Home Blog Page 247

अधिवक्ता आश्रित परिवार को मिली 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि

0

जौनपुर । स्मृति शेष अधिवक्ताओं को यूपी सरकार ने पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है ।कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला जज रंजीत कुमार अध्यक्षता एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह की उपस्थिति में स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रित को सहायता राशि वितरण किया गया। इसके साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। आप को बताते चले कि जनपद के दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को मुख्य मंत्री ने लोकभवन, लखनऊ में रविवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी जिसके क्रम में जौनपुर के कलेक्ट्रेट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस दौरान जनपद के अधिवक्ता के आश्रित प्रभावती देवी पत्नी महेंद्र प्रसाद निवासी राजापुर पोस्ट मैनपुर मडियाहू, शांति देवी पत्नी उमाकांत उपाध्याय निवासी अरुआँ तहसील मछलीशहर गीता मिश्रा पत्नी ज्योति शंकर मिश्रा निवासी सुंदर नगर कॉलोनी उमरपुर जौनपुर, संपत्ति पत्नी कमलेश कुमार निवासी दधौरा पोस्ट आरा तहसील सदर, अखिलेश चंद्र निषाद पिता आशुतोष चंद्र निषाद निवासी जमैथा, स्नेहलता पत्नी नरेंद्र कुमार लाल निवासी कोहड़ा पोस्ट सराय मोहिउद्दीनपुर शाहपुर जौनपुर, रेनू सिंह पत्नी अशोक कुमार सिंह निवासी परियावा पोस्ट काजगांव सदर, गीता सिंह पत्नी राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शेखपुरा हुसैनाबाद, रत्नावली शुक्ला पत्नी लाल बहादुर शुक्ला निवासी थानागद्दी तहसील केराकत, अनारा कली पत्नी राम कुशल यादव निवासी सुइथाखुर्द पोस्ट बिशनपुर, केवला देवी पत्नी लक्ष्मीकांत यादव निवासी बरहता तहसील मछलीशहर, रेखा पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह पुनवासी वीरभानपुर बक्सा, रानी सिंह पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह मदरपुर तहसील सदर, उपमा उपाध्याय पत्नी अखिलेश उपाध्याय निवासी  कठार पोस्ट बदलापुर, विंद वाशनी शुक्ला पत्नी राम प्रसाद शुक्ला निवासी इंद्रानगर खरका पोस्ट कचहरी, चमेला देवी पत्नी पनधारी पाल निवासी नन्द्रभानपुर पोस्ट बेलौना तहसील मड़ियाहूं, उम्मे हबीबा माता कल्बे अब्बास निवासी ख्वाजा दोस्त पोस्ट सदर को 5-5 लाख की सहायता राशि ऑनलाइन उनके खाते में प्रेषित की गई।


इस अवसर पर अपर जिला जज ने कहा कि अधिवक्तागण निरंतर समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं, इसी व्यवसाय से उनका जीविकोपार्जन होता है अगर किसी अधिवक्ता का देहांत हो जाता है तो उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे इस सहानुभूति राशि से परिवारीजन का सहयोग होगा।


अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता गरीब एवं वंचित सहित अन्य लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे सहायता राशि से निश्चय ही इनके परिवारीजन को बहुत सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर दीवानी बार के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र।उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अधिवक्ता के परिजन, शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 

बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ टीम को दूसरी बार मिला खिताब

0

जौनपुर ।  स्टेट सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम को लगातार दूसरी बार मिला खिताब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को अंतिम दिन खेले गये फाइनल मैच में खिताबी मुकाबला आजमगढ़ मण्डल व वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया। 

