Home Blog Page 333

चुनाव चुनौती होती है,कृपा शंकर सिंह,जौनपुर

0

जौनपुर। लोकसभा चुनाव-2024 की दुंदुभी के बजने से पहले ही सत्ताधारी दल भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और पहली सूची में लोकसभा जौनपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह को स्थान मिल गया जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर ब्याप्त हो गई। आज कृपाशंकर सिंह संकटमोचन मे दर्शन कर वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर जौनपुर के लिए चले सर्वप्रथम हजारों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक अमूल फैक्ट्री के सामने पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किये उसके उपरांत जब वहा से चले तब  काफिले का रूप पकड़ लिया, सैकड़ो वाहन के साथ चलते हुए उनका काफिला जब जलालपुर पहुंची तो सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया उसके बाद जगह जगह स्वागत होता रहा और काफिला बढ़ता गया। उसके उपरांत उनका काफिला चौकिया पहुंची जहा पर उन्होंने माँ शीतला जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किये उसके उपरान्त उन्होंने भंडारी स्टेशन से कोतवाली चहारसु चौराहा जेसीज चौराहा से होते हुये भूपतपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचे जहा पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति देकर स्वागत किया गया। तदुपरांत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हू कि उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया। मै सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जनों का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देव तुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे। उसके लिये घर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पार्टी की रीतिनीति सरकार के किये गये विकास कार्यों के पत्रकों को देकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करेंगे, आगे उन्होंने कहा कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनाये।

राजमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए जो रोडमैप बनाया है उसमे हम सभी को भागीदार बनना है और मोदी जी के विजन को समर्थन देते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री जी ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है हमें इन चुनावों के माध्यम से अबकी बार ४०० पर के लक्ष्य को भी पूरा करने के लिए पूरे दम खम के साथ और जनसहयोग के माध्यम से प्रचंड विजय को हासिल करना है।

उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है और सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती है और देश के सामान्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में विकास के नए नए आयाम को छू रहा है। लोकसभा चुनावों में हमें अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करना होगा।

पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह मोदी जी के दूत बनकर आये है इसलिए आप लोग इनको जिताकर भेजे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं के कारण जनसामान्य के जीवन में अभूतपूर्ण परिवर्तन आया है चाहे वह आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों का इलाज हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान हो, जन धन के माध्यम से सभी को बैंको से जोड़ना एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोन उपलब्ध कराना हो इनका साक्षात उदाहरण जमीनी स्तर पर देखा जा सकता है।

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि प्रथम चरण में अधिसूचना के पहले जौनपुर का टिकट घोषित करने से हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीतिक सफलता हेतु पर्याप्त समय मिल गया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनपद का पूरा कार्यकर्ता सांसद जी के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। अभी हमारा घोषणा पत्र नही बना है, पर मोदी जी की इच्छा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जन सहभागिता जरूरी है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अन्त मे आये हुए कार्यकर्ताओ का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करे। उसके लिये हमे बूथ तंत्र पर विजय करना होगा। उसके लिए बूथ पर मीटिंग कर प्रचार प्रसार करें। हम सब कार्यकर्ता एक से डेढ़ महीने तक इस चुनावी समर में लग जाएं। इस चुनावी बेला में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ जीतने के लिये बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठक करें। भाजपा एक कैडरबेस पार्टी है और सभी पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जो यह लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी का बडी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। पार्टी ने आप सभी की कार्यकुशलता को लोकसभा चुनाव को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है और विश्वास जताया है कि इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को अधिक मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे ओर आपने यही संकल्प लेकर यहां से जाना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी
ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता सुधाकर उपाध्याय संतोष सिंह संदीप सरोज रवीन्द्र सिह राजू दादा उमाशंकर सिंह अवधेश यादव धनंजय सिंह रविश चन्द्र पाण्डेय नागेश्वर देव पाण्डेय प्रभात श्रीवास्तव अरविन्द विश्वकर्मा रामसूरत मौर्य शशि मौर्य सुनिल यादव विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह अम्बरीश धर द्विवेदी विनय सिंह भूपेंद्र सिंह प्रबुद्ध दुबे पंकज सिंह जसविन्दर सिंह जीतेन्द्र सिंह हर्सु पाठक विनित शुक्ला अनिल गुप्ता नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अजय सरोज सुरेश धुरिया इंद्रसेन सिंह विकास ओझा घनश्याम यादव निखिल सोनकर अवधेश सोनकर साहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृपाशंकर सिंह आज जौनपुर आएंगे,माँ शीतला चौकिया का दर्शन करेंगे

