Home Blog Page 171

jauNpur News: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रधानों ने वितरण किया कंबल

0

Jaunpur News: मकर संक्रांति पर प्रधानों ने जरूरतमंदो को दिया कंबल

खुटहन (जौनपुर) दरना गांव व पनौली के ग्राम प्रधानों ने मकरसंक्रांति के पुनीत पर्व पर अलग अलग जगहों पर आठ सौ जरूरतमंदो को कंबल दान कर पूण्य अर्जित किया। मंगलवार को अपने पैतृक आवास पर प्रधान बृजेश पासवान ने लगभग पांच सौ तथा प्रधान बिंदू चौधरी ने तीन सौ जरूरतमंदो को कंबल दान किया। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

प्रधान द्वय ने कहा कि निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस मौके पर सुबेदार यादव सविता,कमला, जयनारायण, रामधारी कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगारी गौतम, सुक्खू यादव आदि मौजूद रहे।

युवा नेता मनीष सिंह ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
युवा नेता मनीष सिंह ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
युवा नेता मनीष सिंह ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मुख्य अतिथि मनीष सिंह ने दर्शकों को छक्का गेंद कैच करने पर 500रु का दिया नगद पुरस्कार

JAUNPUR NEWS शाहगंज में श्रीराम लीला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी व युवा नेता मनीष सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी क्रिकेट प्रेमियों से भाईचारा के साथ खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर वह भाई चारे के साथ खेलना है।

इस प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने क्रिकेट का जमकर लुफ्त उठाया। मुख्य अतिथि मनीष सिंह ने दर्शकों को छक्का गेंद कैच करने पर 500रु का नगद पुरस्कार दिया। द स्टार क्लब शाहगंज द्वारा हर वर्ष क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर दराज की टीम हिस्सा लेती है और हार जीत के लिए दम खम दिखाती है।

इस क्रिकेट प्रतियोगियों इस प्रतियोगिता के जीतने पर विजेता टीम को 21000 रुपए नगद पुरस्कार तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹15000 रु का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जयसवाल ,पूर्व रामलीला समिति अध्यक्ष श्री श्याम जी गुप्ता , आदि उद्घाटन के समय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संयोजक विवेक गुप्ता ने सभी अतिथियों सहित सभी दर्शकों का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

  • MOHAMMAD KASIM

मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

0
मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : शाहगंज नगर में जेसीआई शाहगंज सिटी ने जोन अधिकारी मंडल उपाध्यक्ष जेएफएम सोनम चतुर्वेदी का नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर उनके साथ मण्डल के अन्य पदाधिकारियों में जेसीआई इंडिया जोन 3 के मंडल अध्यक्ष 2023 जेसी अभिनव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष जेसी विशाल गुप्ता शामिल रह कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन मण्डल  के पूर्व उपाध्यक्ष जेसी अविनाश जायसवाल के निवास पर किया गया।

अतिथियों का भारतीय परम्परा के अनुरूप  स्वागत संस्था की अध्यक्ष जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष जेसी दीपा सेठ ,जेसी अमृता जायसवाल आदि के साथ तिलक लगा कर और आरती उतार कर किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जेसी रूपेश जायसवाल,शक्ति पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी,पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल,जेसी सौरभ सेठ, जेसी निर्भय जायसवाल,जेसी रामअवतार अग्रहरि,सचिव आदित्य अग्रहरि, वीरेंद्र जयसवाल, हिमांशु गुप्ता, उज्ज्वल सेठ, दीपक सिंह पत्रकार, अश्वनी यादव आदि मौजूद रहे।

बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष की जेल,50 हजार का लगा जुर्माना  

0
बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष की जेल,50 हजार का लगा जुर्माना  
बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष की जेल

धारा 376 बलात्कार के आरोपी को हुई 20 वर्ष की जेल 50 हजार रुपये का लगा जुर्माना JAUNPUR CRIME

