MP के CM मोहन यादव का जौनपुर भ्रमण कार्यक्रम सम्पन
MP CM Mohan Yadav’s Jaunpur tour program completed
जौनपुर : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डा0 मोहन यादव ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पूज्य पिता जी के त्रयोदशाह पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
codeine cough syrup case update प्रयागराज JAUNPUR ।इस वक्त की बड़ी खबर कोडीन कफ सिरप मामले में दो आरोपियों की याचिका खारिज,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोडीन सिरप कांड के दो आरोपियों की याचिका खारिज । यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट तथा न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने अखिलेश प्रकाश उर्फ सिंटू व आकाश मौर्य की याचिका पर दिया है। दोनों आरोपियों ने जौनपुर कोतवाली में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। दोनों को कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी बनाया गया है।
JAUNPUR NEWS,शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
JAUNPUR NEWS,Ph.D. Ph.D. प्रवेश में आरक्षण अनियमितताओं एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा।
शिक्षक संघ ने राजभवन को भेजा औपचारिक अनुरोध पत्र।
जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की खुली अनदेखी तथा अशासकीय सहायता-प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों की पहले से चली आ रही शोध-निर्देशक मान्यता को यथावत बनाए रखने संबंधी मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना अब असहनीय हो गया है।इन ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत वार्ता एवं न्यायोचित समाधान हेतु संघ ने आज माननीय कुलाधिपति महोदय एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को औपचारिक पत्र प्रेषित कर प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र भेंट का समय प्रदान करने का अनुरोध किया है।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि “Ph.D. प्रवेश में महिलाओं, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों को नियम-सम्मत लाभ नहीं दिया जा रहा है।
साथ ही रोस्टर प्रणाली का दुरुपयोग कर दोहरी नीति अपनाई जा रही है। दूसरी ओर, हम स्ववित्तपोषित शिक्षक वर्षों से शोध-निर्देशन कर रहे हैं, फिर भी हमारी सूची जारी नहीं की जा रही। हमने राजभवन से अपील की है कि हमें वार्ता का अवसर देकर इन मुद्दों का स्थायी समाधान कराया जाए।”प्रतिनिधि मंडल में डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सी. बी. पाठक, डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. नागेंद्र नाथ एवं डॉ. सुशील कुमार मिश्र शामिल हैं। संघ को पूर्ण विश्वास है कि महामहिम शीघ्र हस्तक्षेप करेंगी।
JAUNPUR CRIME,धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्त बाइबल के साथ गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME: Two accused of religious conversion arrested with Bible
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। सुरेरी थाने की पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले दो अभियुक्तों को 20 बाइबल व एक पवित्र जल के साथ किया गया गिरफ्तार शासन द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो पर रोक लगाने व वाछिंत गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान के तहत थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर सूचना पर देहुआँ ग्राम में ईसाई धर्मान्तरण कराने वाले 02 व्यक्ति कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी व प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ निवासीगण भानपुर(ढुण्ढापुर) थाना सुरेरी जनपद जौनपुर 20 बाइबल व एक बोतल पवित्र जल के साथ करीब 20 से 25 अशिक्षित हरिजन महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। उपरोक्त व्यक्तियों को मय 20 बाइबल पुस्तक व एक बोतल पवित्र जल के साथ अन्तर्गत धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Jaunpur News:पोलियो अभियान को लेकर जन-जागरूकता रैली का आयोजन
खेतासराय(जौनपुर): पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से खेतासराय चौराहे तक शनिवार को जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आशा कार्यकत्रियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लेकर पोलियो के प्रति जनमानस को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे इसके दोबारा लौटने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने दें और हर बार पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो पर देश की जीत को बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
बताया गया कि यह विशेष पोलियो अभियान 14 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 14 दिसम्बर 2025, रविवार को पोलियो बूथ डे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
रैली के दौरान दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, दो बूंद पोलियो पिलाओ, बच्चों की जिंदगी खुशहाल बनाओ, हम सब ने ठाना है, पोलियो को भगाना है, पोलियो डोज पिलाना है, देश को हमें बचाना है तथा हम सब की यही पुकार, पोलियो मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।
डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि अभियान में यदि एक भी बच्चा छूट जाता है तो सुरक्षा चक्र टूट जाता है। इसलिए सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी से मिलकर पोलियो उन्मूलन में योगदान देने की अपील की।
रैली का समापन ब्लॉक सभागार सोंधी में किया गया। कार्यक्रम में सहायक शोध अधिकारी विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, सुजीत कुमार मौर्य, राहुल कुमार यादव, चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव, मॉनिटर अशोक यादव सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के समस्त कर्मचारी, सैकड़ों आशा एवं आशा संगिनियां उपस्थित रहीं।
Jaunpur News :Jaunpur Crime News क्या मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने अपने ही घर पर खुद चलवाई थी गोली ?