प्रातःकाल सत्र में भारी बारिश के कारण मैदान में हल्का पानी होने के कारण मैच को गति प्रदान करने में दोनो ही टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक प्रकार से कहा जाय तो मैच रक्षात्मक खेला गया। बड़े ही संघर्ष के बाद आजमगढ़ बालिका फुटबाल टीम ने 01 गोल कर खिताब पर पुनः कब्जा किया। पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ही विजेता थी। आजमगढ़ के लिए शिजा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 01 गोल किया जिसकी बदौलत बालिका फुटबाल आजमगढ़ की टीम विजेता हुई।

हार्डलाइन मैच का मुकाबला प्रयागराज व लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया, मैच समाप्ति के उपरान्त कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, मैच बराबरी पर छूटा। निर्णायकों ने मैच का परिणाम निकालने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया, ट्राई ब्रेकर में प्रयागराज मण्डल की टीम 3-2 से जीत कर तीसरा स्थान पक्का किया। मैच समाप्ति के उपरान्त पुरस्कार वितरण का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में कराया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह ने स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ’’धन्य है वो अभिभावक जिन्होंने अपनी इन बालिकाओं को खेलने का अवसर प्रदान किया, निश्चित ही यह सदी यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का होगा।’

इसी के साथ मा0 विधायक ने कहा कि सुबह उठकर ,खेलो का अभ्यास करना जीवन पर्यन्त लाभकारी होता है। शालिनी यादव, खुशबू पटेल, कविता पटेल, सानिया सली, निशिता, राजकुमारी दिवाकर, माधुरी देवी, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार, देबोजीत सिंह यादव, हाजी मुनव्वर, रजाउल्लाह अंसारी निर्णायक के भूमिका में थे। एम0 एस0 बेग, श्री अवधेश पटेल, विनोद कनौजिया, डॉ0 नौशाद अहमद एवं चन्दन सिंह ने प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका टीम का आगामी विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन किया। मैच आब्जरवर आरिफ नजमी ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ की ओर से शिकायत निदानकर्ता अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने अपने उद्बोधन में यह अवगत कराया कि यह प्रतियोगिता शत-प्रतिशत शिकायत रहित कराई गयी। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन चन्दन सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया। डॉ० अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी ने विश्वविद्यालय परिवार, समस्त अतिथियों, पुलिस विभाग, चिकित्सा व प्रेस के साथ ही अपने कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापन किय  इस अवसर पर अरूण शर्मा, भानू शर्मा, डॉ0 रत्नेश, डॉ0 आनन्द, सत्यलाल, रामपाल आदि उपस्थित रहे।

मनीष देव अध्यक्ष मनीष गुप्ता महासचिव चयनित

0

जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकमात्र केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 25 वा चयन प्रक्रिया संपन्न

जौनपुर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का परंपरागत 25 वा चयन प्रक्रिया रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में अध्यक्ष अनिल अस्थाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में पूर्व परंपरा अनुसार संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदु सोभनाथ आर्य चंद्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत महेश्वरी संतोष सिंह निखिलेश सिंह राधे कृष्ण ओझा द्वारा आगामी 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष पद हेतु मनीष देव महासचिव के लिए मनीष गुप्ता का चयन किया गया। इसी क्रम में संरक्षक अतुल मिश्रा की मृत्यु की उपरांत संरक्षक के पद की पूर्ति हेतु नए संरक्षक के पद पर राधे कृष्ण ओझा मुन्ना को चयनित किया गया। विदित हो की स्थापना वर्ष 1979 से चयन प्रक्रिया व्दारा ही अध्यक्ष व महासचिव का चयन होता रहा है महासमिति में कभी चुनाव नहीं होता है। बल्कि संरक्षक मंडल द्वारा आम सहमति से अध्यक्ष और महासचिव चयनित किए जाते हैं। 670 दुर्गा पूजा समितियां ने चयनित अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दिया। संरक्षण मंडल के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की भव्य एवं विराट तैयारी हेतु दिशा- निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर विशिष्ट सदस्य विजय सिंह बागी नीरज सिंह मोतीलाल यादव शशांक सिंह रानू ने दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य बनाने पर अपने सुझाव सदन में दिए। उक्त अवसर पर विशिष्ट सदस्य संजय सिंह विनोद यादव लालचंद निषाद अनिल साहू विनय बारौतिया अतुल सिंह मुन्ना के साथ डॉ विजय सिंह राम प्रकाश यादव महेश जायसवाल गौरव श्रीवास्तव आनंद अग्रहरि रत्नेश सिंह राजन अग्रहरि विजय गुप्ता शैलेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य चंद्रशेखर गुप्ता अमित गुप्ता सुमित उपाध्याय संजय मोदनवाल विष्णु गुप्ता रवि शर्मा संजय विश्वकर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को भव्य सफल बनाने में ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव लालता सोनकर चंदन यादव सचिन सोनी सर्वेश यादव
कृष्णा सोनी कारण बिना पंचम मौर्य अजय गुप्ता आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सभा का संचालन सचिव मनीष गुप्ता एवं महेंद्र देव विक्रम ने किया। अंत में आए हुए सभी अतिथियों एवं प्रबंध कार्यकारिणी को विशिष्ट सदस्य एवं संरक्षण कार्ड के प्रति आभार और धन्यवाद महासचिव राहुल पाठक एडवोकेट ने किया।
उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

