Home Blog Page 311

जौनपुर – आजमगढ़ जनपद को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रखा मोरंग बन रहा हादसे का कारण

0

दर्जनों राहगीर गिरकर हो चुके है घायल, ग्रामीणों के शिकायत के बाद नहीं सुन रहे अधिकारी

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के जैगहा बाजार के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की एक निर्माणधीन मकान के लिए दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे रखा गया मोरंग अब हादसे का कारण बन रहा है। जिससे अब तक दर्जनों राहगीर गिरकर घायल हो गए है। इस बात को ग्रामीणों ने मकान मालिक से बताया फिर भी कोई असर देखने को नहीं मिला तो थकहार चुके ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किया बावजूद इसके अधिकारी न तो सड़क से मोरंग हटवाया और न कोई कार्यवाई की। जिससे आएं दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है।आपको बता दें कि शिकायत के बाद जिम्मेदारों ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने मीडियाकर्मी से सम्पर्क कर मामले को अवगत कराते हुए बताया कि क्षेत्र के जैगहा बाजार में लखमापुर मोड़ पर एक मकान का निर्माण होने के लिए मोरंग सड़क के किनारे गिराया गया था। मकान निर्माण कार्य महीनों से ठप्प हो गया है। सड़क के किनारे गिरा मोरंग अब दूर सड़कों तक फैल गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीर गिरकर घायल हो रहे है।

जबकि यह मार्ग दो जनपदों को जोड़ती है। जिससे लगातार आवागमन चालू रहता है। इस मार्ग के उक्त स्थान पर जरा सा असावधानी होती है तो दुर्घटना हो निश्चित रहता है। अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत मकान मालिक से किया गया लेकिन मोरंग को नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आएं दिन दुर्घटनाओं को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारी से इसकी शिकायत भी की गई लेकिन अभी मोरंग सड़क से नहीं हटाया गया।

मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने चुनावी शुभंकर किया जारी

0
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने चुनावी शुभंकर किया जारी
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिलाधिकारी ने चुनावी शुभंकर किया जारी

JAUNPUR NEWS : मतदाताओं को प्रेरित जागरूकता फैलाने को चुनावी शुभंकर का अनावरण जौनपुर में आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा रविवार को चुनावी शुभंकर का अनावरण किया गया। चुनाव शुभंकर में सुपर ब्वॉय व सुपर गर्ल को आकर्षित पोशाक में दर्शाया गया है जो मतदाताओं से लोकतंत्र का महापर्व मनाने और 25 मई को अपना वोट ज़रुर करने की अपील कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  ने कहा कि व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी परियोजना के तहत प्रोत्साहित इस शुभंकर का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता और वोटरों की भागीदारी बढ़ाना है, और सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़े। उन्होंने बताया कि चुनावी जागरुकता के लिए  शुभंकर के साथ ही वोटर पोर्टल व सी विजिल ऐप को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा रवि चन्द्र यादव, राकेश यादव, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

यह भी पढ़े : जौनपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर, जमकर बरसे अशोक सिंह

कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दिल्ली से जौनपुर आएंगे 

0
कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दिल्ली से जौनपुर आएंगे 
कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल दिल्ली से जौनपुर आएंगे 

जौनपुर। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन 01अप्रैल को जौनपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जी का आगमन दिल्ली से जौनपुर हो रहा है। जौनपुर आगमन पर राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव राजू के हुसैनाबाद आवास पर Kayastha महासभा के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे उसके बाद National President of Kayastha Mahasabha महासचिव,भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर उनके माताजी की तेरहवीं में भाग लेंगे तदुपरान्त जौनपुर से  बाबतपुर जाएंगे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।उक्त आशय की जानकारी Kayastha Mahasabha के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट व कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने दिया।

यह भी पढ़े : जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

0
जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी
Imarti of Jaunpur जौनपुर की इमरती का G.I में हुआ पंजीयन,देश विदेश में नई पहचान मिलेगी

