Home Blog Page 338

खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने किया प्रतिभाग

0
खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने किया प्रतिभाग
खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने किया प्रतिभाग

JAUNPUR NEWS : खुटहन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की जमालपुर की टीम ने आजमगढ़ की तोवा टीम पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया हैफाइनल मैच 21 अंको का फिक्स मैच खेला गया जिसमें जमालपुर की टीम ने 21 -14 से जीत हासिल की । खुटहन वॉलीवाल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया ।पिछली बार की विजेता टीम टीडी कॉलेज सेमीफाइनल में तोवा आज़मगढ़ से हार कर बाहर हो गए और दूसरा सेमीफाइनल बरंगी बनाम जमालपुर के बीच खेला गया जिसमें जमालपुर की टीम ने जीत हासिल की ।


खुटहन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मुख्य संयोजन उमाशंकर यादव ने किया और इस मौके पर दिनेश यादव ,शैलेंद्र यादव ललई, राजीव कुमार यादव राजू, अमित यादव,अखण्ड प्रताप यादव विवेक यादव ,अरुण यादव , प्रदीप यादव श्रवण कुमार यादव, शैलेष यादव , त्रिलोकी नाथ यादव,रमेश यादव ,चन्द्रेश पाल ,संजय पाल राधेश्याम यादव सुधांशू शेखर , सुनील यादव , धर्मेन्द्र मौर्या , बजरंगी यादव, अंगद यादव , आंनद राज आदि लोग उपस्थित रहे । अंत मे संचालक नीरज यादव ने सभी गणमान्य का आभार प्रकट कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की ।

साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब

0
साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब
साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब

JAUNPUR NEWS सुईथाकला शाहगंज। साईं मंदिर समिति बसौली और बाबा जागरण ग्रुप व्यवस्थापक शंभू नजर साईं टीम वाराणसी के सौजन्य से समिति का 24 वां वार्षिकोत्सव व साईं बाबा की जयंती  साईं मंदिर बसौली में  सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ  मनायी गई।साईं बाबा के जन्मोत्सव में हजारों भक्तों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति  के सागर में आस्था की डुबकी लगाई।

ले साईं का नाम और ओम  साईं नमो नमः सद्गुरु साईं नमो नमः  भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे।उपस्थित विशाल जन समूह भक्ति एवं आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ नजर आया।आंशिका  सोनी  द्वारा भजन की शानदार प्रस्तुति पर लोग झूम उठे।मुख्य आयोजक और साईं समिति के प्रबंधक हनुमान शरण सिंह के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।जगह-जगह लंगर और प्रसाद वितरित किया जा रहा था ।प्रबंधक हनुमान शरण सिंह ने बताया कि साईं बाबा  ज्ञान ,भक्ति और वैराग्य की पराकाष्ठा हैं।

साईं बाबा के जन्मोत्सव में भक्ति में रंगा हुआ नजर आया विशाल जन सैलाब

वह प्रत्येक जीव के हृदय और  कण- कण में  विराजमान हैं।उन्होंने कहा कि साईंनाथ महाराज  ने संपूर्ण  मानव जाति को प्रेम, आपसी समरसता और एकता के सूत्र में पिरोया।लोगों के हृदय में वह आराध्य देव के रूप में आज भी बसे हैं।उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर ही उनकी जयंती  मनाने का उद्देश्य पूर्ण होगा। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बल की तैनाती थी।

गौरतलब है कि मंदिर की स्थापना सूबेदार मेजर और शिरडी संस्थान के सिक्योरिटी ऑफिसर स्वर्गीय सिद्धनाथ सिंह ने सन 2000 में की थी। शिवशरण सिंह, संतोष शरण सिंह,अखिलेश सिंह,आदित्य सिंह अधिवक्ता,रविंद्र सिंह, रमेश सिंह,प्रदीप कुमार सिंह ,अरुण कुमार सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य ,रामबचन यादव, राधे श्याम यादव ,जनार्दन सिंह ,संजय सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह बंटी आदि लोगों ने जन्मोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

