Home Blog Page 343

JAUNPUR के हिंदी भवन में गीता महोत्सव का हुआ आयोजन

0

गीता ज्ञान कर्म और भक्ति की त्रिवेणी है-राकेश मिश्रा

JAUNPUR NEWS जौनपुर। भगवद्गीता परिवार द्वारा रविवार को कोतवाली क्षेत्र के हिंदी भवन जौनपुर में  गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष डा अरुण कुमार मिश्रा,पूर्वांचल विश्वविद्यालय मनोविज्ञान की प्रोफेसर डा जान्हवी श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी डा विमला सिंह, आध्यात्मिक वक्ता व मोटिवेशनल स्पीकर राकेश मिश्रा और जनपद एड्स काउन्सलर व ख्यातिलब्ध कवयित्री डां सीमा सिंह के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना कर किया गया।

JAUNPUR के हिंदी भवन में गीता महोत्सव का हुआ आयोजन

समारोह को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक वक्ता व मोटिवेशनल स्पीकर राकेश मिश्रा ने कहा कि गीता के प्रत्येक श्लोक मंत्र हैं इसके श्लोकों को हृदय में उतारने से
अंतःकरण शुद्ध होता है और इसका हर शब्द अमृत है। गीता के अनुसार आचरण करने मनुष्य का तुरंत उद्धार हो जाता है। वरिष्ठ चिकित्सक डा अरुण मिश्रा ने कहा कि गीता साक्षात भगवान की वाणी है ,गीता ज्ञान रूपी गंगा जल में स्नान करने पर समस्त पाप ताप जलकर नष्ट हो जाते हैं। मनोविज्ञान की प्रोफेसर डा जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि गीता में कहा गया है कि व्यर्थ की चिंता क्यों करते हो ? किससे डरते हो? डर को त्याग दो ! जब आत्मा न पैदा हो सकती है और न मर सकती है तो फिर डरने की जरूरत नहीं है ।इस ज्ञान को हर इंसान को अपनाना चाहिए क्योंकि चिंता करने से जीवात्मा और शरीर दोनों को कष्ट पहुंचता है। आज के समय में तनाव के कारण इंसान को तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है ऐसे में गीता का यह ज्ञान मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 

JAUNPUR के हिंदी भवन में गीता महोत्सव का हुआ आयोजन

जनपद एड्स काउन्सलर व कवयित्री डा सीमा सिंह ने कहा कि गीता एक दर्शन है यह जीवन जीने की सबसे अच्छी कला सिखाती है। इसी कड़ी में शिक्षिका व कवियत्री डा सुमति श्रीवास्तव ने कहा कि गीता सुख-दुख, लाभ हानि, मान अपमान में सम रहना सिखाती है। अटल, अडिग और सम रहकर अपना कर्तव्य कर्म करने के लिए प्रेरित करती है।

इस ग्रंथ में ऐसा कोई भी शब्द नही है जो सदुपदेश से खाली हो। प्रसिद्ध.हृदय रोग चिकित्सक डा बीएस उपाध्याय ने ह्रदय रोग के कारण और निवारण सम्बन्धित सामान्य जानकारी देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। दार्शनिक, साहित्यकार व आदित्य बिड़ला कैपिटल जौनपुर
के मैनेजर राजेश पांडेय ने बहुत ही आकर्षक अंदाज में संचालन का कार्य किया। सिद्धि एकेडमी की ताइक्वांडो कोच श्वेता सिंह ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।

तिलकधारी इंटर कालेज की छात्रा ,अंशिका तिवारी,संस्कृति गुप्ता और सुमायल,फातमा ने बारी बारी से मधुर कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। गीता ज्ञान मंदिर की छात्रा अंबिका गुप्ता ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राण
वायु कहीं प्राणहर्ता न बन जाए। इस समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डा विमला सिंह, संजय उपाध्याय, मंजू सिंह, शिवसागर तिवारी, संतोष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे !कार्यक्रम के अंत में आयोजक राकेश मिश्रा जी ने सभी उपस्थित जनो के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR NEWS:श्रीश्री ठाकुर का मनाया गया 36 वॉ जन्मोत्सव

