Home Blog Page 180

JAUNPUR NEWS:कड़ाके की ठंड में डीएम ने किया नौकायन 

0
JAUNPUR NEWS:जौनपुर के डीएम ने किया नौकायान 
JAUNPUR NEWS:जौनपुर के डीएम ने किया नौकायान 

JAUNPUR NEWS N0 1 – 31 दिसम्बर 2024 जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के ने मंगलवार को शीतलहर को देखते हुए तहसील सदर के राजस्व गांव कोतवालपुर में मुसहर परिवारों में कम्बल वितरित किया। डीएम ने ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रेरणा से गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वे कराकर शासन के द्वारा संचालित योजनाओं से संतृप्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और लेखपाल को निर्देशित किया कि मुसहर परिवार के लोग जिस जगह पर रह रहे है, उस जमीन का मालिकाना हक देने की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में अन्य जो भी व्यक्ति सक्षम है आगे आये और गरीब और असहायों को कम्बल वितरित करें  इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने गोमती नदी और सई नदी के संगम स्थल पर राजेपुर गांव में जाकर प्राचीन रामेश्वर मन्दिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और मन्दिर की भव्यता और प्राचीनतम को देखकर पर्यटन के दृष्टि से विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह प्राचीनतम स्थल जनपद के धरोहर है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, अतिरिक्ति उप जिलाधिकारी के साथ  किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा जरूरत मदों को भी कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा महर्षि अष्ट्रावक्र की तपोभूमि का दर्शन-पूजन भी किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।  

JAUNPUR NEWS – N02 -31 दिसम्बर 2024 उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र संदीप कुमार ने जनपद के समस्त उद्यमीगणों निवेशकों को अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में उद्योग विभाग के भूखण्ड आवंटन हेतु रिक्त है। उक्त भूखण्डों के आवंटन हेतु उद्योग विभाग द्वारा विकसित औद्योगिक आस्थान प्रबन्धन प्रणाली के अन्तर्गत आंनलाइन पोर्टल पर 31 दिसम्बर 2024 से 08 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है। भूखण्ड आवंटन हेतु समस्त प्रक्रिया पूर्णतः आनलाइन होगी। रिक्त भूखण्डों का आवंटन विभाग द्वारा जारी नियमों व शर्तों के अधीन 99 वर्ष की अवधि हेतु लीज के आधार पर किया जायेगा। वृहद सिद्दीकपुर औद्योगिक आस्थान भूखण्ड संख्या 15 जो 360 वर्ग मीटर, भूखण्ड संख्या 35 जो 105 वर्ग मीटर, लघु कौड़िया शाहगंज औद्योगिक आस्थान भूखण्ड संख्या 55 जो 250 वर्गमीटर है। इच्छुक उद्यमीगण विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल के माध्यम से अथवा कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में आकर प्राप्त कर सकते है।

JAUNPUR NEWS – N03 -31 दिसम्बर 2024 जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार हेतु विभाग के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए नवयुवक/नवयुवतियां व परम्परागत कारीगर जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो वह रोजगार के लिए 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (गोंड, ओझा, धुरिया, नायक, पंथारी, राजगोंड) आरक्षित वर्ग के आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत निजी अंशदान स्वयं वहन करना होगा। आरक्षित वर्ग के आवेदको को टर्म लोन (पूॅजीगत ऋण) पर बैंक का जो भी ब्याज होगा विभाग द्वारा शासन से अनुदान धनराशि प्राप्त होने पर वहन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन  www.mmgrykhadi.upsdc.gov.in पर ऑन लाइन करते हुए उसकी हार्ड कापी कार्यालय कार्यदिवस मे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में जमा कर सकते है।अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर से अथवा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के सी0यू0जी0 नंम्बर 9580503157, 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

मड़ियाहूं में सरदार सेना के कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन।

