मुंशीलाल ने कहा कि बैनामा कराने में एक लाख रूपया और खर्च होगा। उसे भी मेरे पास जमा कर दीजिए। तभी बैनामा हो सकेगा। शिक्षक ने वह भी पैसा उन्हें दे दिया। तब से लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं मिली। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़े ; JAUNPUR CRIME NEWS 3 महिला चोर मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME NEWS 3 महिला चोर मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME NEWS 3 महिला चोर मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME NEWS

Woman arrested with stolen mangalsutra jaunpur crime news

JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर : मछलीशहर थाने की पुलिस ने चोरी के सामान एक जोडी पायल सफेद धातु, एक मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोडी टप्स (कनफूल) पीली धातु  के साथ तीन महिला अभियुक्ता को  गिरफ्तार किया है जनपद द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मछलीशहर त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में आज थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर l

थाना स्थानीय मु0अ0 बी0एन0एस0 पराहित मोड के पास चोरी  किये गये जेवरात के साथ अभियुक्तगण 1. मेहनाज पत्नी स्व0 गुड्डू नि0 बरामनपुर  थाना केराकत उम्र करीब 40 वर्ष 2. शकीना पत्नी राजू उर्फ नेता नि0 बरामनपुर झमका थाना केराकत जौनपुर उम्र 35 वर्ष 3. रेहनाज उर्फ पुट्टी पत्नी निजामुद्दीन नि0 झमका ब्राम्हणपुर थाना केराकत को आज समय करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्तागणो को न्यायालय  भेज दिया गया  ।

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने दिवंगत शिक्षक के विद्यालय का जाना हाल

0

JAUNPUR NEWS : टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर आज 12 फरवरी को दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय संजय कुमार कार्यरत प्राथमिक विद्यालय पटखौली पूरे आजम ब्लॉक शाहगंज का जिला टीम जिला टीम जनपद जौनपुर द्वारा आज स्थलीय निरीक्षण किया गया।

दिवंगत शिक्षक के परिवार का टीम द्वारा सहयोग कराया जाएगा।विदित हो कि टीम दिवंगत शिक्षक परिवारों का 50 लाख से ऊपर का सहयोग कराती है। स्थलीय निरीक्षण में आज जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव जिला सहसंयोजक राधेश्याम जिला सहसंयोजक उमेश राव जिला सहसंयोजक अनिल गौतम जिला सहसंयोजक संजय गोयल ब्लॉक शाहगंज के शिक्षक अखिलेश चंद्र मिश्रा अनिल चौधरी श्री विवेक राज श्री संजय कुमार एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

jauNpur,विधायक मडियाहू RK पटेल ने दिव्यांगो को दी ट्राईसाइकिल

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर लेटेस्ट न्यूज़:12 फरवरी विधायक विधान सभा मडियाहूँ, आर०के० पटेल द्वारा विकास खण्ड-रामनगर के परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण का हुआ वितरण ।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला एवं खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर मा० विधायक द्वारा कुल 68 ट्राईसाइकिल, 07 स्मार्टकेन, 02 हियरिंग एड, 02 व्हीलचेयर, 07 स्मार्टकेन का वितरण किया गया।


इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांग जनों के हितार्थ अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उनको लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग जनों के लिए कोकलियर इंप्लांट योजना, आवास योजना व पेंशन की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस के दिव्यांग होते हुए भी सभी बाधाओं को पार करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।


दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला द्वारा विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी द्वारा विकासखंड पर चला दिव्यांग जनों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को बताया। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारियों एवं विकास खण्ड के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रत्नेश कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता द्वारा किया गया।

jaunpur News,वाराणसी से अयोध्या जा रहे दर्शनार्थियों की बस पर पथराव

0

Stones pelted on bus of pilgrims going from Varanasi to Ayodhya in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस पर पथराव दो घायल जलालपुर क्षेत्र के बाकराबाद बीआरसी के पास बुधवार की दोपहर को कुछ अज्ञात बदमाश बच्चों ने टूरिस्ट बस पर पथराव कर दिया। बस में सवार एक 38 वर्षीय महिला तथा उसका सात वर्ष का पुत्र घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरोहा जनपद के 23 तीर्थ यात्रियों की बस कुम्भ स्नान करने के बाद काशीविश्वनाथ दर्शन करके अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन पूजन के लिए जा रही थी।

