Home Blog Page 158

BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है

0
BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है
BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है

There is a budget for the poor, youth, food givers and women power.Budget

  • यह आम आदमी,गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है : पुष्पराज सिंह
  • वित्त मंत्री ने गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए शानदार बजट पेश किया है और कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों को कवर किया : आमोद सिंह

BUDGET 2025 जौनपुर : मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा। मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा। इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा

BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है
BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट बल गुणक है। ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे? ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है। बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है। बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है। पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। इस सरकार के पहले दो कार्यकालों के दौरान किए गए परिवर्तनकारी कार्य एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं, जिससे यह सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने में सक्षम हुई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बजट की सराहना करते हुये कहा कि वित्त मंत्री ने गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए शानदार बजट पेश किया है। कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों को कवर किया है, इस शानदार बजट पेश करने के लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को साधुवाद देना चाहता हूं और मै इस बजट का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है। 2014 मे कर स्लैब को बढ़ाकर ₹2.5 लाख कर दिया गया, जिसे 2019 में बढ़ाकर ₹5 लाख और 2023 में ₹7 लाख कर दिया गया। नई व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की आय अर्थात पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय को छोड़कर प्रति माह 1 लाख रुपये की औसत आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा, वेतनभोगी वर्ग के लिए, ₹12.75 लाख की वार्षिक आय तक कोई आयकर लागू नहीं है, क्योंकि वेतनभोगी वर्ग को ₹75,000 का मानक कटौती लाभ उपलब्ध है।

यह भी पढ़े : सरकारी जमीन,झील पर अवैध कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं,DM 

JAUNPUR CRIME तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सिद्धनाथ बाबा मंदिर के पास सैदाबाद कलवारी से दिनांक-01.02.2025 को अभियुक्त धीरज मौर्या पुत्र मुंशीराम मौर्या निवासी सैदाबाद कलवारी थाना लाईन बाजार जौनपुर को 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 57/25 धारा 9/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सरकारी जमीन,झील पर अवैध कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं,DM 

0
सरकारी जमीन,झील पर अवैध कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं,DM 
सरकारी जमीन,झील पर अवैध कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं,DM 

सरकारी जमीन झील पर अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं,DM जौनपुर 

JAUNPUR DM NEWS : डीएम जौनपुर के सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्ज़ा निर्माण को लेकर आज कड़े तेवर दिखे राजस्व कार्यों से संबंधित बैठक में जमींन सम्बंधित शिकायतों पर जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम को कड़े निर्देश दिए है,शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य, सीमा स्तंभ के कार्यों की प्रगति,एवं एग्रो स्टैक,अंश निर्धारण आदि कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी सरकारी जमीन,झील आदि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। Illegal encroachment on government land lake will not be tolerated

फार्मर रजिस्ट्री में जिन भी गांव में प्रगति अच्छी नहीं है उसको प्राथमिकता पर रखकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अथवा राजस्व कार्यो के निर्वहन के दौरान यदि किसी को कोई समस्या आ रही हो तो अवगत अवश्य कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, समस्त उपजिलाधिकारी,तहसीलदार,नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

तो वही जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों की भी डीएम जौनपुर ने विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि समस्त अधिशासी अभियंता चल रही परियोजनाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बंद पेयजल की रिपोर्ट जियो टैग फोटो के साथ उपलब्ध कराएं। 

DM ने रोड रेस्टोरेशन की जियो टैग फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को जहां भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं वहां पर जाकर स्वयं जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने एफकॉन और वेलस्पन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने विवादित जमीन,नो एप्रोच मार्ग, ओवरहेड टैंक निर्माण के संदर्भ में भी एक्सईएन जल जीवन मिशन से जानकारी प्राप्त की।  

यह भी पढ़े ; JAUNPUR: जौनपुर मेडिकल कालेज के छात्र की मौत पर हंगामा,पुलिस मौके पर

