खुटहन:मंदिर से चांदी का छत्र विद्यालय से पंखा चोरी
JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से चोरों ने बुधवार की रात मंदिर और विद्यालय को निशाना बना दिया। मंदिर से चांदी का छत्र और मुकुट और विद्यालय से पंखा, कुर्सी, बर्तन उठा ले गए चोर। दोनों घटनाओं की अलग अलग तहरीर थाने में दी गई है।
शेरपुर गांव स्थित केसरी हनुमान मंदिर के पुजारी परमेंद्र तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बुधवार की शाम मंदिर में आरती पूजा के बाद दरवाजा में ताला जड़कर घर चले गए। दूसरे दिन साफ सफाई के लिए मंदिर पहुंचे तो दरवाजे का ताला रेतकर कटा हुआ कुंडे में फंसा मिला। भीतर देखा तो मूर्ति के ऊपर लगे 4 सौ ग्राम चांदी का छत्र तथा 2 सौ ग्राम का मुकुट गायब था। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर के कार्यालय, किचन रूम और आंगनबाड़ी कक्ष का ताला चटकाकर चोर दो पंखा, तीन कुर्सियां व एमडीएम का बर्तन पार कर दिया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व पुजारी परमेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में अलग अलग तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है L
Honorarium of 25 unauthorized absent teachers blocked in jaunpur
TODAY JAUNPUR NEWS : जौनपुर 06 फरवरी : जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक में शासन की मंशानुरूप तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा में एमडीएम, निपुण भारत, छात्र उपस्थिति/शिक्षक उपस्थिति एवं अन्य योजनाओं यथा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शत-प्रतिशत अपार आई डी, डीबीटी आदि के प्रगति की भी समीक्षा करते हुये विद्यालयों मे गतिशील विभिन्न योजनाओं के प्रगति को धरातलीय यथास्थिति हेतु जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स ने विकास खण्ड सिकरारा, रामपुर एवं बरसठी के परिषदीय विद्यालयों में आज औचक निरीक्षण कर जाँच कर समीक्षा किया।
सर्वप्रथम बीएसए द्वारा विकास खण्ड सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय टिकरी का निरीक्षण पूर्वान्ह निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विद्यालय बन्द पाये जाने पर बीएसए द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का आग्रिम आदेश तक वेतन मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय दुदौली का निरीक्षण पूर्वाह्न 09:10 बजे बीएसए द्वारा किया गया। विद्यालय मे कार्यरत शिक्षक अशोक कुमार यादव के विद्यालय मे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण निरीक्षण तिथि का वेतन अवरूद्ध कर दिया गया। विद्यालय परिसर स्वच्छ न पाये जाने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड सिकरारा के ही प्राथमिक विद्यालय रामनगर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर का क्रमश: औचक निरीक्षण करते हुये विद्यालयों मे प्राप्त कतिपय कमियों में सुधार किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त जनपदीय टास्क फोर्स मे नामित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समंवयकों द्वारा विकास खण्ड रामपुर एवं बरसठी के लगभग 190 विद्यालयों का चिन्हांकन करते हुये की गयी जाँच में लगभग 25 सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक विद्यालयों मे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, विद्यालय मे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने के क्रम में सम्बंधित कार्मिकों का बीएसए द्वारा निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करते हुये कार्यवाही की गयी।
jaunpur news N0 2 – जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु छात्रों के डेटा की स्क्रूटनी के उपरांत 05 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 आवश्यक संशोधन हेतु पोर्टल खोला गया है।
संशोधन योग्य विवरण – परिणाम संबंधित विवरण, एनरोलमेंट नंबर रोल नंबर, छात्रों की उपस्थिति, छात्रों के प्रवेश तिथि का विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जाएगा। शुल्क संबंधित विवरण – छात्र स्तर एवं संस्थान स्तर दोनों से संशोधित किया जाएगा।
अतिरिक्त – सस्पेक्ट डाटा की जानकारी छात्रों के लॉगिन, संबंधित शिक्षण संस्थान के लॉगिन एवं संबंधित जिले के लॉगिन पर प्रदर्शित की गई है। केवल उन्हीं छात्रों के डेटा का सुधार कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध होगा, जिनका डेटा सस्पेक्ट कैटेग्ररी में होगा। कॉलेज को सस्पेक्ट स्टूडेंट का डेटा अपडेट कर पुनः फारवर्ड करना अनिवार्य होगा, तभी संशोधन प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी समय-सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करें ताकि छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जौनपुर न्यूज़ 6 फरवरी।
