JAUNPUR NEWS :जनपद जौनपुर में ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम तथा वन महोत्सव-के तहत ’’पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’’ मुहिम के साथ चलाये जा रहे पौधरोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा पौधरोपण किया गया है।
इसी कड़ी में एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया । कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षकत्व में वीरबहादुर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण के अवसर पर शनिवार को एक पेड़ मां के नाम पेड को विश्व विद्यालय परिसर में लगाया गया उक्त कार्यक्रम मे टीम लीडर प्रभात तिवारी(राष्ट्रीय सेवा योजना), कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर विशाल यादव ,प्रोफेसर शशिकांत यादव एव विश्व विद्यालय के प्रोफेसर उपस्थित रहे l
जौनपुर : गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में सफलता पूर्वक समारोह
जौनपुर : गर्ल आइकान मिलान फाउंडेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में सफलता पूर्वक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव करते हुए कहा कि जिला स्तरीय गर्ल आइकन कार्यक्रम में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित एवं पिछड़े समुदायों की ऐसी प्रतिभाशाली साहसी किशोरियों का चयन किया जाता है जो अपनी शिक्षा को आगे ले जाने में प्रतिबद्ध हो और समाज में सकारात्मक बदलाव की इच्छा रखती है संस्था द्वारा ऐसी बालिकाओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है यह किशोरिया अपने समुदाय में 20 अन्य किशोरियों का समूह बनाकर उन्हें जागरूक करती हैं।
संचालन कोऑर्डिनेटर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि गर्ल आइकॉन को संस्था की विजन मिशन और मूल्याें पर आधारित जीवन में आत्मविश्वास अपने सपने पूरा करने का हक है और हौसला भी है की प्रति समझ बढ़ता है। कार्यक्रम अधिकारी नेहा श्रीवास्तव एवं रंजन शुक्ला ने सभी बालिकाओं को पाठय् पुस्तक एवं कॉपी पेन इत्यादि प्रदान करते हुए प्रशिक्षण भी दिया । प्रशिक्षण देने में प्रमुख भूमिका उजमा परिणीता अनुभव महंत राज जी अनिल कुमार इत्यादि का रहा। कार्यक्रम में अतिथियों को और किशोरियों को सम्मानित किया गया ।अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक मैरेज हाल में शुक्रवार देर शाम को सर्व वैश्य समाज की एकजुता को लेकर एक बैठक अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य (नेेता) की अध्यक्षता मेें आहूत की गई। जिसमें विभिन्न वैश्य समाज के भोलानाथ केशरवानी, राधेश्याम भोज्यवाल (मल्लू) जय प्रकाश साहू, कैलाश नाथ मोदनवाल, बिजेंद्र जायसवाल व राजेंद्र स्वर्णकार संरक्षक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सर्व समाज की कार्यकारणी का गठन किया गया।
जिसमेंं रंजीत भोज्यवल, राजकुमार जायसवाल, शरद केसरी व आशीष को महामंत्री। संतोष गुप्ता डब्बल कोषाध्यक्ष, अरविंद साहू बच्चा उप कोषाध्यक्ष।राजीव कुमार गुप्ता राजू, शिव गोविंद साहू, हीरालाल भोज्यवाल, संदीप कसेरा व रामगोपाल केसरवानी को उपाध्यक्ष। नागेंद्र मोदनवाल, रामनारायण साहू, आलोक गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता इंजी, राजकुमार केसरवानी को सलाहकार। शिव कुमार लल्ला, राजबहदुर चौरसिया, सौरभ जायसवाल, बैजनाथ साहू व उमाशंकर चौरसिया को संगठन मंत्री। विक्की गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता सीके व सिद्धार्थ जायसवाल को मीडिया प्रभारी ।आय व्यय निरीक्षक रवि उमवैश्य समेत विभिन्न पदों पर 151 विभिन्न लोग मनोनित किए गए। इस अवसर पर सभी मनोनित पदाधिकारियों को सर्व वैश्य समाज की एकजुट और मजबूती के लिए संकल्प दिलाया गया।सर्ववैश्य समाज के अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य ने कहां कि किसी भी सर्व वैश्य समाज का विकास सभी वैश्य की एकजुता से ही संभव है।वैश्य समाज की एकता के बिना समाज विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।वक्ताओं में पूर्व चेयरमैन शिव गोविन्द साहू, आलोक गुप्ता पिंटू, राजीव गुप्ता राजू, राजकुमार काजू, इंजी.उमाशंकर व रमई नेता आदि लोगों ने वैश्य समाज की मजबूती पर बल दिया।इस दौरान वरुण गुप्ता, निशु केसरी, मनीष केसरी, जगदंबा जायसवाल, अंब्रिश सोनी, अनुज श्रीवास्तव, सुरेश सोनी,अनिल कुमार भूरे,अनूप गुप्ता,विपिन गुप्ता व शिव प्रसाद सीके आदि लोग मौजूद रहे।
#Even if the tea gets cold, the issue of old pension should remain hot.