JAUNPUR NEWS:डीएम ने सीमा गुप्ता को  दुर्घटना बीमा का दिया चेक 

0
JAUNPUR NEWS:डीएम ने सीमा गुप्ता को  दुर्घटना बीमा का दिया चेक 
JAUNPUR NEWS:डीएम ने सीमा गुप्ता को  दुर्घटना बीमा का दिया चेक 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : आयुक्त वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश के द्वारा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तगर्त  दस लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। असिस्टेण्ट कमिश्नर(ए) वाणिज्य कर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा सीमा गुप्ता पत्नी स्व०  राकेश कुमार गुप्ता फर्म श्यामदेव ट्रेडिग कम्पनी को राशि रूपये दस लाख का चेक प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्य कर अशोक कुमार सिह, सहायक आयुक्त (ए) राज्यकर संतोष कुमार तिवारी, एवं केतन गाँधी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एव अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

JAUNPUR:इनोवेशन के साथ विधिक संरक्षण जरूरीः प्रो.खालिद शमीम

0
JAUNPUR:इनोवेशन के साथ विधिक संरक्षण जरूरीः प्रो.खालिद शमीम
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को रज़्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के उद्घाटन अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय विधि विभाग के प्रोफेसर रजनीश सिंह ने पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को विस्तार से परिभाषित किया। कहा कि पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क व्यावसायिक संपत्ति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेटेंट विशेष रूप से नई, अभिनव विचारों और उत्पादों का संरक्षण करता है। कॉपीराइट आंतरिक और बाह्य स्तर पर कला, साहित्य  और संगीत के स्वरूपों की सुरक्षा करता है और ट्रेडमार्क व्यापारिक खण्डों और ब्रांडिंग की पहचान को सुनिश्चित करता है।

उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया कि वह अपने नवाचारों और विशेषताओं को कैसे संरक्षित करें साथ ही साथ अपने व्यवसाय को कैसे सुरक्षित रखें? उन्होंने कहा कि पेटेंट में रजिस्ट्रेशन जरूरी है जबकि कॉपीराइट बिना रजिस्ट्रेशन के भी हो सकता है। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक पेटेंट फाइल किया जाए। उन्होंने कहा कि जनरुचि और जनहित में आईपीआर के बहुत से मामलों में सरकार ने फीस में छूट दी है।  उन्होंने  कहा कि शिक्षण संस्थानों के ज्यादातर पेटेंट मार्केट तक नहीं पहुंच रहे हैं वह सिर्फ एपीआई बढ़ाने के काम आ रहे हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि मैं आशा करतीं हूं कि आईपीआर पर आधारित कार्यशाला से नए विचार आएंगे जो हमारे शिक्षक और विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में आईपीआर के महत्व पर प्रकाश डाला। शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्रो. खालिद शमीम ने पेटेंट और कॉपीराइट के अंतर को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इनोवेशन के साथ उसका विधिक संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के कारण पेटेंट फाइलिंग के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने शेक्सपियर के नाम में क्या रखा है कि अवधारणा चर्चा करते हुए कहा कि नाम में ही सब कुछ रखा है इसलिए आईपीआर की जरूरत पड़ रही है। कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथा एसएस इंटरनेशनल सर्विसेज, नई दिल्ली के आईपी अटार्नी अभिनव सक्सेना ने कॉपीराइट और पेटेंट के अंतर को उदाहरण के साथ समझाया। इसके पूर्व कांउसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश की संयुक्त निदेशक डॉ. पूजा यादव ने अपनी संस्था के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार को हम कैसे अपनी आय से जोड़ सकते हैं। साथ ही अपनी संपदा को सुरक्षित और संरक्षित कैसे रख सकें। इसके पूर्व कार्यशाला की स्मारिका का विमोचन किया गया।  स्वागत प्रो. मानस पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में प्रो. देवराज सिंह और प्रो. प्रमोद यादव ने बताया। कार्यशाला का संचालन प्रो. गिरधर मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. धीरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. पुनीत धवन, डॉ.काजल डे, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. रामांशु सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. मंगला प्रसाद, डॉ. राजित राम सोनकर, डॉ. राहुल राय, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।  JAUNPUR NEWS

Jaunpur Accident : जौनपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से रोडवेज बस से हुई टक्कर 5 मजदूरों की मौत ,दो गंभीर

0

Jaunpur Accident जनपद जौनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना घट गई जिसमे पांच मजदूरों की मौत हो गई मामला बीती रात्रि समय लगभग लगभग ग्यारह बजे सिकरारा क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले लगभग 07 मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे जिसे प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई टैक्टर ट्राली पर सवार 05 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 02 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना सिकरारा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जौनपुर को मिली 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात

0
जौनपुर को मिली 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात
जौनपुर को मिली 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजकोट गुजरात से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गया। जनपद के उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में उक्त ब्लॉक का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम में  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार युवा कल्याण एवं खेल विभाग  गिरीश चंद्र यादव ,एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंस, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ० शिवकुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ० बी पी सिंह, डी पी एम, एन एच एम, सहित लगभग 200 आमजन ने प्रतिभाग किया।

पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक संस्थान में 131 युवाओ को मिला रोजगार 

0
पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक संस्थान में 131 युवाओ को मिला रोजगार 
पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक संस्थान में 131 युवाओ को मिला रोजगार 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक के पंडित राम शिरोमणि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  शनिवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 238 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में लगभग 131 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड विकाश स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा।  रामनगर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने साक्षात्कार करके लगभग 131 अभ्यर्थियों का चयन किया गया इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 26 फरवरी 2024 दिन सोमवार को विकास खंड सुजानगंज जौनपुर परिसर में आयोजित होगा।

रामपुर के गोतस्कर जौनपुर में गिरफ्तार-कन्टेनर समेत असलहा बरामद 

0
रामपुर के गोतस्कर जौनपुर में गिरफ्तार-कन्टेनर समेत असलहा बरामद 
रामपुर के गोतस्कर जौनपुर में गिरफ्तार-कन्टेनर समेत असलहा बरामद 

Rampur’s cattle smuggler arrested in Jaunpur – arms along with container recovered

JAUNPUR CRIME: रामपुर के गोतस्कर जौनपुर पुलिस की गिरफ्त में जलालपुर थाने की पुलिस ने एक बड़े कन्टेनर में 30 गोवंश को तस्करी के लिए ले जा रहे दो गोतस्कर को कंटेनर ट्रक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताविक पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के विरूद्ध  अभियान  चलाया जा रहा था आदेश पालने के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक जलालपुर राजेश यादव पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी  मुखबिरी से सूचना मिली कि हौज टोल प्लाजा से 30 ऱाशि गोवंश एक वाहन बडा कन्टेनर ट्रक नं0 UP21CN3982 पशुओ को बध के लिए लेजा रहे है तभी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वाहन समेत गोतस्करो को पकड़ लिया L उनके पास से एक अवैध तमंचा  जिंदा कारतूस बरामद हुआ l

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस के 8 इंस्पेक्टर हुए स्थानांतरित ,रोहित मिश्रा बदलापुर के बने नए एसओ

गिरफ्तार किए गए रामपुर के गोतस्कर में एक का नाम .ताहिर पुत्र नवाव हुसैन ग्राम मिर्जापुर थाना मिलकखानम जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है दूसरे अभियुक्त का नाम नासिर पुत्र बब्बन ग्राम इन्डरा थाना भोट यह भी रामपुर जिले का निवासी है जलालपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के पश्चात् पूछताछ के उपरान्त इस कार्य मे लिप्त अन्य व्यक्तियो के विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है गोतस्करो के  विरुद्ध गैगेस्टर की कार्यवाही भी की जाएगी ।

जौनपुर पुलिस के 8 इंस्पेक्टर हुए स्थानांतरित ,रोहित मिश्रा बदलापुर के बने नए एसओ

0

The jurisdiction of 3 inspectors and 5 sub-inspectors of Jaunpur police has been changed, Rohit Mishra has been made the police station chief of Badlapur.

जौनपुर पुलिस के तीन निरीक्षक और पांच उप निरीक्षको का कार्यक्षेत्र रविवार को बदल दिया गया है , रोहित मिश्र को बदलापुर का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए जौनपुर पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ हुए विचार-विमर्श के उपरान्त जौनपुर जनपद में तैनात विभिन थानों के निरीक्षक उप निरीक्षकों को जनहित /समायोजन के दृष्टिगत तत्कालिक प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है।

निरीक्षक महेश पाल सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक को प्रभारी निरीक्षक सुजान गंज बनाया गया है, वही बदलापुर थाने के प्रभारी अध्यक्ष रहे अशेषनाथ सिंह को अब मछली शहर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ अब एसपी के वाचक का कार्यभार संभालेंगे।