0
jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर : वीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में मनाया गया  श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का शुभ 136 वॉ जन्मोत्सव  जन्मोत्सव की शोभा यात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ, गाजे बाजे वं भजन-कीर्तन के साथ तथा वन्दे पुरुषोत्तम के जयघोष के साथ  वी०आर०पी० इण्टर कालेज के उत्तरी गेट से निकल कर जेसीज चैराहा, ओलन्दगंज चहारसू चैराहा, होते हुए रोडवेज तिराहा की ओर से चलकर उत्सव स्थल पर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों  ने भाग लिया। इसके उपरान्त डा. पंखुडी श्रीवास्तव के संचालन में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ।

जिसमें श्रीश्री ठाकुर जी ने नारी के वैष्ठिय एवं समाज, परिवार के गठन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। दोपहर   धर्म सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सत्संग मनुष्य बनाने का कारखाना  है। इसके माध्यम से आदर्ष माता पिता, भाई और पत्नी, बहन बनकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन पथ पर चलना चाहिएं। सभी वक्ताओं ने डीपी वर्क करने का आहवान किया। इसके तहत जो गुरूभाई दीक्षा लिये है उनसे सम्पर्क करके याजन करते हुए अन्य लोगों को भी दीक्षित कराने में अपने भूमिका का निर्वाह करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीश्री ठाकुर के बताये गये यजन, याजन और ईष्टभृत्ति का पूरा करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए। इससे मनुष्य का जीवन नियंत्रित और मर्यादित रहता है तथा पारिवारिक और सामाजिक जीवन खुषहाल बनता है।

JAUNPUR NEWS वक्ताओ में शुक्लागंज उन्नाव से  अरूण कुमार शुक्ला आजमगढ से  कृष्ण मोहन अस्थाना, गोरखपुर से प्रकाश चन्द्र झॉ ,बनारस से टीपीराग वैद्य, प्रयागराज से डा. पंकज सिंह, देहरादून से एश बहादुर आले, लखनऊ से रामजीत शुक्ला एवं गया से आगत चिरंजन (फौजी) दादा ने श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र के बहुयामी व जीवनोपयोगी व्यक्तित्व पर बृहद चर्चा किया।  जन्मोत्सव पर एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैम्प उद्घाटन जौनपुर इण्यिन मेडिकल एसोसियेशन के अध्यक्ष डा. अरूण कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।  संचालन काली प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. निलेश श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।JAUNPUR NEWS

 

स्वयंसेवक अपने लिये नहीं,अपनों के लिये जीता हैः प्रान्त प्रचारक

0

Swayamsevak lives not for himself but for his loved ones: State Pracharak

  • पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम नहींः प्रान्त प्रचारक

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर द्वारा सामाजिक एकता एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से एक भव्य पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम राज कालेज के मैदान में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों के बीच परम पवित्र भगवा ध्वज फहराकर तथा संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। नगर कार्यवाह डा. राजीव द्वारा मंच पर उपस्थित लोगों का परिचय कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश जी, विभाग सह संघ चालक अविनाश पाथर्डीकर, जिला संघ चालक डा. सुबाष सिंह, नगर संघ चालक धर्मवीर जी रहे। मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी ने भगवा ध्वज को प्रणाम करते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि यह पथ संचलन शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम नहीं है, अपितु राष्ट्र के प्रति सब कुछ समर्पित करने का भाव है।

स्वयंसेवक अपने लिये नहीं,अपनों के लिये जीता हैः प्रान्त प्रचारक

उन्होंने संघ का इतिहास बताते हुए कहा कि 27 सितम्बर 1925 को आदरणीय गुरूजी केशव बलिराम हेडगेवार जी ने विजय दशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की थी और हिन्दू समाज को एकत्रित करने का संकल्प लिया। वह संगठन आज वट वृक्ष बनकर दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। स्वयंसेवक अपने लिये नहीं, अपनों के लिये जीता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 98 साल की साधना के पश्चात् संगठन 99वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और एक वर्ष पश्चात् यह भारतवर्ष का पहला संगठन होगा जो राष्ट्रहित में कार्य करता हुआ अपने 100 वर्ष पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष के स्वतंत्र होने के पश्चात् संघ द्वारा राष्ट्रहित में निरंतर किये गये कार्यों का यह परिणाम हुआ कि 26 जनवरी 1963 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा गणतंत्र परेड पर स्वयंसेवकों को बुलाकर उनका अभिवादन किया गया। आने वाले समय में भारतवर्ष जगद्गुरू और प्रबल राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। मुख्य अतिथि उद्बोधन के पश्चात पथ संचलन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। बड़े ही अनुशासन व धैर्य का परिचय देते हुए भारी संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा राज कालेज के मैदान से सब्जी मण्डी, कोतवाली, चहारसू, अटाला मस्जिद, किला होते हुए पुनः राज कालेज के मैदान में पथ संचलन का यह कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक प्रमुख श्रीराम चन्द्र जी, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख दीन दयाल जी, प्रान्त कार्यालय प्रमुख जगदीश जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, शिव प्रकाश जी, डा. नितेश, जिला कार्यवाह रजनीश जी, नगर प्रचारक मण्डलेश्वर जी, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, रामसूरत मौर्य, ज्ञान प्रकाश सिंह, अतुल जायसवाल, विनीत सेठ, विमल सिंह, पंकज सिंह, अमित निगम, ब्रह्मेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

