मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना गाय की इकाई स्थापित करने वालो को मिलेगा 80 हजार का अनुदान,आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवम्बर
जौनपुर: मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत दो स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय की इकाई स्थापित करने हेतु अधिकतम रु0 80000 का अनुदान प्राप्त करने का अवसर है। योजना के द्वितीय चरण (वर्ष 2024-25) में योजना प्रदेश के 57 जनपदों में जौनपुर में भी लागू है। जिला समन्वयक उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, नन्द बाबा दुग्ध मिशन अखिलेन्द्र मिश्रा ने अवगत कराया है कि
बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय ( गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति) के क्रय पर अनुदान, महिला दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत का चयन, क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यॉत की होगी, 02 गाय की इकाई की स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम रु0 80000 तक अनुदान अनुमन्य। इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन पत्र का प्रारुप व सम्बन्धित शासनादेश विभागीय पोर्टल https://updairydevelopment.gov.in/ एवं http://www.animalhusb.upsdc.gov.in पर तथा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्धशाला विकास अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, खण्ड पशु चिकित्साधिकारी के कार्यालयों में उपलब्ध है तथा अधिक जानकारी के लिए अपने जनपद के उक्त कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन प्रारम्भ की तिथि 15 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक है।
लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने अधिकारियो को लगाई फटकार
लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने अधिकारियो को लगाई फटकार
जौनपुर :सोमवार को लखनऊ से जौनपुर पहुंचे जिले के पूर्व जिलाधिकारी वर्तमान चकबंदी आयुक्त लखनऊ भानु चन्द्र गोस्वामी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो को फटकार लगाई,चकबंदी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। जनपद के कार्यों की समीक्षा करते हुए चकबन्दी आयुक्त ने निर्देशित किया कि माइक्रो प्लान बनाते हुए लंबित चकबंदी प्रक्रिया का कार्य पूर्ण किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाए अन्यथा कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक-एक गांव की समीक्षा पृथक रूप से की जाएगी।
चकबंदी आयुक्त ने सभी एसीओ को निर्देशित किया कि जिन मुकदमों में समझौता नहीं हुआ है उन्हें 15 दिन के भीतर वाद के रूप में पंजीकृत कराए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी प्रारूप और पोर्टल पर फीडिंग समय से करा दें। उन्होंने एसओसी और सीओ को निर्देशित किया कि 15 नवंबर तक सभी वाद प्रत्येक दशा में पंजीकृत करा ले। उन्होंने एसीओ स्तर पर मुकदमो की फीडिंग न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। चकबंदी आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानीकला में अभिलेखो से छेड़छाड़ करने वालों पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जौनपुर के सभी हाई कोर्ट के लंबित मुकदमों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देशित किया कि जिन गावों का धारा 52 लम्बित है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करायें।
इस दौरान उन्होंने जौनपुर के साथ ही वाराणसी,चन्दौली,मिर्जापुर,आजमगढ़, गाजीपुर के चकबन्दी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फसल कटाई के दौरान धारा सात व आठ को पूर्ण करने के निर्देश दिए। चकबंदी के अधीन गांव में चक सम्बन्धी कार्य करने, धारा 10 पूर्ण करने के निर्देश दिये, वादों के संदर्भ में जानकारी ली तथा प्राप्त आपत्तियों के सन्दर्भ में उन्होंने कहा कि इनका निस्तारण प्राथमिकता पर रखकर किया जाए अन्यथा की स्थिति में वाद के रूप में पंजीकृत किया जाए। डी0डी0सी चकबन्दी को निर्देशित किया कि कार्य योजना बनाकर मार्च 2025 तक वर्ष 2020 से पहले तक के सभी वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों को दूर करें, चकबंदी के अंतर्गत गांव में लंबे समय से चल रहे मुकदमों की वजह की भी जानकारी ली। लखनऊ से जौनपुर पहुंचे चकबंदी आयुक्त ने कहा कि जिन भी गांव में जो भी कार्य हो रहे हैं उन्हें उचित प्रारूप में भरा जाए। कानूनगो की कमी पर वाराणसी में कानूनगों को संबद्ध कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। गांव में समय पर चक न काटे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यशैली को बदलने के निर्देश दिये तथा काम को लटका कर न रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों के मिलान के कारण काम न रोके जाएं।