JAUNPUR CRIME NEWS जफराबाद (जौनपुर) जफराबाद थाना क्षेत्र के वशीरपुर गांव मे शराब को लेकर आगजनी मामले में पुलिस ने गांव में हुई घटना के दृष्टिगत दोनो पक्षो को अन्तर्गत धारा 130 बीएनएसएस की नोटिस तामिल कराया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जफराबाद पुलिस ने 13/2025 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व मु0अ0सं0 14/2025 धारा 125/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/324 (4)/326(एफ) बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 के दृष्टिगत प्रथम पक्ष के अमरबहादुर पुत्र धनई आदि 63 लोगो को वशीरपुर थाना जफराबाद व द्वितीय पक्ष के रामजस निषाद पुत्र स्वर्गीय वंशीलाल निषाद समेत 69 अभियुक्तों को वशीरपुर के थाना जफराबाद न्यायालय एसडीएम सदर के द्वारा निर्गत नोटिस अन्तर्गत धारा 130 बीएनएसएस की तामिला कराया गया तथा नोटिस भी घरो पर चस्पा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए तारीख पेशी से अबगत करा दिया गया है।
1. अमरबहादुर पुत्र धनई आदि 63 नफर नि0गण वशीरपुर थाना जफराबाद जौनपुर।
*द्वितीय पक्ष-
1. रामजस निषाद पुत्र स्व0 वंशीलाल निषाद आदि 69 नफर नि0गण वशीरपुर थाना जफराबाद जौनपुर। taftish of crime
JAUNPU NEWS पीयू कौशल विकास केंद्र ने किया उप्र कौशल विकास के साथ एमओयू वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर के कौशल विकास केंद्र में कुलपति प्रो वंदना सिंह जी के मार्गदर्शन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं आस पास की महिलाओं,कम पढ़े लिखे एवं अशिक्षित वर्ग के लिए भी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित कौशल विकास केन्द्र में रोजगार परक प्रशिक्षण हेतु विश्वविद्यालय में कोर्स चलाए जाने पर विशेष रुचि प्रदर्शित किया।
इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक मयंक गंगवार एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास की नोडल अधिकारी डॉ.जाह्नवी श्रीवास्तव ने मंगलवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। उन्होंने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अब राजकीय प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में रोजगार परक प्रशिक्षण महिलाओं, छात्र छात्राओं, आदि लोगों के लिए चलाएगा। इस अवसर पर प्रो.मानस पांडेय, कार्यवाहक वित्त अधिकारी प्रो.अजय प्रताप सिंह एवं मानव संसाधन विकास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रसिकेश एवं अन्य उपस्थित रहे ।
Arbitrariness in Nagar Panchayat Kachgaon in jaunpur :
JAUNPUR NEWS ( जौनपुर ) नगर पंचायत कचगांव में मनमानी तरीके से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत कचगांव के सभासदों ने द्वारा आज जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है, सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है।
बता दे कि नगर पंचायत कचगांव वार्ड नंबर 12 के सभासद आकाश सिंह हनी ने बताया कि गांव की कुछ लोगों के द्वारा रास्ता बने नहीं दिया जा रहा है। सभासद का कहना है कि राजस्व अभिलेख में गाटा संख्या 82 में रास्ते के रूप में दर्ज है। लेकिन गांव के कुछ लोगों के द्वारा रास्ता नहीं बनने दिया जा रहा है। जब इसकी शिकायत ईओ की गई तो उन्होंने बताया कि ऊपर से दबाव बनाया जा रहा है जिसके वजह से रास्ता नहीं बन रहा है।
वहीं कचगांव नगर पंचायत के अन्य सभासद के द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ अपने रिश्तेदारों को ठेकेदारी कर रहे हैं। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के द्वारा कोई बैठक नहीं कराई जाती है। अगर हम लोग कोई जानकारी मांगते हैं तो अधिकारी के द्वारा कहा जाता है कि जाकर डीएम से जानकारी लो बिना किसी बोर्ड बैठक के ही मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद रितेश मौर्या, सुनील विश्वकर्मा, आकाश सिंह हनी सहित अन्य सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Prime Minister Narendra Modi took bath in Mahakumbh Prayagraj in saffron clothes