ऑनलाइन पाठ्यक्रम से गढ़े जाएंगे देश को नेतृत्व देनेवाले

0
ऑनलाइन पाठ्यक्रम से गढ़े जाएंगे देश को नेतृत्व देनेवाले
ऑनलाइन पाठ्यक्रम से गढ़े जाएंगे देश को नेतृत्व देनेवाले

जौनपुर 1फरवरी : देश को नेतृत्व देनेवाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम से गढ़े जाएंगे यह भारत जैसे विशाल लोकतान्त्रिक देश का दुर्भाग्य रहा है कि इसे नेतृत्व देने वाले कभी भी पेशेवर राजनेता नहीं मिले. स्वतंत्रता प्राप्ति के कुछ समय बाद से ही अन्यान्य चुनावी खामियों के कारण ऐसे लोग नेतृत्व वर्ग में शामिल हो गये जो न तो वास्तव में योग्य थे और न ही पेशेवर । इस नेतृत्व वर्ग ने न केवल भारत की राजनीतिक संस्कृति को नुकसान पहुंचाया बल्कि संसदीय प्रक्रियाओं, संसदीय मर्यादाओं और जनभावनाओं को भी क्षति पहुंचाई है। ऐसे में इस बात की जरूरत महसूस की जा रही थी कि नेतृत्व वर्ग में न सिर्फ योग्यता हो बल्कि राजनीति के प्रति पेशेवर रवैया भी हो. इसके लिए ऐसा पाठ्यक्रम अपरिहार्य था जो भारत के युवाओं को राजनीतिक नेतृत्व के लिए ज्ञान और दक्षता प्रदान करता और उनमें राजनीति को एक व्यवसाय के रूप में स्वीकार करने की प्रेरणा देता. इसी महती अनिवार्यता को पूरा करने हेतु सेंटर फॉर दि स्टडी ऑफ़ सोसाइटी एंड पॉलिटिक्स (CSSP) कानपुर तथा रविन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (RNTU) भोपाल ने संयुक्त पहल करके इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल पॉलिटिक्स की स्थापना की है जिसके द्वारा ‘राजनीतिक नेतृत्व’ और ‘राजनीति के क्षेत्र में बहुत सारे रोजगार’ के कार्यक्रम संचालित करने का प्रस्ताव है. आज पहले पाठ्यक्रम ‘सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन पॉलिटिकल लीडरशिप’ का पंजीकरण प्रारंभ हुआ है.”

स्थानीय आर एस के डी पी जी कॉलेज जौनपुर में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार पाण्डेय की संयोजन में आयोजित ‘राजनीति के क्षेत्र में नवाचार की संभावनाएं’ विषयक बौद्धिक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीएसएसपी के सहायक निदेशक (शैक्षणिक) डॉ धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य ऐसे नेतृत्व वर्ग को गढ़ने का है जो सामयिक राजनीति की अन्यान्य विकृतियों से अपने को बचाते हुए एक नैतिक, जवाबदेह और पारदर्शी नेतृत्व दे सकें वे सत्ता पक्ष में हों या विपक्ष में, राष्ट्रीय राजनीति में हों या स्थानीय राजनीति में उनके अन्दर नेतृत्व के गुण इस प्रकार निरूपित हों कि उन्हें जनादेश देने वालों में उनके प्रति आदर और श्रद्धा का भाव हो, वे पसंद के नेता बन सकें, मजबूरी का विकल्प नहीं.

डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि इस पाठ्यक्रम की रचना साहित्य, कला, कौशल, विज्ञान, और कंप्यूटर के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के चांसलर प्रो संतोष चौबे जी के सहयोग से देश के नामचीन राजनीति वैज्ञानिकों यथा प्रो के सी सूरी, हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद, प्रो गोपा कुमार, कुलपति, केन्द्रीय विश्वविद्यालय कासरगोड, केरल, प्रो रामशंकर, कुलपति, पंडित एसएन शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल, कर्नल अमित भार्गव, प्रो संध्या चतुर्वेदी, कानपुर यूनिवर्सिटी, प्रो अजीत फडनिस, आई आई एम इंदौर, प्रो प्रतीप चट्टोपाध्याय, कल्याणी यूनिवर्सिटी कल्याणी, पश्चिम बंगाल, प्रो संजय कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय सहित प्रो नलिन कुमार, प्रो अमिताभ अग्निहोत्री, प्रो संगीता जोहरी व श्री एस के वर्मा जैसे व्यावसायिक विशेषज्ञों द्वारा गहन मंथन के बाद किया गया है जिसमें प्रतिभागियों को नेतृत्व के लिए आवश्यक गुणों, नेतृत्व की विविध शैलियों, राजनीतिक संचार, क्रिटिकल थिंकिंग अप्रोच, राजनीतिक व्यवस्था का कार्यकरण, विधायी व् चुनावी प्रक्रियाएं, चुनाव प्रबंधन, वित्त प्रबंधन आदि के गुरों को सिखाते हुए उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने तथा नैतिक नेतृत्व देने हेतु उद्यत किया जायेगा.

ऑनलाइन मोड में संचालित होने वाला यह पाठ्यक्रम नाममात्र के शुल्क में आइसेक्ट लर्न के प्लेटफोर्म पर उपलब्ध होगा जिसमें कोई भी व्यक्ति जिसे लिखने और पढने की सामान्य जानकारी है और उसे मोबाइल, कंप्यूटर अथवा लैपटॉप चलाने आता है अपना पंजीकरण करा सकता है. ऑनलाइन मोड में होने के कारण प्रतिभागियों को पूरी स्वतंत्रता होगी कि वे अपनी सुविधानुसार कभी भी पाठ्यक्रम के प्री रिकार्डेड विडियो को सुन सकें और अपने आचरण में उतार सकें.और वे सक्रिय राजनीतिज्ञ बनने के साथ साथ राजनीतिक सलाहकार, कैम्पेन मेनेजर, स्लोगन राइटर, स्पीच राइटर, फण्ड मेनेजर जैसे अनेकों रोजगार के लिए भी पात्र हो सकेंगे.l

डॉ0 संतोष कुमार पाण्डेय

BPSC परीक्षा में सतीश हुए पास,एग्रीकल्चर ऑफिसर बनेंगे  

0
BPSC की परीक्षा में सतीश हुए पास,एग्रीकल्चर ऑफिसर बनेंगे  
BPSC की परीक्षा में सतीश हुए पास,एग्रीकल्चर ऑफिसर बनेंगे  

Satish from Jaunpur selected in BPSC, will become Agriculture Officer

 

BPSC RESULT 2025 सुइथाकला [ जौनपुर] Block Agriculture Officer के पद पर सतीश मौर्य  का हुआ चयन,परिवार वाले गदगद है,श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र रहे करौदी कला विकासखंड क्षेत्र के मेवपुर बरचौली गांव निवासी सतीश मौर्य का लोक सेवा आयोग बिहार में ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सतीश ने 176 वीं रैंक हासिल करके यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 2017 में इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज समोधपुर, 2022 में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी तथा 2024 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार से एमएससी की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से चाचा संताल मौर्य,पूर्व प्रधानाचार्य एवं स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह व शिक्षकों संतोष कुमार, धर्मदेव शर्मा, राकेश सिंह, विष्णु तिवारी आदि को दिया है।

उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनने का है। उन्होंने सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि पाठ्यक्रम से हटकर प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में अध्ययन करना चाहिए। कठिन परिश्रम, घर की परिस्थितियों और माता-पिता के संघर्ष को देखकर हम अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं। लक्ष्य के  प्रति पूर्ण रूप से समर्पण और कठिन परिश्रम ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। BPSC के इस  उपलब्धि पर सुल्तानपुर के मशहूर सर्जन डा. एके सिंह व उनकी पत्नी सुमन सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। गांधी स्मारक विद्यालय स्कूल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, प्रधानाचार्य डॉ.अजय प्रताप सिंह संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, अरुण मौर्य,डॉ. शोभनाथ मौर्य, प्रेमनाथ सिंह चंदेल, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, समाजसेवी संजय सिंह सहित शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