बस जब ऊक्त स्कूल के सामने पहुंची तभी वहां मौजूद चार पांच की संख्या मे बच्चों ने बस पर पथराव कर दिया।सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।पत्थर लगने से बस के खिड़की का शीशा टूट गया।

खिड़की के पास बैठी कुसुम देवी पत्नी राजू के कान पर पत्थर लगा गया।उनके कान से खून निकलने लगा,तथा उनका पुत्र कृष्णा के कंधे में पत्थर लग गया।वह भी घायल होकर चीखने लगा।पथराव के बाद चालक ने बस को रोक दिया।घटना सूचना पर 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर ऊक्त बच्चों की तलाश कर रही है ।

व्यापारियों के 3 वर्ष का ब्याज और PENALTY माफ किए जाएंगे   

0
व्यापारियों का 3 वर्ष के ब्याज और PENALTY माफ किए जाएंगे  ,DM
व्यापारियों का 3 वर्ष के ब्याज और PENALTY माफ किए जाएंगे  ,DM

लोन न जमा करने  वाले लोगो के लिए खुशखबरी,सेवा कर पर लगा ब्याज और PENALTY अर्थात जुर्माना माफ किया जा रहा है

BANK INTEREST PENALY WAIVER JAUNPUR NEWS जौनपुर : तीन वर्ष के सेवा कर पर लगे ब्याज और जुर्माना वालो के लिए खुशखबरी भरा समाचार है राज्य कर विभाग द्वारा वर्ष 2017 से 2020 तक की अवधि में जीएसटी अधिनियम की धारा-73 के तहत कर, अर्थदंड एवं ब्याज की मांग को शर्तों के अधीन 31 मार्च 2025 तक कर जमा करते हुए समाप्त किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए धारा-73 के अधीन जारी नोटिस विवरण अथवा पारित आदेश में उल्लिखित करके मध्य में धनराशि को 31 मार्च 2025 तक जमा कर दिया जाता है एवं कोई अपील दाखिल नहीं की जाती है आवा दाखिल की गई अपील वापस ले ली जाती है तो सरकार द्वारा ब्याज एंव अर्थदंड माफी योजना शुरू की गयी है। 

कलेक्ट्रेट जौनपुर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में वाणिज्य कर विभाग की हुई  समीक्षा बैठक में  उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत व्यापारी और उद्यमियों का तीन वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में जमा किए गए माल और सेवा कर पर लगे ब्याज और penalty जुर्माना माफ किया जा रहा है। इसके माध्यम से व्यापारी अपने पुराने कर को बिना ब्याज और अर्थदण्ड के भुगतान किये निपटारा कर सकेंगे। [ 3 years interest and penalty of traders will be waived ] विभाग द्वारा व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और बकाया कर वसूली में मदद करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

जिले में पंजीयन संख्या बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा वाणिज्य कर के अधिकारीगण द्वारा क्या प्रयास किया जा रहा है, इसके संबंध में समीक्षा की गयी तथा इसके लिए व्यापारियों के लिए वर्कशॉप आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया। बकाया वसूली से संबंधित समीक्षा में तहसील प्रशासन एवं वाणिज्य कर अधिकारियों द्वारा आपस में सामंजस्य स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक वेट बकाया वसूली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर सुरेन्द्र कुमार कैथल कंचन सिंह गौर , व वाणिज्य कर के समस्त अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहें।

महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

0
महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Huge crowd of devotees gathered in Mahakumbh Prayagraj

महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ महीने में संगम में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी । सुबह से स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही गया। माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण माघ पूर्णिमा है ,माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है इसलिए प्रशासन ने यातायात की व्यवस्था में बदलाव किये हैं।

JAUNPUR 161 दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया उपकरण

0
JAUNPUR 161 दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया उपकरण
JAUNPUR 161 दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया उपकरण

Equipment distributed to 161 disabled children in jaunpur

  • समेकित शिक्षा के तहत 161 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया गया