PM MODI IN MAHAKUMBH प्रयागराज। बुधवार को वायु सेना के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।Prime Minister Narendra Modi इस दौरान उन्होने किसी से मुलाकात नहीं की। बुधवार को पीएम मोदी के कुंभ स्नान का स्मार्ट प्रोटोकॉल अमल में लाया गया। वे हवाई जहाज से बमरौली एयरपोर्ट तक पहुंचे। फिर स्टीमर से संगम पहुंचे। उन्होने मेले में एंट्री नहीं ली। मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को संगम नोज पर भगदड़ के बाद बुधवार पांच फरवरी यानी आठ दिन बाद प्रधानमंत्री का महाकुंभ में आगमन हुआ था। कुंभ में आने के बाद प्रधानमंत्री ने मेले में प्रवेश नहीं किया ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ से उनका सामना ना हो। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री एसपीजी के विशेष सुरक्षा घेरे में रहते हैं।
उनके लिए वीवीआईपी प्रोटोकॉल अमल में लाया जाता है। यानी पीएम के आने जाने के दौरान इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। आम श्रद्धालुओं से मोदी का सामना ना हो इसके लिए बेहद स्मार्ट प्रोटोकॉल बनाया गया। करीब दो घंटे के प्रवास में पीएम के संगम स्नान के दौरान मुख्य मेला क्षेत्र में ना तो ट्रैफिक बदलना पड़ा और ना ही आम लोगों का स्नान रोकना पड़ा।
बमरौली एयरपोर्ट से प्रयागराज के यमुनापार स्थित अरैल में डीपीएस स्कूल परिसर में बने हेलिपैड तक हेलिकॉप्टर से पहुंचे। फिर कार से अरैल घाट और अरैल घाट से त्रिवेणी संगम तक स्टीमर से पहुंचे। त्रिवेणी संगम पर एकांत में बने मंच से गेरुआ वस्त्र में डुबकी लगाकर उसी मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। जबकि मेला नदी के दूसरी तरफ लगा हुआ है। सभी 13 अखाड़ों के पड़ाव भी उसी तरफ हैं। ज्यादातर श्रद्धालुओं की भीड़ उसी तरफ है। भीड़ का सामना पीएम से नहीं हो इसलिए उनके आने जाने के लिए बेहद स्मार्ट ट्रैफिक प्लान प्रयोग में लाया गया। गौरतलब है कि भारत की धरती और गंगा-यमुना एवं सरस्वती को हर सनातनी मां मानते हैं। उनके जीवन का प्रारंभ और अंत मां की गोद में ही निहित है। आज उसी मां की गोद में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभेद सुरक्षा घेरा में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
फिर पूरे देश को एकता का संदेश दिया। एक बेटे को मां की गोद में आने के लिए अभेद सुरक्षा घेरे में पहुंचना पड़े तो हर श्रद्धालु के जेहन में सवाल कौंधता है कि मां के पास आने में सुरक्षा कैसी? ऐसे में महाकुंभ के पावन अवसर और पावन संगम तट से मोदी का एकता का संदेश देना भारतवासियों पर कितना असर करेगा? यह देशवासियों की सोच पर निर्भर करता है। अलबत्ता मोदी ने संगम नगरी से एकता का संदेश देकर अपने प्रधानमंत्री होने का अहसास जरूर दिलाया हैं। गौरतलब है कि मोदी बुधवार को महाकुंभ के 24वें दिन संगम स्नान को प्रयागराज आए। साथ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। उनके आगमन पर मेले की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात थी। 54 दिन में पीएम का महाकुंभ में यह दूसरा दौरा था। इससे पहले 13 दिसम्बर को प्रयागराज आए थे। सड़क से लेकर उनके स्नान घाट तक अलग से सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया स्नान
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। प्रधानमंत्री ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान वह रुद्राक्ष की माला का जप करते भी नजर आए। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की अराधना करते हुए उन्होंने पावन डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने गंगा पूजन और आरती भी की। इससे पूर्व प्रधानमंत्री के प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
लाल चुनरी अर्पित की
संगम स्नान के बाद उन्होंने काले कुर्ते और भगवा पटके व हिमांचली टोपी पहने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी में अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर तीनों पावन नदियों की आरती भी उतारी। वहा मौजूद तीर्थ पुरोहित ने उनका टीका लगाकर अभिनंदन किया। पूजन अर्चन के बाद पीएम मोदी, मुख्यमंत्री के साथ उसी बोट पर बैठकर वापस हैलीपैड की ओर रवाना हो गए।
विशेष योग में किया स्नान
महाकुम्भ में जहां दुनिया भर के श्रद्धालुओं का समागम हो रहा है, वहां प्रधानमंत्री ने पावन डुबकी के माध्यम से पूरी दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया। बुधवार को पीएम मोदी का संगम स्नान बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण रहा। इस दौरान विशिष्ट योग का भी संयोग रहा। दरअसल, बुधवार का दिन विशेष था, क्योंकि हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय गुप्त नवरात्रि चल रही है और बुधवार को भीष्माष्टमी भी थी। गुप्त नवरात्रि पर जहां देवी पूजन किया जाता है तो वहीं, भीष्माष्टमी पर श्रद्धालु अपने पुरखों का तर्पण और श्राद्ध भी करते हैं।