0
  • संघर्ष शील रहे सरदार सेना के कार्यकर्ता :बाबू सिंह कुशवाहा

जौनपुर । जिले के मडियाहूं में स्थित पटेल काम्पेक्स में सरदार सेना सामाजिक संगठन के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरदार सेना के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संगठित रहें| वर्तमान परिवेश में विभिन्न पार्टियों के नेता उन्हें भ्रमित करने का प्रयास करेंगे लेकिन सरदार सेना के कार्यकर्ताओं को किसी के बहकावे में नहीं आना है |इस लिए उन्हें संगठित रहने की आवश्यकता है|सरदार सेना हमेशा गरीब,दलितों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,किसानों के लिए तथा उनके उत्थान हेतू सदा प्रत्यनशील रही है और भविष्य में भी गरीबों के उत्थान के लिए उनकी लड़ाई लड़ती रहेंगी


इस अवसर पर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आर.एस. पटेल ने कहा कि हमें और हमारे संगठन को बदनाम करने की विभिन्न पार्टी द्वारा नाकाम प्रयास किया जा रहा है लेकिन सरदार सेना के कार्यकर्ता उनके इस कुचक्र से विचलित नहीं हुए है| सरदार सेना के कार्यकर्ता के मनोबल को काफी साहस प्राप्त हुआ है|इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को माला पहनाकर व गुलदस्ता तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया| कार्यक्रम के दौरान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा व राष्ट्रीय अध्यक्ष डां आर.एस.पटेल के द्वारा क्षेत्र के तमाम चिकित्सकों,अधिवक्ता व कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया|कार्यक्रम के दौरान ,डां अवधनाथ पाल,अरविन्द सिंह पटेल,मुन्ना सिंह चौहान, राजकुमार पटेल,संजय सिंह,हरिवंश सिंह, त्रिभुवन सिंह पटेल,राजेश पटेल,वृजेन्द्र पटेल,बसन्त मौर्या,राजमणि पटेल,छोटे लाल गौतम,गुलाब चन्द्र,विजय कुमार,रोबिन,डां वकील,रामसिंह वर्मा,सुबास चन्द्र प्रजापति,शेरे हिन्द,भावेश पटेल,लालजी पटेल,रविशंकर यदुवंशी,दीपक आर विश्वकर्मा,विकास वर्मा,जयसिंह यादव,विजय पटेल,पवन पटेल,मुन्ना लाल,धीरज यादव,सुरज पटेल,मुलायम पटेल,आँसू यादव,डां राजकुमार पटेल,दिनेश पटेल,डां सुरेश पटेल,डांआर.पी.पटेल,डांआर.डी.पटेल,देवेन्द्र पटेल,प्रवीन मौर्या,मनोज मौर्या,अमर बहादुर चौहानकार्यक्रम का संचालन आर.सी.पटेल व अध्यक्षता राय साहब पटेल ने किया ।

ऐ मौत रुक जा जरा

0
नसु एंजल नागपुर, महाराष्ट्र
नसु एंजल नागपुर, महाराष्ट्र

कविता

“ऐ मौत रुक जा जरा”

ऐ मौत रुक जा जरा
साफ-पाक होने दे मुझे जरा
खूबसूरत है सफर रवानगी का
तैयार होने दे जरा
इंतजार था इस पल का
सजने -संवरने दे जरा
खामोशी की चादर ओढ़ लूं
महफिल में जाने के लिए दौड़ लूं
आंखों में काजल लगाने दे जरा
लोगों की नजरों से बचने दे जरा ऐ मौत रुक जा जरा
सजने -संवरने दे जरा
खुशबू से महका लूँ बदन मेरा
ऐ मौत चलते हैं जरा
आंसुओं से वजू कर लूं जरा
बचपन की यादों को साथ ले लूं जरा
मां की दुआओं को समेट लूं जरा
अपनों का दीदार कर लूं जरा चलते-चलते सब को अलविदा कह दूं जरा
सफर है लंबा मौत का
थोड़ी तैयारी कर लूं जरा
ऐ मौत रुक जा जरा
साफ-पाक होने दे मुझे जरा।

