Home Blog Page 277

B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  

0
B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  
B.Ed की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  

B.Ed entrance exam on 09 June at 17 centeR

[जौनपुर ] B.Ed – बीएड की प्रवेश परीक्षा 17 केंद्रों पर 09 जून को  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  

जनपद में कुल 17 केंद्रों पर B.Ed की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी दशा में इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पहले ही परीक्षार्थियों को चेक करना होगा। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी ताकि परीक्षकों पर भी नजर रखी जा सके। जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 स्टैटिक और 34 आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिक रूप से कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी।

प्रथम सत्र प्रातः 09.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह् 02.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 8237 परीक्षार्थी भाग लेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीसीटीवी के मॉनीटरिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। टै्रफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अन्दर किसी भी फोटो स्टेट की दुकान नही खुलेगी।इस अवसर पर बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि विजय कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. शम्भूराम (प्राचार्य आर.एस.के.डी. पीजी कालेज जौनपुर, अमृतलाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डा. राकेश कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

JAUNPUR NEWS =2
                                                       

तहसीलदार मड़ियाहूं ने अवगत कराया है कि तहसील परिसर में 01 चाय की दुकान तहसील परिसर के पूर्वी गेट (दक्षिण तरफ), चाय की दुकान तहसील परिसर के उत्तरी गेट (एस.बी.आई बैंक की तरफ) फोटो स्टेट की दुकान पूर्वी गेट तहसील परिसर के पूर्वी गेट के (उत्तर तरफ) साइकिल स्टैंड (तहसील परिसर) की नीलामी 18 जून 2024 को मीटिंग हाल में समय 02 बजे की जाएगी उक्त के सम्बन्ध में किसी भी बोली दाता को  जानकारी प्राप्त करना है तो किसी भी कार्य दिवस में नायब नाजीर तहसील मड़ियाहूं से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
                                                   
                           

JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

0
JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट
JAUNPUR के केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

JAUNPUR के पूरे बदलापुर विधानसभा में केवटली बूथ पर सर्वाधिक 734 वोट मिले

  • सैफई नाम से प्रसिद्ध इस गांव मे नही लगी शहीद संतोष की प्रतिमा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में बदलापुर विधानसभा के महाराजगंज ब्लॉक में स्थित बूथ संख्या 298 केवटली बूथ पर कुल 881 मत पड़े। इस बूथ पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को 85 फीसदी यानी 734 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 86 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को 56मत प्राप्त हुए। सूच्य है की जौनपुर के सैफई नाम से प्रसिद्ध यह गांव शहीद संतोष यादव का गांव है। इस गांव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2016 में आ चुके हैं।

JAUNPUR के इस गांव में 80 से अधिक लोग सरकारी सेवाओं में हैं। शिक्षक नेता और राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश सचिव राम जनक यादव ने कहा की इस गांव के लोगों में 2016 में जवाहर बाग, मथुरा मे शहीद हुए संतोष यादव की प्रतिमा न लगाए जानें पर और न ही किसी सड़क का नाम उनके नाम पर किए जानें के कारण लोगों में बहुत नाराजगी है। यह नाराजगी लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान करके व्यक्त किया है। इस गांव में चुनावी सभा को पूर्व सांसद अक्षय यादव ने संबोधित किया था। ग्राम प्रधान अम्बरीष यादव का कहना है कि कई बार हमारे गांव वालों ने शहीद संतोष यादव की प्रतिमा लगाए जाने की मांग किया किंतु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। विदित हो की लोकसभा चुनाव 2019 में भी इस बूथ पर गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव को 740 मत प्राप्त हुए थे। जो पूरे जनपद में किसी एक बूथ पर उस समय सर्वाधिक मत था।

CRIME NEWS:दीवाल फादकर चोरो ने पार किया नगद और जेवरात

0
CRIME NEWS:दीवाल फादकर चोरो ने पार किया नगद और जेवरात
CRIME NEWS:दीवाल फादकर चोरो ने पार किया नगद और जेवरात

शाहगंज [जौनपुर ]सरपतहाँ थाना क्षेत्र के गैरवाह नजोपुर गांव में बीती रात दीवाल फादकर चोरो ने सात लाख पचास हजार रुपए सहित लगभग एक लाख बहत्तर हजार रुपये के जेवरात चोरो ने पार कर दिया भुक्त भोगी जयसराज पुत्र हिरजु निवासी गैरवाह नजोपुर थाना सरपतहाँ ने स्थानीय थाना पर तहरीर देते हुए अपने पडोसियों पर आरोप लगाया है कि मेरे पट्टीदार शचिदान्नद व परमानन्द पुत्र राम आसरे के घर पर कुछ अग्यात लोग आये थे मुझे पूरा विश्वास है कि यही लोग ने ही घटना कारित किया है

मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कमेंट करने पर दो वर्गों में खूनी संघर्ष,11 घायल

0


कोतवाली प्रभारी मनोज ठाकुर मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जाएजा