Rape accused gets 20 years in jail in jaunpur : जनपद जौनपुर के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनन्य उमेश कुमार द्वितीय की कोर्ट ने बलात्कार के आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में आज एक अहम फैसला सुनाया है ,विशेष सत्र परीक्षण संख्या 251/ 23 स्टेट बनाम संजीव में अभियुक्त संजीव पुत्र अशोक निवासी  कछवन थाना चंदवक मुकदमा अपराध संख्या 168/23 में धारा 363 में 3 वर्ष का कठोर कारावास व 5000 रुपया का अर्थदंड व धारा 366 में 5 वर्ष का कठोर कारावास ₹7000 का अर्थदंड वह धारा 506 में 2 वर्ष कठोर कारावास वह ₹2000 का अर्थदण्ड वह 5 L/6 पाक्सो एक्ट सपठित  धारा 376 आईपीसी में 20 वर्ष का कठोर कारावास वह 50000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक वेद प्रकाश तिवारी व विशेष लोक अभियोजक रमेश चंद्र पाल ने किया था l

यह भी पढ़े :आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   

  • TAFTISH OF CRIME JAUNPUR HINDI NEWS

हजरत अली की पैदाइश की खुशी में सजीं महफिल

0
हजरत अली की पैदाइश की खुशी में सजीं महफिल
हजरत अली की पैदाइश की खुशी में सजीं महफिल

महफिलों में पेश किए हजरत अली की शान में कसीदें,’दर नया खोला गया है काबे की दीवार में’ मिसरे पर शायरो ने पढ़े शेर

  • A gathering organized to celebrate the birth of Hazrat Ali

जौनपुर: मुसलमानों के ख़लीफा शियो के पहले इमाम मौलाए कायनात हजरत इमाम अली अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के मौक़े पर स्थान मरहूम सैय्यद अली शब्बर के निवास मोहल्ला अजमेरी मे एक महफिल सजी बज़मे मौलूदे काबा” जिसमें शायरों ने हजरत अली की शान में अपने कलाम पेश किए। कसीदे सुनकर श्रृद्धालु मंत्रमुग्ध होते रहे और ख़ूब वाह वाही किया।  

इससे पहले महफिल का आगाज धर्मगुरु मौलाना सैय्यद सफदर हुसैन ज़ैदी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत से किया और हजरत अली की जिंदगी पर रोशनी डालते हुए कहा कि हज़रत अली अलैहिस्सलाम की ज़िन्दगी हर इंसान के लिए आइडियल और नमूना है। उन्होंने हाकिम और वली होने के साथ उम्मत की रहबरी जब से जब तक सभाली तारीख गवाह है कि उस दौरान कोई भी भूखा नहीं रहा किसी के साथ नाइंसाफी नही हुई। जो कि आज के दुनिया में तमाम हाकिमों के लिए एक सबक़ हैं। 

महफिल का मिसरा “दर नया खोला गया है काबे की दीवार मे” रहा जिसपर शायरो ने अपने कलाम पेश किये। मौलाना सै. आबिद रज़ा रिज़वी मोहम्मदाबादी ने पढ़ा कि- एक अलीए ख़ामनाई ने पढ़ाया था जुमा, कितना दम है देख ले दुनिया मेरी दस्तार मे। 

नजमी जौनपुरी ने पढ़ा- ज़िक्र से हैदर के ज़ीनत दो तुम अपनी बज़्म को, लाएगा तब्दीलियाँ ये आपके किरदार में। राहिब जौनपुरी ने पढ़ा- आमदे मालाएं गुल से है मुनव्वर दो जहाँ, नूर बरसा आसमा से गुल खिले गुलज़ार मे। रविश जौनपुरी ने पढ़ा- हम सही हो जाए गर से सब सही हो जायेगा, है कमी कितनी मेरे अन्दर मेरे किरदार मे। तनवीर जौनपुरी ने पढ़ा- तेरी सूरत आइना दारे सिफाते किबरिया, एक अलग मेराज पिनहा है तेरे दीदार मे।

 महफ़िल में शायरो शादाब जौनपुरी, ज़ीशान अकबरपुरी, मौलाना सै शाज़ान ज़ैदी, कैफी मोहम्मदाबादी, आमिर कजगांवी, ताबिश काज़मी, अली अब्बास, अनवर जौनपुरी, वजीह़, मेहंदी ज़ैदी, शोज़ब भादवी, एतेशाम रूधौलवी, ख़ुमैनी, अबु तालिब ज़ैदी, साहेबरज़ा, मूसा, अज़ादार, वसीम, तालिब, ज़मानत आदि शायरो ने मौला अली की शान मे कसीदे पढ़े।  

