जौनपुर के बडे़ बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जायेगा
जौनपुर:जिले केबड़े बकायेदारों की अब खैर वसूली के लिए तहसीलों में अभियान चलाया जायेगा डीएम ने तहसीलों पर पुराने मुकदमों को प्राथमिकता केआधार पर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए है कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आज सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार कर,आबकारी विभाग, परिवहन, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी ली और प्रगति बढाने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार माँदड़ ने आबकारी विभाग को प्रगति लाने के साथ ही निर्देश दिया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की प्रगति कम पाये जाने पर कैम्प लगाकर वसूली करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सिंचाई विभाग में वसूली तथा प्रवर्तन की कार्यवाही कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिशासी अभियन्ता तथा अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई को नोटिस देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन करते हुए वसूली की कार्यवाही की जाए। जनपद के बडे़ बकायेदारों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर वसूली कराई जाए।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसीलों की मण्डी का औचक निरीक्षण करने और वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार लम्बित कोर्ट वादो के स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रथम और द्वितीय को निर्देश दिया कि अपने स्तर पर लम्बित 06 माह से पुराने मुकदमों का शत-प्रतिशत निस्तारण करें। पुराने मुकदमों के निस्तारण में उपजिलाधिकारी मड़ियाहॅू के स्तर पर कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाये जाने हेतु निर्देशित किया।
समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिया कि अपने अपने तहसीलों पर पुराने मुकदमों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये।उन्होंने कहा कि पुराने वादों में 02 दिन से अधिक की सुनवाई तिथि न लगाई जाए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार, नायब तहसीलदारगण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
जौनपुर। केंद्र सरकार द्वारा जारी यूपीएस को लेकर अटेवा के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने असहमति जताते हुए कहा कि सरकार अगर यूपीएस का विकल्प दे सकती है तो ओपीएस में भी कोई दिक्कत नही है। यदि सरकार NPS से UPS का विकल्प दे सकती है तो फिर OPS का विकल्प देने में सरकार को क्या दिक्कत है l
यदि UPS मे बेसिक का 50% दे सकते है तो OPS मे भी 50% ही तो देना होता है यह जितनी भी योजनाएं लाई जा रही सभी स्कीम है, तभी तो रोज बदलना पड़ रहा है अभी तक NPS की तारीफ की जा रही थी अब UPS की । जबकि सच यह कि OPS ही सामाजिक सुरक्षा का कवच है। बुढ़ापे की लाठी है। और देश का लाखों कर्मचारी OPS की लंबे समय से मांग कर रहे हैं जिसपर सरकार को गंभीरता से विचार कर इसे लागू करना चाहिए।
TAFTISH OF CRIME JAUNPUR जौनपुर: उन्नीस वर्ष पहले सिकरारा थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में जिला जज की कोर्ट ने आज आशुतोष सिंह जमैथा को दोषमुक्त कर दिया कोर्ट के इस फैसले से अधिवक्ता व समर्थकों में खुशी की लहर है प्राप्त जानकारी के मुताबिक सन् 2004 मे फतेहगंज बाजार में साजिद हमीद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए थे l
जमैथा गांव के रहने वाले आशुतोष सिंह की माता सिरकोनी ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैआज हत्या मामले की सुनवाई जिला जज कर रहे थे पूरे मामले की सुनवाई के बाद जिला जज की कोर्ट ने Ashutosh Singh Jamitha को निर्दोष पाते हुए इन्हे दोषमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी माने जाते है l