RATION CARD ई-केवाईसी करवाने का सरल तरीका,क्या आप जानते है 

0
RATION CARD ई-केवाईसी करवाने का सरल तरीका
RATION CARD ई-केवाईसी करवाने का सरल तरीका

जौनपुर : RATION CARD E -KTC कैसे करे की चिंता ख़त्म हुई ,राशन कार्डधारकों के लिए जरुरी सूचना है उचित दर दुकानों पर संचालित ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशनकार्ड मुखिया सहित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी करवा ले ।ई-केवाईसी कराये जाने का अभियान-जून माह से चलाया जा रहा है।जनपद-जौनपुर के 804923 राशनकार्डो में सम्मिलित कुल 3498316 सदस्यों लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया जाना है, जिसके क्रम में अब तक कुल 1639557 लाभार्थियों का ई-केवाईसी किया जा चुका है।

 जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया की  समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 17 अगस्त से खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ Ration card EKYC का भी कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। राशन कार्ड ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित हैः- 

राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जायेगा, इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को अपने निकटतम उचित दर दुकान पर जाना होगा। साथ ही जनपद-जौनपुर के प्रचलित राशनकार्डो में सम्मिलित ऐसे सदस्य, जो प्रदेश के अन्य किसी जनपद में निवास कर रहे है, वें भी निकट के उचित दर दुकान पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है।

ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन किया जायेगा। ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस0एम0एस0 द्वारा प्राप्त होगा। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। सभी राशनकार्ड परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से

यह भी पढ़े : कबाब बिरयानी के स्वाद को खतरा,यूपी सरकार लगाएगी बैन

पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी  

0
पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी  
पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी  

POLICE EXAM जौनपुर :23 अगस्त से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा  इस बार पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों पर जिला प्रसाशन एफआईआर दर्ज करवाएगा l उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 पुनः परीक्षा की ब्रीफिंग प्रशिक्षण का कार्यक्रम बहुउद्देशीय हाल पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र व्यवस्थापकों को 20 अगस्त को प्रशिक्षण अवश्य प्रदान करा दे जिससे परीक्षा को शूचितापूर्ण, नकलविहीन रूप से संपन्न कराया जा सके। समस्त केंद्रो पर पेयजल, साफ-सफाई प्रकाश की व्यवस्था होना सुनिश्चित करे।

परीक्षार्थियों के आवागमन हेतु पूर्व में ही परिवहन संबंधी व्यवस्थाएं कर ली जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे स्वयं भ्रमणशील रहकर केंद्रो पर व्यवस्थाओं का जायजा ले। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के दौरान देरी से आएंगे या अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

 उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के सम्बन्ध में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ले और सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :कबाब बिरयानी के स्वाद को खतरा,यूपी सरकार लगाएगी बैन

यह भी पढ़े : जौनपुर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एसडीएम का घेराव

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से

#पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21 अगस्त से

Purvanchal University affiliated BDS exam from 21st August जौनपुर.वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध डेंटल कॉलेज, इटौरा आज़मगढ़ के बीडीएस पाठ्यक्रम की परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त  तक होगी. परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीडीएस द्वितीय वर्ष 2021-22 (पूरक)तृतीय वर्ष 2022-23(पूरक) एवं बीडीएस चतुर्थ वर्ष सत्र 2022-23 संस्थागत तथा वर्ष 2020-21 (पूरक) के विद्यार्थियों  की परीक्षा स्वकेन्द्र पर सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी सारिणी के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बंधित दूसरा समाचार :

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उन्मुखीकरण पर हुआ विशेष व्याख्यान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम हेतु आयोजित विशेष व्याख्यान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा के प्रोग्राम मैनेजर अनूप मिश्रा ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा की और प्रोजेक्ट निर्माण से लेकर उसके क्रियान्वयन तक की प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए परस्पर समन्वय एवं संबंधों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री मिश्रा ने एक सफल प्रोजेक्ट मैनेजर बनने के लिए जिन गुणों की आवश्यकता होती है,  उन पर जोर दिया, जिसमें टीम के भीतर सामंजस्य स्थापित करना, प्रभावी संचार और विभिन्न हितधारकों के साथ सकारात्मक संबंधों का निर्माण शामिल है। उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने इन सिद्धांतों का पालन करके सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनमें से एक सवाल पर उन्होंने एक सफल मैनेजर के गुणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे मैनेजर को निर्णय लेने की क्षमता,  नेतृत्व, कौशल  और समय प्रबंधन की विशेषताएँ होनी चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का स्वागत एवं परिचय विभाग के प्राध्यापक सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, मनोज त्रिपाठी  और यशि सिंह सहित कई छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे। उनमें से गंगा सागर सिंह, सौम्या गुप्ता,  आशीष सिंह, सौरभ कुमार, साक्षी मिश्रा  और गौरव सागर मिश्र प्रमुख रूप से शामिल थे।

 यह भी पढ़े : जौनपुर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एसडीएम का घेराव

जौनपुर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में एसडीएम का घेराव

0

शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों का एसडीएम केराकत कार्यालय पर प्रदर्शन

  • अपनी ग्राम सभा मे नही खुलने देंगे शराब का ठेका – विकास तिवारी

जौनपुर -मुफ्तीगंज विकास खंड के उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज बाजार में संचालित होने वाली देशी व विदेशी शराब की दुकान का स्थानांतरण ठेकेदार व आबकारी विभाग द्वारा बगल के गांव भोगीपट्टी में किया जा रहा है। जिसके लिए सोलह अगस्त को व उसके पूर्व भी आबकारी टीम द्वारा गांव में आकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा शराब के ठेके के स्थानांतरण का विरोध करने लगे व सैकड़ों की संख्या में उपजिलाधिकारी कार्यालय केराकत का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गये। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की शराब का ठेका उनके गांव में स्थानांतरित नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों ने शराब के ठेके का अपने ग्राम सभा भोगीपट्टी में स्थानांतरण करने का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया।