  • रिपोर्ट मोहम्मद कासिम 

  यह भी पढ़े ; JAUNPUR: जौनपुर मेडिकल कालेज के छात्र की मौत पर हंगामा,पुलिस मौके पर

संतोष अग्रहरि बने UP उद्योग व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष 

0
संतोष अग्रहरि बने UP उद्योग व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष 
संतोष अग्रहरि बने UP उद्योग व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल दिनेश टण्डन, सोमेश्वर केसरवानी सहित तमाम पदाधिकारियों ने दी बधाई


JAUNPPUR NEWS जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। यह चयन प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता,डा. दिलीप सेठ एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल सदस्य विधान परिषद के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान किया। बता दें कि संतोष अग्रहरि निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं जो पूर्व में प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व भी सम्भाल चुके हैं।

इसके अलावा वाराणसी मण्डल अध्यक्ष रहने के अलावा लगातार 15 वर्षों तक जौनपुर युवा टीम के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं यह जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बू लाल सोनकर सहित तमाम जिला एवं प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों ने संतोष अग्रहरि को बधाई दिया। Santosh Agrahari was made the treasurer of Uttar Pradesh Industries Trade Board

जौनपुर-प्रयागराज बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए की गई,अतिरिक्त ब्यवस्था

0

जौनपुर प्रयागराज बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए की गई है अतिरिक्त ब्यवस्था

JAUNPUR NEWS जौनपुर। महाकुम्भ व पंचमी पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रयागराज बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। मछली शहर के क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए मुख्य मार्ग के अतिरिक्त तीन मार्ग की व्यवस्था

रोके जाने पर श्रद्धालुओं को तीन होल्डिंग एरिया बनाया गया है ,छह स्थानों पर बंकर की व्यवस्था ,SSB जवान तैनात है। वापस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी वैकल्पिक मार्ग की व्यस्था 13 स्थानों पर मेडिकल कैंप की सुविधा ।15 CCTV कैमरे से यातायात की निगरानी व इंटरसेप्टर वाहनों की भी व्यवस्था की गई है ।

छात्रों को कौशल के बारे में दी गई व्यावहारिक जानकारी

0

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वंदना सिंह की प्रेरणा से सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में इनक्यूबेशन सेंटर हॉल में एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. प्रदीप कुमार ने इस सत्र में छात्रों को साक्षात्कार प्रक्रिया, उद्योग की अपेक्षाएँ तथा आवश्यक कौशल के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की इसका उद्देश्य बायोटेक्नोलॉजी छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी में सहायक बनना था।

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विशेष प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

प्रो. प्रदीप कुमार ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार की तैयारी से वे अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और उद्योग की मांगों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया में किस प्रकार की तैयारियाँ आवश्यक होती हैं और किस तरह से पेशेवर विकास किया जा सकता है।

सत्र के दौरान उपस्थित छात्रों ने अपने संदेहों को दूर करते हुए व्यावहारिक अनुभव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने यह कदम छात्रों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया है।

इस तरह के सत्रों से छात्रों को न केवल तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और पेशेवर सोच में भी वृद्धि होती है। भविष्य में ऐसे और भी सत्र आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे छात्रों को करियर निर्माण में निरंतर समर्थन मिलता रहे।


विशेष सत्र के समापन पर सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश ने प्रो. प्रदीप कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लेसमेंट और करियर सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान, शोध क्षमता और साक्षात्कार कौशल का समुचित समन्वय आवश्यक है। उन्होंने इस तरह के शैक्षणिक और औद्योगिक उन्मुखीकरण कार्यक्रमों की महत्ता पर जोर दिया और भविष्य में भी ऐसे सत्र आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।


कार्यक्रम के दौरान श्याम त्रिपाठी एवं मुख्य छात्र सदस्य आदित्य पांडे, दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय, आयुष गुप्ता समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बसंत पंचमी का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व