  • नसु एंजल नागपुर, महाराष्ट्र

बदलापुर के 7 नकबजनी अभियुक्त गिरफ्तार  

0
बदलापुर के 7 नकबजनी अभियुक्त गिरफ्तार  
बदलापुर के 7 नकबजनी अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर।बदलापुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व के लूट, नकबजनी, चोरी से सम्बन्धित 7 अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी निवारक कार्यवाही डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर ,सुश्री प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानन्द चौबे के मार्गदर्शन में थाना बदलापुर की पुलिस टीम द्वारा ठण्ड के मौसम मे बढ़ रही चोरी के घटना के दृष्टिगत अपराध के रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के पूर्व के लूट, नकबजनी, चोरी के अभियुक्तो को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर अभियुक्तों व उनके शरणदाताओं के विरुद्ध निवारक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 170/126/ 135 बीएनएसएस में चालान मा0न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. योगेशलाल श्रीवास्तव पुत्र शंखपति श्रीवास्तव उम्र करीब 59 वर्ष निवासी ग्राम सलेखनपट्टी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  2. रायसाहब पुत्र स्व0 चहतु उम्र करीब 32 वर्ष निवासी देनुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  3. लाल बहादुर सिंह पुत्र रामलखन सिंह उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम देनुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
    4.अमित कुमार सरोज पुत्र पंधारी उम्र करीब 31 वर्ष निवासी हिम्मतपुर थाना बदलापुर जौनपुर
  4. ललित श्रीवास्तव पुत्र शंखपति श्रीवास्तव उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम सलेखनपट्टी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  5. शैलेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामअभिलाख उम्र करीब 34 वर्ष निवासी सरायगुन्जा थाना बदलापुर जौनपुर
  6. अरविन्द यादव पुत्र अजय यादव उम्र करीब 35 निवासी गिरधरपुर थाना बदलापुर जौनपुर

JAUNPUR NEWS:कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद

0
JAUNPUR NEWSकक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद
JAUNPUR NEWS:कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 14 जनवरी तक बंद

All schools from class 1 to 8 closed till 14 January jaunpur news जौनपुर : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक निर्धारित किया गया है जिसके क्रम में जनपद जौनपुर के समस्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त बेसिक हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-8 तक दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 से 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। डॉ० (गोरखनाथ पटल) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ।

JAUNPUR NEWS -N02

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार की उपस्थिति में तहसील मछलीशहर के अर्न्तगत ग्राम पंचायत अमारा में स्थलीय निरीक्षण और चौपाल लगाकर राजस्व वाद की सुनवाई दोनो पक्षो की उपस्थिति की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि अधिकारियों के द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में आम जन की समस्याएं सुनी जाए।

JAUNPUR NEWS -N03

जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का आयोजन किया जाता है आगामी 06 माह में होने वाले ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का रोस्टर निम्नानुसार है :- 04 जनवरी 2025 प्रथम शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, मछलीशहर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील केराकत में ए0डी0एम0 (वि./रा.), शाहगंज में ए0डी0एम0 (भू-राजस्व), 18 जनवरी 2025 तृतीय शनिवार को तहसील मड़ियाहॅू में जिलाधिकारी, बदलापुर में सीडीओ, केराकत में ए0डी0एम0 ए0डी0एम0 (भू-राजस्व), सदर में ए0डी0एम0 (वि./रा.), 01 फरवरी 2025 को प्रथम शनिवार को तहसील मछलीशहर में डीएम, शाहगंज में सीडीओ, सदर में एडीएम (भू-राजस्व), मड़ियाहॅू एडीएम (वि./रा.), 15 फरवरी 2025 तृतीय शनिवार बदलापुर डीएम, केराकत सीडीओ, मड़ियाहॅू एडीएम (भू-राजस्व), मछलीशहर एडीएम (वि./रा.),  01 मार्च 2025 को तहसील शाहगंज में डीएम, सदर में सीडीओ, मछलीशहर में एडीएम (भू-राजस्व),