Imarti of Jaunpur : जौनपुर की इमरती का जी0आई0 में हुआ पंजीयन अब देश विदेश में नई पहचान मिलेगी, विगत दो वर्षो से जौनपुर की मशहूर इमरती को जी०आई० टैग दिलाने हेतु मिली सफलता जी०आई० रजिस्ट्रार कार्यालय चेन्नई द्वारा दी गई। इस नई पहचान से जौनपुर की मशहूर Imarti को देश एवं विदेश में विशेष स्थान प्राप्त होगा विज्ञप्ति के माध्यम से उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि बेनीराम की प्रसिद्ध इमरती का इतिहास ब्रिटिश काल से (लगभग 200 वर्ष पूर्व) का है, जिसको बनाने की विधि सामान्य इमरती से पूर्णतया भिन्न है लकडी की धीमी आँच पर देसी चीनी (खाँड़सारी), देसी घी एवं उड़द की दाल प्रयोग कर विशेष विधि से बनाई जाती है। यह इतनी मुलायम होती है कि मुँह में डालते ही घुल जाती है। यहा की मशहूर इमरती की देश एवं विदेश में अलग मांग है। जी०आई० टैग एक ऐसा चिन्ह है जिसका उपयोग उन विशेष उत्पादो पर किया जाता है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल से संबंधित होते है।

जी०आई० टैग यह सुनिश्चित करता है कि केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओ या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगो को ही लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग करने की अनुमति है। यह उत्पाद को दूसरो द्वारा नकल या अनुकरण किये जाने से बचाता है जी0आई0 टैग की वैद्यता 10 वर्षो के लिये होती है। जनपद जौनपुर की Imarti जी0आई0 टैग मिलने के साथ-साथ इस वित्तिय वर्ष में जी0आई0 रजिस्ट्रार कार्यालय चेन्नई में 160 नये उत्पाद और भी जी0आई0 पंजीकृत हुये उनमें यू0पी0 के 14 उत्पाद जिसमें वाराणसी के लाल पेड़ा के साथ-साथ बनारसी पान को जी0आई0 पंजीकृत प्राप्त हुआ उ0प्र0 में अब तक कुल 69 जी0आई0 टैग पंजीकृत हुये है जो अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है। 

विगत 2 वर्षो से जौनपुर में बेनीराम की प्रसिद्ध इमरती को जी0आई0 टैग पंजीकृत कराने हेतु प्रक्रिया चल रही थी जिला प्रशासन, कार्यालय उपायुक्त उद्योग, नाबार्ड एवं पदमश्री डाॅ0 रजनीकान्त (जी0आई0 पंजीयन विशेषज्ञ) की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा बताया गया कि JAUNPUR KI IMARTI का जी0आई0 का पंजीयन होने से देश विदेश में नई पहचान मिलेगी जो जनपदवासियो के लिये गर्व की बात है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि [jaunapur kee imaratee ] जौनपुर की इमरती का जी0आई0 का पंजीयन की प्रकिया विगत 02 वर्षो से चल रही थी जिला प्रशासन के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग द्वारा जी0आई0 पंजीयन में अहम भूमिका निभाई गयी। इस नई पहचान से जौनपुर की इमरती को देश विदेशो में विशेष प्रसिद्धी प्राप्त होगी एवं यहाँ के उत्पादो को ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर नये बाजार स्थापित होगा। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि इमरती का जी0आई0 पंजीयन होने से जनपदवासियो के लिये हर्ष उल्लास एव गर्व की बात है इमरती के बाद जौनपुर के मशहूर मूली एवं मक्का के साथ जौनपुर इत्र के जी0आई0 पंजीयन की प्रकिया शीध्र शूरू की जायेगी।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर, जमकर बरसे अशोक सिंह

जौनपुर लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह पर, जमकर बरसे अशोक सिंह