श्रद्धालुओं भी स्नान करते रहे
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी जब त्रिवेणी संगम पहुंचे तब आम श्रद्धालु भी संगम स्नान कर रहे थे। पीएम मोदी के आगमन के बावजूद लोगों को स्नान करने से रोका नहीं गया था। वीवीआईपी मूवमेंट के बाद भी कहीं कोई गतिरोध उत्पन्न नहीं हुआ और एक तरह से पीएम मोदी और अन्य श्रद्धालुओं ने एक साथ ही त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। इससे श्रद्धालु भी प्रसन्न नजर आए और संगम तट पर लाखों लोगों की मौजूदगी में हर हर गंगे और मोदी-मोदी के जयकारे गुंजायमान होते रहे। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुम्भ में अब तक 24 दिनों में 39 करोड़ श्रद्धालु संगम में पावन डुबकी लगा चुके हैं।
13 दिसंबर को पीएम मोदी ने की थी कई परियोजनाओं की शुरुआत
इससे पूर्व पीएम मोदी ने महाकुम्भ की शुरुआत से एक माह पूर्व 13 दिसंबर को प्रयागराज का दौरा किया था और 5500 करोड़ रुपए की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी। इसमें यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडेशन और डेवलपमेंट के साथ-साथ आरओबी फ्लाईओवर, सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण की प्रमुख परियोजनाएं सम्मिलित थीं। इसके अतिरिक्त, स्थायी घाटों, रिवर फ्रंट, सीवरेज, पेयजल सुविधाओं के साथ विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया था। यही नहीं, पीएम मोदी ने अक्षयवट कॉरिडोर, सरस्वती कूप कॉरिडोर, बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर, भारद्वाज ऋषि आश्रम कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर का भी शुभारंभ किया था। इन परियोजनाओं और कॉरिडोर के शुभारंभ का उद्देश्य न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ के अनुभव को यादगार बनाना था, बल्कि तीर्थराज प्रयागराज को प्रगति की नई दिशा दिखाना भी था। …….
JAUNPUR NEWS सिकरारा [ जौनपुर ] जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरसवां गांव निवासी भगना देवी पत्नी शोभनाथ बिन्द की पुत्री नेहा बिन्द का अपरहण 25 जून 2024 को अरविंद ,रामआसरे, अरूण और रामआसरे के बहन का लड़का राजकुमार बिन्द निवासी उमरी थाना महराजगंज जिला जौनपुर द्वारा मिलकर नेहा बिन्द का अपरहण कर लिया गया। अपरहण करने के बाद नेहा को मुम्बई शहर लेकर चले गए। जिसकी सूचना स्थानीय थाने पर दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।10 जनवरी 2025 को पीड़िता भगना देवी के पास नेहा का फोन आता है और कहा जाता है मुझे जान से मारने की कोशिश किया जा रहा है।उसी दिन से नेहा का फोन बंद आ रहा है।
Sir, please tell me whether Neha died or was kidnapped.आरोपी अरविंद पीड़िता भगना देवी के पास फोन करता है और कहता की तुम्हे हम लोगों के खिलाफ जो करना हो कर लो अब तुम्हारी लड़की नेहा बिन्द इस दुनिया में नहीं है। इसके बाद पीड़िता भगना देवी 18 जनवरी 2025 को आरोपी अरविंद बिन्द के घर जाकर अरविंद के पिता रामआसरे बिन्द से नेहा के बारे में पुछा तो रामआसरे और अरूण बिन्द पीड़िता को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कहा कि भाग जाओ नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को भी जान से मारकर खत्म कर देंगे। पीड़िता इस घटना के बाबत स्थानीय थाना सिकरारा पर सूचना दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़िता न्याय के आस लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग लखनऊ,पुलिस महानिदेशक लखनऊ, क्राइम ब्रांच जौनपुर, पुलिस अधीक्षक जौनपुर, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, महिला आयोग लखनऊ को आनलाइन प्रार्थना पत्र देकर न्याय का आस लगाया है।TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS
Artika car and Scorpio collide near Fatehganj market, five injured in jaunpur :
JAUNPUR ACCIDENT NEWS बक्शा,(जौनपुर) जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में फतेहगंज बाजार के समीप प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार की देररात्री अर्टिका कार एवं स्कार्पियो की टक्कर में कार सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों के बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के समीप रात करीब 1:30 बजे जंघई बाजार निवासी मठोई गांव निवासी अर्टिका कार सवार 28 वर्षीय सुनील कुमार यादव, 30 वर्षीय मंजू यादव, 10 वर्षीय अदिति, 15 वर्षीय साक्षी यादव, 12 वर्षीय शिवम् यादव सिटी स्टेशन से उतरकर अपने घर जा रहें थे। कार सवार लोग जैसे ही फतेहगंज बाजार के समीप एक ढाबे के पास पहुँचे सामने से आ रही स्कार्पियो चालक अपनी कार को अचानक मोड़ दिया उसी समय पहुँची अर्टिका कार स्कार्पियो से जा टकराई। टक्कर होते ही कार में चीख पुकार मच गई। बाजार में ही मौजूद पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने पहुँच कार सवार घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुँची 108 नम्बर एम्बुलेंस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
