Home Blog Page 261

JAUNPUR :पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली,05 फरार 01 गिरफ्तार

0

POLICE ENCOUNTER JAUNPUR जौनपुर। बदलापुर व बक्सा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड में लूट का अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से देशी तमन्चा, खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, लूट की घटना में उपयोग होने वाली एक अपाचे मोटरसायकिल व 1400 रुपया नगद बरामद।


जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बदलापुर टीम व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा आपस में अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अपाचे व एक स्पेलेण्डर मोटर सायकिल में 06 बदमाश का गैंग जो ढकवा से बक्शा व खुटहन आदि स्थानों पर लूट करते हैं तथा 18 जुलाई को थाना बदलापुर में हुए लूट की घटना भी इन्ही लोगों द्वारा किया गया है।

जो ढकवा की तरफ से बक्शा की तरफ आ रहे है इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा मय हमराही पुलिस बल के सरोखनपुर अण्डर पास पुल के पास आये जहा पर अपाचे मोटर पर सायकिल पर सवार तीन बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागना चाहे की गाड़ी से पलट कर गिर गये अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिये जीवन रक्षार्थ अन्य कोई उपाय न पाकर थानाध्यक्ष बदलापुर व प्रभारी निरीक्षक बक्शा द्वारा अपने-अपने सरकारी पिस्टल से 01-01 राउण्ड फायर किया गया।

जिससे एक बदमाश जमीन पर गिर गया तथा बदमाश के पास पहुंचकर देखा गया तो उसके पैर मे गोली लगी है नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर बताया तथा भागे बदमाश का नाम पता पूछा गया तो उनका नाम 1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर 4. शेरु गोस्वामी S/O धर्मगिरी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर 5. आर्यन ओझा S/O सन्तोष ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर बताया तथा बताया कि दिनांक 18.07.2024 को 1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ 3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर बदलापुर में लूट की घटना किये थे जिसके पास से लूट के 1400/रुपये बरामद हुआ। मौके पर फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से बरामद माल सुपुर्द किया गया। बदमाश का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0288/24 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस का दण्डनीय अपराध है । पुलिस मुठभेड़ में कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उपरोक्त को हिरासत पुलिस लेकर दृष्टिकोण से उपचार हेतु सेकेण्ड मोबाइल कर्मचारी गण के साथ सीएचसी बदलापुर के लिये रवाना किया गया तथा अन्य बदमाश भागने में सफल रहें। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-


1.- अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर उम्र 22 वर्ष
फरार अभियुक्त-

  1. आयूष ठाकुर S/O अज्ञात निवासी मानकपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़
  2. विपिन यादव S/O अज्ञात निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़
  3. सक्षम पाण्डेय S/O सुनील पाण्डेय निवासी सोनावा थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर
  4. शेरु गोस्वामी S/O धर्मगिरी निवासी मुदुल उमरी थाना चांदा जिला सुल्तानपुर
  5. आर्यन ओझा S/O सन्तोष ओझा निवासी तमरसेपुर थाना चांदा जिला सुल्तानपुर
    बरामदगी-
    1-01 देशी तमंचा .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अपाचे मोटरसायकिल बरंग सफेद, लूट के 1400/रुपया।
    पंजीकृत मुकदमा-
    1.मु0अ0सं0 289/24 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट अधि0 थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

आपराधिक इतिहास-


1.अमन यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बरनी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर
1.मु0अ0सं0353/2024 धारा 351(3),352 बीएनएस थाना चांदा चालानी जनपद सुल्तानपुर ।

  1. मु0अ0सं017/2024 धारा 323,504,506 भादवि थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर।
  2. मु0अ0सं0288/24 धारा 309(4) बीएनएस थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –


1-थानाध्यक्ष बदलापुर श्री रोहित कुमार मिश्रा मय टीमउ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 अमरजीत यादव, का0 भरत चौहान, उ0नि0 अजय कुमार सिंह, का0 आशुतोष तिवारी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक उदयप्रताप सिंह मय हमराह का0 समर विजय, का0 रुस्तम कुमार,थाना बक्शा जनपद जौनपुर।

#jaunpur police encounter

 शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’’अभियान की डीएम ने की शुरुआत 

