अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024 हेतु बैठक आयोजित
सुईथाकला [ जौनपुर ]गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में ‘अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड-2024’ के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय किया।इस बैठक में हिंदी ओलम्पियाड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने आयोजित कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए इसे मेधावी विद्यार्थियों के सुअवसर बताया।उन्होंने कहाकि प्रतियोगिताओं व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके विद्यार्थी अपने कौशल को अभिव्यक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा, गणित विभाग की सहायक आचार्य डॉ वंदना तिवारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड की पढ़ें पूरी केस डायरी
ज्योतिषी रमेश तिवारी के परिवार को न्याय मिलने में लगे 11 साल 9 महीने,कोर्ट की पड़ी 477 तारीखे
RAMESH TIWARI MURDER CASE JAUNPUR जौनपुर: जिले के सबसे बहुचर्चित हाई प्रोफाइल मर्डर केस की कहानी को क्या आप जानते है ,तारीख 15 नवम्बर साल था 2012 समय सुबह 9.बजकर 45 मिनट पर सरपतहा थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी ज्योतिषी रमेश तिवारी की उनके घर पर चढ़ कर पुलिस की वर्दी में आये बदमाशों ने कार्बाइन से गोली मार कर उनकी हत्या कर कर दिया था,पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के बेहद करीब होने के कारण ऊंचगांव में चली गोलियों की आवाज लखनऊ तक गुजी lलखनऊ पुलिस की फोन की घंटिया घनघनाने लगी मामला पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से जुड़ा होने के कारण तत्कालीन डीजीपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे l
ज्योतिषी रमेश तिवारी गोली कांड में रमेश के भाई राजेश तिवारी भी घायल हुए थे उसी दिन राजेश ने रात्रि 8 बजकर 15 मिनट पर एफआईआर दर्ज करवाया था तब से चल रही पुलिस की तफ्तीश और अदालत का फैसला आने में 11 वर्ष 9 महीना 5 दिन लग गए 12 अगस्त को जौनपुर की अपर सत्र न्यायाधीश रुपाली सक्सेना ने फैसला सुरक्षित रखा 20 अगस्त 2024 को ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्या कांड के 12आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई 30 -30 हजार रूपये का जुर्माना लगाया
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड की जड़ माना जाता है,गांव की राजनीती और परिवार से विवाद
किसी भी हत्या में हत्या का मोटिव होना आवश्यक माना जाता है प्रधानी व टेंडर के विवाद के अलावा आरोपितों का ज्योतिषी के परिवार से था विवाद ज्योतिषी हत्याकांड में उमेश तिवारी व घायल राजेश तिवारी ने बयान दिया कि प्रधानी के चुनाव में धीरेंद्र की पत्नी उसके पिता से चुनाव में हार गई थीं, धीरेंद्र व अन्य आरोपितों की ज्योतिषी के परिवार वालों से गाली-गलौज हुई थी।इस बात को लेकर धीरेंद्र रंजिश रखते थे,इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का टेंडर निर्माण वादी के पिता को मिला था। निर्माण की जांच के लिए धीरेंद्र अपने सहयोगियों लाल शंकर उर्फ बचई इत्यादि से मृतक रमेश के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिए थे। अमित सिंह ने गुरु जी के परिवार पर जानलेवा हमला किया था जिसका मुकदमा चल रहा था अन्य आरोपितों से भी कई बार कई मुद्दों को लेकर गाली-गलौज और मारपीट रमेश तिवारीके परिवार से हुई थी। सभी मिलकर शूटर शेर बहादुर व विपुल की मदद से ज्योतिषी की हत्या को अंजाम तक पहुंचाए।
ज्योतिषी रमेश तिवारी गोलीकांड के हत्यारों और षड्यंत्रकारियों तक कैसे पहुंची पुलिस