इस दौरान आयुक्त चकबंदी द्वारा धारा 7 भू-चित्र का पुनरीक्षण के संदर्भ में बंदोबस्त अधिकारी चंदौली को निर्देशित किया कि समिति का गठन करते हुए गाटावर सूची उपलब्ध कराएं। धारा 8 पड़ताल स्तर, धारा 9 विनिमय अनुपात निर्धारण के अंतर्गत अवशेष भरे हुए प्रारूप को पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा सूचना अद्यतन रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारूप 4 के अंतर्गत सीओ, एसीओ स्तर से संबंधित मुकदमों के संदर्भ में जानकारी ली। धारा 27, धारा 24 कब्जा परिवर्तन हेतु सत्यापन के लिए लंबित प्रकरण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जनपद चंदौली में चकबंदी में अच्छा कार्य कराए जाने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयबर चौहान, संयुक्त संचालक सचिव मुधसूदन दूबे, सीआरओ मिर्जापुर,आजमगढ़, समस्त एसओसी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित अन्य उपस्थित रहे।
पत्रकार की निर्मम हत्या को लेकर जिले के पत्रकारों ने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा पत्रक
मामला फतेहपुर के साथी दिलीप सैनी की निर्मम हत्या का अन्य मांगों में आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं पत्रकार सुरक्षा कानून रहा
जौनपुर। फतेहपुर के पत्रकार दिलीप सैनी की गत दिवस गोली मारने के साथ ही चापड़ एवं चाकूओं से गोंद कर निर्मम हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। जनपद के सैकड़ों पत्रकारों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पहले सभी पत्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन पर एकत्रित हुये जहां से वे जिलाधिकारी से मिले और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि दिलीप सैनी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलायी जाय।
साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देते हुये परिवार के किसी एक जिम्मेदार को सरकारी नौकरी दी जाय।
बीते 30—31 अक्टूबर की मध्य रात्रि को दिलीप की निर्मम हत्या कर दी गयी। परिजनों की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गयी है लेकिन समाचार लिखे तक किसी की गिरफ्तारी न होना पुलिसिया तंत्र पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।
इसके साथ ही पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों की सेवा को देखते हुये आयुष्मान कार्ड बनवाया जाय। वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। देश के चौथे स्तम्भ पर आये दिन हो रहे हमले एवं हत्या को देखते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून नामक अध्यादेश लागू किया जाय। इस मौके पर विजय प्रकाश मिश्रा, शशिराज सिन्हा, प्रमोद जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, रामजी जायसवाल, अजीत सिंह, संजय अस्थाना, देवेन्द्र खरे , राकेश पाण्डेय, राममूर्ति यादव,अजीत बादल, आशीष श्रीवास्तव,ब्रजेश विश्वकर्मा संजय चौरसिया, राजन मिश्रा, राज सैनी, नितिश कुमार, असलम खान, रमेश यादव, सत्येद्र तिवारी शिशू, सुशील तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, अरविंद पटेल, बरसाती लाल कश्यप,पंकज मिश्रा, गुलजार अली, ब्रजेश मिश्रा, सुनील सिंह, काजू सिंह,समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
आरोही मिर्ची मसाला रेस्टोरेंट एंड होटल का हुआ भव्य उद्घाटन
जौनपुर । नगर के रोडवेज डिपो के सामने स्थिति आरोही मिर्च मसाला रेस्टोरेंट एंड होटल का भव्य उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब लोगों को महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं है यही जनपद में ही एक से एक व्यंजन खाने की सुविधा मिलेगी। होटल के अधिष्ठाता मदन मोहन सिंह ने कहा कि इस रेस्टोरेंट एंड होटल में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए उचित रेट पर ठहरने के लिए कमरा मिलेगा और साथ में बर्थ डे, एनिवर्सरी डे पार्टी, मीटिंग आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।