0
कृपाशंकर सिंह आज जौनपुर आएंगे,माँ शीतला चौकिया का दर्शन करेंगे
कृपाशंकर सिंह आज जौनपुर आएंगे,माँ शीतला चौकिया का दर्शन करेंगे

जौनपुर: जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह आज बनारस आ जाएंगे और काशी विश्वनाथ मे मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ का अशीर्वाद लेंगे फिर सुबह संकट मोचन मंदिर मे जाकर बजरंग बली से आश्रीवाद लेकर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जौनपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे उसके पश्चात जलालपुर, सिरकोनी, जगदीशपुर क्रॉसिंग पर भारी मात्राओं में कार्यकर्ताओ द्वारा अपने प्रत्याशी का स्वागत करेंगे।

उसके बाद वह चौकिया माता के दरबार मे मत्था टेकेकर मा शीतला का अशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। उसके पश्चात भंडारी स्टेशन से सड़क मार्ग से होते हुए कोतवाली चहारसु चौराहा, जैसीज चौराहा से होते हुए भूपटपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक मे सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।

मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुचे यूपी के जाने माने नेता

0
यूपी मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुचे जाने माने नेता
यूपी मान्यता प्राप्त समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुचे जाने माने नेता

सुईथाकला शाहगंज। पत्रकारिता जगत में राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाने निष्पक्ष पत्रकारिता करके अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार व मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी के सुपुत्र अंकुर तिवारी और पुत्रवधू मीनाक्षी तिवारी 29 फरवरी को परिणय सूत्र के बंधन में बंधे। इसी उपलक्ष्य में रविवार को लखनऊ में स्थित एक मैरिज हॉल में बहू भोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए जानी-मानी और दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा।

नव विवाहित दंपति को आशीर्वाद देने के लिए नामचीन हस्तियां शामिल हुई ।उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री, सुरेश कुमार खन्ना ,संसदीय कार्य मंत्री,नवनीत सहगल प्रमुख सचिव ,डॉ दिनेश शर्मा पूर्व डिप्टी सीएम ,सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,गिरीश चंद्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री ,कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार, कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद प्रतापगढ़, रमेश चंद्र मिश्रा विधायक बदलापुर,रमेश सिंह विधायक शाहगंज,सपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ,पुष्पराज सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह,ओम प्रकाश राजभर पूर्व कैबिनेट मंत्री, हृदय प्रसाद सिंह रानू ,तेजबल सिंह ,डॉ राजेश चंद्र तिवारी मशहूर गायक सुरेश शुक्ला सहित तमाम मंत्री ,विधायक, सांसद शासन के पदाधिकारी, उद्योगपति और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद देने के लिए ताता लगा रहा।

SHAHGANJ: फर्जी अस्पताल बन गया विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यालय

0
SHAHGANJ: फर्जी अस्पताल बन गया विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यालय
SHAHGANJ: फर्जी अस्पताल बन गया विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यालय

SHAHGANJ NEWS शाहगंजजौनपुर। नगर के नई आबादी मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित अस्पताल को बंद कराने पहुंची जिले की टीम को हिन्दू महासंघ का कार्यालय देखकर लौटना पड़ा। हालांकि कथित कार्यालय के भीतर अस्पताल में काम आने वाले सामान मौजूद मिले। सोमवार दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी, कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक मंसाराम गुप्ता की टीम अस्पताल पर पहुंची, लेकिन खाली हाथ बैरंग लौट गई। बताते हैं कि उक्त भवन में आदर्श हास्पिटल के नाम से अस्पताल चल रहा था।

जिसका संचालन डा. रमेश कुमार यादव द्वारा किया जाता रहा। लंबे समय से चल रहे अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग से कोई पंजीकरण नहीं था। शिकायत पर इसकी कई बार जांच हुई तो विभाग द्वारा नोटिस भी दी गई। सोमवार को अस्पताल सीज करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहुंची टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। अस्पताल का बोर्ड बैनर आदि हटाकर विश्व हिन्दू महासंघ भारत का मंडल कार्यालय बना दिया गया। और डा. रमेश कुमार यादव उक्त कार्यालय के प्रभारी बन बैठे। टीम ने उक्त कार्यालय में रंगरोगन कर रहे मजदूरों से पूछताछ करके छापेमारी की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल मौके पर पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी मीडिया से कुछ भी बताने में कतराते रहे।

JAUNPUR CRIME: इश्क में नाकाम प्रेमी ट्रेन से काटकर की आत्महत्या

0
JAUNPUR CRIME: इश्क में नाकाम प्रेमी ट्रेन से काटकर की आत्महत्या
JAUNPUR CRIME: इश्क में नाकाम प्रेमी ट्रेन से काटकर की आत्महत्या

