जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल की भ्रामक खबर पर पहुंचे डीएम,दी सफाई
#Jogiyapur DM reached Jaunpur Shastri bridge’s misleading news, gave clarification
JAUNPUR NEWS :जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल वाली न्यूज़ को जिलाधिकारी ने बताया गलत,बगल में एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के बुनियादी कार्य के बारे में जो भी भ्रामक खबर प्रसारित हो रही है इसके सम्बन्ध में डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ ने उक्त निर्माणाधीन पुल के सम्बन्ध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल के आस-पास अतिक्रमण न होने दे। निर्माणाधीन पुल का कार्य मानक के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण कराया जाये।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने अवगत कराया है कि जोगियापुर जौनपुर शास्त्री पुल निर्माणाधीन को लेकर जो भी खबर मीडिया में प्रसारित हो रही है वह भ्रमक एवं निराधार है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि निर्माणधीन ब्रिज का बुनियादी कार्य प्रक्रियाधीन है जो कि नियमानुसार एवं मानक के अनुरुप है। जो कि लगभग 35.00 मी० गहरा है जिसको जमीन के अन्दर से निर्माणाधीन कार्य मानक के अनुसार किया जा रहा है। चूंकि सिकिंग के प्रक्रिया के दौरान टील्ट या शिफ्ट होना जमीन के स्टै्रटम पर निर्भर करता है एवं प्रक्रिया का हिस्सा है जिसे प्रक्रिया के तहत सही किया जाता है।
JAUNPUR NEWSवस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार पर मुकदमा
JAUNPUR NEWS : जौनपुर के एक और कोटेदार पर गिरी गाज क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक,शाहगंज की बड़ी कार्यवाही शाहगंज तहसील के लखमापुर गांव के कोटेदार पर मुकदमा,दुकान का लाइसेंस निरस्त 18 जुलाई को तहसील-शाहगंज के वि0ख0-शाहगंज स्थित-लखमापुर गांव के उचित दर विक्रेता धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था ।
निरीक्षण के दौरान विक्रेता की उचित दर दुकान में कुल 73.84 कुं0 चावल, 50.6 कुं0 गेहूँ एवं 1.08 कुं0 चीनी का स्टॉक कम पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया तथा मौके पर उपस्थित कार्डधारकों लाभार्थियों का बयान दर्ज किया गया। कार्डधारकों लाभार्थियों द्वारा विक्रेता के वितरण के विरूद्ध गम्भीर अनियमतिता एवं दुर्व्यवहार की शिकायत की गयी।
उक्त आशय की आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग अभियोग पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया गया। जिलाधिकारी महोदय के उक्त आदेश के अनुपालन में ग्राम-लखमापुर के कोटेदार धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के विरूद्ध 23 जुलाई को थाना-खेतासराय में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा दर्ज करा दी गयी है एवं उसके दुकान का अनुबन्ध-पत्र निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
JAUNPUR NEWS NO-2 उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली, 1997 के तहत सर्किल दरों के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्तराजस्व) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त तहसीलों के महानिरीक्षक निबन्धन, जिले के समस्त तहसीलो के उप-जिलाधिकारी, तहसीलदार व उपनिबन्धक गणों के साथ बैठक हुई, जिसमे अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को सर्किल दरों के पुनरीक्षण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्षराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,जौनपुर।
जौनपुर :केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोक सभा में 2024 – 2025 का आम बजट पेश किया जिसको लेकर भारत की जनता की अपनी अपनी राय है इसी संदर्भ में कुछ विचार जौनपुर के कर्मचारी नेताओ का भी है डॉ प्रदीप सिंह अध्यक्षराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,के मुताविक 2024-25 कर्मचारियों के लिए निराशाजनक एवं उम्मीद के विपरीत है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा आठवें वेतन आयोग के गठन जैसे कर्मचारी हित के मुद्दों पर आश्चर्यजनक रूप से बजट बिल्कुल मौन है। इनकम टैक्स स्लैब में छूट अति सूक्ष्म है जिसका प्रभाव नगण्य होगा। कर्मचारी शिक्षक समुदाय अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर पूरे देश में संघर्ष और तेज करेगा।