अन्त मे नज्र-ए-मौला अली हुई और लोगो की सलामती तरक्की की दुआ कराई गई। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद पेश की और खुशियां मनाईं। संचालन सै. मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कायम आब्दी,आरिफ हुसैनी, सै मो हसन नसीम, इसरार हुसैन एडवोकेट, मुफ्ती नजमुल हसन, दानिश काज़मी, मुफ्ती शारिब, असद, इनायत अब्बास काज़मी, अनवारूल हसन, मासूम आदि सहित काफी संख्या में लोग  उपस्थित रहे।

SHAHGANJ NEWS:पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

0
SHAHGANJ NEWS:पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
SHAHGANJ teen talaak NEWS

SHAHGANJ teen talaak NEWS : ( शाहगंज ) जौनपुर के शाहगंज में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है कानून आने के बाद भी कुछ लोगो को कानून का भय नही रह गया है। ताज़ा मामला नगर के एक मुहल्ले निवासी युवती की शादी ग्राम पुरानी बाज़ार सूरापुर थाना कादीपुर निवासी मेराज पुत्र मोहम्मद अली का विवाद एक अप्रैल 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ससुराल वाले और पति मेराज गाड़ी और दो लाख नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।विवाहिता किसी तरह अपनी ज़िंदगी गुज़र बसर कर रही थी।

मगर बीते दिनों मेराज फिर दो लाख नगद की मांग को लेकर दबाव बनाने लगा।जब विवाहिता ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो मेराज़ ने मुम्बई में रहते हुए फोन से तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। शनिवार को समाधान दिवस पर पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।वही प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखा जा रहा है।आगे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • MOHAMMAD KASIM SHAHGANJ

आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   

0
आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   
आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   

JAUNPUR NEWS जौनपुर! आम आदमी पार्टी जौनपुर ने अपने के नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है,पार्टी संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना,पूर्व जिला महासचिव आलोक राजभर,पूर्व जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा एवं पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी श्रीवास्तव का निष्कासन रद्द करते हुए पार्टी में पुनः वापसी की है। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि आज बड़े खुशी की बात है कि हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यगण जो किन्हीं कारणों से हमसे दूर हो गए थे,आज फिर से हमारे साथ जुड़कर पार्टी में काम करेंगे ।

हम ऐसे उन सभी साथियों का स्वागत करते हैं जो आम आदमी पार्टी जौनपुर की विचारधारा और हमारे नेता केजरीवाल जी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी को प्यार करते हैं उनके पदचिन्हों पर चलते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से नाराज चल रहे हैं ,उन सबको पार्टी के साथ आने का आह्वान करते हैं। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हम जोड़ो की राजनीति कर रहे हैं, तोड़ो की नहींं।कतिपय मतभेद के चलते हमारे कुछ महत्वपूर्ण साथी हमसे दूर हो गए थे लेकिन उनकी विचारधारा मानसिकता सदैव आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी रही और वह अन्यत्र किसी राजनीतिक दल में नहीं गए ऐसे साथियों का हम हृदय की अतल गहराइयों से स्वागत करते हैं और उन्हें साथ में लेकर कंधे से कंधा मिलाकर अरविंद केजरीवाल जी एवं आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि ने सभी साथियों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी के पुराने स्तंभ हैं,उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।

यह भी पढ़े : jaunpur News: निःशुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ बस,प्रयागराज के लिए हुई रवाना

jaunpur News : जयकरन सिंह जन्म शताब्दी खेल प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

0

jaunpur News: जयकरन सिंह जन्म शताब्दी पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

  • शॉट पुट में सूरज अर्पित शशि अर्पिता ने पहले स्थान पर मारी बाजी

JAUNpUR Hindi NEWS जौनपुर।जयकरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक जयकरन सिंह की जन्म शताब्दी और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बहुप्रतीक्षित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।