0
 शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’’अभियान की डीएम ने की शुरुआत 
 शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’’अभियान की डीएम ने की शुरुआत 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत द-मेंटर्स एकेडमी द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’शहर हमारा जिम्मेदारी हमारी’’ के अन्तर्गत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया गया, जिसके अन्तर्गत नईगंज कुमार पेट्रोल पंप से तारापुर कॉलोनी तक पौधरोपण किया गया।उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य जनपद के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अपने शहर और जन्मभूमि के लिए अपना कर्तव्य याद दिलाना है।

पर्यावरण संरक्षण समय की मांग है। पौधरोपण के साथ ही पौधे की सुरक्षा भी अत्यंत आवश्यक है इसलिए पौधा लगाने के साथ ही इनकी सुरक्षा पर भी अवश्य ध्यान दे जिससे अभियान को सार्थक और सफल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने संस्थान और बच्चों के प्रयास को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने सभी बच्चों को अपने घर पर और अपने आसपास भी पौधारोपण करने के लिए कहा, जिससे पर्यावरण हरा भरा बना रहे। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में एकेडमी के होनहार बच्चों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी प्रवीण खरे, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, वन क्षेत्राधिकारी शालिनी चौरसिया, रेड क्रॉस सचिव डा0 मनोज वत्स, नगर निगम और अन्य विभागों ने भी अपना सहयोग दिया।

JAUNPUR:कोटे की दुकान का अनुबंध-पत्र निरस्त 

0
JAUNPUR:कोटेदार की दुकान का अनुबंध-पत्र निरस्त 
JAUNPUR:कोटेदार की दुकान का अनुबंध-पत्र निरस्त 

# Contract letter of Kotedar’s shop canceled

JAUNPUR NEWS जौनपुर :कोटे की दुकान पर कम राशन का मिला स्टॉक उचित दर दुकान का लाइसेंस निरस्त सुजानगंज में 18 जुलाई को तहसील-मछलीशहर के वि0ख0-सुजानगंज स्थित ग्राम-बखोपुर के उचित दर विक्रेता चन्द्रपाल की दुकान का क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विक्रेता की उचित दर दुकान में कुल 47.69 कुं0 चावल, 31.91 कुं0 गेहूँ का स्टॉक कम पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया। उक्त आशय की आख्या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग अभियोग पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के उक्त आदेश के अनुपालन में ग्राम-बखोपुर के कोटेदार चन्द्रपाल के विरूद्ध 19 जुलाई  को थाना-सुजानगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा दर्ज करा दी गयी है एवं उसके दुकान का अनुबंध-पत्र निलम्बि करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

JAUNPUR NEWS N0 2 – जिलाधिकारी (भू-राजस्व) प्रभारी अधिकारी स.स. दिवस ने अवगत कराया है कि विशेष सचिव,उ0प्र0 शासन लखनऊ के पत्र द्वारा पर्यावरण वन जलवायु परिर्वतन विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा वृक्षोरापण अभियान के अन्तर्गत 20 जुलाई 2024 (माह का तृतीय शनिवार) को एक ही दिवस में 36.50 करोड़ पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गयी है। अतएव सम्पूर्ण समाधान दिवस माह जुलाई के तृतीय शनिवार 20 जुलाई के स्थान पर 22 जुलाई (सोमवार) को आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़े : JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

यह भी पढ़े : सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

#JAUNPUR NEWS

पुलिस ने तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी को किया सीज

0
पुलिस ने तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी को किया सीज
पुलिस ने तीन ट्रैक्टर एक जेसीबी को किया सीज

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के शिकारपुर गांव स्थित अवैध खनन करते समय समय पुलिस ने तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी वाहन को पकड़ कर सीज कर दिया। जिसके चलते अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया।


बताया गया है कि यह कारवाई नायब तहसीलदार सदर नितिन सिंह की मौजूदगी में पुलिस चौकी शिकारपुर के प्रभारी गिरीश मिश्र द्वारा की गई है। इस मौके पर पुलिस जवानों के अलावा हल्का लेखपाल रमेश कुमार दुबे मौजूद रहे।