जौनपुर ज्योतिषी हत्याकांड को पुलिस वर्दी में आए अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था। मृतक रमेश के भाई उमेश ने पुलिस वर्दी में आए दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था।घटना के समय सरपतहा थाना में थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह थे। व पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी थीं। पुलिस महानिदेशक घटनास्थल पर पहुंचे थे। पीजीआई जाकर तिवारी के भाई का हाल-चाल भी लिया था। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को हटा दिया गया। तत्कालीन थानाध्यक्ष चंदवक प्रशांत कुमार को 16 नवंबर 2012 को विवेचना मिली। पहली बार मुखबिर ने थानाध्यक्ष को जानकारी दिया कि धीरेंद्र सिंह की पत्नी 2010 में प्रधानी के चुनाव में ज्योतिषी रमेश तिवारी के पिता राजेंद्र तिवारी से हार गई थी।
तभी से धीरेंद्र और उनके पिता रमेश तिवारी के परिवार से रंजिश रखते थे। धीरेंद्र ने ही ज्योतिषी की हत्या का षड्यंत्र रचा जिसमें झारखंडे,बचई,अमित,तन्नू,वीरेंद्र, कौशल किशोर,विजय बहादुर आदि शामिल हुए। इन लोगों द्वारा दो शूटर गांव में लाया गया वीरेंद्र सिंह के घर घटना के एक दिन पूर्व रुकवाया गया।
शूटर बिना नंबर की बाइक से पुलिस वर्दी में आकर ज्योतिषी रमेश तिवारी को मरी थी गोली
अगले दिन 15 नवंबर 2012 को रमेश तिवारी के लोकेशन की जिम्मेदारी आरोपी वीरेंद्र सिंह व कौशल किशोर को दिया गया। उनकी गतिविधियों की सूचना पर शूटर बिना नंबर के मोटरसाइकिल से पुलिस वर्दी में आकर अत्याधुनिक असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रमेश तिवारी की हत्या की।
पुलिस ने निकली थी सभी आरोपियों की काल डिटेल
RAMESH TIWARI के सभी आरोपितों की कॉल डिटेल निकाली गई आरोपित एक दूसरे से बात किया तथा शूटर शेर बहादुर से भी बात हुई तत्पश्चात कड़ियां खुलने लगी। कुछ आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर किया कुछ गिरफ्तार हुए। पुलिस विवेचना में गवाहों के बयान के आधार पर पता चला कि कहां षड्यंत्र रचा गया। कहां प्लान को फाइनल टच दिया गया किसने गुरु जी की मुखबिरी की और कैसे हत्या की गई। शूटर को कहां ठहराया गया यह बातें भी गवाहों ने बताई।
जानिए ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड का कहां रचा गया षड्यंत्र, शूटरो की क्या थी भूमिका
ज्योतिषी हत्याकांड में पुलिस विवेचना व कोर्ट में गवाहों के बयान के अनुसार ज्योतिषी हत्याकांड का शेर बहादुर उर्फ शेरू 22 अक्टूबर 2015 को जेल से रिहा हुआ। उसे सुल्तानपुर धीरेंद्र के फार्म हाउस पर ठहराया गया वहां बचई ,पंडित, विजय, सूबेदार आदि मौजूद थे। पुलिस विवेचना में गवाह ने आरोपितों को शूटर के साथ देखाथा। यहीं पर ज्योतिषी की हत्या की प्लानिंग की गई। दोनों शूटर शेर बहादुर व विपुल को धीरेंद्र सूबेदार इत्यादि फोर व्हीलर गाड़ी से रामनगर भड़सरा में गुड्डू उपाध्याय के मकान में लाए थे।
दोनों शूटर नाम बदलकर क्रमशः सोहेल और सोनू मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर ठहरे थे। रविंद्र गौतम का विवेचक ने बयान लिया तो प्रकाश में आया कि सूबेदार, तन्नू इत्यादि ने 15 -20 दिन दोनों शूटरों के खाने पीने की व्यवस्था किया। गुड्डू उपाध्याय के मकान में रहने वाले छात्र किराएदारों ने यह बात विवेचक को बताई। 26 अक्टूबर ,7 नवंबर, 10 नवंबर, 11 नवंबर को शूटर शेरू की लोकेशन जौनपुर में पाई गई। अन्य आरोपितों से वार्ता भी हुई। 14 नवंबर को रमेश तिवारी के जन्मदिन की पार्टी थी। वहां आरोपियों द्वारा दोनों शूटरों को गुरु जी को पहचानवाया गया। उसी रात आरोपित अरविंद के घर मीट की पार्टी हुई जिसमें सभी आरोपित व शूटर मौजूद थे। विवेचक ने गवाहों के बयान के आधार पर इस बात की पुष्टि किया।
इसी मीट पार्टी में गुरु जी की हत्या के प्लान को फाइनल टच दिया गया। दूसरे दिन सुबह दो आरोपी गुरु जी के घर उनके गतिविधियों पर निगाह लगाए हुए थे ।आरोपित बचई व पंडित पर आरोप है कि एक मोटरसाइकिल से यह दोनों तथा एक मोटरसाइकिल से दोनों शूटर गुरुजी रमेश तिवारी के मकान के निकट पहुंचे उसके बाद दोनों शूटरों को घटना को अंजाम देने के लिए भेजा गया। शेर बहादुर बाइक चला रहा था तथा विपुल मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था।