0

बसंत पंचमी का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व
सर्व प्रथम बसंत पंचमी एवं सरस्वती पुजन पर सभी सुधी पाठको को बहुत बहुत बधाई, बसंत आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आये. हिंदू धर्म से जुडा़ हर त्योहार यदि आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है तो उसके अंदर वैज्ञानिक आधार भी समाहित होता है. हर त्योहार हमें प्रकृति से नजदिकीयाँ बढ़ाने का संदेश देता हैं। इसी प्रकार बसंत पंचमी का अगर धार्मिक महत्व है तो इसका वैज्ञानिक महत्व भी कुछ कम नहीं है. हमारे मनीषियों ने कितनी वैज्ञानिकता के साथ हर त्योहार को धार्मिक बना दिया.
बसंत का अर्थ होता है सभी ऋतुओं का राजा। यह बसंत महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला त्योहार है, इस समय प्रकृति अपनी पूर्ण सौंदर्य पर होती है हर तरफ़ फसलें लहलहाती है जिसे देखकर किसान का मन रूपी मयूर नाचने लगता है. पूरे वातावरण में एक अजीब सी मदहोशी छाई रहती है। प्रकृति पूर्ण सौंदर्य करके अपने पूरे ऊरूज पर रहती है, भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में स्वंय कहा है कि ऋतुओं में मैं बसंत हूँ. यह वह समय होता है जब प्रकृति अपने पंच तत्व को पुरी तरह निखारने के लिए तैयार होती है।


प्रकृति में चारों तरफ़ पीला रंग बिखर जाता है, खेतों में गदराई सरसों और मटर के फूल अपनी बाहें फैलाए मानों कह रहें हो समेट लो इस पल को अपने आंचल में कही बिखर न जाए पूरवैया से हिंदू धर्म में पीले रंग को बहुत शुभ मान कर इसको अनेकों रूपों में पूजने, पहनने और खाने आदि का भी वर्णन हमारे धार्मिक ग्रन्थों में मिलता है, स्वयं भगवान श्रीकृष्ण भी पीला वस्त्र धारण करते थे इसी कारण उन्हें पीताम्बर धारी भी कहा जाता है।


पीले रंग का महत्व:- वैसे तो हर रंग की अपनी एक विशेष खासियत होती है मगर हिंदू धर्म में पीले रंग को महत्वपूर्ण स्थान देते हुए इसे शुभ माना जाता है. पीला रंग एक तरफ़ अगर शुद्धता का प्रतीक माना जाता है तो दूसरी तरफ़ यह सात्विकता, सादगी, निर्मलता को भी दर्शाता है. फेंगशुई के अनुसार यह रंग आत्मिक रंग है,पीला वस्त्र ऊष्मा का वाहक भी माना जाता है जिसे धारण करने से सूर्य की किरणें सीधे हमारे मष्तिष्क पर असर करती है और हमें संतुलन, एकाग्रता, और तारतम्य स्थापित करने में सहायता मिलती है।


पौराणिक महत्व:- जब ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना कर दी तब भी उन्हें इसमें निरसता का आभास होता रहा, हर तरफ एक शुन्य सा दिखाई देता था. सभी चर अचर प्राणी निरसता के भाव से घिरे हुए महसूस हो रहें थे तब ब्रह्मा जी ने सृष्टि के पालन कर्ता भगवान विष्णु ने इस निरसता को दूर करने के लिए अपने कमंडल से जल की कुछ बुदे इस पृथ्वी पर छिडकी जिससे पृथ्वी पर एक अद्भुत चार भुजाओं वाली शक्ति प्रकट हुई, जिसके एक हाथ में पुस्तक, एक हाथ में वीणा, एक में पुष्प तथा एक हाथ में माला थी. ब्रहमा जी ने उस देवी से अपनी वीणा को बजाने की प्रार्थना की, उस देवी ने जैसे ही अपनी वीणा के तारों को छेडा़ उसकी झंकार से सात मधुर स्वर लहरी निकली जिसे सरगम नाम दिया गया. इसी झंकार से प्रकृति में व्याप्त सारे चर अचर जीव जो चेतना शुन्य थे सभी चैतन्य अवस्था में आकर नृत्य करने लगे, ऋषि मुनियों ने वेद मंत्रों से सारे वातावरण को भक्ति मय बना दिया. इसी कारण इस दिन माता सरस्वती की पूजा होती है, और माताएँ अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान करवाना भी इस दिन शुभ मानती है।