JAUNPUR दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
Drug traders of Jaunpur sent a letter to the Prime Minister in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर के दवा यूपीएमएसआरए इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन ईमेल के माध्यम एवं द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से दिया जिसमें अपनी 25 सूत्रीय मांगों को रखा जिनमें मुख्य मांगें निम्नलिखित है –
1– चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम, 1976 सहित मौजूद श्रम कानून को जारी रखें।
2– सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्त की अनुमति न दें।
3– सुनिश्चित करें कि नियोक्ताओं द्वारा सहस्त्र प्रमोशन कर्मचारियों की कोई छटनी, स्थानांतरण आदि न किया जाए।
4– सभी श्रेष्ठ प्रमोशन कर्मचारियों को समय पर वेतन का पूरा भुगतान सुनिश्चित करें।
5– बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम,1976 के प्रावधानों के तहत विकृत संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाएं।
6– इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोकें।
7– बोनस संदाय अधिनियम,2015 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
8– कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम,1948 के अनुसार सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को चिकित्सा देखभाल, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
9– श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर मुकदमा चलाकर उन्हें उचित सजा दी जाए।
10– उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2 (z) में संशोधन करें तथा “बिक्री संवर्धन कर्मचारी” को “वर्कमैन” की परिभाषा में शामिल करें।
11– सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के निर्धारण के लिए वेतन बोर्ड का गठन करें।
12– उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन प्रति माह रुपए 26000 की घोषणा करें।
13– उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए 8 घंटे कार्य दिवस की अनुसूची घोषित करें तथा कार्य के घंटे निश्चित करें।
14– 1 मई “मजदूर दिवस” को अवकाश घोषित करें।
15– दवाओं की ऑनलाइन बिक्री बंद करें । यह प्रथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के विपरीत है और इसके दुरुपयोग की आशंका है। ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से तर्कहीन और गैर-आवश्यक दवाओं के प्रचार की संभावना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है।
16– दवाओं की कीमतें कम करें और जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर शून्य जीएसटी सुनिश्चित करें।
17– स्वास्थ्य सेवा के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाए।
प्रतिदिन मंडल में साथी नीरज श्रीवास्तव ,राजेश रावत ,अजय चौरसिया, अच्युत दुबे, विशाल साहू, अजय सिंह, विकास सिंह, सुनील प्रजापति इत्यादि साथी मौजूद रहे।
JAUNPUR NEWS छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के दिए गए टिप्स
Tips given to students to avoid cyber fraud,JAUNPUR NEWS
साइबर थाना द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
JAUNPUR NEWS जौनपुर : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ,डा0 कौस्तुभ के निर्देशन में प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसके क्रम में आज दिनांक-05.02.2025 को थाना कोतवाली अन्तर्गत मो0 हसन पी0जी0 कॉलेज जौनपुर में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए के टिप्स दिए गए एवं साइबर फ्राड से सम्बन्धित शिकायत हेतु साइबर थाना जौनपुर एवं टोल फ्री नंबर-1930 पर सम्पर्क करने हेतु बताया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर साइबर क्राइम, देवेश सिंह और निरीक्षक दिलीप सिंह प्रभारी साइबर क्राइम, आरक्षी संग्राम सिंह यादव साइबर थाना, उप निरीक्षक कंचन पाण्डेय चौकी प्रभारी शकरमंडी कोतवाली, कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा कोतवाली ,आरक्षी आनंद और आरक्षी सद्दाम थाना कोतवाली मौजूद रहें।