गुरुजी के सामने पहुंचते ही शेर बहादुर गाड़ी से उतरकर बोल गुरु जी नमो नमः और पिस्टल निकालकर गोलियां बरसाने लगा तभी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा विपुल कार्बाइन से गुरुजी पर गोलियां चलाने लगा।उन्हें बचाने गुरु जी के भाई राजेश आए। उन पर भी दोनों ने फायरिंग की। तत्पश्चात बचई पंडित व दोनों शूटर सर्वप्रथम की तरफ भाग निकले।सिम तोड़करफेंक दिया
जौनपुर ज्योतिषी हत्याकांड को अंजाम देने के पूर्व पुलिस विवेचना के अनुसार सभी आरोपित एक दूसरे से मोबाइल के जरिए वार्ता कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर व दो अन्य आरोपित सरपतहा की ओर भागे ।वहां रास्ते में सभी ने मोबाइल से अपना सिम तोड़कर फेंक दिया।अन्य आरोपियों ने भी अपने सिम तोड़ दिए और मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन सीडीआर में सभी आरोपीयों के मोबाइल नंबर पर एक दूसरे से वार्ता की बात घटना के कुछ दिन पूर्व व घटना के समय होना पाई गई ।
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस की वर्दी असलहा कहां से आया ?
jyotishee ramesh tivaaree hatyaakaand को अंजाम देने के लिए पुलिस वर्दी, शूटरों के लिए मोटरसाइकिल व मोबाइल की व्यवस्था की गई। पुलिस विवेचना के बयान के आधार पर पाया गया कि आरोपी शूटर शेर बहादुर के नाम से नेपाली मार्केट के लिबर्टी टेलर के यहां से दो पुलिस वर्दी सिलवाई गई जिसे लेने आरोपित सूबेदार,बचई इत्यादि गए।ओलंदगंज के बालाजी स्टोर से शूटरों के लिए दो मोबाइल लिए गए जिसे लेने बचई इत्यादि गए थे। इसके अलावा जिस बजाज बाइक से जाकर शूटर घटना को अंजाम दिए। पुलिस विवेचना के अनुसार धीरेंद्र ने ₹30,000 बचई को दिए। बजाज बाइक शेर बहादुर के नाम से मल्हनी स्थित एजेंसी से ली गई ।
उसकी रसीद इत्यादि भी विवेचक ने दाखिल किया असलहा की व्यवस्था आजमगढ़ से हुई जिसका पैसा धीरेंद्र ने दिया। 9 नवंबर को अमित को महाराजा गन हाउस भेज कर अपनी दो राइफल व पिस्टल धीरेंद्र जमा कराया। बचई व पंडित को अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल शूटरों को लोकेशन व कवरेज देने के लिए दिया। साथ ही हथियार व कारतूस भी मोहैया कराए। शूटर विपुल ने आजमगढ़ में कार्बाइन का इंतजाम किया।शूटरों की दो वर्दी के 550 रुपए दिए गए। बचई व पंडित विवेचक को बताए कि कार्बाइन व पिस्टल धीरेंद्र द्वारा पैसा खर्च कर शेर बहादुर व विपुल द्वारा आजमगढ़ से व्यवस्था किया गया। आरोपित गोपालपुर सिधारी आजमगढ़ गए वहां कार्बाइन की व्यवस्था कर बजाज डिस्कवर बाइक से बोरे में बांधकर ले आए फिर दोनों शूटर जायलो में बैठे और गुड्डू उपाध्याय के मकान में आए। कार्बाइन, तीन पिस्टल व कारतूस की व्यवस्था हुई थी।
ज्योतिषी रमेश तिवारी की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर डाक्टर का बयान
जौनपुर ज्योतिषी हत्याकांड में मृतक रमेश तिवारी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि मृतक के शरीर पर 16 चोटें आई थी जिसमें 9 चोटें फायर आर्म की थीं। मृतक की मृत्यु अत्यधिक रक्तस्राव एवं शाक से हुई जो मृत्यु पूर्व फायर आर्म चोटों से आई।
ज्योतिषी हत्याकांड के बाद हटा दिए गए थे ADG कानून व्यवस्था
जौनपुर -हाई प्रोफाइल ज्योतिषी हत्याकांड मामले की जांच तत्कालीन प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अरुण कुमार के नेतृत्व में हो रही थी। इस हत्याकांड में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए थे इस वारदात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों के जमकर क्लास ली ।मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी कानून व्यवस्था जगमोहन यादव को हटा दिया था।
ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड के कौन थे आरोपित और गवाह
जौनपुर सरपत के ज्योतिषी हत्याकांड में धीरेंद्र सिंह व उनके पिता झारखंडे, बचई उर्फ लाल शंकर उपाध्याय,अमित सिंह उर्फ पंडित, तन्नू उर्फ विनीत सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ डाही, कौशल किशोर सिंह, अरविंद सिंह , शैलेंद्र सिंह सरपतहां , सूबेदार मीरापुर सरायख्वाजा के तथा ग्राम भीटी सुल्तानपुर के पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह, शूटर विपुल सिंह ,षड्यंत्र के आरोपित अमरजीत यादव आजमगढ़ के थे तथा शूटर शेर बहादुर सिंह अंबेडकर नगर का रहने वाला था।