murder case का फैसलाआने के बाद लोगों में खुशी का माहौल हैअधिवक्ता रजनीश शुक्ला,अभिजीत सिंह,अखण्ड सिंह व तमाम समर्थक चंचल,गोलू,रवि आदि ने इस जीत खुशी जाहिर की और कहा कि जीत हमेशा सत्य की होती है और उन लोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था कोर्ट के इस फैसले से गांव के लोगो में ख़ुशी है l
जौनपुर के मोहम्मद आसिफ खान फोटो सेल्फी से दूर गोपनीय ढंग से लोगों की मदद करते हैं
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उत्तर पट्टी गांव निवासी मोहम्मद आसिफ खान कि लोगों के मदद करने की तरीकों को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। वह फोटो खिंचवाने से दूर रहते है,सेल्फी लेने वालों को सीधे मना करते हैं । गोपनीय तरीके से जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जिसमें निर्धन लड़कियों की शादी हो या जरूरतमंदों की पढ़ाई, रोगियों के इलाज हो सब में वह बढ़ चढ़कर आवश्यकता अनुसार मदद करते हैं। जिनके मदद करने के तरीके को लेकर लोग चर्चा करते रहते हैं।
बता दें कि मल्हनी उत्तरपट्टी गांव के निवासी मोहम्मद आसिफ खान समाज सेवा का संकल्प लिए हुए चलते रास्ते में लोगों की मदद हो या जरूरतमंदों की सहायता हो, मोहम्मद आसिफ खान ऐसे जरूरतमंदों की मदद गोपनीy रूप से करते हैं। जिनका कोई मदद करने वाला नहीं होता। अब तक दर्जन भर से अधिक लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद देने के साथ-साथ जरूरत के सामान भी देते हैं। निर्धन व्यक्ति घर कोई किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसके इलाज के का जिम्मा भी उठाते हैं । होटल पर काम करने वाले नाबालिक बच्चों परिवार से मिलकर उन्हें जागरूक करके उनके बच्चों के प्राइमरी विद्यालय में एडमिशन दिलवाते हैं। बच्चो को पढाई लिखाई का समान भी देते हैं ।वह सर्दी के मौसम में कंबल वितरण हो, बारिश के मौसम में छाता ,टार्च देने का सहयोग गोपनीय रूप से करते हैं ।
जौनपुर के मोहम्मद आसिफ खान अपने वाहन में हर समय कुछ न कुछ सामान लेकर चलते रहते हैं। रास्ते में कोई भी जरूरतमंद बूढ़े महिला पुरुष को कपड़े आदि आर्थिक मदद करते हैं। इस बारे में मो. आसिफ खान का कहना है जीवन मे दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा है, हम दिखावे फोटो खिंचवाने से दूर रहना पसंद करते हैं। ऊपरवाला हमें सब कुछ देता है जिससे हम लोगों की मदद कर पाते हैं। बना दीजिए भाई
जौनपुर। पत्नी ने पति पति की इज्जत और मानमर्यादा की पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहल्ला अजमेरी बड़ी सरकार निवासी कनीज़ फातिमा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया है एसपी जौनपुर से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी व अपने पति मुफ़्ती मेहंदी की जान को खतरा बताया ,एसपी को लिखित दिए गये शिकायत पत्र में उन्होंने लिखा है कि एक महिला उनके पति को ब्लैकमेल कर रही है। पति के साथ अश्लील फोटो दिखाकर रुपयों की डिमांड करती है। बार बार फोन करके हमारे परिवार को नेस्तोनाबूत कर देने की धमकी देती है जो अपने आपको कांग्रेस पार्टी की नेत्री बताती है।
आरोप लगाते हुए पीड़ित पत्नी कनीज़ फात्मा ने बताया कि मोहल्ला-शेख मोहामिद, पोस्ट व तहसील सदर, थाना कोतवाली, जिला-जौनपुर की एक चरित्र-हीन, कालगर्लस स्वाभाव की महिला है।
जो अपने आप को कांग्रेस पार्टी की कार्य-कर्ता बताती है, यह महिला ऐन-केन, प्रकरणनेन मुझ प्रार्थनी के पति मुफ्ती मेंहदी के सम्पर्क में आकर प्रायः उनका सामाजिक, आर्थिक व मानसिक शोषण किया करती है, इस महिला के साथ जब भी कहीं कोई अमानवीय व असमाजिक कृत करता है तो शराब पी कर मुझे मेरे घर पर आकर तोड़-फोड़ करना व वृद्धा सास को भयभीत व अतंकित कर के धनोपार्जन करना इस का एक व्यवसायिक सिद्धान्त बन चुका है।
जब कि इधर चेहलुम के बाद ही हमारे पति मुफ्ती मेंहदी लखनऊ हमारे साथ रह रहे है। प्रायः वह अतकित करती रही, कभी हमारे पति मुफ्ती मेंहदी को धनोपार्जन के लिए प्रताड़ित करती है अगर चे मुफ्ती मेंहदी द्वारा उसकी धन की पूर्ति नहीं हो पाती तो मुझ प्रार्थनी को फोन करके मानसिक आर्थिक, व सामाजिक रूप से यह कह कर प्रताड़ित करती है कि अगर अपनी पति से मेरे लिए धन की व्यवस्था नहीं कराओगी तो मैं तुम्हारी ससुराल व तुम्हारे पति उपरोक्त खानदानी मान मर्यादा को चोटिल करूंगी।
