Home Blog Page 168

jaunpur News: छात्रों के स्वयं के नाम पर निर्गत आय प्रमाणपत्र निरस्त किए जाएंगे

0
रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी   
JAUNPUR NEWS

जिन छात्र छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता अभिभावक के स्थान पर स्वंय के नाम से निर्गत आय-प्रमाण पत्र का प्रयोग छात्रवृत्ति आनलाइन में किया गया वह निरस्त किए जाएंगे:JAUNPUR NEWS

Jaunpur News: जौनपुर : छात्रवृत्ति लेने वालों के लिए जरूरी सूचना है, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि निदेशालय समाज कल्याण लखनऊ द्वारा पूर्वदशम दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनु० जाति / अनु० जनजाति / सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अपने माता-पिता/अभिभावक के स्थान पर स्वंय के नाम से निर्गत आय-प्रमाण पत्र का प्रयोग छात्रवृत्ति आनलाइन में किया गया है को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवेदन पत्रों को जनपद स्तरीय समिति के स्तर से निरस्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

ऐसे छात्रों को समय सारिणी के छात्रों के स्तर से आवेदन पत्रों में करेक्शन की अवधि में माता-पिता.अभिभावक अथवा पिता (जैसा लागू हो) के नाम से निर्गत आय प्रमाण पत्र के संशोधन का अवसर प्रदान किया जायेगा। ऐसे छात्रों को संस्थाओं के माध्यम से यह अवगत करा दिया जाय कि वे सभी पिता के नाम से आय प्रमाण पत्र जारी करा लें तथा करेक्शन की अवधि मे पिता के नाम का आय प्रमाण पत्र का प्रयोग आनलाइन आवेदन में करें।


उक्त के क्रम में जनपद के सभी संचालित शिक्षण संस्था के प्रबन्धक / प्राचार्य / प्रधानाचार्य को अवगत कराया जाता है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सस्पेक्ट डाटा को संशोधित किये जाने की तिथि 05 फरवरी, से 10 फरवरी, तक व पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत सस्पेक्ट डाटा को छात्र स्तर से संशोधित किये जाने की तिथि 29 जनवरी, 2025 से 03 फरवरी, तक है और संशोधित आवेदन पत्र छात्र विद्यालय में जमा करे, जिससे नियत समय सारिणी के अन्तर्गत विद्यालय से आवेदन पत्र पुनः अग्रसारित किया जाय। गुरुवार को सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि अपने संस्था के ऐसे छात्रों को वस्तुस्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करनें के साथ ही विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर उक्त सूचना को चस्पा करना सुनिश्चित करें।

JAUNPUR: पुलिस के खिलाफ दवा कारोबारियों में आक्रोश 

0
JAUNPUR पुलिस के खिलाफ दवा कारोबारियों में आक्रोश 
JAUNPUR पुलिस के खिलाफ दवा कारोबारियों में आक्रोश 

J Drug traders gave memorandum against police harassment jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर । उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के सदस्यों ने एवं सी.आई.टी.यू. के सदस्यों ने संगठन के अवाहन पर  अलग अलग एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय श्रम मंत्री जी एवं प्रमुख सचिव श्रम विभाग उत्तर प्रदेश को ईमेल के माध्यम से तथा जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से भेजा। जिसमें फिरोजाबाद में हुई घटना को उल्लेखित किया गया और बताया गया कि फिरोजाबाद काँच से उत्पादित सामान तथा कांच चूड़ी उद्योगों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस उद्योग में हजारों मजदूर कार्यरत हैं तथा इस उद्योग में श्रम कानून लागू नहीं है। किसी भी मजदूर को हाजिरी कार्ड, वेतन पर्ची तथा न्यूनतम वेतन नहीं दिया जाता है और जबरदस्ती 8 घंटा से ज्यादा कार्य कराए जाते हैं। अक्टूबर 2024 में बड़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान भी नहीं किया गया है। फिरोजाबाद श्रम बन्धु की बैठक 29/12/2024 को आयोजित हुई, जिसमें काँच चूड़ी उद्योग के मजदूरों के अमानवीय शोषण तथा उपरोक्त समस्याओं को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से सम्बद्ध काँच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ के मंत्री भूरी सिंह यादव तथा नवल सिंह ने प्रमुखता से उठाये।

श्रम कानूनों को लागू करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाये जाने पर श्रम विभाग फिरोजाबाद तथा सेवायोजक चिढ़ एवं आपसी मिलीभगत से 08/01/2025 को पहले पुलिस द्वारा भूरी सिंह यादव को गिरफ्तार करा लिया और बाद में रात को सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद श्री यशवंत कुमार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव तथा अन्य के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कराई। जिस श्रम विभाग के जिम्मे श्रम कानूनों को लागू करना है उसी विभाग के सहायक श्रमायुक्त सेवायोजकों की ओर से एफ.आई.आर दर्ज करा रहे हैं।