शाहगंज (जौनपुर ) शाहगंज कोतवाली अंतर्गत छिड़वा भादी गांव में इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री के पोस्ट पर कमेंट करने के मामले को लेकर दो वर्गों में लाठी डंडे पत्थर से जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों वर्गों से 11 लोग घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष अस्पताल लाया गया जिसमें 6 लोगों को घायल अवस्था में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं पर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोज ठाकुर मैं फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना को संज्ञान में लेते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई

सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन 10 जून को

0


जौनपुर – निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 10 जून 2024 को प्रातः 10.00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों के द्वारा शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।


 जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल https://www.sewayojan.up.nic.in/ के माध्यम से भी अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

आशुतोष हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

0

प्रापर्टी डीलर सिकंदर आलम ने दी थी 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी

जौनपुर ( शाहगंज ) पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आशुतोष की हत्या जमीन प्लाटिंग को लेकर विवाद के चलते की गई थी। उसकी हत्या के लिए प्रापर्टी डीलर सिकंदर आलम नाम के व्यक्ति ने कुख्यात अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को 10 लाख की सुपारी दी थी। प्रिंस बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस ने वारदात के वक्त अपाची गाड़ी चला रहे प्रिंस के साथी नीतीश कुमार राय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची भी बरामद की गई है।बताते चलें कि सिकंदर आलम के खिलाफ 1997 से अब तक खेतासराय और शाहगंज में हत्या के प्रयास, मारपीट आदि के 9 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2012 में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि 13 मई को आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र प्रेम नारायण सिंह निवासी ग्राम नेवादा ईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा ने की थी। बुधवार तड़के खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के 39 मामले दर्ज हैं। जो एक लाख रुपये का ईनामी था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या को अंजाम देते वक्त प्रशांत सिंह के सहयोगी और अपाची बाइक चला रहे नीतीश कुमार राय को गुरुवार को देर रात चोरी की सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल के साथ आजमगढ़ रोड स्थित मलमला पुलिया से गिरफ्तार किया गया। वो आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित बछउर खुर्द गांव का निवासी है। उसके पास से फर्जी नम्बर प्लेट की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

बाइक के चेचिस नंबर में दो अंक मिटाए गए हैं और उसे अक्टूबर 2022 में राबर्टसगंज से चोरी किया था। गिरफ्तार युवक नीतीश राय ने मीडिया को बताया कि उसे नशा करने की आदत है। जरायम की दुनिया में नाम कमाने के लिए वो प्रशान्त सिंह उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर अपराध करने लगा। नीतीश न आशुतोष की हत्या में अपने और प्रशांत सिंह के शामिल होने की बात कबूल की।


उसने बताया कि प्रशान्त सिंह के इनकाउंटर की खबर सुनकर वो उनके घर मुलाकात करने जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।नीतीश ने बताया कि उसे प्रशान्त सिंह ने बताया था कि आशुतोष की सुपारी जमीन प्लाटिंग को लेकर सिकन्दर आलम ने दी है। 10 लाख की सुपारी में 50 हजार मिला था और बाकी पैसे बकाया थे। जेल में बंद सिकंदर के दोस्त मो. हाशिम के जरिए प्रशान्त सिंह से बात तय हुई थी।

नीतीश ने बताया कि प्रशान्त ने उसे पीने खाने के लिए पांच हजार रुपया दिया था।उसने बताया कि घटना के वक्त वह बाइक चला रहा था, वहां एक बच्चा भी था जिसे प्रशांत ने जोर से चिल्लाकर पिस्टल दिखाकर धमकाया। नीतीश के मुताबिक प्रशान्त अपनी पत्नी को ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की बात करते थे। नीतीश को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिहं, नीरज कनौजिया और राकेश कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Oलेवल CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून ,जल्दी करे 

0
Oलेवल CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून ,जल्दी करे 
Oलेवल CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून ,जल्दी करे 

जौनपुर Oलेवल CCC कम्प्यूटर प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून तक,जल्दी करे उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाईन संचालित की जा रही है।

 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु संबंधित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन किये जाने की तिथि 08 जून, 2024 से 21 जून, 2024 तक है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in/ पर दिये गये लिंक एवं https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है।

आवेदन करने के उपरांत संस्था द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध से संबंधित विवरण सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर में दिनांक 21 जून, 2024 सायं 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जाये। संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

जौनपुर: जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करे अधिकारी,DM

0
जौनपुर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करे अधिकारी,DM
जौनपुर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करे अधिकारी,DM

जौनपुर :डीएम  रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा राजस्व तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अब नियमित इसकी समीक्षा की जाएगी। 

उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ता की शिकायत को दर्ज कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शुक्रवार व शनिवार को स्वच्छता अभियान चला कर कार्यालयों की सफाई कराई जाए,  फर्नीचर, आलमारी, बिल्डिंग सब सही होनी चाहिए। आलमारी में दस्तावेजों की लिस्ट आलमारी के ऊपर चस्पा होना चाहिए। कर्मचारियों को बैठने के लिए कुर्सी तथा पेयजल की व्यवस्था भी होनी चाहिए।      

जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से बात कर ससमय  गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने पाए और सोमवार से अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया जाए। शासकीय संपत्तियों पर भी अवैध कब्जा न होने पाए, तालाबों के जमीनों से अवैध कब्जे हटवाए जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का स्लोगन गावो में बनवाया जाए जिससे लोग इसके प्रति जागरूक हो सके।

डी०एफ०ओ० को निर्देशित किया कि पौधरोपण हेतु एक कार्ययोजना तैयार करें। कृषि विभाग को निर्देशित किया कि कृषकों में पौधों का वितरण किया जाए। तालाब खुदाई समय से कर लिए जाए।

राजस्व विभाग से संबंधित 1 साल से अधिक के वादों का निस्तारण किया जाए। प्रतिदिन तहसीलदार, नायब तहसीलदार कोर्ट में बैठ कर वादों का निस्तारण कराएं। 1 साल से अधिक के मामलों को डिस्पोज किया जाए, धारा 24 के केसो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 90 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए। कोर्ट केसेज का निस्तारण निर्धारित समय के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना  के संदर्भ में पीडी जयकेश त्रिपाठी से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।       

 जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा डीआईओएस एवं एक्सईएन विद्युत हाइडिल के बैठक में अनुपस्थित होने के कारण स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य, दिव्यांग पेंशन आदि की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कायाकल्प के तहत सभी कार्य पूर्ण कराया जाए। दैवीय आपदा की समीक्षा में कोई पेंडेंसी नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत समस्त एसडीएम समीक्षा कर पेंडेंसी खत्म करें। 

 उन्होंने सीवीओ से गौशाला में पशुओं के लिए गर्मी के दृष्टिगत पर्याप्त व्यवस्था करने, बीडीओ से नियमित गौशाला का निरीक्षण कर सभी जरूरी आवश्यकता पूर्ण कराने का निर्देश दिया। समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि अपने विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सहकारी समितियां जो जर्जर है उनका मरम्मत/ जीर्णोद्धार अपने क्षेत्रपंचायत/ ग्रामपंचायत निधि से 03 माह के अंदर कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सड़क निर्माण, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य की समीक्षा करते हुए अन्य विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला विकास अधिकारी वी के यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला  सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                       

BJP के KP सिंह से भी कम वोट मिला कृपाशंकर को, जानते है क्यो

0

नेताओं को रास नहीं आया कृपाशंकर सिंह का प्रत्याशी होना

जौनपुर। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने 5,09130मत प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की कृपा शंकर सिंह को 99,335 मतों से पराजित किया।कृपा शंकर सिंह को 4,09795 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर की सीट जीतने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह पर दांव लगाया था।पार्टी की नजर में वह मजबूत प्रत्याशी होंगे ,लेकिन 2019 के चुनाव में प्राप्त मतों का विश्लेषण करें तो जहां गठबंधन के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव को 5,21,000 मत प्राप्त हुए थे। वहीं भाजपा के उम्मीदवार केपी सिंह को 4, 40,000 मत प्राप्त हुए थे।

सभी राजनीतिक समीक्षक आश्चर्यचकित हैं कि आखिर क्या कारण है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को 4,40,000 मत जौनपुर में प्राप्त किया था उसे इस चुनाव में 4,09000 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों डिप्टी सीएम की सभाएं भी कृपा शंकर सिंह को चुनाव नहीं जीतवा सकी और लगभग 1 लाख वोटों से वह चुनाव हार गए। इसे भारतीय जनता पार्टी संगठन की कमजोरी मानें या विभिन्न उम्मीदवार जो टिकट चाहते थे उनकी आपसी भीतरघात मानें ! जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी की जौनपुर में इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कृपा शंकर सिंह जौनपुर जिले के ही निवासी हैं फिर भी जिले के नेताओं को उनके प्रत्याशी होना रास नहीं आना कई सवाल खड़ा करता है।

अमन यादव का नीट में हुआ चयन, परिजनों में खुशी की लहर

0

खेतासराय(जौनपुर):- हर इंसान जिन्दगी में मुश्किलों से जूझते हुए किसी न किसी दिन सफलता हासिल करता है। इसी तरह जनपद जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव सफीपुर निवासी एक छात्र ने मेहनत के दम पर नीट का एंट्रेस एग्‍जाम क्रैक किया है।

एनटीए की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा देश की चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। देश के कई युवा बचपन से इस परीक्षा को पास कर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं। कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छा शक्ति हो तो गरीबी और विपरीत परिस्थिति में भी सफलता जरूर पाई जा सकती है।

इसी कड़ी मेहनत के दम पर उक्त गांव निवासी अमन कुमार यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव ने कड़ी मेहनत के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। शुभ-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है।