0

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह बोले मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने का प्लान पहले से ही था। जब बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में हमारा कार्यक्रम चल रहा था तो उस दौरान दो तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन जैसे ही मैं भाषण देने लगा कि तो दो तीन गाड़ी पुलिस की आ गई और हमें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई से कृपाशंकर सिंह भी चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। भाजपा ने उन्हें ऊपर से चुनावी मैदान में उतार दिया है यहां पर कई ठाकुर समाज के लोग कतार में थे उन्हें मौका नहीं मिला वे आक्रोशित हैं। अब मैं भी ठाकुर समाज से हूं तो उन्हें लगता है कि मैं उनका वोट काट दूंगा इसीलिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। मैं यह दावा करता हूं कि मैं यहां पर उनका वोट काटने नहीं बल्कि उन्हें हराने आया हूं। वे हार जाएंगे और मैं जीतूंगा। वह नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि वह जौनपुर लोकसभा से अपनी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उन्होंने कृपाशंकर सिंह और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ जो कुछ हो रहा है यह भाजपा और कृपाशंकर सिंह के कहने पर हो रहा है। जिस तरह से धनंजय सिंह के मामले में गवाह मुकर जाने के बाद किया गया उसी तरह से मेरे साथ भी किया जा रहा है। मैं निर्वाचन आयोग को पत्र लिखूंगा कि हमें प्रताड़ित न किया जाए क्योंकि भाजपा की राजनीति बहुत गंदी है। निर्वाचन आयोग कहता है कि हम निष्पक्ष चुनाव करा रहे हैं, ये कैसा निष्पक्ष चुनाव है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, हमें लड़ने नहीं दिया जा रहा है। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि हम गांव गांव जाएंगे और प्रचार करेंगे और डटकर लड़ेंगे।

गोली लगने से घायल लकी ढाबा मैनेजर की मौत  ,पुलिस बदमाशो को खोज रही  

0
गोली लगने से घायल लकी ढाबा मैनेजर की मौत  ,पुलिस बदमाशो को खोज रही  
गोली लगने से घायल लकी ढाबा मैनेजर की मौत  ,पुलिस बदमाशो को खोज रही  

गोली लगने से घायल लकी ढाबा चोरसण्ड गौराबादशाहपुर के मैनेजर शमशाद की,इलाज के दरम्यान मौत 

JAUNPUR MURDER: जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर चोरसंड गांव के पास स्थित लकी नामक ढाबे पर बीतीरात बवाल हो गया गोली लगने से घायल ढाबा मैनेजर की इलाज के दौरान मौत,शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने ढाबा संचालक को मारी गोली, खाने के दरम्यान शराब पीने से मना करने को लेकर बढ़ा विवाद ढाबा मैनेजर की गोली मार कर हत्या पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी, बताया जा रहा है कि कुछ मनबढ़ बदमाश शराब पीना चाह रहे थे संचालक के मना करने पर बदमाश नाराज हो कर घर चले गए,दोबारा लौट कर आधीरात को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ढाबा संचालक को अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। 26 वर्षीय मृत शहजाद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा का निवासी है।

एसपी सिटी ने बताया कि बीती रात 10: 30 पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लकी ढाबा पर कुछ लोग खाना खाने के लिए पहुचे आए थे खाना खाने के दौरान शराब पीने का प्रयास कर रहे थे लकी ढाबा मैनेजर शहजाद ने मना कर दिया उस समय दोने के बीच कहा सुनी हुई । शराब न पीने से नाराज लोग बीतीरात 12: 20 पर दोबारा ढाबे पर पचूचे और ढाबा संचालक शहजाद को पर फायर कर दिया जिसमे लकी ढाबे के मैनेजर घायल हो गया घायल संचालक को जिला चिकित्सालय भेजा गया जहाँ इलाज के दरम्यान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस संबंध में थाना गौराबादशाहपुर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई है जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुनिए एसपी सिटी बृजेश कुमार क्या बोले – https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1774284772451475705?t=PCDey_XjZkUFxJLkFRJrTg&s=19

यह भी पढ़े : बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 

बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 

0
बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 
बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 

जौनपुर के बीएसए ने औचक निरीक्षण के दौरान दिलायी  मतदाता जागरूकता  की शपथ  

जौनपुर 30 मार्च : बीएसए‘ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ  गोरखनाथ पटेल द्वारा शनिवार को विकास खण्ड मुफ्तीगंज एवं धर्मापुर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करते हुये विद्यालयों की भौतिक अवस्थापना सुविधाओं एवं छात्रों के अधिगम स्तर की जाँच की गयी।     