चाय भले ठण्डी हो जाय ,पुरानी पेंशन का मुद्दा गरम रहना चाहिए : जगदीश यादव
OLD PENTION SCHEME NEWS JAUNPUR : जौनपुर में आज अटेवा की कोर कमेटी की बैठक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रमोद कुमार प्रजापति के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा परिचर्चा हुई परिचर्चा के क्रम में ( चाय के दौरान ) सदन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सुभाष सरोज ने कहा कि चाय भले ही ठण्डी हो जाय लेकिन OLD PENTION का मुद्दा गरम रहना चाहिए l
इस अवसर पर अशोक कुमार यादव को अटेवा जलालपुर का अध्यक्ष, रामाशीष यादव ( राजस्व निरीक्षक जिला पंचायत ) को जिला प्रचार मंत्री एवं डॉ गौरीशंकर यादव को अटेवा सिकरारा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव जिला कैडर प्रभारी टी एन यादव ,जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव, जिला आई टी सेल प्रभारी सन्दीप चौधरी, सह कैडर प्रभारी जगदीश यादव, जिला मीडिया प्रभारी शांत सिंह,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक आदि लोग उपस्थित रहे।
#JAUNPUR: Prof. Manoj Mishra becomes coordinator of PU media committee
पीयू की कुलपति ने पूर्व मीडिया समिति को किया निरस्त
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग में परिवर्तन किया गया है। समिति का समन्वयक प्रोफेसर मनोज मिश्रा को बनाया है इसके अलावा कई अन्य लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई ।
बता दें कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने पुरानी मीडिया समिति को भंग-करके नई मीडिया समिति का गठन किया है। जिसमें जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्रा को मीडिया समितियों का समन्वयक बनाया है और इसके साथ वह विश्वविद्यालय समस्त समितियों के कार्यों की निगरानी करेंगे एवं विश्वविद्यालय के गतिविधियों को कवरेज के लिए समय-समय पर मिले दिशा -निर्देशों का पालन करेंगे। इसके अलावा राज कॉलेज के डॉ मनोज सिंह वत्स को महाविद्यालय समाचार संयोजक बनाया गया। समाचार संकलन एवं प्रेषण समिति का डॉ सुनील कुमार को संयोजक ,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर को सदस्य बनाया गया है ।जबकि फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी समिति के लिए चंदन सिंह को संयोजक, पंकज सिंह को सदस्य बनाया गया है । सोशल मीडिया समिति के लिए डॉ दिग्विजय सिंह राठौर को संयोजक, डॉ शशिकांत यादव को सदस्य, डॉ धीरेंद्र चौधरी को ट्विटर संयोजक डॉ दिव्येंदु मिश्रा को फेसबुक इंस्टाग्राम का संयोजक बनाया गया है।इस बारे में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया की नई मीडिया समिति का गठन किया गया है तथा सबको पत्र भी जारी कर दिया गया है।
POLICE ENCOUNTER JAUNPUR जौनपुर। बदलापुर व बक्सा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड में लूट का अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से देशी तमन्चा, खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, लूट की घटना में उपयोग होने वाली एक अपाचे मोटरसायकिल व 1400 रुपया नगद बरामद।
जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बदलापुर टीम व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा आपस में अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अपाचे व एक स्पेलेण्डर मोटर सायकिल में 06 बदमाश का गैंग जो ढकवा से बक्शा व खुटहन आदि स्थानों पर लूट करते हैं तथा 18 जुलाई को थाना बदलापुर में हुए लूट की घटना भी इन्ही लोगों द्वारा किया गया है।
जो ढकवा की तरफ से बक्शा की तरफ आ रहे है इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा मय हमराही पुलिस बल के सरोखनपुर अण्डर पास पुल के पास आये जहा पर अपाचे मोटर पर सायकिल पर सवार तीन बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागना चाहे की गाड़ी से पलट कर गिर गये अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिये जीवन रक्षार्थ अन्य कोई उपाय न पाकर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से 01-01 राउण्ड फायर किया गया।
जिससे एक बदमाश जमीन पर गिर गया तथा बदमाश के पास पहुंचकर देखा गया तो उसके पैर मे गोली लगी है नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बताया तथा भागे बदमाश का नाम पता पूछा गया तो उनका नाम 1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर 4. शेरु गोस्वामी S/O धर्मगिरी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर 5. आर्यन ओझा S/O सन्तोष ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर बताया तथा बताया कि दिनांक 18.07.2024 को 1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर बदलापुर में लूट की घटना किये थे जिसके पास से लूट के 1400/रुपये बरामद हुआ। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से बरामद माल सुपुर्द किया गया। बदमाश का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0288/24 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस का दण्डनीय अपराध है । पुलिस मुठभेड़ में कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उपरोक्त को हिरासत पुलिस लेकर दृष्टिकोण से उपचार हेतु सेकेण्ड मोबाइल कर्मचारी गण के साथ सीएचसी बदलापुर के लिये रवाना किया गया तथा अन्य बदमाश भागने में सफल रहें। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.- अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर उम्र 22 वर्ष फरार अभियुक्त-
शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’’अभियान की डीएम ने की शुरुआत
JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत द-मेंटर्स एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’’ के अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया गया, जिसके अन्तर्गत नईगंज कुमार पेट्रोल पंप से तारापुर कॉलोनी तक पौधरोपण किया गया।उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य जनपद के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अपने शहर और जन्मभूमि के लिए अपना कर्तव्य याद दिलाना है।
पर्यावरण संरक्षण समय की मांग है। पौधरोपण के साथ ही पौधे की सुरक्षा भी अत्यंत आवश्यक है इसलिए पौधा लगाने के साथ ही इनकी सुरक्षा पर भी अवश्य ध्यान दे जिससे अभियान को सार्थक और सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने संस्थान और बच्चों के प्रयास को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने सभी बच्चों को अपने घर पर और अपने आसपास भी पौधारोपण करने के लिए कहा, जिससे पर्यावरण हरा भरा बना रहे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में एकेडमी के होनहार बच्चों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी प्रवीण खरे, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, वन क्षेत्राधिकारी शालिनी चौरसिया, रेड क्रॉस सचिव डा0 मनोज वत्स, नगर निगम और अन्य विभागों ने भी अपना सहयोग दिया।
JAUNPUR NEWS जौनपुर :कोटे की दुकान पर कम राशन का मिला स्टॉक उचित दर दुकान का लाइसेंस निरस्त सुजानगंज में 18 जुलाई को तहसील-मछलीशहर के वि0ख0-सुजानगंज स्थित ग्राम-बखोपुर के उचित दर विक्रेता चन्द्रपाल की दुकान का क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विक्रेता की उचित दर दुकान में कुल 47.69 कुं0 चावल, 31.91 कुं0 गेहूँ का स्टॉक कम पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया। उक्त आशय की आख्या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग अभियोग पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के उक्त आदेश के अनुपालन में ग्राम-बखोपुर के कोटेदार चन्द्रपाल के विरूद्ध 19 जुलाई को थाना-सुजानगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा दर्ज करा दी गयी है एवं उसके दुकान का अनुबंध-पत्र निलम्बि करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
JAUNPUR NEWS N0 2 – जिलाधिकारी (भू-राजस्व) प्रभारी अधिकारी स.स. दिवस ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव,उ0प्र0 शासन लखनऊ के पत्र द्वारा पर्यावरण वन जलवायु परिर्वतन विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा वृक्षोरापण अभियान के अन्तर्गत 20 जुलाई 2024 (माह का तृतीय शनिवार) को एक ही दिवस में 36.50 करोड़ पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गयी है। अतएव सम्पूर्ण समाधान दिवस माह जुलाई के तृतीय शनिवार 20 जुलाई के स्थान पर 22 जुलाई (सोमवार) को आयोजित किया जायेगा।
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के शिकारपुर गांव स्थित अवैध खनन करते समय समय पुलिस ने तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी वाहन को पकड़ कर सीज कर दिया। जिसके चलते अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि यह कारवाई नायब तहसीलदार सदर नितिन सिंह की मौजूदगी में पुलिस चौकी शिकारपुर के प्रभारी गिरीश मिश्र द्वारा की गई है। इस मौके पर पुलिस जवानों के अलावा हल्का लेखपाल रमेश कुमार दुबे मौजूद रहे।
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद
#डाक विभाग की पहल :सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
सावन में श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद भी डाक विभाग पहुंचाएगा घर, करना होगा ₹270 का ई-मनीऑर्डर
सावन में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे गुजरात के जूनागढ़ जिला अंतर्गत प्रभास पाटन में स्थित श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी हाल ही में वाराणसी और प्रयागराज क्षेत्र से स्थानांतरित होकर गुजरात पहुँचे अहमदाबाद परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। सावन माह 22 जुलाई से आरम्भ हो रहा है।
इस ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने हेतु भारतीय डाक विभाग से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹270 का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा।
श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रसाद में शामिल वस्तुएं-
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी। यह प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालु के घर पर शीघ्रता से वितरित किया जायेगा l