बदलापुर एडीएम (वि./रा.), 15 मार्च 2025 को तहसील केराकत में डीएम, मड़ियाहॅू में सीडीओ, बदलापुर में एडीएम (भू-राजस्व), शाहगंज एडीएम (वि./रा.), 05 अप्रैल 2025 को तहसील सदर में डीएम, मछलीशहर में सीडीओ, शाहगंज में एडीएम (भू-राजस्व), केराकत एडीएम (वि./रा.), 19 अप्रैल 2025 को तहसील मड़ियाहॅू डीएम, बदलापुर में सीडीओ, केराकत में एडीएम (भू-राजस्व), सदर एडीएम (वि./रा.), 03 मई 2025 को तहसील मछलीशहर में डीएम, शाहगंज में सीडीओ, सदर में एडीएम (भू-राजस्व), मड़ियाहॅू एडीएम (वि./रा.), 17 मई 2025 को तहसील बदलापुर में डीएम, केराकत में सीडीओ, मड़ियाहॅू में एडीएम (भू-राजस्व), मछलीशहर में एडीएम (वि./रा.), 07 जून 2025 को तहसील शाहगंज में डीएम, सदर में सीडीओ, मछलीशहर में एडीएम (भू-राजस्व), बदलापुर में एडीएम (वि./रा.), 21 जून 2025 को तहसील केराकत में डीएम, मड़ियाहॅू में सीडीओ, बदलापुर में एडीएम (भू-राजस्व), शाहगंज एडीएम (वि./रा.) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उक्त निर्धारित किसी सम्पूर्ण समाधान दिवस को अवकाश पड़ जाता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा।

चाइनीज मांझे की बिक्री पूर्ण रूप से बंद,जौनपुर डीएम के निर्देश    

0
चाइनीज मांझे की बिक्री पूर्ण रूप से बंद,जौनपुर के डीएम का निर्देश    
चाइनीज मांझे की बिक्री पूर्ण रूप से बंद

JAUNPUR NEWS : जौनपुर :पतंगबाजी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंध जिलाधिकारी का  सख्त निर्देश दुकानों की जाँच कर चाइनीज मांझा बिकी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी आए दिन पतंगबाजी में चाइनीज मंझे के प्रयोग के कारण दुर्घटनाएं हो रही है, जिस कारण लोग घायल हो रहे हैं और अपनी जान भी गंवा रहे है जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी,समस्त क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जनपद में घातक चाइनीज मान्झा की बिकी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाए तथा इस मांझे को विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किया जाना जाए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में चाइनीज मांझा बिकता हुआ पाया जाता है एवं कोई अनहोनी होती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

दरसल पतंगबाजी में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के लिए अटेवा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आज सोमवार को ज्ञापन सौंपा था जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और  जिले के सभी उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाय  अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर चाइनीज मंझे के प्रयोग और बिक्री पर रोक लगाने की माँग किया है ।

अटेवा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि हर रोज चाइनीज मंझे की वजह से कहीं न कहीं घटना हो रही है जिससे दुपहिया चालकों को हर पल मौत का डर सताता रहता है। अभी कुछ दिन पहले अटेवा मड़ियाहूं के पदाधिकारी डॉ अवधेश पाल बुरी तरह जख्मी हो गए थे और आज दो और जनपदीय पदाधिकारी सुबाष जी एवं प्रमोद जी बाल बाल बच गए। अतः महोदय से निवेदन है कि चाइनीज मंझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाय और इसकी खरीद बिक्री वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला संगठन मंत्री द्वय अरविंद यादव एवं सुबाष सरोज, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमोद प्रजापति, जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, धर्मापुर अध्यक्ष मनीष यादव, जिला कैडर प्रभारी जगदीश यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।  