आज के ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों को पूरा करने के लिए अनुरोध किया गया –

1- फिरोजाबाद काँच चूड़ी उद्योग में न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रम कानूनों को लागू कराया जाए।

2- श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव को तत्काल रिहा किया जाए।

3- न्यूनतम वेतन में अक्टूबर 2024 से बढी महंगाई की दर का भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के बजाय सहायक श्रमायुक्त श्री यशवंत कुमार द्वारा दर्ज कराई गई फर्जी एफ.आई.आर को तत्काल रद्द की जाए।

4- सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद श्री यशवंत कुमार को तत्काल निलम्बित कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। 

5- उत्तर प्रदेश में कार्यरत मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लिए, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट एक्ट, 1976; उत्तर प्रदेश मॉडल स्टैंडिंग ऑर्डर, 1991; न्यूनतम वेतन अधिनियम तथा अन्य श्रम कानून का पालन सुनिश्चित करें। 

आज ज्ञापन देते समय साथी मनोज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, राजेश रावत, किरन शंकर रघुवंशी,अच्युत दुबे, अमित रंजन श्रीवास्तव, रवि सिंह, अजय सिंह, अनिल मिश्रा एवं अनूप  श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़े : मलूकपुर गांव के दंपत्ति कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा  

यह भी पढ़े : BHU के विशेषज्ञों ने छात्रों को दी रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग  

  • TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS

JAUNPUR: शाहगंज के 4 अभियुक्त चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार 

0
JAUNPUR शाहगंज के 4 अभियुक्त चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार 
JAUNPUR शाहगंज के 4 अभियुक्त चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार 

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS [जौनपुर ] शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में चोरी की योजना बना रहे चार चोरों को चोरी करने के औजारों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है संबंधित धारा में चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के नटौली गांव के बैरकडीह मार्ग स्थित एक टयूबल पर गुरुवार की भोर में चोरी की योजना बना रहे चोरों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रदुम्न मणि त्रिपाठी ने हमराहियों के साथ दबिश दे कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में ताखा नाम पता बताया ताखा पूरब गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित सेठ पुत्र भगवती सेठ,सुरिस गांव निवासी 18 वर्षीय सुंदरम तिवारी पुत्र विश्वजीत तिवारी,व कोरवलिया गांव निवासी 18 वर्षीय गणेश कुमार पुत्र बसन्त लाल,व सीमांत यादव पुत्र अनिल यादव बताया। जिनके पास से मौके पर चोरी करने के औजार एक हथौड़ी, एक पेचकस,छीनी, लोहे की राड तीन चोरी की मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए चोरों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

मेदांता हॉस्पिटल के डॉ.आशीष कुमार बंसल ने दिया  निःशुल्क चिकित्सा परामर्श 

0
मेदांता हॉस्पिटल के डॉ.आशीष कुमार बंसल ने दिया  निःशुल्क चिकित्सा परामर्श 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिला के शाहगंज क्षेत्र नटौली ग्राम में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के पेट एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष कुमार बंसल ने लगभग 155  मरीजों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया।इस अवसर पर पत्रकार वार्ता मेंडॉ आशीष कुमार बंसल ने कहा कि पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव जी भाई धर्मेंद्र यादव जी का इलाज करने का अवसर मिला जिसमें लगभग 250 यूनिट ब्लड गांव वासियों  व शुभचिंतकों ने दिया ।

इस प्रेम सेवा से प्रभावित हो कर हमारी मेंदांता हॉस्पिटल  से हमारी टीम निशुल्क सेवा देने की योजना बनाई । और यहां आ कर गांव में बहुत ही भव्य स्वागत और सम्मान मिला  जो हमेशा यादगार रहेगा । एक सवाल के जांबाज में कहा कि पौष्टिक आहार और योग के साथ सूर्यास्त के बाद कम आहार ले कर आप पेट के रोज बच सकते हैं। साथ ही कोई भी रोग के लक्षण दिखे हो संबंधित डॉक्टर की सलाह जरूर ले । टीम ने इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. आर .  वी.यादव, अजीत पाण्डेय,मफ़ज़ सरोश,जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव,  प्रधान श्रीमती कलावती देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM

मलूकपुर गांव के दंपत्ति कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा  

0
मलूकपुर गांव के दंपत्ति कांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा  
एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका की मां को पेट्रोल से जिन्दा जलाया,मौत

