Home Blog Page 249

हर घर तिरंगा यात्रा में जौनपुर के DM ने लिया भाग 

0
हर घर तिरंगा यात्रा में जौनपुर के DM ने लिया भाग 
हर घर तिरंगा यात्रा में जौनपुर के DM ने लिया भाग 

#DM of Jaunpur participated in Harghar Tiranga Yatra

जौनपुर :हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद के अधिकारियों,अध्यापकअध्यापिकाओं के द्वारा मोटर साइकिल स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए रैली में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाहीपुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुँची। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने मोटर साइकिल स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली गयी। रैली के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जयकारा लगाये गये।  इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आहवाहन पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगो को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से भी अपील की है कि अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए उसकी सेल्फी अवश्य लें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राम बाबू शास्त्री के निधन पर शोक

0
राम बाबू शास्त्री के निधन पर शोक

स्वर्गीय शास्त्री जी अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए व्यतीत कर दिया – प्रदेश उपाध्यक्ष

जौनपुर: संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री राम बाबू शास्त्री जी (पूर्व एमएलसी) का आसामयिक निधन से पूरा जनपद में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे प्रदेश का शिक्षक शोकाकुल व स्तब्ध है। नर सिंह बहादुर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अध्यक्षता में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया। श्री सिंह ने  बताया कि स्वर्गीय श्री शास्त्री जी अपना पूरा जीवन शिक्षक हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहे। उनके निधन से संगठन में जो रिक्ततता आई है उसकी भरपाई करना आसान नहीं है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने श्री शास्त्री को शिक्षको के हित में कार्य करने वाला एक मसीहा बताया।श्री शास्त्री के हम लोगो के बीच से चले जाना ये अपूर्णीय छति है।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह,विनय कुमार त्रिपाठी, डॉ अजय कुमार सिंह,धर्मदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह,अरुण कुमार मौर्य, देवेन्द्र चौधरी,मनीष कुमार,दुर्गेश सिंह,उपेंद्र मिश्र,राकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश पटेल,मनोज कुमार तिवारी,प्रेमनाथ सिंह,राम बक्श सिंह,मनोज सिंह,रामकृष्ण दूबे,मनीष कुमार दूबे,प्रेमचंद्र अग्रहरि,प्रीति बरनवाल,सोनी सिंह ,प्रगति सिंह,शिवानी सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह व मुन्ना मौर्य उपस्थिति रहे।

JAUNPUR: बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण

0
JAUNPUR बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण
JAUNPUR बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का किया भ्रमण

# B.Com Honors students visited the Central Library in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित  बीकॉम (ऑनर्स ) प्रोग्राम के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बुधवार को विवेकानंद केन्द्रीय पुस्तकालय का  भ्रमण किया । कुलपति प्रो. वंदना सिंह के निर्देश पर वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से पूर्ण रूप से परिचित कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

डॉ. विद्युत मल्ल  ने पुस्तकालय में विद्यार्थियों को बुक बैंक, प्रिंट पुस्तक, ई रिसोर्स की उपलब्धता के  बारे में जानकारी दी तथा पुस्तकालय की उपयोगिता पर  विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की एवं  विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देने के साथ ही उनका ज्ञानवर्धन भी किया ।विद्यार्थियों को बताया गया कि पुस्तकालय सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उनके  अध्ययन के लिए खुला  है। विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित हेरिटेज गैलरी का अवलोकन किया.  विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के रूप में विभाग के शिक्षक डॉ. रोहित पांडेय एवं डॉ. सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे ।

JAUNPUR :टीडी पीजी कालेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली

0

JAUNPUR: हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिलकधारी पीजी कॉलेज, जौनपुर द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई । कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर जे पी सिंह के नेतृत्व में एनसीसी ग्राउंड से 98 यूपी बटालियन एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली को मेजर (प्रोफेसर) रजनीश सिंह और शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु सिंह द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

तिरंगा रैली महाविद्यालय के उत्तरी गेट से लाइन बाजार होकर कलेक्ट्रेट होते हुए गगन भेदी नारों के साथ रोडवेज चौराहा होकर महाविद्यालय में पहुचकर समापन हुआ । विद्यार्थियों ने “हर घर तिरंगा”, घर-घर तिरंगा, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे, आदि नारों के साथ तिरंगा रैली को सफल बनाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ अधिकारी डॉ विपिन सिंह, डॉ हरिओम त्रिपाठी, डॉ प्रशांत त्रिवेदी, डॉ विजयलक्ष्मी, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ अवनीश सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह वत्स ,डॉ अर्चना सिंह आदि ने तिरंगा रैली में सहयोग किया। तिरंगा रैली का नेतृत्व मुख्य रूप से भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ जेपी सिंह और संचालन लेफ्टिनेंट (डॉ) जितेश कुमार सिंह (98 यूपी बटालियन एनसीसी) ने किया । अंत में विभागाध्यक्ष डॉक्टर हरिओम त्रिपाठी ने सबका धन्यवाद ज्ञाप किये।