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

0
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

#डाक विभाग की पहल :सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

  • सावन में श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद भी डाक विभाग पहुंचाएगा घर, करना होगा ₹270 का ई-मनीऑर्डर

सावन में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे गुजरात के जूनागढ़ जिला अंतर्गत प्रभास पाटन में स्थित श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। उक्त जानकारी हाल ही में वाराणसी और प्रयागराज क्षेत्र से स्थानांतरित होकर गुजरात पहुँचे अहमदाबाद परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। सावन माह 22 जुलाई से आरम्भ हो रहा है।

इस ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा

सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ मंदिर का प्रसाद   

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने हेतु भारतीय डाक विभाग से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹270 का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। इस ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा।

श्री सोमनाथ आदि ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रसाद में शामिल वस्तुएं-

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी। यह प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रद्धालु के घर पर शीघ्रता से वितरित किया जायेगा l

यह भी पढ़े : JAUNPUR:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ एफ.एल.एन.का प्रशिक्षण

यह भी पढ़े : किसानों के नए विकास के वास्ते सरकार चार-चार हजार रुपये उपलब्ध कराएगी

यह भी पढ़े : कांवरिया यात्रा को लेकर जाती धर्म की राजनीति शुरू

यह भी : JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस    

0
खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस    
खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,

खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस,मोहर्रम के सकुशल समापन पर पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस   

खेतासराय (जौनपुर) बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाडा के पास पहुंचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था। मोहर्रम के सकुशल समापन पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शहीदी चौक पर सुबह दस बजे कुछ ताजियेदार तबल बजाते पहुंचे। यहां से जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए इमामबाड़े के लिये प्रस्थान किया। ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे।

मुख्यमार्ग और चौराहा होते हूए जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार पुरानी बाजार रोड होते हुए अपनी चौक पर वापस लौटे। जुलूस का संचालन मो. असलम खां ने किया। जुलूस में मुख्य रूप से नूरमोहम्मद खान, मो.रजा, सरफराज, परवेज अंसारी, तबरेज असरफी, सलीम अंसारी, सिराज़ खान, हकीक अब्बासी समेत आदि शामिल रहे। सुरक्षा के लिहाज से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ लगे रहे।

यह भी पढ़े : किसानों के नए विकास के वास्ते सरकार चार-चार हजार रुपये उपलब्ध कराएगी

यह भी पढ़े : JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

JAUNPUR:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ एफ.एल.एन.का प्रशिक्षण

0

JAUNPUR NEWS : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद जौनपुर में प्रारंभ हुआ एफ.एल.एन. का प्रशिक्षण आज से 5 दिवसीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया । आज प्रशिक्षण का पहला दिन था जिसमें जनपद के 106 ए.आर.पी/के.आर.पी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया । संदर्भदाता डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार तथा अमित कुमार एस.आर.जी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह तथा श्री अजय कुमार मौर्य द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया l

प्रशिक्षण में संदर्भदाता द्वारा बताया गया कि कक्षा 1व 2 में अब एन.सी.ई.आर.टी की पुस्तक का संचालन किया जाएगा तथा कक्षा 3,4,5 में एस सी आर टी की पाठ्य पुस्तक का संचालन होगा, प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सप्ताह के 6 दिन का कार्य विभाजन किस प्रकार होगा । इसी प्रकार से 6 दिन के कितने कालांश होंगे और प्रत्येक कालांश में क्या-क्या गतिविधियां की जाएगी ।संदर्शिका के प्रयोग से बच्चों का ज्यादा से ज्यादा उपलब्धि स्तर बढ़ेगा l

#jaunpur news

कांवरिया यात्रा को लेकर जाती धर्म की राजनीति शुरू

0

कांवरिया यात्रा मार्ग में जाति-धर्म की पहचान पर राजनीतिक बवाल:: संवैधानिक ब्यवस्था पर दोहरी दृष्टि राष्ट्रीय हित में नहीं यह बातें प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने कही उन्होंने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर अभी तक राजनीतिक सोंच समक्ष में जो प्रगति दृष्टिगोचर हो रहा है,- वह यह है कि राजनीतिक दल हो या नेतृत्व: किसी की सोच समक्ष राष्ट्रीय हित पर केंद्रित है? या राजनीतिक हित पर ? यह लगभग स्पष्ट होता दिख रहा है। अभी तक तो 18वीं लोकसभा में हो रहे वाद विवाद के स्तर पर आमजन की चिंता इस बात को लेकर थी कि सड़क और संसद के भाषणों में जो अंतर दिखना चाहिए – उसमें काफी गिरावट नजर आने लगी है ।

वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर रास्ते में दुकान, ढाबा, ठेला, गुमटी वालों को अपनी पहचान जगजाहिर करने का जो प्रशासनिक फरमान जारी किया गया है। उसपर राजनीतिक लाभ लेने की दलों एवं नेताओं में होड़ मची हुई है। न्यूज़ चैनलों को भी अच्छा सा बैठे बैठाये मसाला मिल गया है। इस पर हो रहे बयानबाजी को अगर देखा जाए तो ऐसा लगता है कि यह निर्णय असंवैधानिक है ? वास्तव में राजनीति करने वालों की सफलता का एक ही सूत्र है कि वह जो कुछ भी बोलें -यह मान कर बोलें की जनता कुछ भी न जानती है न समक्षती है,-हम जो कुछ भी बोलेंगे समर्थक समर्थन ही नहीं करेंगे बल्कि कटने मरने को तैयार रहेंगे। ऐसी स्थिति एवं सोंच लगभग सभी दलों की है। इसीलिए भारतीय शिक्षा ब्यवस्था को लगभग बर्बाद किया जा चुका है। लार्ड मैकाले का यह मानना कि भारत पर शासन करना है तो यहां की शिक्षा ब्यवस्था को प्रभावित करने की आवश्यकता है। इस नीति पर स्वतंत्र भारत के राजनीतिक दलों का भी अटुट श्रद्धां एवं विश्वास है। यही कारण है कि उसी शिक्षा ब्यवस्था को बरकरार रखते हुए समय समय पर बदलाव के नाम पर शोध किया जाता रहा है। कुल मिलाकर
शिक्षण संस्थान डिग्री प्रदान कर बेरोजगार पैदा करने की फैक्ट्री का काम कर रहे हैं । कुल मिलाकर भारतीय संवैधानिक ब्यवस्था में जाति-धर्म को मान्यता दी गई है । इस तथ्य को हम नकार नहीं सकते। एक व्यक्ति शिक्षण संस्थाओं से लेकर किसी भी सरकारी कार्यों में अपने जाति-धर्म का जिक्र किए बगैर एक कदम आगे नहीं बढ़ सकता है। अर्थात जन्म से लेकर मृत्यु तक जाति-धर्म का जिक्र हर दस्तावेज में करता है।

यह हमारी संवैधानिक ब्यवस्था है। फिर कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले या फिर पुरे देश के व्यापारिक प्रतिष्ठानों दुकानों को जो संवैधानिक ब्यवस्था को जानते और मानते हैं -अपनी पहचान जगजाहिर करने में कोई परेशानी नहीं होगी। यदि परेशानी है तो सिर्फ उन नेताओं को जिनकी दुकानें ऐसे मुद्दों पर ही जीवित है। वरना ऐसे नेताओं को संसदीय मर्यादा एवं राष्ट्रीय हित पर केंद्रित होकर ही राजनीति में जीवित रहने की मजबूरी हो जायेगी। जय हिन्द जय भारत।

प्रोफेसर (कैप्टन)अखिलेश्वर शुक्ला पूर्व प्राचार्य विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर (उप्र)

JAUNPUR: 35 साल की पत्नी की करतूत से बेटी की जान खतरे में

0

JAUPUR NEWS : जौनपुर मे बच्चे अपने पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।जहाँ पीड़ित बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी से अपने और अपने बच्चों को जान का खतरा बताया है।आरोप है कि पत्नी बिना बताये कुछ दिन पूर्व घर से कही चली गयी थी तथा अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुझे व मेरे बच्चों को मरवा सकती है। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत पुलिस उपाधीक्षक से की है।