इसी प्रकार का फोन हमारी नन्द को भी करके प्रताड़ित करती रहती है। जब उक्त महिला से यह पूछा जाता है कि तुम थाने को अपनी इन गलत हरकतों में किस तरह शामिल कर के अपनी इच्छानुसार जब चाहती हो जिसके खिलाफ दखास्त दे देती हो और जब तुम्हारी इच्छा उस व्यक्ति से पूरी हो जाती है तो अपना वह प्रार्थना-पत्र थाने से समझौता दाखिल कर के वापस ले लेती हो जिस पर वह कहती है कि थाने की हिम्मत है कि हमारी इच्छा के विरूद्ध थाना चला जाये।
आज सुबह मोबाईल पर एक पोस्ट कॉलगर्ल की हम लोगों ने देखा जिस में देखा गया कि अपने आप को चोटिल दर्शाते हुऐ हमारे पति का नाम दर्शा रही है। जिससे भयभीत हो कर में प्रार्थनी लखनऊ से जौनपुर आयी और एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया मेरी पुलिस से अपेक्षा है कि सबा खान के चरित्र, परिवार, व परिवेश की गुप्त जाँच कराते हुऐ मुझ प्रार्थनी व परिवार की जान, माल, सामाजिक प्रतिष्ठा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कष्ट करें और उपरोक्त महिला के इस अनैतिक कार्य से परिवार सुरक्षित रखने का कार्य करेगी ।
UPS is important for the elderly, Ashok Kumar Jatav
जौनपुर। भाजपा नेता अशोक कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही पुरानी पेंशन स्कीम की मांग मोदी सरकार ने यूनीफाइड पेंशन UPS स्कीम लाकरलगभग पूरी कर दी है। कर्मचारियों की मांग थी कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें हर महीने एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में दी जाए। केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को आखिरी 12 महीने में निकाले गएऔसत मूल वेतन के 50 फीसदी के बराबर पेंशन देने का फैसला कर लिया है और यह 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम की मंजूरी पर भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। अशोक कुमार जाटव ने कहा कि इस स्कीम के जरिए कर्मचारियों के सम्मान के साथ-साथ उनके भविष्य की चिंता को भी सरकार ने समझा है। भाजपा सरकार सदैव से सभी वर्गों का सम्मान करतीं हैं। उन्होंने ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम बुजुर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
जौनपुर : बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव पहुचे बदला पुर के विधायक रमेश मिश्रा ने दलित परिवार की नाबालिग बिटिया के साथ दरिंदे संतोष यादव द्वारा दुष्कर्म जैसा घृणित कार्य किए जाने की सूचना पर पीड़ित परिवार के मध्य पहुंचकर परिवार से मुलाकात किया ।
विधायक बदलापुर ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में हरसंभव मदद करने का आश्वाशन दिया । गौरतलब हो कि इस घटना को अंजाम देने वाले को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है विधायक रमेश मिश्रा ने,उच्च अधिकारियो से फोन पर बातचीत करके दरिंदे पर कठोरतम कार्यवाई और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का निर्देश दिया ।
महिलाओं ने धूम धाम से किया ललही छठ माता का पूजन पुत्रों के लिए की जाती है विशेष पूजा
जौनपुर । प्राचीन काल से चली आ रही ललही छठ माता की पूजा की परंपराएं आज भी जीवित हैं। इसे महिलाओं द्वारा बड़े ही निष्ठा पूर्वक और धूमधाम से किया जाता है। जिले में ललही छठ का पर्व रविवार को आस्था के साथ मनाया गया। शनिवार को शहर से लेकर गांव के अनेक स्थानों पर महिलाओं पर महिलाओं ने साूूहिक रूप से पूजन किया और दही तथा महुआ के साथ अन्य फल आदि प्रसाद में चढाया और संतान की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा।
यह ब्रत वही मां करती है जिनके पुत्र होते है