मुख्य अतिथि चौहान शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ.राम सेवक चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल को पहचान दिला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि समर बहादुर चौहान ने कहा “खेल हमें जीवन में संघर्ष और सफलता के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। शॉट पुट बालक अंडर-15 सुरज 10.40 मीटर,शशि चौहान 9.26 मीटर,मुकेश यादव 8.60 मीटर पर सफलता हासिल किया । अंडर-18 अर्पित यादव,संदीप बिंद,हितेश कश्यप,शॉट पुट (बालिका) अर्पिता यादव,अर्चना चौहान,अंशिका सिंह सफल रही।

jaunpur News : जयकरन सिंह जन्म शताब्दी खेल प्रतियोगिता सकुशल संपन्न


लॉन्ग जंप (बालक) अंडर-18 शशि चौहान,अमन चौधरी,अनुराग प्रजापति लक्ष्य व लॉन्ग जंप (बालिका) अंडर-15 पूजा यादव,शिवांगी यादव,अंशिका भारती ने लक्ष्य पायी । जेवलिन थ्रो बालक अंडर-18 संदीप बिंद,अर्पित यादव,हितेश कश्यप व बालिका मे अर्पिता यादव,अर्चना चौहान,रिशम यादव सफल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ साधू सिंह चौहान व संचालन प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया । कोच कृष्ण कुमार, कन्हैया यादव अमरजीत और दिलीप यादव का विशेष योगदान रहा । मौके पर फूलचंद भारती ,अवधेश चौहान, अध्यापक वीरेंद्र यादव, डॉ रामअचल, साहबलाल वकील, मंगरु खलीफा, गोवर्धन चौहान, रामसहाय , हरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।

jaunpur News: निःशुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ बस,प्रयागराज के लिए हुई रवाना

0

JAUNPUR NEWS : पूर्वआईएस अभिषेक सिंह ने नि:शुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ रथ का किया शुभारंभ

जौनपुर, प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ का आगाज होने पर समाजसेवी पूर्व आईएस अभिषेक सिंह के द्वारा जेसीज चौराहा से नि:शुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ रथ सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वही श्रवण कुमार महाकुंभ रथ में सवार दर्शनार्थियों ने इस नेक कार्य की खूब सराहना की और कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए हम सभी लोग काफी उत्साहित हैं और काफी अच्छा लग रहा है पूर्व आईएस अभिषेक सिंह ने सभी जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में महाकुंभ में लोग पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाए और पुण्य के भागी बने।

महाकुंभ के पहले दिन श्रवण कुमार महाकुंभ रथ में कुल 51 दर्शनार्थी सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए हुए रवाना हुए और अभिषेक सिंह ने एक-एक दर्शनार्थियों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। मालूम हो कि पूर्व आईएस अभिषेक सिंह ने इससे पहले भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के बाद रामलला का दर्शन के लिए एक महीना नि:शुल्क बस सेवा लोगों के लिए उपलब्ध कराया था। इस नेक कार्य के लिए सभी जनपद के लोगों ने अभिषेक सिंह की सराहना की है। इस अवसर पर पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, वैभव सिंह, सभासद अंकित सिंह बिट्टू व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

jaunpur News: कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन

0
jaunpur News कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन
jaunpur News: कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS: अलाव न जलवाने पर कचगांव के नगरवासियों ने किया प्रदर्शन।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा अलाव जलवाने के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति। जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस भीषण ठंड के समय भी अलाव न जलने से आक्रोशित नगरवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि इस समय पड़ रही भीषण ठण्ड में भी नगर पंचायत में अलाव जलवाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। ठीक ढ़ग से नगर पंचायत में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। नगरवासियों ने कहा कि जहां सरकार द्वारा ठण्ड से किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो इसके लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलवाने और राहगीरों को रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा बनवाये जाने के निर्देश गये है।

इसके बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। अलाव के नाम पर मात्र एकाध जगह एक दो लकड़ी जलवाकर अलाव के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी महोदय सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश को दर किनार कर दिया गया है। इस नगर पंचायत में अलाव के अभाव के कारण राहगीर ठण्ड से पूरी तरह से परेशान नजर आ रहे हैं। नगरवासियों ने यह भी कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार लोगों को बार-बार अलाव जलवाने को कहने के वावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। जैसे नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भ कर्मी निद्रा में लीन हो गये हो। नागरिकों ने इस बाबत जिलाधिकारी जौनपुर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर पंचायत कचगांव में पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए जाने की मांग की है। jaunpur News