शूटर शेर बहादुर की बेलांव घाट जफराबाद में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।
प्रथम गवाह मृतक के भाई उमेश चंद तिवारी परीक्षित हुए। दूसरे गवाह राम आसरे, तीसरे मृतक के घायल भाई राजेश चंद तिवारी परीक्षित हुए। उन्हें ठुड्ढी के नीचे गोली लगी थी। उन्होंने शूटर की कोर्ट में पहचान किया। चौथे गवाह अमरजीत मिश्रा, पांचवें गवाह शिवकुमार हरिजन परीक्षित हुए। घटना को देखना बताया। छठवें गवाह मृतक के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता, सातवें गवाह विवेक कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष वाराणसी, आठवें गवाह सुरेश सिंह,नवें गवाह कांस्टेबल उमाशंकर मिश्रा, दसवें गवाह राजेंद्र प्रसाद शर्मा उप निरीक्षक ,11 वें गवाह योगेंद्र बहादुर सिंह तत्कालीन थाना अध्यक्ष, 12वें गवाह प्रशांत कुमार प्रभारी निरीक्षक विवेचक, 13 वें गवाह विनोद कुमार दुबे, 14 वें गवार डॉक्टर शंकर नारायण ट्रामा सेंटर ,15 वें गवाह सत्य प्रकाश सिंह एसटीएफ, 16 वें गवाह राम आशीष यादव, 17 वें गवाह हसन, 18 वें निशानाथ, 19वें गवाह डॉक्टर कृष्ण कुमार परीक्षित हुए।
मुलायम सिंह के ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड का फैसला आने में लगे 11 वर्ष 9 महीना 5 दिन
जौनपुर सरंप्ताहा के ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में 11 वर्ष 9 महीना 5 दिन बाद फैसला आया। मुकदमे में कुल 477 तारीख है पड़ी घटना 15 नवंबर 2012 की थी। पुलिस ने चार्जशीट 27 सितंबर 2013 को 13 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की। आरोपियों के खिलाफ सेशन कोर्ट में 11 मई 2015, 25 जुलाई 2015 को धारा 302/149, 307/ 149 व 120 बी आईपीसी में आरोप तय हुआ। आरोप के बिंदु पर कुल 46 तारीखें पड़ी। गवाहों के बयान 23 फरवरी 2016 से 18 नवंबर 2022 तक कुल 332 तारीखों में दर्ज हुए।कुल 19 गवाहों के बयान हुए। 1 दिसंबर 2022 से 5 अगस्त 2024 तक मुकदमे में बहस होती रही। बहस में कुल 98 तारीखें पड़ीं। अंतिम बहस 5 अगस्त 2024 को हुई और अंततः 20 अगस्त 2024 को मुकदमे में फैसला हुआ।
20 अगस्त को ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों को इन धाराओं में हुई सजा
Astrologer Ramesh Tiwari murder case jaunpur में अपर सत्र न्यायाधीश रुपाली सक्सेना की कोर्ट ने सभी 12 आरोपितों को धारा 302आईपीसी में आजीवन कारावास व प्रत्येक को ₹10,000 अर्थदंड अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास,हत्या के षड्यंत्र में आजीवन कारावास व प्रत्येक को 10,000 रुपए अर्थदंड अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास,धारा 307आईपीसी में सभी आरोपितों को 7 वर्ष कारावास एवं प्रत्येक को ₹5000 अर्थ दंड, अर्थदंड अदा न करने पर 3 माहअतिरिक्त कारावास तथा हत्या के प्रयास के षड्यंत्र में सभी को 7 वर्ष कारावास एवं प्रत्येक को ₹5000 अर्थ दंड ,कुल 30 -30 हजार का जुर्माना लगाया है l
सफाई को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निद्रा में लीन!
जौनपुर-जहां एक तरफ सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत कजगांव मुँह चिढ़ा रहा है बता दे कि उक्त नगर पंचायत कार्यालय के ठीक बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय के अगल-बगल कचरों का अम्बार लगा हुआ है जिसके चलते आस-पास पूरी तरह से नरकीय बना हुआ है|जहां एक तरफ उक्त नगर पंचायत में साफ-सफाई करने के लिए दर्जनों से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति कि गयी है| वहीं दूसरी तरफ सफाई कर्मी के द्वारा साफ -सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है|