बसंत पंचमी के पर्व का महत्व रामायण काल से भी माना जाता है, जब माता सीता को रावण अपनी नगरी लंका लेकर चला गया था उस समय भगवान राम उन्हें खोजते हुए दक्षिण की ओर बढे उनमें एक स्थान दण्डकारण्य भी था, यही वह स्थान था जहाँ पर भीलनी जाति की शबरी रहती थी.जब राम उसकी कुटिया में पहुंचे तो उसने प्रेम से अभिभूत होकर अपने जूठे बेर उन्हें खाने के लिए दिए, जिसे भगवान राम ने बड़े ही प्रेम से ग्रहण किया. ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन भगवान राम माता शबरी की कुटिया में गयें थें वह बसंत पंचमी का ही दिन था. दण्ड कारण्य का वह क्षेत्र इस समय गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा पर है जहाँ माता शबरी का एक मंदिर भी है वही पर एक शिला खण्ड भी है ऐसा माना जाता है कि प्रभु राम इसी शिला खण्ड पर बैठे थे. हर साल बसंत पंचमी के दिन इस स्थान पर एक मेला लगता है।


स्रोत: उपरोक्त दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है।

JAUNPUR: जौनपुर मेडिकल कालेज के छात्र की मौत पर हंगामा,पुलिस मौके पर

0
Uproar over death of Jaunpur Medical College student
Uproar over death of Jaunpur Medical College student

Uproar over death of Jaunpur Medical College student Accident

JAUNPUR NEWS ACCIDENT :जौनपुर मेडिकल कालेज के छात्रों ने सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद बवाल शुरू कर दिया मेडिकल कालेज के छात्र की उपचार के दौरान वाराणसी के अस्पताल में मृत्यु से नाराज छात्र छात्राओ का हंगामा किया प्रदर्शन पुलिस ने संभाली कमान ।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र सिद्दीकपुर मेडिकल कालेज के पास इकत्तीस जनवरी को जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आरही कार की चपेट मे आने से घायल हो गया, आननफानन मे मौके पर पहुचे छात्रों ने फौरन इलाज के लिए उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर पहुचाया। छात्र की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया, दुर्भाग्य से देर शाम उसकी मौत हो गयी।

JAUNPUR: जौनपुर मेडिकल कालेज के छात्र की मौत पर हंगामा,पुलिस मौके पर

जैसे ही इसकी जानकारी परिवार को हुई उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, पैरा मेडिकल कालेज के छात्र भी इस दुःखद घटना को सुनकर हतप्रभ हो गए गुस्साए छात्रों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया जिला प्रसाशन से परिजनों और छात्रों के हित मे कुछ मांग करने लगे । सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने छात्रों को किसी तरफ समझा बुझाकर शांत कराया ।

जिस छात्र की सड़क हादसे में मृत्य हुई वह सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग स्थित जाफर पुर गांव निवासी दीपचंद यादव पुत्र विजय बहादुर यादव पैरा मेडिकल कालेज में OT टेक्नीशियन वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। प्रतिदिन की तरह वह अपने मोटर सायकिल से कालेज में पढ़ने के लिए आया हुआ था।

पढ़ाई पूरी कर वह अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही वह बाइक से मेडिकल कालेज का गेट पर पहुचा तभी जौनपुर शाहगंज मार्ग पर जौनपुर की तरफ से आरही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी वह घायल हो कर गिर पड़ा , घायल छात्र दीपचंद को मौके पर पहुचे लोगो ने जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया जहाँ शुक्रवार देर शाम डाक्टरो ने घायल छात्र दीपचंद को मृत घोषित कर दिया।

इस प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर, देवेश सिंह ने बताया कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का घर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त गया जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरो द्वारा बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान छात्र की मृत्यु हो गई। jaunpur news accident