उप निरीक्षक रोहित मिश्रा थाना अध्यक्ष सुजानगंज को अब बदलापुर का नया एसएचओ बनाया गया है। उप निरीक्षक चंदन कुमार रॉय थाना अध्यक्ष गौराबादशाहपुर को चन्दवक थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता प्रभारी आई जीआरएस सेल को गौराबादशाहपुर का SO बनाया गया है। उ0नि0 महेश कुमार सिंह थाना अध्यक्ष चन्दवक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। उप निरीक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना अध्यक्ष मछली शहर को प्रभारी आईजीआरएस बनाया गया है।

यूपी के कासगंज हादसे में मरने वालो में,13 महिला 01पुरुष 09 बच्चे शामिल थे       

0
यूपी के कासगंज हादसे में मरने वालो में,13 महिला 01पुरुष 09 बच्चे शामिल है      
यूपी के कासगंज हादसे में मरने वालो में,13 महिला 01पुरुष 09 बच्चे शामिल है      

Among those who died in UP’s Kasganj accident, 13 women, 1 man and 09 children are included.

Kasganj Road Accident यूपी के कासगंज में मरने वालो में महिला पुरुष बच्चे शामिल है उत्तर प्रदेश के कासम गंज में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया सड़क किनारे ट्रैक्टर -ट्राली तालाब में पलटने से 23 लोगो की मृत्यु हो गई ट्राली में कुल लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे मरने वालो में 13 महिलाएं,1 पुरुष व 09 बच्चे शामिल है 07   की हालत गंभीर है जिनको बेहतर इलाज के लिए अलीगढ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है शेष  लोगो का इलाज के बाद छुट्टी हो गई बताया जाता है कि जिस बच्चे का मुंडन होना था वह गायब था ऐ सभी एटा जिले के जैथरा गांव के रहने वाले थे पूर्णमासी गंगा स्नान को जा रहे थे शनिवार दोपहर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद भी जिला प्रशासन घायलों के बेहतर इलाज के लिए लगा रहा 

बताया जा रहा है कि ट्राली पर सवार गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर – ट्राली से जा रहे लोग मुंडन संस्कार में इतने खुश थे की कपलिंग टूटने की वजह से सड़क किनारे तालाब में ट्राली पलटने से 23 की मौत के बाद गांव में मातम और चीत्कार मची है जिले और राजधानी लखनऊ के अधिकारी गांव में मदद के लिए छावनी बनाए बैठे है सीएम ने भी संवेदना ब्यक्त करते हुए सीएम योगी ने यूपी के कासगंज हादसे  को सज्ञान में लेते हुए सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और  हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 – 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये सहायता राश‍ि  एवं  सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद श्रद्धालुओ का शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार होने लगा पूरा गांव निः शब्द अवस्था में रो रहा था देर शाम दुर्घटना में मारे गए सभी 23 लोगो के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया 

यूपी के कासगंज सड़क हादसे में शनिवार देर रात जिला प्रशासन ने  सभी मृतकों की शिनाख्त कर सभी मृतकों के बारे में  जानकारी दी कासगंज हादसे में अब तक 23 की हुई मौत, जिनमें 13 महिलाएं, 1 पुरुष व 09 बच्चों की हुई मौत। कासगंज सड़क हादसे में इन 23 लोगों की मौत की हो चुकी है पुष्टि.जिनके नाम पते इस प्रकार है .

1 – शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

2 – उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

3 – मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

4 – सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

5 – पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

6 – शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष,   निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

7 – देवांशी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

8 – दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

9 – गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

10 – श्यामलता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

11 – सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष, निवासी खिरिया बनार, थाना जैथरा, जनपद एटा।

12 – गुड्डी पत्नी खुन्नी  लाल 75 वर्ष, निवासी खिरिया बनार, थाना जैथरा, जनपद एटा।

13 – सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

14 – कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

15 – संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

16 – शिवानी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

17 – मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

18 – कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

19 – पायल पुत्री राजेश दो महीने की, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

20 – लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष,  निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।

21 – अंजली पत्नी मुकुट 24 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।

22- रोहिल पुत्र राहुल, उम्र 6 वर्ष, निवासी रोरी, थाना जैथरा, जनपद एटा।

23 – जगता पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष, निवासी कसा, थाना जैथरा, जनपद एटा।

मंत्री -चौधरी लक्ष्मी नारायण -यूपी सरकार 

बच्चों का गंभीर हालत में अलीगढ़ इलाज चल रहा है जिन दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है, 7 से 8 लोगों का कासगंज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।