ऐसी स्थिति में देखा जाए तो सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान उक्त नगर पंचायत में पुरी तरह से वहाँ विफल देखने को मिल रहा है| देश के भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल जब विद्यालय पढ़ने आते हैं तो अगल-बगल लगी गन्दगी से विद्यालय के बच्चे भी परेशान रहते हैं सफाई न होने के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है तथा लोगों को डेंगू,मलेरिया आदि तमाम घातक बीमारियां होने का डर बना रहता है प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव ने बताया कि इस प्रकार की समस्या के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत कराने की बावजूद भी साफ-सफाई नहीं कराया जा रहा है| इस प्रकार के समस्या के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है|
आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा :अरविन्द पटेल
जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को नामित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह को सौंपा गया| ज्ञापन सौपने के दौरान जिलाध्यक्ष ने यह मांग किया कि एससी,एसटी एवं ओबीसी आरक्षण में वर्गीकरण एवं कृमिलेयर को लेकर विदित हो कि हाल ही में मा.सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी,एसटी के आरक्षण में बंटवारे तथा क्रिमी लेयर लागू करने के लिए आदेश जारी किया गया था ऐसा प्रतीत होता है कि वंचितों के आरक्षण को बर्बाद करने की गहरी साजिश की जा रही है।एससी,एसटी एवं ओबीसी के हितों को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय अनुसार पांच सूत्रिय मुद्दों के साथ राष्ट्र व्यापी स्तर पर ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया।ज्ञापन सौपने के दौरान निम्न मांग किया|
1- एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण तथा क्रिमी लेयर लागू न किया जाय ,केंद्र सरकार से अनुरोध है कि संसद में बिल पास करके मा. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा जाए ताकि एससी एसटी के आरक्षण की मूल भावना से किसी तरह का खिलवाड़ ना हो सके।
2-ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत भी लागू हुए क्रीमी लेयर की व्यवस्था को समाप्त किया जाए एवं जिस तरीके से एससी एसटी को आबादी के अनुपात में आरक्षण दिया गया है ठीक उसी अनुपात में ओबीसी को भी आरक्षण दिया जाए जिसके लिए संसद में बिल लाकर ओबीसी आरक्षण को संरक्षित किया जाए।
3-भारत सरकार से अनुरोध है कि लैटरल एंट्री तथा कॉलेजियम की व्यवस्था संसद में बिल लाकर कानून बनाते हुए पूर्ण रूप से बंद किया जाए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए, जिसके तहत ही माननीय न्यायपालिका को संचालित किया जाए।
4-भारत सरकार से अनुरोध है कि 2011 की जाति एवं आर्थिक जनगणना सार्वजनिक किया जाए व वार्गीक आबादी के अनुपात में एससी एसटी ओबीसी को संपूर्ण आरक्षण लागू किया जाए।
5-प्राइवेट संविदा एवं सभी गैर सरकारी संस्थानों में भी ओबीसी एससी एसटी को वर्गिक आबादी के अनुपात में सम्पूर्ण आरक्षण लागू किया जाए।ज्ञापन सौपने के दौरान महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करते हुए मांग उपरोक्त पांच सूत्रीय मांग को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु केंद्र सरकार को आदेशित किया जाए ताकि देश के अंतिम पायदान वाले प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंच सके और देश का चहुमुखी विकास हो सके तथा देश के साथ न्याय हो सके।इस दौरान नवनीत सोनकर,अमर बहादुर चौहान,राजेश पटेल,पिन्टू पटेल,मंगल मौर्य,अजय वर्मा,रवि पटेल,राजकुमार सिंह पटेल,समर बहादुर चौहान,सरोज पटेल,अवधेश मौर्य,शिवा,रविशंकर यदुवंशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे|
लेटरल एंट्री में आरक्षण लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं अशोक जाटव
मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाजिक न्याय सुनिश्चित करती है अशोक कुमार जाटव