शाहगंज प्रतिभागियों का लिया गया पहला ऑडिशन,दूसरा ऑडिशन 15 फरवरी लिया जायेगा

0


First audition of Shahganj participants, second audition will be held on 15th February.

जौनपुर। शाहगंज विधायक प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय की देख देख में शाहगंज डाक बंगला पर पूर्वांचल के जाने माने इवेंट मैनेजर व प्लानर शशि द्विवेदी जो बदलापुर महोत्सव, जौनपुर महोत्सव ,शाहगंज महोत्सव करते आ रहे हैं । साथ में मुंबई से आए मोंटी ऐक्टर एवम् एंकर , वी डी जे सैंकी स्पॉन रिकॉर्ड जर्मनी, नीरज सिंह , शाहगंज के प्रतिभाशाली गायिका प्रियांशी जायसवाल की टीम आए हुए 25 प्रतिभागियों का पहला ऑडिशन लिए गया दूसरा ऑडिशन 15 फरवरी लिया जायेगा। जिसमे सभी प्रतिभागियों को बुलाया गया है ।

शाहगंज प्रतिभागियों का लिया गया पहला ऑडिशन,दूसरा ऑडिशन 15 फरवरी लिया जायेगा

इस अवसर गायन, नित्य, सामूहिक नित्य के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर वेद प्रकाश जायसवाल पिछड़ा मोर्चा भाजपा,धीरज पाटिल भाजयुमो महामंत्री, राम जी यादव, आदि उपस्थित रहे।

अनावश्यक अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर लगेगी लगाम,शिक्षा निदेशक

0
अनावश्यक अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर लगेगी लगाम,शिक्षा निदेशक

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी मंडल की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर: अनावश्यक अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर लगेगी लगाम,शिक्षा निदेशक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आज सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक वाराणसी मंडल वाराणसी डॉ0 सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन तथा समस्त एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।


 सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी ने जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। कायाकल्प से संबंधित पैरामीटरों के संतृप्तिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। निपुण विद्यालय बनाने, विद्यालयों के निरीक्षण की प्रगति, एमडीएम में बच्चों की उपस्थिति की प्रगति, कोर्ट केस की प्रगति, आईजीआरएस प्रगति, एमडीएम की प्रगति, किचन गार्डन की धनराशि प्रेषण की समीक्षा तथा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की समीक्षा की।


उन्होंने विद्यालयों में टाइम टेबल से पढ़ाई, समय से विद्यालयों का संचालन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बच्चियों से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं की समीक्षा के दौरान कहा कि यदि यह कार्य अच्छे ढंग से हो तो हमारा जनपद प्रदेश में सबसे पहले निपुण हो जाएगा।

सीसीएल एवं अन्य अवकाश लेने वाले शिक्षकों पर अनावश्यक अवकाश, छुट्टी अर्जित करने पर लगाम लगाए जाने की बात कही  एवं यह भी कहा कि शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी पदों पर विराजमान अधिकारी अगर अपनी अपनी जिम्मेदारियों को सही रूप में निर्वहन करें तो जनपद को निपुण जिला बनाने में देर नहीं लगेगी। उक्त अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

डीएम जौनपुर ने भूमि विवाद पर,फर्जी मुकदमे न दर्ज करने के निर्देश दिए है

0
डीएम जौनपुर ने भूमि विवाद पर,फर्जी मुकदमे न दर्ज करने के निर्देश दिए है
डीएम जौनपुर ने भूमि विवाद पर,फर्जी मुकदमे न दर्ज करने के निर्देश दिए है

JAUNPUR NEWS : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आज शुक्रवार को राजस्व कर्मियों की डीएम जौनपुर ने बुलाई बैठक जिलाधिकारी द्वारा वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में राजस्व कर्मियों के साथ भूमि विवाद, आईजीआरएस, रियल टाइम खतौनी,सामान्य निर्वाचन लोकसभा-2024,घरौनी वितरण, वरासत आदि के संबंध में बैठक हुई।