इंदु प्रकाश यादवजिला महामंत्री अटेवा जौनपुर
इंदु प्रकाश यादव जिला महामंत्री अटेवा जौनपुर ने बताया कि मोदी 3 बजट शिक्षक कर्मचारियों के लिए निराश करने वाला है।बजट में आठवां वेतन आयोग का कोई जिक्र नहीं ,पुरानी पेंशन बहाली योजना की चर्चा दूर दूर तक नहीं ,आयकर में छूट ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है डूबते हुए शेयर बाजार में पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारियों के अरमान भी डूब गए । बजट ने तो निराश किया ही साथ ही शेयर बाजार आधारित NPS भी डूब गया।
देवेश कुमार यादव जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,जौनपुर ने इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद संसद में पेश हुआ आम बजट कर्मचारियों की आशा के अनुरूप नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली या एनपीएस में संशोधन,आठवें पे कमीशन तथा इनकम टैक्स स्लैब जैसे कर्मचारी हित के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बजट में कोई प्राविधान नहीं किया गया है। सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने की तरफ अग्रसर है। हम लोग अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे।
#Good news for the people of Jaunpur, employment and business will get a boost.
JAUNPUR NEWS जौनपुर की जनता का बढ़ेगा ब्यबसाय मिलेंगे नए रोजगार जिले में विकास की आस लगाए बैठे लोगों के लिए खुशखबरी, भाजपा के जनप्रतिनिधियों की बहूप्रतिष्ठित मांग पर पिछले लगभग तीन वर्षो से नितिन गडकरी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) से कई बार मिलकर और पत्र देकर जौनपुर शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु जौनपुर शहर के बाहर चारो तरफ रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करके और धन आवंटन करके कार्य शुरू कराने हेतु जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने निवेदन किया था।
इसी क्रम में पिछले महीने जौनपुर की जनता के वास्ते रिंग रोड के कार्यों समेत विभिन्न विकास संबंधी कार्यों को लेकर भेंट किए थे।जिस पर माननीय श्री नितिन गडकरी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) ने स्वीकृति प्रदान करके धन आवंटित करके रिंग रोड बनवाने के कार्य को शुरू करवा दिया है।रिंग रोड के बन जाने से जनपद जौनपुर की ट्रैफिक समस्या से निजात मिलने के साथ एक जनपद से दूसरे विभिन्न जनपदो में जाने वाले लोगो को आवागमन में सरलता सुगमता मिलेंगी।रिंग रोड के किनारे जौनपुर शहर का विस्तारीकरण भी होगा साथ ही रिंग रोड बनने से व्यवसाय और रोजगार को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा।जनपद जौनपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।इसलिए जनपद जौनपुर वासियों की बहूप्रतिष्ठित मांग को पुरा करने के लिए माननीय श्री नितिन गडकरी जी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) को हम सभी जौनपुर वासियों की तरफ से हृदय पूर्वक धन्यवाद एवं आभार।
जौनपुर के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार से प्रयास करके बड़ी बड़ी योजनाओं को लाने का कार्य हमेशा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृह राज्य मंत्री माननीय श्री कृपाशंकर सिंह जी जारी रखेंगे।
इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला
इनरव्हील क्लब जौनपुर का पद ग्रहण कार्यक्रम समारोह संपन्न-
#President of Innerwheel Club Jaunpur Mamta Mishra took charge$
अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा एवं सचिव शोभा सिंह
JAUNPUR NEWS जौनपुर:महिलाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर सिराज- ए-हिंद का पद ग्रहण समारोह आई.एम.ए.भवन लाइन बाजार के सभागार में सांसद सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता तथा नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या की विशिष्ट उपस्थिति में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।