JAUNPUR CRIME NEWS शाहगंज, जौनपुर। लंबे समय से प्रेम प्रपंच चलने के बाद भी एक दूजे के न होने पर और अपनी प्रेम कथा में अकेले हो जाने के कारण प्रेमी ने सोमवार की देर शाम ट्रेन के सामने कूदकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर शाहगंज अस्पताल पहुंची प्रेमिका शव देख सीधे दादर पुल पर पहुंच गई, और पुल से अयोध्या मार्ग पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। फ़िलहाल गम्भीर रूप से घायल माशूका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार शाम करीब चार बजे शिवपुर गांव के समीप बाइक सवार युवक पहुंचा और रेलवे ट्रैक के समीप बाइक खड़ी करके ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। पर्स में रखे कागजात से युवक की पहचान चंद्रकांत यादव (27) पुत्र राम अचल निवासी हुसैनाबाद के रूप में हुई। घटना की सूचना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। इसकी जानकारी सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की प्रेमिका को हुई तो वह अवाक रह गई। 22 वर्षीय प्रेमिका सीधे शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रेमी की पहचान की, मृतक उसका प्रेमी होने की पुष्टि करने के बाद वह सीधे आजमगढ़-सुल्तानपुर बाईपास के दादर पुल पर पहुंच गई। प्रेमिका ज्यादा ऊंचाई देखकर अयोध्या मार्ग पर कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। नीचे गिरते ही आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन फानन में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे।

बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से क्षतिपूर्ति हेतु किसान दर्ज कराए शिकायत

0

जौनपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बेमौसम बरसात प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान होने की स्थिति में बीमित किसानों को बीमा कवरेज एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के बीच प्राकृतिक आपदाओं से हुई अधिसूचित फसलों की बीमित फसलों की क्षति, ओलावृष्टि एवं फसल कटाई के बाद सूखने के लिए खेतो में रखी गयी फसल के 14 दिन के अन्दर भारी बरसात व चक्रवात से फसलों की क्षति व्यक्तिगत लाभ के अंतर्गत आती है,

किन्तु इसके लिए बीमित कृषकों को बेमौसम बरसात नुकसान होने के 72 घण्टे के अन्दर एसबीआई जनरल बीमा की टोल फ्री नंबर 18002091111 या उत्तर प्रदेश सरकार की टोल फ्री नंबर 18008896868 पर शिकायत दर्ज कराना होता है, तभी सर्वे कर संबंधित किसानों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाती हैं। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार डा. रमेश चंद्र यादव ने बीमित कृषको से अपील किया है कि फसलों की क्षतिपूर्ति हेतु बीमा कंपनी के टोलफ्री नंबर पर समयांतर शिकायत दर्ज कराए तथा क्षतिपूर्ति हेतु अपना आवेदन कृषि विभाग में उपलब्ध कराए, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योनान्तर्गत बीमित कृषको को ससमय क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

वेतन बाधित करने की धमकी से नाराज़ शिक्षक, आज सभी बी आर सी पर एकत्रित होकर,ज्ञापन देंगे

0

Teachers angry over threat of withholding salaries, all will submit memorandum on BRC today in jaunpur

  • व्यक्तिगत आई डी से सिम खरीदने के विभागीय दबाव पर भड़के शिक्षक
  • विभागीय कार्यों के संपादन हेतु विभाग दे सिम कार्ड और प्रशिक्षण _ अरविंद शुक्ला

जौनपुर । बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति तथा एमडीएम की सूचना ऑनलाइन भेजने के दबाव एवम वेतन बाधित करने की धमकी से आक्रोशित शिक्षक सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे प्रत्येक बी आर सी पर एकत्रित होकर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा,लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे उक्त जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि विभाग के द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है परंतु टैबलेट सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है ।

वेतन बाधित करने की धमकी से नाराज़ शिक्षक, आज सभी बी आर सी पर एकत्रित होकर,ज्ञापन देंगे

बिना सिम कार्ड उपलब्ध कराए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अब शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत आईडी से सिम कार्ड खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जो की नियमानुकूल नहीं है एवं शिक्षकों का उत्पीड़न है जिसे शिक्षक कभी बर्दाश्त नहीं करेगा । जबकि शिक्षकों पर दबाव डालने वाले अधिकारी स्वयं विभागीय कार्य करने के लिए विभागीय सिम का प्रयोग करते हैं । उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल की 30 अक्टूबर 2023 एवं 9 नवंबर 2030 को हुई वार्ता में शिक्षकों की ऐसी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण करने हेतु कमेटी बनाई गई थी परंतु चार महीने बीत जाने के उपरांत भी शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया ।