जौनपुर।संघ लोक सेवा आयोग ने लेटरल एंट्री भर्ती के लिए बिना आरक्षण के भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया था।जिसे लेकर सियासी बवाल हो रहें हैं।इसी के सम्बंध में बुधवार को भाजपा नेता महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार हमेशा से दलितों-पिछड़ों व समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करतीं हैं। अशोक कुमार ने बताया कि यूपीएससी”लेटरल एंट्री” के जरिए सीधे उन पदों पर भर्ती पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग पेशों के विशेषज्ञों की संयुक्त सचिव और निर्देशक व उप सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है। नौकरशाही में लेटरल एंट्री भर्ती की में घोर निन्दा करता हूं। महानगर उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने समाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए लेटरल एंट्री के जरिये नियुक्ति में आरक्षण के सिद्धान्त को लागू करने का फैसला प्रधानमंत्री पिछड़ों व दलितों की चिंता को दर्शाता है। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है
किसान दिवस पर खेती के साथ दी गई मशरूम यूनिट,मधुमक्खी पालन की जानकारी
जौनपुर :किसान दिवस पर मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी पा कर जौनपुर के किसान हुए उत्साहित,बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। kisaan divas के अवसर पर उप निदेशक कृषि के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप निदेशक कृषि ने किसानों को बताया कि
खेती के दौरान पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है सभी पीएम किसान लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड बनवाकर आधुनिक खेती कर एव फसलों का बीमा कराकर अपनी समृद्धि कर सकते है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. राकेश कुमार सिंह एवं डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर ने farmer day पर खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन, सिचाई प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा से किसानों को जागरूक किया। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक राजकुमार ने एकीकृत बागवानी, मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी दी।उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर और नैनो यूरिया के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी, किसानों को फूलों की kheti,मशरूम की खेती, शहद की खेती करने का सुझाव दिया।
#जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में सत्संग का आयोजन
विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई : अशोक सचदेव
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के परिसर में पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर यादव की 46 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर निरंकारी सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया और पूर्व विधायक के जीवन चरित्र पर लोगों ने अपने-अपने विचार रखकर प्रकाश डाला।
पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर यादव के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया । निरंकारी सत्संग प्रयागराज जौनपुर के जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने विधायक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक संस्थान स्थापित करके महत्वपूर्ण योगदान दिया। सचदेव ना साथ सत्संग ब्रह्मज्ञान के बारे में लोगों को जानकारी दी। जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर के मैदान में उन्होंने कहां की भटके नहीं ज्ञान पर जाएं जात भेदभाव छोड़ें ।प्रेम के लिए दो लोगों का होना जरूरी है। चाहे उसमें भगवान रहे या मानव पशु हो या पक्षी एक दूसरे को प्रेम करें ।