ग्राम सभा निवासी विकास तिवारी का कहना है कि मेरा गांव एक घनी आबादी वाला गांव है। जहां शराब का ठेका खोले जाने के लिए जगह चिन्हित की गयी हैं वह जगह हमारे गांव का मध्य घनी आबादी वाला हिस्सा है जहां लोग परिवार के साथ रहते हैं तथा बगल में ही स्कूल भी है लेकिन मानक और नियम की अनदेखी करते हुए उदियासन गांव के नाम से आवंटित शराब की दुकान को गलत तरीके से भोगीपट्टी में खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है।यदि शराब की दुकान हमारे गांव में खुल गई तो इसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे गांव पर पड़ेगा और हमारी आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो जायेंगी। यदि हमारी मांगों को प्रशासन ने अनसुना कर दिया तो हम माननीय उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर शराब का ठेका अपने गांव में आने से रोकने के लिए जायेंगे लेकिन किसी भी कीमत पर अपने गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से हीरालाल, विकास तिवारी,सत्य प्रकाश चौहान,अभयराज प्रजापति,बोधन मिश्रा,सतीशचंद तिवारी, रामरेखा चौहान,लाल बहादुर, जोखू, साहबलाल, डब्लू,लालजी, विनोद कुमार, मुन्नालाल,दयाराम, अच्छेलाल, रामअवध, राजेश चौरसिया,नीलम ,सुमन,पार्वती,रीना देवी,चंदा देवी, हीरावती ,सरिता देवी, किरन समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

बीआरपी इंटर कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

0

जौनपुर । विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी बीआरपी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने काली प्रसाद कुलभास्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। तदुपरांत प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया ।इसके उपरांत प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आजादी के संकल्प की बच्चो को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा आजादी के जिन शहीदों के कारण आज हम इस खुली हवा में सास ले रहे है हमको उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए।

वर्तमान समय में भारत की सीमा पर तैनात वीर शहीद सैनिकों ने उस जज्बात को आज कायम किया है।हम उन सैनिक जवानों को भी नमन करते हैं। शहीद स्मारक पर जाकर बच्चो को उनके बारे में जानकारी लेना चाहिए।उनकी जीवनी से हम सभी को सबक लेना चाहिए।


इसी क्रम में है प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए देश को आजादी दिलाने वाले शाहिदो को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जो शहीद हुए हैं उनकी बाते किताबों में पढ़ने को मिलती है बच्चों से भी आग्रह है उनकी कहानी पड़े और उनके जीवन को अपने अंदर आत्मसात करते हुए उनके बताएं मार्गों का अनुसरण करें।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता ऋषि श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंध समिति के रविंद्र अस्थाना दिलीप श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार राजीव मोहन प्रकाश स्वरूप सहित अन्य सदस्य उपस्थित है। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

कबाब बिरयानी के स्वाद को खतरा,यूपी सरकार लगाएगी बैन

0

#Taste of kebab biryani is in danger, government will ban it ,In up

यूपो के लखनऊ की कबाब बिरयानी के स्वाद पर खतरे की घंटी बजनी शुरू होने वाली है ,कोयले की भट्ठियों-तंदूर का नगर निगम करेगा सर्वे ,बैन की तैयारी ,उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर अपनी तहजीब और ज़ायके के लिए प्रसिद्ध है यहां के पारंपरिक खान पान आज भी कोयले की भट्टियों और तंदूर में बनाए जाते हैं लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते नगर निगम ने अब कई रेस्टोरेंट मालिको से बातचीत करते हुए प्रस्ताव दिए हैं जिसमे नए तरीके अपनाए जाएं यहां का जायका भी लाजवाब है जो भी लखनऊ आता है, यहां लखनऊ की कबाब बिरयानी और कबाब का कायल हो जाता है लखनवी अंदाज और लजीज पकवान इसकी विरासत में शामिल हैं, लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में इसके जायके पर असर पड़ सकता है दरअसल, वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एनजीटी की सख्ती के बाद होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में दहकने वाली तंदूर की भट्ठियों पर रोक लगाने की तैयारी है. वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में ये भट्ठियों भी शामिल है. इसके बाद नगर निगम होटल व रेस्टोरेंट का सर्वे करा रहा है।