इस प्रकार जहां एक ओर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर दबाव और उत्पीड़न कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है । शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए संघ ने निर्णय लिया है कि विभाग द्वारा दिए गए टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिम उपलब्ध कराए और शिक्षक समस्याओं का निराकरण करके उनका उत्पीड़न बंद करें । श्री शुक्ला ने सभी शिक्षको से ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ानें की धमकी

0


Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath receives bomb threat.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सेंट्रल जोन के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ मुकदमा दो फरवरी को की गई थी कॉल, मुख्य आरक्षी को कॉल करने वाले ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। मुख्य आरक्षी द्वारा जैसे ही पूछा गया कहां से बोल रहे हैं आप,तत्काल फोन काट दिया गया। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान 

0
मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान 
मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान

JAUNPUR मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा संबंधित तहसीलों में बेमौसम बारिश से हुई क्षति के आकलन हेतु निरीक्षण कर जानकारी ली गई। स दौरान पाया गया कि किसी भी किसान के यहां बारिश की वजह से फसलों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं है।

मडियाहू के एसडीएम ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान को देखने,पहुंचे खेत खलिहान 

उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव के द्वारा ग्राम सराय कालिदास व खिजीरपुर, सेउर, अदहनपुर, गोठाव, मनीपुर के निरीक्षण में फसल नुकसान नहीं पाया गया। तहसील मछलीशहर के ग्राम परहित, मथुरा, जुराऊपुर के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की फसल की हानि नहीं पाई ग  सदर तहसील के ग्राम पुरंदरपट्टी, बिन्दोपट्टी हरसिंह पट्टी के निरीक्षण के दौरान फसल को कोई क्षति नहीं हुई है।

यह भी पढ़े ; जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता

नमकीन के कारोबार से जौनपुर की दुर्गा की कमाई है, 02 लाख रूपये महीना,जाने कैसे   

0
नमकीन के कारोबार से जौनपुर की दुर्गा की कमाई है, 02 लाख रूपये महीना,जाने कैसे   
नमकीन के कारोबार से जौनपुर की दुर्गा की कमाई है, 02 लाख रूपये महीना,जाने कैसे   

Durga of Jaunpur earns Rs 2 lakh per month from the business of snacks, know how

सफलता की कहानी- कृषक की जुबानी. गृहणी से उद्यमी बनने तक का सफर जनपद जौनपुर जो एक गृहणी थी और स्वालम्बी बनना चाहती थी ने सफलता की कहानी कृषक की जुबानी में आज हम बात करेंगे दुर्गा मौर्या पत्नी सर्वजीत मौर्या निवासिनी ग्राम बक्शा वि०ख०- बख्शा के अन्तर्गत शासन की उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंकरण योजना से लाभान्वित होकर एक गृहणी से उद्यमी बनने तक के सफर के बारे में बताया है। दुर्गा मौर्या ने बताया कि उन्हें समाचार पत्रों और कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जानकारी मिली कि उद्यान विभाग में चल रही पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के अन्तर्गत नमकीन उद्योग के लिए सुविधा उपलब्ध है, जिसमें उद्यमी को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर उन्होंने आनलाइन पंजीयन उद्यान विभाग में पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के अन्तर्गत नमकीन उद्योग के लिए कराया। प्रारम्भिक पूजी के रूप में उन्होंने अपने पास जो भी जमा पूंजी थी, उसको उद्योग में लगाया तथा पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के अन्तर्गत कैपिटल सब्सिडी के रूप में 3.5 लाख रु० प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि उद्योग लगाने के पश्चात 1.5 से 2 लाख रु० का प्रति माह शुद्ध लाभ प्राप्त होने लगा। जो कि उद्यम में एक गृहणी के लिए अच्छा मुनाफा था। श्रीमती दुर्गा मौर्या ने  शासन द्वारा संचालित इस योजना के लिए शासन प्रशासन  का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पी०एम०एफ०एम०ई० योजना हम उद्यमियों के लिए अत्यन्त लाभाकारी है। उन्होंने महिलाओ तथा किसानों से अपील किया है कि सरकार बहुत सी ऐसी योजनाओं को संचालित कर रही है जिनके बारे में जागरूक होना अत्यंक आवश्यक है ये योजनाएं निश्चय ही हमारे सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकती है।

यह भी पढ़े : जौनपुर लोक सभा प्रत्याशी घोषित होते ही,मायूस हुए टिकट की कतार मे खङे नेता