सृष्टि में प्रकृति और प्राणियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी: संतोष पांडेय

0

प्रधानाचार्य ने पौध लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

(जौनपुर ) विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत बाल संरचना संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज लालापुर के प्रबंधक सुरेश पांडेय के संरक्षकत्व में प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रकृति में असंतुलन की समस्या वृक्षों की मनमानी कटाई है। उन्होंने कहा कि सृष्टि में प्रकृति और प्राणियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य ने सड़कों के विकास को लेकर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और उसके बदले पौधे न लगाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मनुष्य आधुनिकता की दौड़ में आगे बढ़ने की होड़ को लेकर वृक्षों को काट रहा है जिससे कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है और ऑक्सीजन कम हो रही है। उन्होंने धरती को बचाने के लिए आम जनमानस से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

0

( शाहगंज) कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली । शाहगंज नगर बुधवार को तिरंगा मय हो गया। तिरंगा यात्रा को बौतर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष लायंस मनीष अग्रहरि अपने लायंस पदाधिकारी मनोज जायसवाल, पवन साहू , चंदन त्रिपाठी, दीपक सिंह, सहित हरी झंडी दिखाई। सभी ने तिरंगे की शान में संबोधित करते हुए देश भक्ति की बाते की । तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकल कर दादर पुल , सेंट थॉमस रोड तहसील कार्यालय रोड से होते हुआ तहसील प्रांगण में पहुंचा । यहां पर यात्रा के समापन बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताते हुए देश भक्ति का पाठ पठाया । इस तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। सभी के प्रति आभार विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने व्यक्त किया । तिरंगा यात्रा के समापन पर
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समेत तमाम राजस्व कर्मी , अधिवक्ता सहित, अन्य गणमान्य लोग ने अपनी सहभागिता निभाई । यात्रा में देशभक्ति गीतों की धुन पर सभी हाथ में तिरंगा लहराते और भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे ।


इस तिरंगा यात्रा में कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिकाओं में किरण मौर्या , पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह, अंकिता शुक्ला, रोमा मौर्या, प्रियंका वर्मा, सहित आशीष राय आदि शामिल रहे ।

बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित  

0
बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित  
बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलंबित  

# जौनपुर में बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण के वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलम्बित 

जौनपुर: जिले भर के वाहन मालिकों के लिए मंगलवार को एक जरुरी सूचना जारी की गई है ,बिना परमिट फिटनेस नवीनीकरण रोड पर अब नहीं चलेंगे l सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में पंजीकृत पृष्ठांकित ऐसे वाहन जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है मोटर वाहन अधिनियम 1988, संगत केन्द्रीय मोटर यान नियमावली-1989 के साथ पठित उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 में वाहनों के लिए विशेष उपबंधों का अनुपालन करने में सफल नहीं है और ऐसे वाहन का संचालन, इसमें यात्रा करने वाले के साथ-साथ जनसामान्य के लिए भी अत्यन्त खतरनाक हैl

उक्त अधिनियम की धारा 53(1) के तहत सम्बन्धित वाहन स्वामियों को इस कार्यालय द्वारा पूर्व में प्रेषित नोटिस पत्र के माध्यम से वाहन स्वामियों को सूचित किया गया था कि सम्बन्धित वाहन की फिटनेस परमिट का नवीनीकरण करवा लें अन्यथा की दशा में अग्रेतर कार्यवाही कर दी जाएगी। नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त दिये गये समयावधि में बिना परमिट फिटनेस वाहनों की नवीनीकरण नहीं कराया गया है उन वाहनों का पंजीयन 6 माह के लिये निलम्बित कर दिया गया है। उक्त के साथ यह भी अवगत कराना है कि निलंबित किए गए वाहनों का संचालन कदापि नहीं किया जाएगा यदि प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहनों का संचालित होना पाया जाता है तो संबंधित स्कूलों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित


HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

0
HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित
HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

#A large number of police personnel participated in the HARGHAR TIRANGA yatra.jaunpur

जौनपुर: आजादी का जश्न मानने के लिए पुलिस लाइन,से निकाली गयी HARGHAR TIRANGA यात्रा, भारी संख्या में जौनपुर पुलिस के जवान व एसीसी कैडेट हुए सम्मिलित HarGharTiranga अभियान के तहत आज को पुलिस अधीक्षक,डा0 अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह के संचालन में आजादी का जश्न मानने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी l

HARGHAR TIRANGA यात्रा में भारी संख्या में पुलिस के जवान हुए सम्मिलित

पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर वाजीदपुर तिराहा,जेसीस चौहारा,रोडवेज अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुलिस लाइन में आकर सम्पन्न हुई। HARGHAR TIRANGA यात्रा के जरिए संदेश दिया गया कि तिरंगा हमारे देश की आन वान शान है और इसकी शान को हमेशा कायम रखेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,अनुपम सिंह,टीआई जी0डी0 शुक्ला व भारी संख्या में पुलिस के जवान व एनसीसी कैडेट सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े : शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 