डीएम जौनपुर ने भूमि विवाद पर,फर्जी मुकदमे न दर्ज करने के निर्देश दिए है


जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से शासन की अपेक्षा के अनुरूप प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सार्वजनिक प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आम जनमानस को अपने समाधान से संतुष्ट करें। राजस्व विभाग के तहत तहसीलों में जो भी विसंगतिया है उसे दूर करे।

आपसे अपेक्षा है कि बिना किसी प्रलोभन के शुचिता के साथ कार्य किया जाए, जिससे किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े। जहां भूमि सम्बन्धित विवाद है वहां राजस्व विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वहां पर हमारी साझी जिम्मेदारी है कि इसके निस्तारण के कार्य को निष्पक्ष होकर करें। आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र को समयबद्ध तरीके से निर्गत करें। डीएम जौनपुर ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः सभी प्रकार की तैयारियां समयबद्ध तरिके से पूर्ण कर ली जाए और बूथ संबंधी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए।


डीएम जौनपुर ने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की कोई सूचना मिले तो इस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे न होने पाए। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल आदि कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी है की क्षेत्र में जाकर जटिल एवं संवेदनशील मुद्दों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित कराए।


लेखपाल संघ के अध्यक्ष से लेखपाल की समस्याओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जिसपर बताया गया कि मछलीशहर में एसीपी पेंडिंग का मुद्दा है, जिसको त्वरित निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि संबंधी विवादों पर अनावश्यक मुकदमे न दर्ज किए जाएं। लेखपाल, अमीन आदि के अनियमित वेतन मिलने की जानकारी होने पर वेतन नियमित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार और लेखपाल को संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए, लेखपालों के आईडी कार्ड भी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कही पर भी संवादहीनता की स्थिति न हो।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी (वि.एवंरा.) राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार व नायब तहसीलदारगण, समस्त राजस्व निरीक्षक, समस्त लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

मिशन 2024 की सफलता में अल्पसंख्यक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण:राकेश

0
मिशन 2024 की सफलता में अल्पसंख्यक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण:राकेश
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS : समाजवादी पार्टी का आधार ही अल्पसंख्यक समाज से है। अल्पसंख्यक समाज की संपूर्ण भागीदारी और शत प्रतिशत सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित क्योंकि अल्पसंख्यक समाज पार्टी की मूल पूंजी है। उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित बैठक में कही है।


उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मिशन 2024 की सफलता में अल्पसंख्यक समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के नेताओं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि समय बहुत कम है मिशन 2024 की सफलता हेतु मेहनत से लग जाए ताकि जौनपुर की दोनों लोकसभा की सीटों को जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूती प्रदान किया जाए।


सदर एवं नगर क्षेत्रांतर्गत ज़िले के वरिष्ठ अल्पसंख्यक समाज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद के भंडारी स्टेशन स्थित आवास पर कल शाम 6 बजे संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सपाजनों ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।


उक्त अवसर पर उपस्थित नेताओ, कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा नगर इकाई सहित अन्य विधानसभाओं और अन्य इकाइयों के मज़बूत किए जाने पर विचार विमर्श कर आवश्यक सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष ने सभी के सुझावों पर गंभीरता से अनुपालन कराने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने किया।


बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव,कलीम अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, शाहनवाज़ खान शेखू, कमाल आज़मी, मजहर आसिफ, कमालुद्दीन अंसारी, इरशाद मंसूरी, ज़ुबैर अंसारी,अरशद कुरैशी, शकील मंसूरी, अल्मास सिद्दीकी सभासद, शानावाज सभासद, सरफराज़ अंसारी, हफीज़ शाह, फिरोज़ पप्पू, अज़ीज़ फरीदी, सैफ खान, राजा नवाब, अमन, अमजद अंसारी सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन आरिफ हबीब ने किया।

JAUNPUR: समाज सेवी का मुंबई में निधन,शोक

0
JAUNPUR:समाजसेवी का मुंबई में निधन,शोक
JAUNPUR:समाजसेवी का मुंबई में निधन,शोक

JAUNPUR NEWS ।

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी समाजसेवी इंद्रप्रकाश सिंह 60 वर्ष की उम्र मे मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।स्वर्गीय इन्द्रप्रकाश सिंह बिजनेसमैन अमित कुमार सिंह सोनू के बङे चाचा थे ।