गला घोटकर दंपति की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने को शव फेंका था नहर में

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR HINDI NEWS खुटहन [जौनपुर ] बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में गत 5 जनवरी को खेत की सिंचाई करने गए दंपति की मौत का कारण अभी तक बगल के काश्तकारों द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आ जाने से मना जा रहा है। पुलिस आरोपित काश्तकारों के बयान को आधार मानकर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना का पर्दाफाश भी कर दिया था। गुरुवार को पीएम रिपोर्ट आते ही घटना में नया मोड़ आ गया। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि दंपति की मौत करेंट से नहीं, गला घोंटने से हुई है।

गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ गत 5 जनवरी की भोर अपने घर से लगभग चार सौ मीटर दूर बंटाई पर लिए गए खेत की सिंचाई करने गए थे। जहां से संदिग्ध हाल में दोनों लापता हो गए। घटनास्थल पर उनकी साइकिल, चप्पल और फावड़ा पड़ा मिला था। घटना के दूसरे दिन मृतक की बेटी सरिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बगल के काश्तकार अकबरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह इनके भाई अखिलेश सिंह, सुनील सुनील सिंह व एक अन्य काश्तकार फसल की सुरक्षा हेतु नंगे तार की बाढ़ घेरें है। उससे सटा हुआ बंटाई का हमारा खेत होने के चलते वे रंजिश रखते थे। उस दिन जब दोनों लोग खेत की सिंचाई उनके मेड़ की तरफ कर रहे थे तो उक्त लोगों ने नंगे तार मे विद्युत करेंट प्रवाहित करा दिया। जिसकी चपेट में आकर मेरे माता पिता की मौत हो गई।

साक्ष्य छुपाने के लिए शव गायब कर दिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर काश्तकार कमलेश सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को गुमराह करते हुए स्वीकार किया कि उनकी मौत बाढ़ के तार के करेंट की चपेट में आने से हुई थी। कानून से बचने के लिए दोनों शवों को वाहन में लाद लगभग आठ किमी दूर बासूपुर गांव के शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। घटना के नौवें दिन 13 जनवरी को पुलिस ने पत्नी का शव तथा दूसरे दिन 14 को पति का भी शव बरामद कर पीएम हेतु भेज दिया।

पीएम रिपोर्ट में घटना में एक नया मोड़ आते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि दंपति की मौत करेंट से नहीं गला घोंटकर उनकी हत्या की गई है। हालांकि पहले करेंट से मौत के बाद साक्ष्य छुपाने की बात पुलिस भले ही ब्यवहारिक रूप से स्वीकार कर रही थी। लेकिन आरोपितों के खिलाफ अपहरण और हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। तब लोगों में चर्चा थी कि मामला गैर इरादतन हत्या का होना चाहिए था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे ने सबको अचंभित कर दिया l

रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी   

0
रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी   
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजकीय आई०टी०आई० में 17 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन होगा शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० के निर्देश के कम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस में 17 जनवरी को प्रातः 10ः बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनी, भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड वाराणसी, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक लखनऊ, खेतिहर आग्रेनिक , एस0के0 इलेक्ट्रानिक, ए0आई0एम0 मल्ट्रीस्कील जॉब प्रा0लि0, जेपटो रिडर नोयडा के द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर, सेल आफिसर, स्टोर मैनेजर, इलेक्ट्रानिक मशीन वं जेप्टो रिडर आदि पदों पर भर्ती करेंगी, रोजगार मेले में प्रतिभागी अभ्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर,आई०टी० आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी। रोजगार मेलें में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।


 जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई०डी०प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें। उक्त पोर्टल के माध्यम से नर्सिंग में डिप्लोमाधारी एवं वैध पासपोर्ट धारक पुरुष एवं महिलाएँ इजरायल, जर्मनी व जापान के लिए पंजीकरण कर नर्सिंग कैरियर गिवर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
पंजीकरण हेतु वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है, अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

BHU के विशेषज्ञों ने छात्रों को दी रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग  

0
BHU विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को दी गई रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग
एकलव्य स्टेडियम में रेसिस्टिविटी सर्वे का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी

Resistivity survey training given to students by BHU experts

  • गंगा परिक्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर गहन शोध आवश्यक: कुलपति बीएचयू के विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को दी गई रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग
  • भूजल स्तर का पता लगाने में कारगर तकनीक है रेसिस्टिविटी सर्वे