वही दूसरी ओर देर शाम हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में समाज सेवी संस्थाओ व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग हुई।  जिसमें सभी संस्थाओ से अपील की गई कि अपने अपने घरो प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ज़रूर लगाये। तथा लोगों को भी प्रेरित करे कि सभी लोग घरो व दुकानों पर तिरंगा लगाते हुए जश्ने आज़ादी मनाये। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार, रेड क्रॉस सचिव मनोज वत्स, लायन्स क्लब जौनपुर मेन सचिव सै0 मो0 मुस्तफा,रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम वर्मा, जेसीज क्लब से संदीप पांडेय, व्यापार मंडल से आरिफ़ हबीब, व अजय गुप्ता, जेसीज चेतना अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, लायन्स रायल सचिव अजय सोनकर, लायन्स गोमती सचिव नवीन मिश्रा, अतुल वेलफेयर अध्यक्ष उर्वर्शी सिंह आदि सहित विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 

0
शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 
शिक्षाशास्त्र मे पीएचडी उपाधि के लिए मधुबाला सिंह चयनित 

#मधुबाला सिंह का  शिक्षाशास्त्र मे  पीएचडी उपाधि के लिए चयन

जौनपुर।आधुनिक भारत में स्त्री शिक्षा का विकासात्मक अध्ययन पर शोध किया वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विषय मे शोध साक्षात्कार हुआ, जिसमें शोधार्थी मधुबाला सिंह को शिक्षाशास्त्र में पीएचडी उपाधि प्रदान किए जाने के लिए अनुमोदन किया गया।

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में मंगलवार को शिक्षाशास्त्र में विषय में पीएचडी की शोधार्थी मधुबाला सिंह का साक्षात्कार विशेषज्ञो ने किया। मधुबाला सिंह समता पीजी कॉलेज का सादात गाजीपुर के शिक्षाशास्त्र विषय में शोध कर रही थी , उन्होंने अपना शोध शिक्षाशास्त्र के एसोसिएट प्रो .डॉ राजदेव यादव के निर्देशन में पूरा किया । उनका शोध कार्य आधुनिक भारत में स्त्री शिक्षा का विकासात्मक अध्ययन उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में था। जिस पर उन्होंने पूरे प्रदेश में जाकर स्त्रियों के शिक्षा पर शोध कार्य किया और शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला । साक्षात्कार के लिए बीएचयू  वाराणसी के बाह्य परीक्षक के रूप में प्रोफेसर प्रेमशंकर राम थे  ।उन्होंने साक्षात्कार लेकर उन्हें शोध उपाधि प्रदान किए जाने के लिए अनुमोदन किया और शोध उपाधि के योग्य बताया। मधुबाला सिंह की उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री एवं उनके जेठ डॉ निलेश कुमार सिंह मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की प्रवक्ता व जेठानी डॉ अर्चना सिंह, पति रत्नेश कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह परिवार के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़े : जौनपुर :विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर लगाई दौड


विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र

0
विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र
विकसित भारत का मंत्र भारत हो नशे से स्वतंत्र

जौनपुर : संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पार्वती पब्लिक स्कूल मलेथू, श्री मथुरा प्रसाद इंटर कालेज , पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचवल, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर , प्राथमिक विद्यालय चौर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकईपुर ,स्व जयलाल सिंह पुत्र श्री गोकुल सिंह इंटर कॉलेज इत्यादि स्कूलों पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व सभी प्रतिभागी प्रतिज्ञा लिये कि मै प्रतिज्ञा करता करती  हूँ कि अपने देश को नशा मुक्त करने के लिए अपने क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा करूंगी । इस कार्यकम में सुरेश कुमार के द्वारा बताया गया कि आज के दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा पुरे देश  यह कार्यकम किया जा रहा है।

जिससे कि एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिये अति आवश्यक है। क्योंकि भारत में नशे के गिरफ्त में सबसे ज्यादा युवा साथी फसते जा रहे है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सकरा,भानपुर, रामपुर ,नोनरा,धनुरामपुर, पाठखौली,धनेथु,कोटीगांव इत्यादि गांव में समुदाय मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र, छात्रा, अध्यापक, प्रधान, CVC लीडर्स, SHG सदस्य, बाल समूह और युवा समूह के सदस्य लगभग 1200 से ज्यादा लोग कार्यक्रम मे सहभागिता किये। अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि बाल संरक्षण के लिये बच्चे और युवा साथी को नशे के विरुद्ध खुद लड़ाई लड़नी पड़ेगी। जिससे कि बच्चे अत्यधिक मात्रा में गुणवत्तापुर्ण शिक्षा लेंगे तभी भारत आत्मनिर्भर होगा। इस कार्यक्रम में शीला ,लक्ष्मी,पूजा पूनम ,विजय संजय,मंजय,आशीष,सुरेश,राजमणि ,नरेंद्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।