JAUNPUR CRIME जौनपुर। मछलीशहर चेयरमैन के घर पर फायरिंग करने वाले एक अपचारी समेत 4 अभियुक्त गिरफ्तारघटना में इस्तमाल अवैध असलहा-कारतूस सहित चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वादी अभय जायसवाल उर्फ सुरज पुत्र संजय कुमार जायसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष) निवासी- सादिकगंज थाना मछलीशहर जिला द्वारा तहरीर दिया गया कि 23 फरवरी की समय सुबह 5.30 बजे प्रार्थी के उपर जान से मारने के नियत से जानलेवा हमला किया गया, जिसमे तीन फायरिंग की गई मौके पर प्रार्थी घर के अन्दर मौजूद था जिससे तीनो गोली प्रार्थी के गेट में लगी। उक्त घटना CCTV में कैद है प्रार्थी बहुत डरा व सहमा हुआ है, उक्त घटना दो अज्ञात बाइक सवारो द्वारा कारित किया गया। है। उपरोक्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 51/2025 धारा 109(1) BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर जौनपुर विनीत राय के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 गामा टीम प्रभारी उ0नि0 तरुण श्रीवास्तव मय टीम के सहयोग से उ0नि0 होरिल यादव प्र0चौकी कस्बा मछलीशहर मय हमराह उ0नि0 ओमप्रकाश यादवके द्वारा मु0अ0सं0 51/25 धारा 109(1) बी0एऩ0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 में मुखबिर की सूचना पर 01.निर्देश सिह उर्फ जुम्मन पुत्र मुन्ना सिह निवासी पहसना थाना सिकरारा जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 02. हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी अरूआवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष 03. कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी संदहा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 04. बाल अपचारी रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 16 वर्ष कोटवाँ पुलिया से दिनांक 12.12.25 को समय करीब 21.42 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतुस 32 बोर व 03 मो0सा0 बरामद किया गया.