इनरव्हीलक्लब जौनपुर की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आगामी सत्र 2024-25 की अध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा को कालर पहना कर अपना पदभार नयी कार्यकारिणी को सौंप दिया। इसी के साथ सचिव पद पर संध्या सिंह, उपाध्यक्ष -शोभा सिंह कोषाध्यक्ष- पूनम मिश्रा, एडिटर-वंदना उपाध्याय,आई. एस. ओ. पद पर रंजना शुक्ला ने भी पदभार संभाला लिया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर तथा क्लब की वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर किया उसके बाद बाद गणेश पूजा, सरस्वती वंदना की प्रस्तुति मास्टर रुद्र, कु.चांदनी, कु अंजू व पूनम द्वारा श्रद्धा -भक्ति पूर्वक बड़े आकर्षक ढंग से की गयी। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का प्रेरणादाई जीवन परिचय क्रमशः क्लब एडिटर वन्दना उपाध्याय व पूर्व अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल द्वारा पढ़ा गया। अतिथि द्वय का स्वागत क्लब के चार्टर व वरिष्ठ सदस्यों सुनीता सिंह,डा. अमृता टंडन, अंजना सिंह, विमला सिंह, सोमा सिंह, मीना सिंह गुड्डी, शशी सिंह, मीना सिंह संजय, मृदुला सिंह जूही, अन्विता सिंह, आरती शुक्ला, डा. पूनम सिंह, डा. पूनम मिश्रा, पिंकी राय, रंजना शुक्ला,रत्ना उपाध्याय, अंजू मिश्रा, मंजू कुमार ,संगीता अग्रवाल, प्रीति सिंह, आरती शुक्ला, प्रियंका पांडेय द्वारा माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
इनरव्हील क्लब जौनपुर की अध्यक्ष ममता मिश्रा ने पदभार संभाला
पिछले सत्र की सचिव शोभा सिंह द्वारा संस्था द्वारा की गई सेवा सम्बन्धी विविध गतिविधियों व आय-व्यय सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। मुख्यअतिथि द्वारा अध्यक्ष व सचिव के साथ संस्था के नये सदस्यों प्रियंका पांडे, मंजू कुमार,प्रीति सिंह व रत्ना उपाध्याय को इनरव्हील पिन पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गयी। नवागत सदस्य श्रीमती ममता मिश्रा ने पिछली कार्यकारिणी द्वारा जारी समाज सेवा,पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजनाओं को अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील के दिशा निर्देशों के अनुसार चलाने की वचनबद्धता दोहराई तथा इस साल नए प्रोजेक्ट्स पर भी थीम के अनुसार कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।
अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील द्वारा जारी वर्ष 2024-27 तक सोशल प्रोजेक्ट के थीम ष्रीच एंड इंस्पायर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सोशल प्रोजेक्ट के फोकस बिंदु सामुदायिक संबंध, स्वास्थ्य एवं कल्याण, संस्कृति, सशक्तिकरण एवं पर्यावरण पर गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। अध्यक्ष ममता मिश्रा ने इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग मो. हरीश कुरैशी को क्लब सदस्यों की सहमति व योगदान से कृत्रिम अंग हेतु पांच हजार रुपये दान की घोषणा के उपरांत अपने एसोसिएशन प्रेसिडेंट के गोल्स-24 के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की इस क्रम में उन्होंने बताया कि हमारे एसोसिएशन प्रेसिडेंट ने सेलिब्रेट शब्द में समाज सेवा के सभी पहलुओं को अन्तर्निहित कर इन्हीं वर्टिकल्स पर कार्य कर क्लब के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की आवश्यकता बतायी है। अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील द्वारा वर्तमान सत्र में जारी थीम लोगो हार्टबीट आफ ह्यूमेनिटी यानी मनवता की धड़कनष् पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका अर्थ है कि हम दुनिया में अच्छाई के लिए एक शक्तिशाली ताकत बनने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं,मानवता सेवा कर मानवता की धड़कन बने रहने का प्रयास करते हैं।