JAUNPUR NEWS जौनपुर 11 फरवरी l बेसिक शिक्षा विभाग ब्लाक शाहगंज द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में दी जा रही शैक्षिक सुविधाओं और बच्चों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बाल वाटिका के सृजन और उसकी उपयोगिता रहा।

इस दौरान समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की शिक्षा सुगम बनाने के लिए दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया गया।  मुख्य अतिथि विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल व उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार  शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत  किया।इस दौरान प्रा0 वि0 गोरारी, पू0 मा0 वि0 गुरैनी व कस्तूरबा गांधी बालिका वि की बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिय हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के 16 न्याय पंचायतों से चयनित 80 निपुण बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा 161 दिव्यांग बच्चो को 28 ट्राईसाईकिल, 38 व्हील चेयर, 16 बैसाखी, 2 सीपी चेयर, 12 रोलेटर, 59 एम आर किट, व 46 कान की मशीन वितरित की गई।


मुख्य अतिथि विधायक श्री रमेश सिंह ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए इस योजना को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी पर जोर दिया, जिसमें बच्चों का नियमित नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होने कहा कि हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव और निपुण बच्चों का सम्मान और दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करने से समारोह में शिक्षा के नए आयामों की झलक देखने को मिल रही है। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की। उन्होंने बाल वाटिका स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया, ताकि बच्चों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा में कोई कठिनाई न हो। आगे उन्होंने बताया कि टीएलएम के प्रयोग से न केवल बच्चों की शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि वे शिक्षा की मुख्य धारा से भी जुड़ सकेंगे। यह पहल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समान शैक्षिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा की बेसिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक शिक्षण साधनों से लैस किया जा रहा है, जो बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर बालिका शिक्षा विषय पर सुभाष चंद्र यादव, शैक्षिक गतिविधियों पर प्रदेश संगठन मंत्री ए0आर0पी0 सघं प्रशांत मिश्रा, सुजीत सोनकर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर, अखिलेश यादव ने सामुदायिक शिक्षा पर और जिला सह संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अभिषेक सिंह ने भी सम्बोधित किया संचालन सै0 मो मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया। आभार रचना जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय, नोडल अशोक वर्मा, अशोक कुमार मौर्य, वीरेन्द्र कुमार, विभिन्न प्राथमिक शिक्षक संघो के पदाधिकारी सहित शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   

0
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   

MLA Dr. Ragini Sonkar accused BJP of hiding the death toll.

  • विधायक ने सरकार व प्रशासन पर डेंगू व गंभीर मरीजों की मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डा. रागिनी सोनकर ने अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। विधायक ने महिला व पुरुष वार्डों, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि केो बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से बात की तो बाहर से बवा लिखे जाने की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सहित इमारतें ध्वस्त हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बजट भी दिया जा रहा है और खर्च भी हो रहा है लेकिन उसे कौन खा रहा है इसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि ओपीडी के कमरे खंडहर में तब्दील हो गए हैं और सभी दीवारों में सीलन है। बताया कि डॉक्टर ही चपरासी से लेकर व्हीलचेयर, कंपाउंडर और खाता भी बनाने का काम कर रहे हैं।

विधायक ने मोदी सरकार के डिजिटलीकरण पर भी सवाल उठाते हुए दावों को झूठा बताया। कहा कि जब भी अस्पताल में कोई मरीज जाता है तो कागज और कलम से आधे- अधूरे रजिस्टर पर उनकी बातें दर्ज होती हैं। कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार डिजिटलाइजेशन, नवीनीकरण और विकसित होने का दावा करती है लेकिन आज भी पूरे जिले के मरीजों का खाता कागज पर तैयार होता है। उन्होंने सीएमओ पर डेंगू और गंभीर बीमारी से हुई मौत के आंकड़ों के घपलाबाजी और उन्हें छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की चोरी और घपलाबाजी स्वास्थ्य मंत्रालय में सबसे अधिक है। उन्होंने सरकार पर बंधुआ मजदूरी करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है जिसे सरकार 2000- 6000 वेतन पर रखकर उनका आर्थिक शोषण कर रही है।