पुलिस की पूछताछ मे हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू ने बताया कि इसी वर्ष माह फरवरी मे मै तथा निर्देश सिंह उपरोक्त वाहन संख्या UP63AE3584 से कस्बा मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर भोर के समय फायर करने के उपरान्त पकडे जाने के डर से भाग गये थे, मैने ही पिस्टल से दो फायर किया था, निर्देश सिंह अपने भाई नमन सिंह से जेल मे मिलने जिला कारागार जौनपुर जाता था जहाँ पर मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल भी जेल मे बन्द थे, तो नमन ने अपने भाई निर्देश सिंह से कहा कि मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने कहा है कि मेरे घर पर फायर करा दो इसके लिए एक लाख रुपये दूगाँ तब नमन के भाई निर्देश ने मुझेको बताया कि चेयरमैन मछलीशहर संजय जायसवाल के घर पर फायर करना है इसके लिए चेयरमैन ने एक लाख रुपया देने को कहा है, यदि हम फायर करते है तो एक लाख रुपया मिल जायेगा, रुपयो के लालच मे मै तथा निर्देश सिंह मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर फायर करने का प्लान बनाते हुए मै व निर्देश सिंह ने गये थे तथा चेयरमैन के घर पर मैने पिस्टल से फायर किया था ।
तत्पश्चात निर्देश सिंह से पूछे जाने पर बताया कि मै जब अपने भाई नमन सिंह से मिलने जेल गया था, जहाँ पर संजय जायसवाल ने मेरे भाई नमन सिंह से अपने घर पर फायर कराने के लिए एक लाख रुपया देने की बात कही थी, तब मै भाई के कहने पर व पैसो के लालच मे मै हिमांशु मिश्रा मिलकर प्लान बनाये. घटना के दिन मै मोटर साइकिल चलाकर चेयरमैन के घर पहुचे व मेरे पीछे बैठे हिमांशू मिश्रा ने पिस्टल से फायर किया था. हमलोग आपस मे सहयोगी है तथा एक दुसरे से मिलकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है । गिरफ्तार अभियुक्त 1.निर्देश सिह उर्फ जुम्मन पुत्र मुन्ना सिह निवासी पहसना थाना सिकरारा जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 2.हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी अरूआवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष 3.कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी संदहा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष 4.(बाल अपचारी) रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र 16 वर्ष आपराधिक इतिहास- निर्देश सिंह उर्फ जुम्मन मु0अ0सं0 51/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा 1.मु0अ0सं0 51/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर 2.मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर 3.मु0अ0सं0 120/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर 4.मु0अ0सं0 259/2021 धारा 323,427,452,504,506 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर 5.मु0अ0सं0 52/2025 धारा 109(1) ,3(5) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा 2.मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर 3.मु0अ0सं0 348/2025 धारा 87,137(2) बी0एन0एस0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर (बाल अपचारी) रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव 1.मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर बरामदगी का विवरण 1.01 देशी पिस्टल 32 बोर 2.01 जिन्दा कारतुस 32 बोर 3.03 मोटरसाइकिल (मो0सा0 यमाहा UP63AE3584, स्पेलेन्डर प्लस UP62CF8503, स्पेलेन्डर प्लस UP42J6813 बरामद हुई है।
जौनपुर। शिक्षक संघ ने राजभवन को भेजा शिकायती पत्र, प्रवेश प्रक्रिया तत्काल रोकने एवं जाँच की मांग।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का घोर उल्लंघन जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के परिणाम एवं DRC प्रक्रिया में नौकरियों हेतु लागू रोस्टर प्रणाली को जबरन थोप दिया है, जबकि रोस्टर प्रक्रिया में ऊर्ध्वाधर (Vertical) एवं क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं होता। यह प्रक्रिया केवल सरकारी नौकरियों में लागू की जाती है, छात्रों के शैक्षणिक प्रवेश में इसका कोई स्थान नहीं है।खुद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपने कैंपस में चल रहे स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में अलग एवं नियम-सम्मत आरक्षण प्रक्रिया अपनाई है, जिसमें रोस्टर का उपयोग नहीं किया जाता। लेकिन Ph.D. प्रवेश में अलग से रोस्टर लागू करना स्पष्ट पक्षपात एवं नियम-विरोधी कृत्य है। इसके अलावा महिला,भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया गया। प्रवेश परीक्षा स्तर पर आरक्षण देने के बाद DRC स्तर पर पुनः आरक्षण प्रदान करना दोहरे आरक्षण के रूप में पूर्णतः अवैध है।