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में[ BHU ] बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी के विशेषज्ञों द्वारा रेसिस्टिविटी सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भू-भौतिकी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 31 एवं रज्जू भइया संस्थान के भौतिकी एवं जियोलॉजी विषय के छात्रों ने प्रतिभाग किया । इस सर्वे का उद्देश्य गंगा के मैदानी भाग में गिरते भूजल स्तर का पता लगाना और इस दिशा में शोध कार्यों को बढ़ावा देना एवं छात्रों को संबंधित तकनीक के उपयोग करने हेतु प्रक्षिशित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि गंगा परिक्षेत्र में गिरते भूजल स्तर पर गहन शोध करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के व्यावहारिक अनुभव छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान देंगे, बल्कि उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी बनाएंगे।

BHU के विशेषज्ञों ने छात्रों को दी रेसिस्टिविटी सर्वे की ट्रेनिंग  
फोटो -प्रशिक्षण में बीएचयू विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ कुलपति प्रो वंदना सिंह एवं अन्य


अवगत हो कि कुलपति प्रो वंदना सिंह ने नेतृत्व में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में जल शोध संस्थान की स्थापना की जा रही है जिसके माध्यम से पूर्वांचल क्षेत्र की जल सहित पर्यावरणीय विषयों पर शोध कार्य किया जाएगा। यह शोध संस्थान राज्य में प्रथम होगा जो उपरोक्त विषयों पर शोध हेतु विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा।


प्रशिक्षण सत्र में बीएचयू के विशेषज्ञों ने छात्रों को रेसिस्टिविटी सर्वे की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने डेटा संग्रह, उपकरण संचालन और विश्लेषण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि यह तकनीक भूजल स्तर के साथ-साथ भूमि की आंतरिक संरचना और खनिजों का भी अध्ययन करने में सहायक है।


BHU के विशेषज्ञ प्रोफेसर उमाशंकर ने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक अनुभव छात्रों को उनके शोध कार्यों में नई दिशा प्रदान करेंगे।गंगा के मैदानी भाग में जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए तमाम संभावनाएं हैं जिन पर गहन शोध किया जाना आवश्यक है । इस अवसर पर छात्रों के साथ ग्रुप फोटो भी की गई। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, प्रो देवराज, प्रोफेसर प्रमोद यादव, प्रो सौरभ पाल, प्रोफेसर राजेश शर्मा, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर मनोज मिश्र, प्रोफेसर गिरिधर मिश्र, अजीत प्रताप सिंह डा. शशिकांत यादव, डा. धीरेंन्द्र चौधरी डा. श्याम कन्हैया आदि उपस्थित रहे.

jaunpur News: PM उषा प्रोजेक्ट,बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्न

0

JAUNPUR NEWS: कुलपति ने बैठक में प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में पीएम-उषा प्रोजेक्ट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों के साथ वित्त अधिकारी और कुलसचिव ने भाग लिया।.बैठक में प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुलाधिपति एवं राज्यपाल के निर्देशानुसार, प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समयबद्ध निगरानी के लिए निगरानी समिति के गठन का निर्णय लिया गया।


सह-समन्वयक डॉ. धीरेन्द्र चौधरी ने प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्रय की वर्तमान स्थिति से बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को अवगत कराया। वहीं, प्रोजेक्ट समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने कुलाधिपति की अध्यक्षता में शासन के साथ हुई ऑनलाइन बैठक के निर्देशों को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के समक्ष प्रस्तुत किया तथा यह भी बताया की इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी भुगतान SNA स्पर्श के माध्यम से सीधे किए जाएंगे। कुलपति प्रो. वंदना सिंह बैठक में प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा की एवं प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये | साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जेम शासनादेश के तहत जेम पोर्टल के माध्यम से सभी उपकरणों की खरीद की जाए।


बैठक में वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, उप-सचिव अजीत सिंह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, सौरभ पाल, प्रो. राम नारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ० आलोक दास आदि उपस्थित रहे।

Jaunpur News: ई लाइब्रेरी के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

0

ई लाइब्रेरी के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलनके कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित ई लाइब्रेरी को नगर के बाहर बनाने के प्रयास का विरोध किया है । संगठन के पदाधिकार्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के संयोजक चंद्रमणि पांडे ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक ई लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है । जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है । पुराने पोस्टमार्टम हाउस के स्थान को भी उपयुक्त माना जा रहा है,जो कि सर्वथा अनुचित है ।