प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा नेता अजय सिंह खर्चू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचम राजभर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी सुनील कुमार यादव मम्मन, जितेंद्र सिंह झिनकू ,राहुल सिंह, सुनील यादव अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने शोक संवेदना जताई। वही काफी संख्या मे लोगों ने घर पहुंच कर शोक प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया ।

जौनपुर में विचित्र शिशु को प्रसूता ने दिया जन्म, कौतूहल का बना विषय

0
जौनपुर में विचित्र शिशु को प्रसूता ने दिया जन्म,बना कौतूहल का विषय
जौनपुर में विचित्र शिशु को प्रसूता ने दिया जन्म

नवजात शिशु का नाक, कान न होने से हतप्रभ हो गए लोग

खेतासराय (जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर गुरुवार को एक प्रसूता जे ऐसे बच्चे का जन्म दिया जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चायें होने लगी।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को मवई गाँव निवासी चंद्रसेन की पुत्री सीमा चौहान को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ तो स्वजनों ने पीएचसी सोंधी लेकर पहुँचे। जहाँ गुरुवार की दोहपर प्रसव हुआ तो एक ऐसे बच्चे जन्म दिया की लोग हतप्रभ हो गए।बच्चे की ऐसी तस्वीर हमारे पास मौजूद है किन्तु स्पस्ट दिखा नहीं सकते l

नवजात बच्चे के पास न तो कान है न ही नाक है, बडी-बडी आँख होने के साथ-साथ जन्म के समय से ही दाँत है। उसके शरीर पर लाल रंग की दरारें भी पड़े हुए है। हालांकि स्वजनों ने नवजात शिशु को लेकर घर चले गए। डिलेवरी के पश्चात बिना नाक, कान के बच्चे को देख लोग हतप्रभ रह गए जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

तदर्थ अध्यापकों का वेतन न मिलने से नाराज हुए शिक्षक,सम्बंधित अधिकारियो के प्रति जताया विरोध 

0
तदर्थ अध्यापकों का वेतन न मिलने से नाराज हुए शिक्षक,सम्बंधित अधिकारियो के प्रति जताया विरोध 
तदर्थ अध्यापकों का वेतन न मिलने से नाराज हुए शिक्षक,सम्बंधित अधिकारियो के प्रति जताया विरोध 

 जौनपुर के तदर्थ अध्यापकों ने सम्बंधित अधिकारियो के प्रति जताया आक्रोश ,सौपा ज्ञापन  

JAUNPUR NEWS जौनपुर। तदर्थ  अध्यापकों का विशाल समूह नगर पालिका इंटर कॉलेज में एकत्रित होकर शासन में बैठे हुए अधिकारियों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त   किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 4 महीने से हम अध्यापकों का वेतन रोककर सरकार ने हम लोगों को सड़क पर ला दिया। उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी सरकार में बैठे हुए अधिकारी उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने में अपनी तौहीन समझते हैं।


शासन में बैठे हुए अधिकारियों ने 7 अगस्त 1993 से 2000 तक नियुक्त  समस्त  शिक्षकों को पठन-पाठन पट से मुक्त  कर दिया जबकि यह शिक्षक निरंतर 25 से 30 सालों तक विद्यालयों में अपनी निरंतर सेवा देते रहे हैं और ट्रेजरी से इनका वेतन भुगतान होता  रहा है। अचानक 9 नवंबर 2023  को एक पत्र जारी कर उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय ले लिया। इन अधिकारियों के बर्बरता पूर्ण निर्णय हजारों परिवारों के मानसिक स्थिति को विचलित कर दिया।
पीड़ित अध्यापकों को अब केवल माननीय योगी सरकार से ही अपेक्षा है जो इन अध्यापकों को दयालुता पूर्वक निर्णय लेते हुए उन्हें विद्यालय में पुनः स्थापित कर उनका वेतन भुगतान कराने पर ध्यान दें।  सभा में राजीव सिंह, विनय ओझा, अनिल यादव, ओम प्रकाश सिंह, पूनम सिंह, शाहिद बानों, सुमन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, रवीश सिंह, चित्रसेन सिंह, मदन मिश्रा, बबलू सिंह, अजय सिंह, राजेश पांडे, रमेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, सीताराम मौर्य, अखिलेश सिंह, जय प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।