इस व्रत की सबसे खास बात ये है कि व्रत सिर्फ वही माँ कर सकती हैं जिनके पुत्र होता है ज्ञात हो कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को ललही छठ व्रत का त्योहार मनाया जाता है. ललही छठ को हल षष्ठी या हल छठ भी कहा जाता है। दरअसल, इसे बलराम के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से ठीक दो दिन पूर्व उनके बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म भादों मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था। इसलिए इस दिन को बलराम जयंती भी कहा जाता है। बलराम को बलदेव, बलभद्र और बलदाऊ के नाम से भी जाना जाता है. बलराम को शेषनाग का अवतार माना जाता है. बलराम को हल और मूसल से खास प्रेम था. यही उनके प्रमुख अस्त्र भी थे। इसलिए इसदिन किसान हल, मूसल और बैल की पूजा करते हैं।इसे किसानों के त्योहार के रूप में भी देखा जाता है । बेटे की लंबी आयु के लिए माँ इस दिन व्रत रखती हैं। वह अनाज नहीं खाती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली माताएं महुआ की दातुन करती हैं।
तिन्नी पसही के चावल खाकर व्रत रहती हैं महिलाएं ।
इस दिन तालाब में उगे अनाज जैसे कि तिन्नी या पसही के चावल खाकर व्रत रखा जाता है। गाय का दूध और दही का इस्तेमाल भी इस व्रत में वर्जित होता है। भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग किया जाता है । इस व्रत की पूजा हेतु भैंस के गोबर से पूजा घर में दीवार पर हर छठ माता का चित्र बनाया जाता है।
घर में ही तालाब बनाकर पलाश और कांसी के पेड़ लगाया जाता है
गणेश और माता गौरा की पूजा की जाती है. कई जगहों पर महिलाएं तालाब के किनारे या घर में ही तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं. इस तालाब के चारों ओर आसपास की महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हल षष्ठी की कथा सुनती हैं। अपने बेटे की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं तथा अंत आपस में एक दूसरे को प्रसाद वितरण करती हैं। इस व्रत को करने वाली माता शशि कला श्रीवास्तव ने बताया कि इस पूजन का विशेष महत्व पुत्रों के लिए होता है साथ ही घर परिवार में सुख शांति संपदा बनी रहे के लिए भी होता है ऐसी मान्यता है कि जिन माता को पुत्र ना हो इस व्रत को विधि विधान से करें तो उन्हें पुत्र की प्राप्ति अवश्य होती है।
शाहगंज [जौनपुर] कोतवाली क्षेत्र के सबरहद ग्राम मे दिन मे करीब 9 बजे पुरानी रंजिश के दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए भुक्तभोगी घायल पक्ष ने 13 लोगों को खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है l
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे रामू राजभर पुत्र राम प्यारे राजभर अपने मकान के अहाते मे घास की सफाई कर रहा था कि पड़ोस के संदीप पुत्र राम प्रसाद अर्जुन शनि पुत्र संजय विजय पुत्र जगन्नाथ व विवेक पुत्र सिद्धू रामसुभाष पुत्र बहाल सुनील देवदास पुत्र सुभाष, अर्जुन शनि पुत्र बुझारत, राजेन्द्र पुत्र मोतीलाल, श्री राम पुत्र खितई, वीरेंद्र कुमार पुत्र श्री राम, नेहा पुत्री हर देव, ज्योति पुत्री मोती लाल नीलम पुत्री रामप्रसाद एक जुट होकर मेरे घर पुर लाठी डंडे से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे मेरे परिवार के इंद्रेश, भग वटी देवी किरन व मेरी पत्नी किरण को लाठी डंडे लात घुसे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी सूचना कोतवाली शाहगंज मे दी जा चुकी है l
कुटीर चक्के जैसे सुदूर ग्रामीण इलाके में उच्च शिक्षा की स्थापना का कार्य कठिन
जौनपुर: कुटीर चक्के गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संपादक पंडित अभय जीत दुबे के विषय में विमर्श गोष्टी एवं श्रद्धांजलि समागम का आयोजन संपन्न, रविवार को कुटीर महाविद्यालय जलालपुर में पंडित अभयजीत दुबे की 26वीं पुण्यतिथि पर संस्थान की ओर से मनायी गई।पंडित अभयजीत दुबे को एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर पत्रकार केरूप में याद किया गया।विमर्श गोष्ठी के अध्यक्ष प्रो0 राम मोहन पाठक एवं मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी रही l