10 जनवरी 1924 को स्थापित इस वर्ष 10 जनवरी 2024 में मानवता की सेवा के 100 वर्ष पूर्ण करने वाला अन्तर्राष्ट्रीय इनरव्हील भाषा, जाति, धर्म, लिंग व परंपराओं के भेदभाव से ऊपर मित्रता एवं अंतर्राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देता है। हम महिला स्वयंसेवक एक बेहतर और मजबूत दुनिया के लिए एक जुट होकर अपना योगदान देने हेतु वचनबद्ध हैं।
विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य ने स्वागत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा नगरपालिका क्षेत्र के अन्दर की स्वच्छता सेवा,स्वास्थ्य व पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने महिला स्वयं सेवकों द्वारा संचालित इस स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं व हरसंभव सहयोग हेतु अपना आशीर्वाद भी दिया।
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ग्लोबल स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में इनरव्हील की सहभागिता तथा जरूरतमंदों की सेवा गतिविधियों की भी सराहना किया गया। इनरव्हील के किसी भी प्रोजेक्ट में किसी स्तर पर आ रही बाधा को दूर करने का आश्वासन दिया तथा अध्यक्ष एवं सचिव को बेहिचक सहायता लेने हेतु प्रेरित भी किया। तत्पश्चात क्लब सचिव संध्या सिंह द्वारा अपने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया तथा अपने सभी सम्मानित चार्टर सदस्यों को व पूर्व के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को भी धैर्य पूर्वक पद ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने तथा समय देने और क्लब के उद्देश्य और लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
अन्य आगंतुक क्लब रोटरी, रोट्रैक्ट, जेसीआई -क्लासिक आदि को आगमन हेतु धन्यवाद सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने पूर्व के अध्यक्षों में चार्टर अध्यक्ष नीलम सिंह, सुनीता सिंह सुनीता अग्रवाल, मृदुला सिंह जूही, दीपमाला जायसवाल और सरोज सिंह के प्रति विशेष आभार जताया जिन्होंने अपने अनुभवों, सुझावों तथा सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य एवं अभूतपूर्व बनाया। मंच का बहुत ही कुशल संचालन कर वन्दना उपाध्याय व मंजू कुमार जी ने अपने आकर्षक अन्दाज़ से सबको बांधे रखा और अनुशासन बनाए रखा।
# उर्वरक बीज एवं कीटनाशक दवा तीनो लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है ,जाने विस्तार से
#Important information for those taking license of fertilizers, seeds, pesticides
जौनपुर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने उर्वरक बीज एवं कीटनाशक का व्यापार करने के इच्छुक व्यक्तियों को अवगत कराया है, कि उक्त तीनों लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाईन है। लाइसेंस नया जारी करवाना हो, नवीनीकरण करवाना हो या फिर डुप्लिकेट कॉपी जारी करवानी हो, इन सबके लिए ऑनलाईन आवेदन ही लिये जायेंगे। आवेदन सीधे सीएससी (कामन सर्विस सेन्टर) साइबर कैफे अथवा स्वयं कम्प्यूटर के माध्यम से समस्त सम्बन्धित अभिलेख अपलोड करते हुए किया जा सकता है।
ऑनलाईन आवेदन हेतु विभागीय बेवसाइट नचंहतपबनसजनतमण्बवउ पर जनहित गारंटी के अन्तर्गत दिये गये विकल्प ऑनलाइन लाइसेंस के माध्यम से आवेदन करते हुए ऑनलाइन फीस जमा कर सकते है। तदोपरान्त पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन को नियमानुसार सत्यापन की कार्यवाही कार्यालय द्वारा पूर्ण की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन में यदि किसी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है या कोई अभिलेख अपूर्ण रहता है तो इसको सुधार करने हेतु आवेदक को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अवसर दिया जायेगा। इस प्रकार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण हो जाने पर लाइसेंस जारी करते हुए पोर्टल पर अपलोड कर दिया जायेगा। आवेदक अपनी सुविधानुसार उसका प्रिन्ट निकाल सकता है। इस प्रकार लाइसेंस की सम्पूर्ण प्रक्रिया हेतु किसी भी आवेदक को कार्यालय आने कीआवश्यकता नहीं है।
वृक्षों के अभाव में प्रकृति में उत्पन्न हो रहा प्राकृतिक असंतुलन:डा.सूर्यभान यादव