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय मुरारा का निरीक्षण पूर्वान्ह 10 बजकर 20 मिनट पर किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे कार्यरत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे परंतु विद्यालय के बरामदे मे एक साथ वार्ता करते हुये पाये गये। विद्यालय मे नामांकित कुल छात्र संख्या 154 के सापेक्ष सिर्फ 65 छात्र विद्यालय मे उपस्थिति पाये गये, जबकि गत तीन कार्यदिवसों मे विद्यालय मे क्रमश: 147, 138, 115 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की हुयी पायी गयी। शासन द्वारा विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि 50000 के सापेक्ष कोई धरातलीय कार्य यथा- विद्यालय की रंगाई, पुताई एवं बाला पेंटिंग का अभाव पाया गया। विद्यालय प्रांगण गंदा एवं कक्षा कक्षों के दीवाल पर पीपल के पौधे उगे एवं जाले लगे हुये प्राप्त हुये। छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय में प्राप्त गम्भीर कमियों के परिणाम स्वरूप बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये विद्यालय मे कार्यरत समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों को स्पष्तीकरण निर्गत किया गया। बीएसए डा0 गोरखतनाथ पटेल द्वारा विद्यालय मे उपस्थिति समस्त कर्मचारियो एवं समस्त छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाते हुये आगामी लोक सभा चुनाव मे शतप्रतिशत मतदान किये जाने हेतु अपने परिवार एवं आस पास के समस्त नागरिकों को प्रेरित करनें हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।    

 निरीक्षण की अगली कड़ी मे बीएसए द्वारा कम्पोजिट विद्यालय मेहौड़ा का निरीक्षण किया गया। विद्यालय मे नामांकित कुल छात्र संख्या 186 के सापेक्ष 0 छात्र विद्यालय मे उपस्थिति पाये गये, जबकि गत तीन कार्यदिवसों मे विद्यालय मे क्रमश: 139, 174, 114 छात्रों की उपस्थिति दर्ज की हुयी पायी गयी। विद्यालय प्रांगण एवं शौचालय गन्दा पाया गया। विद्यालय की रंगाई पुताई नही की गयी प्राप्त हुयी। विद्यालय में प्राप्त गम्भीर कमियों के परिणाम स्वरूप बीएसए द्वारा सम्बंधित प्रधानाध्यापक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये अन्य समस्त शैक्षणिक स्टाफ का अग्रिम आदेश तक वेतन मानदेय अदेय कर दिया गया। विद्यालय के पीछे ट्रांसफार्मर एवं तालाब होने तथा बाउंड्रीवाल का अभाव पाये जाने पर बीएसए द्वारा मौके पर ही सम्बंधित ग्राम प्रधान से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर बाउंड्रीवाल पूर्ण कराये जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये।   

बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही,स्टाफ का वेतन किया अदेय 
बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर की कार्यवाही

बीएसए द्वारा विकास खण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय पचहटिया का निरीक्षण पूर्वान्ह 11 बजकर 45 मिनट पर किया गया। विद्यालय सुव्यवस्थित पाया गया। विद्यालय मे कार्यरत सहायक अध्यापिका श्रीमती इन्दू देवी के दिनांक 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होने के क्रम में विद्यालय मे आयोजित विदाई समारोह मे बीएसए द्वारा श्रीमती इंदू देवी के विभाग मे किये गये कार्यों एवं योगदान को स्मरण करते हुये आगामी जीवन हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़े : पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में 1 अप्रैल को अटेवा मनाएगा ब्लैक डे

पूर्व राज्य सभा सांसद R.K सिन्हा का जौनपुर आगमन 01अप्रैल को

0
पूर्व राज्य सभा सांसद R.K सिन्हा का जौनपुर आगमन 01अप्रैल को
पूर्व राज्य सभा सांसद R.K सिन्हा का जौनपुर आगमन 01अप्रैल को

पूर्व राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा का जौनपुर आगमन 01अप्रैल को

जौनपुर।भाजपा के राष्ट्रीय नेता व पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के सिन्हा जी राज्यसभा सांसद व चेयरमैन एस आई एस सुरक्षा ग्रुप,संस्थापक संगत पंगत ग्रुप का जौनपुर आगमन एक अप्रैल को हो रहा है। आर के सिन्हा जी दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 3 बजे पहुचेंगे जहां से बाई रोड जौनपुर मे शाम 4 बजे ख्वाजगी टोला सदर चुंगी जौनपुर के पास आएंगे जहां पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया उत्तर प्रदेश के माता जी स्व सुशीला देवी माता जी के तेरहवीं में भाग लेंगे। तदुपरांत रात्रि बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे जहाँ से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी संगत पंगत के वरिष्ठ नेता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने दिया।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

# परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे,अब वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे

परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे,अब वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे

0
परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे,अब वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे
परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे,अब वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे

जौनपुर: परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के नेतृत्व में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विद्यालयों मे परीक्षाफल वितरण के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चो के अभिभावकों को वोट करने के लिए जागरुक किया गया। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय मुरारा वि0 ख0 मुफ्तीगंज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में परीक्षाफल वितरण व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि मतदान जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज परीक्षा फल वितरण के साथ अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, उन्होंने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अभिभावकों को मतदान का महत्व समझाया और 25 मई को मतदान करने के लिए जागरुक किया।

परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे,अब वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे
परीक्षाफल पाकर खिल उठे बच्चे,अब वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे

उन्होंने बच्चों को भी संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपने माता पिता व परिवार के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि एक अप्रैल को सभी विद्यालयों से स्कूल चलो अभियान रैली निकाले इसके साथ ही मतदाता जागरूकता रैली भी निकाले। बच्चों के नामांकन हेतु शिक्षक शिक्षामित्र गाँव में घर-घर जाकर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन करते समय अभिभावकों व गाँव के अन्य लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक व प्रेरित करते रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मतदान करने की शपथ भी दिलाई इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, शिक्षक, शिक्षामित्र, माता पिता अभिभावक व बच्चे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, भव्य विदाई समारोह आयोजित 

0
सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, भव्य विदाई समारोह आयोजित 
सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, भव्य विदाई समारोह आयोजित 

सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ,भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भावुकता से आँखें हुई नम

खेतासराय (जौनपुर) अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता है। यह मिश्रित भावनाओं से भरा एक खट्टा-मीठा क्षण होता है। खासकर जब हमें अपने किसी प्रिय व्यक्ति को विदाई देनी होती है। चाहे वह सहकर्मी हो, बॉस हो, शिक्षक हो, वरिष्ठ हो, मित्र हो या कोई प्रियजन हो, विदाई हमारे जीवन के एक खूबसूरत अध्याय के अंत का प्रतीक है। भावनाओं का एक अतिरिक्त स्पर्श जोड़ने और अलविदा को और अधिक यादगार बनाने के लिए सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वह 28 वर्षों के कार्यकाल के पाश्चत अवकाश प्राप्त हो गए। जिसके लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंध द्वारा किया गया। सेवानिवृत्त विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत आएं हुए अतिथियों द्वारा प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय को माला पहनाकर व गिफ्ट बुके भेंट कर विदाई किया। इस दौरान हर किसी की आँखें नम हो गयी।

सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, भव्य विदाई समारोह आयोजित 

छात्र-छात्रों द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृत्यों पर गीत, कविता, ग़ज़ल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय ने जो मान-सम्मान दिलाया है। वह मेरे अविस्मरणीय है। मेरे कार्यकाल के दौरान लोगों द्वारा जो सम्मान और स्नेह मिला वह मेरे लिए अमूल्य धन है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में जो भी जिम्मेदारी मिलें जसे बखूबी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। यह विद्यालय जनपद ही नहीं प्रदेश में बड़ा नाम कमाया है। इस विद्यालय के नर्सरी में तैयार हुए बच्चे देश-दुनिया में नाम कमा रहे है। हम उम्मीद करते है कि आने वाले समय में विद्यालय ऊंचाइयों के बुलंदियों तक पहुँचेगा। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. उमादत्त मिश्र ने कहा कि प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इनके द्वारा कॉलेज के प्रति समर्पित और बच्चों के प्रति स्नेह सराहनीय रहा। जो शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर रानी साहिबा सिंगरामऊ अंजू सिंह, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सुभाष सिंह, जंगबहादुर, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, पूर्व प्रवक्ता उमाशंकर मिश्र, आर.सी. विश्वकर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी ऑफिसर राजेश यादव, एमसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, प्राचार्य विनय सिंह, अनिल सिंह, प्रवक्ता रेखा यादव, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, गजेंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार खुर्शीद अनवर खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन सलमान ने किया।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी अशोक सिंह,पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़े : पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में 1 अप्रैल को अटेवा मनाएगा ब्लैक डे