आरोही मिर्च मसाला रेस्टोरेंटरे में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यजनों को तैयार करने के लिये कुक के चयन व स्वच्छता पर खास ध्यान दिया गया है। सभी कुक कर्मचारी बाहर जिले से आए हुए हैं। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट में परोसे गये व्यंजन की तारीफ की। आए हुए सभी अतिथियों को भूपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह व मोनू सिंह ने मल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आग्नतुओ का स्वागत सुजीत सिंह मोनू व सौरभ सिंह व आभार अजीत सिंह सोनू ने व्यक किया। इस अवसर पर टीडी कालेज के प्राचार्य ओ पी सिंह,प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व प्रमुख विनय सिंह ,पत्रकार राजकुमार सिंह, दुष्यंत सिंह एडवोकेट, पूर्व प्रधान सुधाकर सिंह,राजीव सिंह समाजसेवी जे पी सिंह, कैंब्रिज स्कूल प्रबंधक सुनील सिंह, गायक आशीष पाठक,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,सत्यम सिंह गोधना, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह,आशुतोष सिंह अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह गुड्डू, विनयकांत सिंह मंगला प्रसाद सिंह,योगेन्द्र सिंह मंटू ,कौशल सिंह वंशलोचन सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की बहने पुलिस के कार्य प्रणाली से नाराज़
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित कबीरउद्दीनपुर गांव में 30 अक्टूबर को ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से काटकर हुई हत्या के मामले में आज अनुराग की बहन स्वाति संग परिजनों ने जिलाधिकारी दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात कर हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकी की मांग किया है।
परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस प्रशासन इनको बचा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वो बीते छ दिनों में अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस आरोपी को बचा रही है। आरोपित को थाने पर बैठक उनका सम्मान करने में जुटी है।
Bigg Boss Season 18 Colors tv पर रवि किशन सलमान खान को देंगे टक्कर
Bigg Boss Season 18 Ravi Kishan will compete with Salman Khan on Colors TV.
Bigg Boss Season 18 जौनपुर:भोजपुरी सुपरस्टार गोरखपुर से सांसद रवि किशन रिप्लेस करेंगे। बिग बॉस सीजन 18 सलमान खान को वीकेंड के वार में वीकेंड का वार सेगमेंट, हाय दईया, रवि भैया के साथ गर्दा उड़ाएंगे। सांसद रवि किशन के जौनपुर के मिडिया प्रभारी अनुराग दुबे ने बताया कि अभिनेता व सांसद रवि किशन बिग बॉस सीजन 18 में शामिल होंगें अभिनेता व सांसद के पैतृक गांव केराकत क्षेत्र के बिसुई बराई गांव समेत जिले भर के भोजपुरिया हिन्दी भाषी के लोगों में खुशी का माहौल है। इसका प्रसारण आज रविवार की रात 10 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारण होगा l
अभिनेता व सांसद रवि किशन का शो में आना ताजगी भरा ट्विस्ट है। हर रविवार रवि भैया के साथ गर्दा उड़ा देंगे सेगमेंट में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। ravi kishn बिग बॉस के पहले सीजन में चर्चित कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह उस सीजन के फाइनल तक पहुंचे थे। उनकी मजाकिया बातचीत,दर्शकों से कनेक्ट होने का अंदाज और बेबाकी ने तब भी दर्शकों का दिल जीता था। इतना ही नहीं,रवि किशन पहले भी बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में गेस्ट होस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं।रवि किशन के Bigg Boss Season 18 में शामिल होने से भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में शो को काफी नए दर्शक भी मिलेंगे।
अनुराग यादव की हत्या में ,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर हो कानूनी कार्रवाई : अमित यादव
अनुराग यादव हत्याकांड (जौनपुर ) गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव में अनुराग हत्याकांड को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहां की जमीन विवाद में 40 साल तक मुकदमा लटकाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई हो और पुलिस विभाग के लापरवाह जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव कमरुद्दीनपुर निवासी मृतक खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे और इस हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए, उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होती इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार हैं उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए । इसके साथ ही इस थाना क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी पुलिसकर्मी की लापरवाही भी सामने आती है। उन पर भी निलंबन जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया का मुआवजा और सरकारी नौकरी सरकार दे उसके बाद पकड़े गए आरोपियों के पर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम सरकार को करनी चाहिए। पीड़ित परिवार को उन्होंने सान्त्वना दिया और भरोसा जताया है कि उनके साथ कानूनी लड़ाई में जो भी मदद होगी किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व सीएमओ डॉ रामअवध ,मेवालाल यादव ,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, समाजसेवी जज सिंह अन्ना ,अधिकता अजय कृष्णा, रामनयन ,मोतीलाल, रामप्रकाश, सूबेदार यादव, त्रिभुवन नाथ, सुभाषचंद्र, केशव प्रसाद ,जय हिंद , वासुदेव फाउंडेशन के संस्थापक अरविंद यादव मौजूद रहे।