प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर राकेश उपाध्याय निदेशक- हिंदी पत्रकारिता विभाग भारतीय जनसंचार नई दिल्ली रहे। गोष्टी के अध्यक्ष प्रोफेसर राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई ने पंडित अभय जीत दूबे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा की पंडित जी ने जौनपुर ही नहीं पूर्वांचल के सेनानियों का नेतृत्व किया और आजादी मिलने पर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेकर शिक्षा के प्रसार और प्रचार में जुट गए। आपने कुटीर चक्के जैसे ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ करके इसे स्नातकोत्तर विद्यालय तक पहुंचाने का काम किया ।जबकि कुटीर चक्के जैसे सुदूर ग्रामीण इलाके में उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना का कठिन कार्य आपके द्वारा किया गया आज यहां से शिक्षा ग्रहण किए हुए लोग देश में बड़े-बड़े पदों पर सुशोभित हैं l
प्रोफेसर राम मोहन पाठक – पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई
प्रोफेसर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मैं यहां आकर हर्षित हुआ हूं जो प्रसन्नता हुई है उसे हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहे है मुझे पछतावा हो रहा है कि मैं पहले क्यों नहीं आया यहां तो पंडित अभय दुबे जैसे तपस्वी की ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है यह उसी तरह है जैसे भागीरथी ने गंगा को इस पृथ्वी पर लाए थ ऐसे अवसर जीवन में दुर्लभ ही मिलते हैं । जो मैं आज अनुभव कर रहा हूं अपने लगभग 50 वर्षों की पत्रकारिता की यात्रा में देश के लगभग 28 प्रदेशों में जाने का अवसर मुझे सुलभ हुआ है किंतु जो सहजता सुलभता आदमी था मैं यहां देखा । अन्यत्र दुर्लभ है। चवयाइस फुल लर्निंग के लिए किसी छात्र का यहां आना सौभाग्य की बात है l
प्रोफेसर राकेश उपाध्याय निदेशक- हिंदी पत्रकारिता विभाग भारतीय जनसंचार नई दिल्ली
मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर राकेश उपाध्याय ने कहा कि यह भूमि बहुत ही उर्वर है और पंडित अभय जीत दूबे ने अपनी तपस्या के प्रभाव से इसे और भी जागृत कर दिया है। यह महाविद्यालय एक उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित है आपने कहा की पंडित जी केवल गीता पढ़ा ही नहीं उन्होंने अपने जीवन में उतारा हमारी अपनी मान्यता है कि यहां पढ़ने वाले छात्रों में गीता के अध्ययन की आदत डाली जाए उन्होंने छात्रों से कहा कि जो भी छात्र गीता के 18 अध्याय कंठस्थ करके सुनाए उसे पुरस्कृत किया जाएगा, गीता अध्ययन को लेकर छात्रों में प्रतियोगिता कराई जानी चाहिए।
राज्य सभा सदस्य – सीमा द्विवेदी
मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अभय जीत दूबे मूर्धन्य पत्रकार भी थे यहां आकर उनकी पूर्ण स्थली को देखकर मैं अभीभूत हुई हूं मैंने परिसर और पुस्तकालय का अवलोकन किया पुस्तकालय और वाचनालय अति व्यवस्थित ढंग से सजाया गया है। यहां शिक्षा व्यवस्था कितने अच्छे और अनुशासित ढंग से चल रही है, पठन पाठन की परंपरा जितनी सुंदर है उसे और अच्छी बनाए जाने की जरूरत है इसे और विकसित किया जाना चाहिए।
फोटो – कुटीर चक्के पीजी कालेज के प्रबंधक अजयेन्द्र दुबे
संस्थान के प्रबंधक अजयेन्द्र दूबे ने मुझसे जो अपेक्षा की है उसे मैं अवश्य पूरी करूंगी ।मुझे यह प्रसन्नता हो रही कि प्रबंधक ने अपने बाबा के सपनों को साकार करने के लिए और तत्परता से लगे हुए हैं यह महाविद्यालय उन्नत करेगा भविष्य में यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय का रूप भी ले सकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अजयेंद्र दुबे ने अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों को सम्मानित किया ।
फोटो -राष्ट्र गीत भजन का गायन करती छात्रा अनामिका शुक्ला
कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।अनामिका शुक्ला ने राष्ट्रगीत व भजन का गायन किया। इस अवसर पर राम कृष्ण त्रिपाठी,अनिल अमिताभ दुबे, डॉ मनोज मिश्र, डॉ विजय प्रकाश मिश्र,डा. रामप्रवेश मिश्र,डा.श्याम नारायण मिश्र,लल्लन मिश्र,
डॉ.लालजी त्रिपाठी,डॉ रामेश्वर त्रिपाठी, डा.युपी सिंह,श्याम नारायण पाण्डेय ,संजय उपाध्याय,दीपक उपाध्याय, डा अरविंद उपाध्याय,डा.अनिल उपाध्याय,डा.सुरेश पाठक,डा.सुधाकर शुक्ल,अतुल शुक्ला,दीपक मिश्र,ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ गिरीश मणि त्रिपाठी व नीता तिवारी ने किया ।