JAUNPUR NEWS :मेडिकल स्टोर के लाइसेंस,दवाओं की बिल की जाँच होगी  

0
JAUNPUR NEWS :मेडिकल स्टोर के लाइसेंस,दवाओं की बिल की जाँच होगी  
jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर: NCORD की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न। बैठक में समिति के संबंधित सदस्यों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि सभी प्रकार के मनः प्रभावी दवाओं की बिक्री चिकित्सक के परामर्श पर ही ग्राहकों को बिक्री की जाय तथा उनके स्टाक का विवरण पंजिका में अद्यतन किया जाय।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक एवं दूरस्थ सूनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहाँ पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित पेट्रोलिग की कार्यवाही की जाय। अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग जांच किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय राज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए तथा ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं नशे की लत छुड़ाने के संबंध में अस्पतालों मे व्यवस्था की जाए व उनके पुनर्वास के संबंध में यथावश्यक कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने फ़ूड इस्पेक्टर एवम ड्रग इस्पेक्टर को निर्देशित किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का नमूना लेते हुए कार्यवाही करे। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार को निर्देश दिया कि जनपद में चल रहे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवम दवाओं की बिल तथा मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट बैठ रहे की नहीं इसकी जाँच करे। बैठक में समिति के सदस्य सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

TOC JAUNPUR NEWS

उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल ने मेधावियों का किया सम्मान

0

उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल ने मेधावियों का किया सम्मान

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की गौराबादशाहपुर इकाई ने रविवार को कस्बा स्थित दया मैरिज हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 35 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और एक गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि शिक्षा की बदौलत ही सफलता की मंजिल पायी जा सकती है।

समारोह को विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब खान, जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, नगर अध्यक्ष जौनपुर घनश्याम साहू, विवेकानंद राय अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर के किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। अध्यक्षता मौलाना मुमताज अहमद कासमी तथा संचालन धनंजय राय अर्जुन ने किया। संयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह व महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, वीरेंद्र गुप्त, सुजीत जायसवाल, तारा त्रिपाठी, दिनेश कुमार डीके, कलीमुल्लाह अंसारी, अमीक अंसारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी।

पाँचवी पुण्यतिथि पर याद किये गए समाज सेवी स्व. राजेश सिंह

0

पाँचवी पुण्यतिथि पर याद किये गए समाज सेवी स्व. राजेश सिंह

खेतासराय(जौनपुर):- रविवार को नगर स्थित जय माँ अम्बे इंडेन गैस सर्विस पर समाज सेवी स्व. राजेश सिंह की पाँचवी पुण्यतिथि मनाई गई। एजेंसी संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट ने नम आँखों से उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि श्री सिंह के पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रदांजलि होगी। उनके सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी असमय मृत्यु समाज के लिए अपूर्णक्षति है। एक महिला के जीवन के जीवन में पति की क्या भूमिका होती उससे ज्यादा कोई नहीं बता सकता है।

जीवन में उनकी कमी को कभी भरपाई नहीं कि जा सकती है। इस अवसर पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार, गौरव कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, अमरेश, राजेश, भोला, गुड्डू, पंचम, पंकज, जितेंद्र आदि लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संचालन मैनेजर अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।

डॉ उमाकांत श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष जौनपुर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मनोनीत

0

जौनपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सांसद, राष्ट्रीय प्रवक्ता जेडीयूं ने जौनपुर उमरपुर निवासी डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल को जिलाध्यक्ष जौनपुर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मनोनीत किया है। पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , कायस्थ पाठशाला के कार्यकारणी सदस्य सुमित श्रीवास्तव प्रयागराज ने कहा कि जौनपुर जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल जी जिले में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल जी को जिलाध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज जौनपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव राजा, उमेश चन्द श्रीवास्तव फूफा , राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन के पदाधिकारियों ने एवं कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव,श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष निगम अनुपम श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव चंद्रमोहन श्रीवास्तव शशि श्रीवास्तव प्रशांत पंकज श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव अनीस श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव, सृजन श्रीवास्तव मोहित श्रीवास्तव रमेश चन्द श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव राजा श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव श्याम अस्थाना प्रदीप श्रीवास्तव शिव शंकर श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु ने बधाई दिया और कहा कि डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब के नेतृत्व में कायस्थ समाज जौनपुर और मजबूत होगा और सभी संगठनों में एकता आएगी। जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करूंगा और कायस्थ समाज जौनपुर को एकजुट करूंगा।