शहगंज के बड़गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
शाहगंज ( जौनपुर) क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित अब्दुल गैस मैदान में अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वच्छ शिविर के दौरान डॉ. एन बी चन्द्रा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की गई शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा आंख के चश्मे की जांच की गई व जरूरी दवाएं वितरण किया गया।
मोतियाबिन्द के ऑपरेशन परामर्श किया गया।
उक्त शिविर में गरीब कल्याण हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ़ की बड़ी भूमिका रही है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कुशल संचालन कर रहे अल मेडी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि अल मेहंदी मानव ट्रस्ट सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं सहित अन्य आवश्यकतानुसार सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराता रहेगा।
शिविर के दौरान लगभग 500 लोगों के लाभान्वित होने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा ट्रस्ट पूरी तरह से लोक कल्याणार्थ समाज को समर्पित है।
ट्रस्ट के संरक्षक मौलाना एजाज़ मोहसिन, खुर्शीद हसन, ने संयुक्त रूप से प्रत्येक जरूरतमंद के जीवन में खुशियां लाने हेतु अपनी प्रतिबद्घता प्रकट की।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान शाहिद इदरीसी, मोहम्मद रज़ा, निज़ाम इदरीसी, अदनान खान, मिस्टर, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य हुसैन हैदर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव विक्की,
समेत गांव के गणमान्य उपस्थित रहे।
घर से दो सौ मीटर दूर खेत मे मिला महिला का शव, भाई की तहरीर पर मुकदमा
CRIME NEWSS JAUNPUR: यूपी के जौनपुर में पांच दिन मे तीसरी हत्या से सहमे लोग पुलिस पुलिस पर अब धीरे धीरे उठने लगे सवाल सुजानगंज थाना क्षेत्र के खातिरहा गांव में घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला महिला का शव। 15 वर्ष पहले हुआ था महिला का विवाह,गले मे कपडे का फंदा पाया गया है। मौके पर पहुची सुजानगंज की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी।
जौनपुर नगर में तीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर हैं एक रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर जो लगभग 20 वर्षों पूर्व बना है एक चौकियां धाम स्थित है जो लगभग 25 साल पुराना मंदिर है एक वर्षों पूर्व बना प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर बारी नाथ मठ मंदिर में हैं गुरु गोरखनाथ मठ मंदिर गोरखपुर द्वारा संचालित मंदिर बाबा बारीनाथ मठ अखाड़ा मन्दिर का निर्माण संवत् 2032 में हुआ जिसमें बाबा बृहस्पतिनाथ, बाबा बरखा नाथ, बाबा रंगनाथ, कई नाथ योगियों ने यहां गुरु गोरखनाथ का धुना रमाया चेतन तपस्या किया फिर योगी देवनाथ जी 1995 से 2020 तक नाथ योग प्रचार प्रसार किया योगी देवनाथ ने 12नवम्बर 2020 में शरीर ब्रह्मलीन हो गए उसके बाद माता ज्वाला देवी मंदिर के पूजारी बाबा योगी हरदेव नाथ जी का आगमन हुआ जो बाबा बारीनाथ मठ मंदिर के महंत हैं।
बाबा बारीनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ मंदिर, भगवान चित्रगुप्त मन्दिर, भगवान राम दरबार मंदिर, भगवान शिव मंदिर, भगवान हनुमान मंदिर, माता महाकाली माता महालक्ष्मी, महा सरस्वती, प्राचीन शिव मंदिर, बाबा रंगनाथ जी का धुना, बाबा बृहस्पतिनाथ समाधी बाबा रंगनाथ समाधी, बाबा सुमेर नाथ समाधी हैं।
शिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है बारीनाथ मठ में योगी महंत अवैद्यनाथ जी गोरखनाथ मठ का आगमन बारी नाथ मठ में कई बार हुआ। महंत योगी बाबा हरदेव नाथ ने बताया कि मंदिर में नित्य नेमित्तिक पूजन आरती आदेश किया जाता है जहा प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते रहते हैं। मठ मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से मत्था टेकने से मनोकामना पूरी होती हैं। बारी नाथ मठ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में 3 नवम्बर को दोपहर एक बजे से विधिविधान से पूजन होगा उसके बाद एक शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी जो उर्दू बाजार शाही पुल ओलंदगंज होते हुए रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में आरती के साथ समापन होगा। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया है कि पूजन एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील किया है।