प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि समाज से जुड़े रहने के लिए पूर्व विधायक ने उस समय मंत्री पद ठुकरा दिया था, कहा कि विधायक राजबहादुर यादव रारी विधानसभा से 1974 में चुनाव जीते तो चौधरी चरण सिंह ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था, लेकिन मंत्री पद इस लिए ठुकरा दिया कि वह गांव और समाज में लोगों से मिलते जुलते रहे । क्षेत्रीय संचालक राजेश प्रजापति, कैलाश पाल, श्यामलाल साहू, रामबचन यादव ने उनके जीवन कृतियों के बारे में लोगों को बताया। पूर्व विधायक स्व: राजबहादुर के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया और सत्संग समागम में लोगों को शिक्षा धर्म व एक दूसरे की मदद करने के लिए जागरूक किया। आयोजन कर्ता डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने सबके प्रति आभार जताया। इस मौके पर सपा की वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, शंकर दयाल, धर्मेंद्र यादव, अमलेश यादव ,धीरेंद्र यादव गुड्डू, सुनील यादव, आशीष यादव ,रोहित कुमार अंकुर यादव कान्हा, चंद्रभूषण यादव राम आसरे यादव, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे। संचालन राधे मोहन ने किया ।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद सदस्य नामित हुए प्रो.अजय कुमार दुबे
जौनपुर :प्रो.अजय कुमार दुबे पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य नामित, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षा संकाय डीन और टी.डी. कॉलेज जौनपुर के शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार दुबे को कुलपति द्वारा वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य नामित किए गए हैं । नेवढ़िया क्षेत्र के रिकेबीपुर निवासी प्रोफेसर दुबे की शिक्षा टी डी कॉलेज जौनपुर से ही हुई है। एम.एड.अध्ययनरत रहते हुए 1997 में आपने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट( जेआर एफ) परीक्षा को उत्तीर्ण किया और 1998 से टी डी कॉलेज जौनपुर में शिक्षक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर पद रूप में कार्यरत हैं । और महाविद्यालय की परीक्षा समिति में सहायक केंद्राध्यक्ष, प्राक्टोरियल बोर्ड, रोवर्स रेंजर्स ,क्रीड़ा परिषद सदस्य और महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मंथन के मुख्य संपादक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
और देश-विदेश में आपके सैकड़ों रिसर्च पेपर और व्याख्यान ,सेमिनार और शैक्षिक संगोष्ठियों में प्रस्तुत करने के साथ ही साथ 7 पुस्तको का लेखन और सम्पादन कार्य ,विभिन्न शोध जर्नलों के संपादक तथा आपके निर्देशन में शिक्षा संकाय में 12 पी-एच. डी. शोधार्थियों ने शोध उपाधि प्राप्त किया है।प्रो.दुबे रोवर्स रेंजर्स के जिला कमिश्नर पद का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं तथा विगत वर्ष त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू,नेपाल में “शिक्षा विभूषण “सम्मान से अलंकृत किये गए थे। जनपद के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संस्थाओं में आप सक्रिय रूप से जुड़े होने के साथ ही साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई वर्षों तक जिला प्रमुख और प्रान्त उपाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं।
आपके पूर्वांचल विश्वविद्यालय कार्य परिषद में सदस्य नामित किये जाने पर शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा, प्रो. रीता सिंह,डॉ. वंदना शुक्ला,सिंह,प्रो.श्रद्धा सिंह,डॉ.अरविंद कुमार सिंह,डॉ प्रशांत कुमार पांडेय, डॉ गीता सिंह,डॉ. सुलेखा सिंह, डॉ सीमांत राय, डॉ. वैभव सिंह आदि ने हार्दिक प्रसन्नता, बधाई और शुभकामना व्यक्त किया है।
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली जन आक्रोश रैली
#बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जौनपुर निकली जन आक्रोश रैली
जौनपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा और अत्याचार के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में हजारों की संख्या में एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। यह रैली गांधी तिराहे से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट, शेषपुर, जोगियापुर, ओलन्दगंज, शाही पुल तथा कोतवाली से होते हुए सद्भावना पुल स्थित श्री नवदुर्गा शिव मन्दिर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के प्रारम्भ में भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के विमल सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के सन्तोष त्रिपाठी द्वारा अत्यन्त ऊर्जा से युक्त उद्बोधन दिया गया। सभी ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हो रहे अत्यन्त पीड़ायुक्त नरसंहार का विरोध किया और सो रहे हिन्दुओं को एकजुट होकर जागृत होने का संदेश दिया।
सनातन संस्कृति, हिन्दू समाज, मठों इस सबकी रक्षा करने का आह्वान किया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ रैली का प्रारम्भ किया गया। इस रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधु प्रकाश शुक्ल, फलाहारी महाराज, सुशील मिश्र, दया निगम, अतुल मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, सन्तोष सिंह, पंकज सिंह, डा. अमरनाथ पाण्डेय, डा. कीर्ति सिंह तथा विभिन्न संगठनों भारत विकास परिषद शौर्य, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू महासभा, व्यापार मण्डल, श्री दुर्गा पूजा महासमिति, जेसीआई, रोटरी, लायन्स सहित तमाम संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
#Camp organized at PM Shri Composite School, Nathupur, Jaunpur
जौनपुर । पीएम श्री कंपोजिट स्कूल नाथूपुर सिरकोनी में जिला प्रोबेशन कार्यालय व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बाल अधिकार व मिशन शक्ति के तहत बुधवार को बृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवम प्रधान अध्यापक अरविंद शुक्ला डॉ सुबाष सिंह डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह चंदन राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रधान अध्यापक अरविंद शुक्ला को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल अधिकार के तहत समस्त बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना हीआज के शिविर का मुख्य उद्देश्य है। हमें बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा व पुनर्वास के विशेष पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है।
संचालन करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमें बच्चों की भविष्य को देखते हुए संबंधित नियम कानून के प्रति सजग करना तथा उनके जीवन के विकास हेतु समस्त उपक्रम करना है। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि स्पांसरशिप योजना कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य बाल अधिकारों की संरक्षण हेतु समस्त बच्चों को संरक्षित करने हेतु उनके अधिकारों को दिलाने व जागरूक करने की सर्वाधिक जरूरत है ताकि जरूरतमंद एवं आवश्यकता वाले बालकों को इसका लाभ मिल सके। बाल श्रम खत्म करना भी मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर सुबाष सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं महिलाओं का सम्मान सुरक्षा व स्वालंबन हेतु सरकार व संस्था द्वारा संपूर्ण प्रयास किया जा रहा है । जिसका परिणाम है कि नारी सशक्तिकरण को एक नया आयाम मिला है।
महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि बाल विवाह चाइल्ड ट्रैफिकिंग बाल श्रम बंधुआ मजदूरी पोक्सो एक्ट अनाथ बालक लापता बच्चे बाल अपराध घटनाओं के ना शिकार हो इसके लिए विशेष सुरक्षा और दृष्टि की जरूरत है हर बालक पर नजर होनी चाहिए।बाल संरक्षण हेतु व्यापक दृष्टिकोण से करवाई करनी होगी ।
उक्त अवसर पर शिक्षिका भारती सिंह श्वेता पाल आकांक्षा अनिल मौर्य रितु गाैड अभिषेक खुशबू शालू बिंदु समीक्षा इत्यादि समस्त स्टाफ एवम संस्था की वालंटियर मौजूद रहे । बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि आज जरूरतमंद बालक, आवश्यकता वाले बालकों का संरक्षण सर्वाधिक जरूरी है । बाल अधिकारों के साथ-साथ इंसानियत का भी संरक्षण हो सके। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।