नगर की भौगोलिक स्थिति एवं विद्यार्थियों के आने-जाने की सुविधा और उनके जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह लाइब्रेरी नगर के अंदर ही बनाना उपयुक्त होगा । वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर के दोनों भागों में अर्थात उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग दोनों तरफ एक-एक ई लाइब्रेरी अत्यंत आवश्यक है। इस लिए हमारे संगठन की मांग है कि नगर के अंदर दो आधुनिक ई लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए । इस अवसर पर राम नगीना यादव विकास कुमार पांडे विजय बहादुर सिंह संतोष श्रीवास्तव पंकज कुमार रवि कुमार अशोक कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे ।

ई लाइब्रेरी के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन

जौनपुर। धर्म रक्षा आंदोलनके कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित ई लाइब्रेरी को नगर के बाहर बनाने के प्रयास का विरोध किया है । संगठन के पदाधिकार्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के संयोजक चंद्रमणि पांडे ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले के विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक ई लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है । जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है ।

पुराने पोस्टमार्टम हाउस के स्थान को भी उपयुक्त माना जा रहा है,जो कि सर्वथा अनुचित है । नगर की भौगोलिक स्थिति एवं विद्यार्थियों के आने-जाने की सुविधा और उनके जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह लाइब्रेरी नगर के अंदर ही बनाना उपयुक्त होगा । वर्तमान स्थिति को देखते हुए नगर के दोनों भागों में अर्थात उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग दोनों तरफ एक-एक ई लाइब्रेरी अत्यंत आवश्यक है। इस लिए हमारे संगठन की मांग है कि नगर के अंदर दो आधुनिक ई लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए । इस अवसर पर राम नगीना यादव विकास कुमार पांडे विजय बहादुर सिंह संतोष श्रीवास्तव पंकज कुमार रवि कुमार अशोक कुमार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे ।

jaunpur News: डाककर्मियों की रैली वाराणसी जौनपुर के बाद गाजीपुर रवाना होगी

0

Jaunpur News: डाक सेवा जन सेवा की ओर उन्मुख जौनपुर मंडल: कर्नल विनोद

jauNpur news : डाक विभाग की योजनाओं की जागरूकता फ़ैलाते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के साथ परिक्षेत्र के डाककर्मियों द्वारा बाइक रैली निकाली जा रही है| यह रैली वाराणसी, भदोही जिले से होते हुए 16 जनवरी की शाम को जौनपुर जिले में पहुँच चुकी है| यह रैली 17 एवं 18 जनवरी को जौनपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम करते हुए 18 जनवरी की शाम को गाजीपुर जिले के लिए रवाना होगी| रैली का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कर्नल विनोद कुमार ने कहा कि डाक विभाग हमेशा से ही भारत के भौगोलिक क्षेत्रफल को अपने व्यापक नेटवर्क से जोड़ता रहा है एवं प्रत्येक जनमानस तक अपनी सेवा जैसे बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग एवं डाक बुकिंग से लेकर वितरण के माध्यम से पहुंचाता रहा है| सेवा भाव के इसी अनुक्रम में बाइक रैली द्वारा डाक विभाग के जौनपुर जिले में डाक जागरूकता रैली निकाली जाएगी|


श्री राम केवल चौहान, अधीक्षक डाकघर जौनपुर मंडल ने बताया कि डाक सेवा के संवर्धन एवं जागरूकता हेतु निकाली जा रही रैली में प्रथम दिन 17 जनवरी को कार्यालय जौनपुर मंडल में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन कराया जायेगा जिसमें संभावित ग्राहकों एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष को डाक विभाग द्वारा दिए जा रहे व्यवसाय विकास में सहायक योजनाएँ जैसे डाकघर निर्यात केंद्र, बल्क कस्टमर को आकर्षक छुट एवं कर्मचारी हित में दुर्घटना बीमा, डाक जीवन बीमा के बारे में अवगत कराया जाएगा| तत्पश्चात सायंकाल में रैली प्रधान डाकघर जौनपुर से निकलकर शाही किला, अटाला मस्जिद, सद्भावना पुल के रास्ते कचहरी, पुलिस लाइन से होते हुए अम्बेडकर चौराहा, जेसीज चौराहा से होकर वापस प्रधान डाकघर जौनपुर पहुंचेगी| रैली में डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजना से लोगों को अवगत कराया जायगा| इस दौरान रैली द्वारा लगभग 08 किमी की दूरी तय किया जाएगा|


द्वितीय दिन 18 जनवरी को रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के मध्य पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना निर्धारित है| तत्पश्चात प्रतियोगिता के विजेताओं एवं जौनपुर डाक मंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों को पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा एवं उसी दिन रैली पुनः जौनपुर जिले से निकलकर आगे गाजीपुर जिले में निर्धारित कार्यक्रम के लिए आगे बढ़ेगी|