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वन महोत्सव पखवाड़ा अंतर्गत सोमवार को बाबा द्वारिका दास हरी महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा.सूर्यभान यादव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि सृष्टि का अस्तित्व पेड़ -पौधों पर ही निर्भर है। प्रबंधक ने कहा कि वृक्षों के बिना प्रकृति का संतुलन असंभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि मनुष्य अपने स्वार्थ में अंधा होकर मनमानी तरीक से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। जिस स्तर पर पेड़ काटे जा रहे हैं उसी अनुपात में पेड़ नहीं लगाए जा रहे हैं। इससे प्रकृति में भारी असंतुलन की समस्या उत्पन्न हो रही है।
प्राचार्य डॉ. कुंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए प्राचार्य ने पौध लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा करने के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, संतोष कुमार, शशांक शेखर, स्नेहा यादव, बिंदु, शालिनी, रीना, दिनेश यादव शिव प्रकाश, सुशीला व छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाकर आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
BRP COLLEGE की संपत्ति पर भू - माफिया कर रहे है, कब्जे का प्रयास
#Land mafia trying to capture property of BRP College, revenue personnel also in collusion In Jaunpur
कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार,सौंपा ज्ञापन
जौनपुर:देश की आजादी से पूर्व स्थापित BRP COLLEGE शिक्षण संस्था की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है। वह राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप अस्थाना व जनरल सेक्रेट्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मदद की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि नगर के शेखपुर व हुसैनाबाद में इस शिक्षण संस्थान की स्थापना वर्ष 1920 में की गई है। संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कालेज व मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कालेज संचालित है। संस्था भवन,विद्यालय का भवन, बाउंड्रीवाल, गेट, क्रीड़ा स्थल, दुकान आदि निर्मित है। संपूर्ण एरिया आबादी से आच्छादित है। भू- माफिया राजस्व कर्मियों से मिलीभगत अनावश्यक रूप से संस्था की संपत्ति को क्षति पहुंचाना चाह रहे हैं।
आरोप लगाया कि एक माह पूर्व विभागीय राजस्व कर्मी व नायब तहसीलदार शहर विक्रम पासवान को इस संबंध में संस्था व BRP COLLEGE द्वारा संपूर्ण प्रपत्र उपलब्ध कराया जा चुका है।विद्यालय मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित है। रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार श्रीवास्तव आवश्यक कार्य से प्रयागराज गए थे। उनके पास अचानक चार बजे फोन आया कि आप कहां हैं विद्यालय आ जाइए, नाप-जोख करना है। असमर्थता जताने के बाद भी आकर नाप-जोख करने लगे। अगर कोई आदेश था तो पहले अवगत कराना चाहिए था। इतना ही नहीं संस्था का मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। मांग किया कि अनावश्यक दबाव डालने के मामले में कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में संस्था के मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव, बीआरपी के प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, शैलेंद्र त्रिपाठी, मनीष कुमार श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, रंजीत यादव, हसन अब्बास आदि रहे।
BRP COLLEGE प्रबंधन ने राज्यमंत्री से भी लगाई गुहार
कायस्थ पाठशाला सोसायटी की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा क्षति पहुंचाने के मामले में सदस्यों ने नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी गुहार लगाई। सोमवार को डाक बंगले में उन्हें ज्ञापन सौंपा। यादव ने आश्वासन दिया कि यह BRP COLLEGE JAUNPR की संस्था आजादी से पूर्व स्थापित है। इसे किसी प्रकार की क्षति नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी के फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
#PNG GAS pipeline burst in JAUNPUR, silence in the city