जानकारी के मुताबिक आदेश सेठ JAUNPUR थाना कोतवाली क्षेत्र ताड़तला कॉलोनी के निवासी है। आदेश सेठ का आरोप है कि उनकी पत्नी का वाराणसी के किसी युवक से पिछले लगभग छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 13 जुलाई को बिना बताए लाखो के जेवर व रुपये घर से कही चली गयी थी,18 जुलाई को अपने बहन के लड़के के साथ वापस आयी है। तब से मेरे बच्चे घबराए हुए है। पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुझे व मेरे बच्चों को जान से मरवा सकती है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ सिटी को किया है। इससे पहले थाना कोतवाली में भी इसकी शिकायत कर चुके है।आदेश सेठ की शादी 18 वर्ष पूर्व 2006 में रानी सेठ से हुई थी।दोनो के तीन बच्चे है। बड़ी बेटी अनुष्का सेठ(17),छोटी बेटी समृद्धि सेठ(9) और एक बेटा धैर्य सेठ(12) है। बड़ी बेटी अनुष्का सेठ ने बताया कि मेरी माँ किसी से फोन पर वॉट्सएप चैट करती है और फोन पर हम सबको जान से मारने की बात कर रही थी। हम सभी लोग डरे हुए है फिलहाल पीड़ित आदेश सेठ ने एसपी कार्यालय पर सीओ सिटी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

JAUNPUR CRIME NEWS

किसानों के नए विकास के वास्ते सरकार चार-चार हजार रुपये उपलब्ध कराएगी

0

जिले के प्रत्येक किसानो को आत्मा योजना से चार चार हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंग

JAUNPUR NEWS जनपद जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी खेती में नवोन्मेखी से बढ़ेगी आय आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की उपस्थिति में गुरुवार को सम्पन्न हुई विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।


 उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय द्वारा बोर्ड के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई शुरू की गई। बैठक की ऐजेंडा बिन्दु के अनुसार सबसे पहले विगत सत्र में आत्मा योजनान्तर्गत कराए गए कार्यो की पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया जिसका सभी सदस्यों द्वारा पुस्टि की गई, तत्पश्चात वर्तमान सत्र 2024-25 में कराई जानी वाली ब्लाक कृषि कार्ययोजना एवं जनपद स्तरीय कृषि कार्य योजना प्रस्तुत की गई। सभी सदस्यों द्वारा कार्ययोजना पर चर्चा एवं सुझावों को सम्मलित करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती में कुछ इनोवेशन कराया जाय कम से कम 50-50 किसानों का चयन कर ड्रेगन फ्रूट एवं स्ट्रावेरी की खेती कराया जाय इसके लिए चयनित प्रत्येक किसान को आत्मा योजना से चार चार हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंग कृषको द्वारा मक्के की प्रोसेसिंग हेतु ट्रेनिंग व भ्रमण कराए जाने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम तय कर लुधियाना और कानपुर भेजने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में श्री अन्न योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, भूमि संरक्षण, जल संरक्षण समिति की बैठक में कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीएचओ डा. सीमा सिंह राणा, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया, डा. राकेश कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम शाषिकेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जमील अहमद, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव, एसएमएस डा. शिवा नन्द मौर्य सहित आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहें।

खबर कीटनाशक दुकानदारों की

जिला कृषि रक्षा अधिकारी जौनपुर विवेक कुमार के समस्त थोक फुटकर कीटनाशी विक्रेताओ को निर्देशित किया गया है कि कृषको में क्रय/विक्रय समस्त प्रकार के कीटनाशी रसायन की कैश रसीद/कैशमेमो अवश्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। यदि उनके द्वारा अथवा किसी भी कीटनाशी निरीक्षक या उच्चाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के समय प्रतिष्ठान के निरीक्षण के समय कृषको में वितरित किये जाने वाले रसायन /निवेश की कैश रसीद / कैशमेमो उपलब्ध नही कराया गया तो आपके विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 व नियमावली 1971 सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित कीटनाशी रसायन विक्रेता का होगा, साथ ही साथ जनपद के समस्त किसान भाइयो से अपील है कि जो भी कीटनाशक क्रय किया जा रहा है उसका कैश रसीद / कैशमेमो सम्बन्धित विक्रेता से अवश्य प्राप्त कर लें।