अनुमान है कि राजधानी में करीब तीन हजार से अधिक कोयले की भट्ठियां हटा दी जाएंगी. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने लखनऊ की एयर क्वालिटी उसकी जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम की है एयर क्वालिटी में 2017 से भारत सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं जिसे हम एयर क्वालिटी को बेहतर करें और स्वच्छ हवा हम दे सके
अब हमें यह भी सोचना है कि हम किसी को आर्थिक नुकसान ना पहुंचाएं और हमने टेरी से स्टडी करवाया था लखनऊ जो की इंडो गगनेटिक प्लेन में आता है की पॉल्यूशन के क्या कारण है इसमें हमें तमाम चीज ज्ञात हुई जिसमें रोड पर उड़ने वाले धूल कारण है ट्रैफिक के कारण है और हर चीज के लिए अलग-अलग कदम उठाए गए और टेरी ने एक कारण यह भी बताया की *लखनऊ में लगभग तीन हजार के करीब कोयले की भट्टीया है और अलग-अलग जगह से मार्केट का सर्वे किया और जब कोयला जलता है तो उसमें काम करने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है और जो लोग पास बैठे हैं उनको भी दिक्कत होती है और टेरी के सुझाव पर हम इलेक्ट्रिक भट्टीया और गैस भट्टी लगाने का प्रस्ताव रखे हैं।

इस प्रस्ताव के आने के बाद विश्व प्रसिद्ध टुंडे कबाब के मालिक उस्मान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया
हम लंबे समय से कबाब और पराठा गैस चूल्हे पर बनाते हैं मगर चिकन टिक्का,मलाई टिक्का,फिश टिक्का ये सब कोयले की तंदूर पर ही बनता है गवर्नमेंट कोई पॉलिसी लाए जिस से मज़ा बरकरार रहे और जो बर्नर अभी इलेक्ट्रिक या गैस वाले आ रहे हैं वह अभी इतने सक्सेस नहीं है और अगर हम शिरमाल रोटी बनाते हैं तो उसमें भट्टी पर पानी डाल आज को हल्का करते हैं मगर यह गैस भरने पर नहीं किया जा सकता है साथ ही जो स्वाद का सोंधापन है वह नहीं रहेगा मगर जो मजा तंदूर पर रहता है वह नहीं रहेगा और दुबई वगैरह में सिगड़ी पर बनती है कुछ ऐसी व्यवस्था यह लाई जाए जिसके साथ हम भारतीयों को चाय भी तंदूर की ही अच्छी लगती है भट्ठियों वाली स्वाद के पीछे लोग ज्यादा पसंद करते है ।

69000 सहायक शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट रद्द

0

# समाचार 69000 सहायक शिक्षक भर्ती

  • Complete list of 69000 assistant teacher recruitment canceled in up

लखनऊ हाईकोर्ट का 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर बड़ा फैसला सुनाया है।लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच का बड़ा आदेश, एटीआरई परीक्षा को लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच ने माना पात्रता परीक्षा 9000 सहायक शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट रद्द, आरक्षण नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का पालन कर बनाई जाए नई लिस्ट।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक भर्ती को लेकर किया ट्वीट 69000 सहायक शिक्षक भर्ती भी आख़िरकार भाजपाई घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की शिकार साबित हुई। यही हमारी माँग है कि नये सिरे से न्यायपूर्ण नयी सूची बने, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष नियुक्तियाँ संभव हो सकें और प्रदेश में भाजपा काल मे बाधित हुई शिक्षा-व्यवस्था पुनः पटरी पर आ सके। हम नयी सूची पर लगातार निगाह रखेंगे और किसी भी अभ्यर्थी के साथ कोई हक़मारी या नाइंसाफ़ी न हो, ये सुनिश्चित करवाने में कंधे-से-कंधा मिलाकर अभ्यर्थियों का साथ निभाएँगे। ये अभ्यर्थियों की संयुक्त शक्ति की जीत है। सभी को इस संघर्ष में मिली जीत की बधाई और नव नियुक्तियों की शुभकामनाएँ!