जौनपुर। PNG GAS की पाइप लाइन लीकेज होने से मची शहर में अफरातफरी नगर के ढालगर मुहल्ले में सोमवार की दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई मामला गैस पाइप लाइन लीकेज का बताया जा रहा है। स्थानीय लोग तुरंत रास्ते के आवागमन को ब्लाक कर दिया काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस और गैस विभाग के कर्मी नही पहुंचे।
मीडिया में खबर फैलते ही स्थानीय संबंधित विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे जब इस घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुच कर मामले की जांच करने लगे जांच में पता चला कि PNG पाइप नेचुरल गैस की पाइप लाइन नीचे से कही से बिजली के खम्भे लगाते समय क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके चलते पाइप से गैस का रिसाव शुरू हो गया । स्थानीय लोगो की माने तो नगर के किला रोड से अटाला जाने वाली सड़क पर बिजली विभाग सड़क के किनारे खंभा लगा रहा था । ड्रिल कर खंभा गाड़ ही रहे थे कि नीचे से गैस पाइप लाइन फट गई और गैस तेज आवाज के साथ गैस बाहर आने लगी । सड़क पर गैस की जोरदार दुर्गंध उठ रही थी । आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई । स्थानीय लोग आने जाने वालों को रोका और रास्ते को ब्लाक कर दिया है । द्दुर्गंध और किसी अनहोनी घटना से वहा के लोग डरे सहमे है।
क्या बोले गैस कंपनी के अधिकारी :
इंडियन ऑयल व अदानी कंपनी के डिप्टी मैनेजर सर्वेश उपाध्याय ने बताया कि इलेक्ट्रि सिटी बोर्ड द्वारा बगैर सूचना के काम किया जा रहा था। बिजलीं के खंभे को गाड़ते समय PNG GAS की पाइप फट गई जिससे उस पाइप से गैस रिसाव होने लगा , जब इसकी हमलोगों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुचने से पहले ही बिजलीं विभाग वाले वहाँ से चले गए थे। हमलोगों ने पहुच कर पाइप लाइन के गैस को बंद किया मरम्मत का कार्य चल रहा है । थोड़ी देर में गैस की सप्लाई सुचारू रूप से काम करने लगेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने PNG GAS लीकेज पर दिया बयान
इसी मामले पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अटाला मज्जिद के पहले राज इंटर कालेज के पास आज गैस वाइप लाइन लीकेज की जानकारी प्राप्त हुई सूचना पा कर हमने फायरब्रिगेड पुलिस, बिजलीं विभाग के साथ – साथ इंडियन ऑयल और अदानी कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया पता चला कि बिजलीं विभाग द्वारा तार की पाइप बिछाई जा रही थी जिसके चलते गैस की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुचे गैस कंपनी के अधिकारी ने गैस की पाइप की सप्लाई को स्वीच ऑफ किया गया मरम्मत कार्य चल रहा है । किसी जान माल की हानि नही हुई है स्थिति अब सामान्य है।
#Last date fixed for admission in class 6th in Jawahar Navodaya Vidyalaya in jaunpur
जौनपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बालकृष्णा ने जिले के समस्त समानित नागरिकों को अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहुं में सत्र 2025-26 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 है एवं प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि 18 जनवरी 2025 है। एसे छात्र जो जनपद के मूल प्रमाणिक निवासी है एवं जौनपुर जनपद के कक्षा 5वीं में अध्ययनरत है और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 (दोनो तिथियॉ समाहित) के बीच है, वे छात्र www.navodaya.gov.in या cbseitems.rcil.gov/nvs पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।
JAUNPUR NEWS N0 2 :
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद में दर्जी व हलवाई ट्रेड में दस दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर 27 जून 2024 तक प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जाना है।
समस्त आवेदक को अवगत कराया जाता है कि अपने वास्तविक अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में 22 जुलाई 2024 एवं 23 जुलाई 2024 को समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जाचॅ/साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करे।