इन अनियमितताओं से मेधावी अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं तथा आरक्षण नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।इस संबंध में संघ ने आज कुलाधिपति/राज्यपाल उत्तर प्रदेश को विस्तृत शिकायती पत्र प्रेषित किया है, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की गई है।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने कहा है कि “विश्वविद्यालय एक ही संस्थान में दोहरी नीति कैसे अपना सकता है? कैंपस कोर्सेस में एक नियम और Ph.D. में दूसरा – यह स्पष्ट भेदभाव है। रोस्टर केवल नौकरियों के लिए है, प्रवेश के लिए नहीं। हम राजभवन से अपील करते हैं कि तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करें। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा।”संघ ने सभी प्रभावित अभ्यर्थियों, शिक्षकों एवं न्यायप्रेमी नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।
कर्मचारियों के हित में हर लड़ाई लड़ने को तैयार : डॉ. स्वतंत्र कुमार
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित होगा। जिसे लेकर प्रत्याशियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं।
बता दें कि पीयू कर्मचारी संघ का चुनाव प्रक्रिया मे सोमवार 15 दिसंबर को मतदान होगा। वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने प्रचार प्रसार में दम भरते हुए कहा है कि कर्मचारी समस्याओं के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा । विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपने परिवार जैसे भाई बहन बङे है । उनकी समस्याओं का निदान करवाना मेरा लक्ष्य है ,अगर कर्मचारी भाइयों बहनो ने हमें मौका दिया तो उनकी समस्या के निदान के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। हमारी प्राथमिकता है कर्मचारियों के हितों के बारे में सोचना और काम व सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है ।
संघ के सभी पदों पर 22 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ स्वतंत्र कुमार, वरिंदर यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति ,धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना ऋषि रघुवंशी जैसलाल यादव ने नामांकन किया है। इन्हीं पदों पर लड़ाई होगी। इसके अलावा संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पद पर सभी नामांकन कर्ता निर्विरोध चुन लिए गए । जिसमे संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला निर्विरोध चुने गये।
चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि कुलपति के दिशा निर्देश में चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी । सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में चुनाव मतदान होगा।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर ने ठोंकी ताल कहा- अब और इंतजार नहीं, 18 दिसंबर से प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन”
स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने भर दी हुंकार, राजभवन तक पहुँचा ज्ञापन।
जौनपुर :स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षक पिछले कई वर्षों से शोध-निर्देशन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् और उत्तर प्रदेश शासनादेश के तहत हम पहले से मान्य शोध-निर्देशक हैं। फिर भी वर्तमान सत्र में हमारी अद्यतन सूची और रिक्तियाँ जानबूझकर वेबसाइट पर नहीं डाली जा रही हैं।26 नवंबर को कुलसचिव महोदय ने आश्वासन दिया था, 10 दिसंबर को कुलपति महोदया से घंटों वार्ता हुई, दोनों बार केवल टालमटोल मिली। अब हमारा धैर्य जवाब दे चुका है।आज हमने माननीय राज्यपाल महोदय (कुलाधिपति), कुलपति महोदया एवं कुलसचिव महोदय को लिखित ज्ञापन भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि 18 दिसंबर 2025 से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
छात्रों की परीक्षाएँ चल रही हैं, इसलिए हम ड्यूटी भी करते रहेंगे, लेकिन अनशन एक पल के लिए भी नहीं रुकेगा।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि – “यह हमारे वैधानिक अधिकार की लड़ाई है और सैकड़ों शोध छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। हमने सारी औपचारिकताएँ पूरी कर दी हैं। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं। 18 दिसंबर से प्रशासनिक भवन हमारा अस्थायी पता होगा, जब तक सूची जारी नहीं हो जाती, हम वहीं डटे रहेंगे। सारा दारोमदार विश्वविद्यालय प्रशासन पर होगा।”संघ ने सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक साथियों से 18 दिसंबर को पूरे जोश और एकजुटता के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद
chinese manja news jaunpur जौनपुर : गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज मांझा से हुई मृत्यु की दुखद घटना के पश्चात तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा को लेकर अभियान चलाएं तथा बाजारों में निगरानी बढ़ाएं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके, जिसके क्रम में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर में स्थित अभियुक्त की किराना/ पतंग की दुकान से एक अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू को 125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (कुल 61.45 किलो) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 367/2025 धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा चाइनीज मांझा की बिक्री करने अथवा संग्रहण होना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।