Home Blog Page 343

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर :रामनरेश प्रजापति

0
पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर :रामनरेश प्रजापति
पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर :रामनरेश प्रजापति

जौनपुर। दक्ष सेना कार्यकारिणी की बैठक एवं पुनर्गठन कार्यक्रम नईगंज स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. प्रजापति रविकांत आर्य ने भगवान गणेश एवं भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना करके किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण,स्मृति चिन्ह व रत्नप्पा कुंभार जी की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में ऊंचाई पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और कार्यों के प्रति लगन सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में अपने वरिष्ठ जनों का आदर सत्कार और कृतज्ञता का भाव लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपने समाज के हित के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। खेतासराय के दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में संगठन के योगदान की सराहना की ।

विशिष्ट अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार एवं पत्रकारिता के गोल्ड मेडलिस्ट रामनरेश प्रजापति ने कहा कि एकता के अभाव में हम अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ सकते। उन्होंने खेतासराय में प्रजापति समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में दक्ष सेना की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकते हैं। शिक्षा ही राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का प्रवेश द्वार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मीडिया का योगदान अहम बताया। पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रजापति समाज के लोगों की भागीदारी न के बराबर है ।उन्होंने युवाओं से पत्रकारिता में रुचि लेने और दबे कुचले समाज की आवाज बनकर उभरने की अपील किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा पढ़ लिखकर अच्छे पत्रकार बनकर बड़े-बड़े प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में ऊंचे पदों पर पहुंचेंगे तो ऊंचे स्तर पर और उचित जगह पर लोगों के हक की बात रख सकेंगे।विशिष्ट अतिथि डॉक्टर धीरेंद्र प्रजापति ने बेटों के साथ-साथ बेटियों को भी शिक्षित करने की बात कही।उन्होंने कहा कि यदि बेटियां शिक्षित होंगी तो वह आने वाली कई पीढियों को शिक्षित और संस्कारित करेगी।

बहन बेटियों की शादी जल्दी करने से उनका बहुमुखी विकास अवरुद्ध हो जाता है।शिक्षक अरविंद प्रजापति ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का उत्थान हो सकता है। आभार स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक वीरेंद्र प्रजापति( वीर) ने किया। उन्होंने मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने पदाधिकारियों पर संगठन की मंशा पर खरा उतरने के प्रति पूर्ण विश्वास जताया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मनोनीत नए पदाधिकारियों जनार्दन प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव,अभिषेक प्रजापति राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,राम वचन प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश सचिव- संतोष ,रितेश जिलाध्यक्ष जौनपुर, विनोद जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष- विपिन ,संजय , संतोष ,रंजीत , जिला सचिव -खुशहाल ,संदेश को बधाई दी। अध्यक्षता राजबली प्रजापति तथा संचालन रामबचन प्रजापति ने किया। मौके पर छात्र नेता मोहित प्रजापति,सत्यम, अजीत सहित प्रजापति समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार रवि शंकर वर्मा का जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना  

0
पत्रकार रवि शंकर वर्मा का जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना  

शाहगंज जौनपुर। शाहगंज नगर के मूल निवासी सोशल मीडिया के पत्रकार रविशंकर वर्मा का लम्बी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया है। रविशंकर वर्मा की उम्र लगभग 47 वर्ष बताई जा रही है। रविवार की भोर में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शाहगंज सहित जिले की मीडिया में शोक छा गया। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार जनपद मुख्यालय स्थित रामघाट पर किया गया। मृतक को दो बेटी एवं एक बेटा है। पत्रकार परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

बता दे शाहगंज कस्बे के पुरानीबाजार मोहल्ले के ओमशांति गली के निवासी रविशंकर वर्मा अपने सप्ताहिक अखबार और न्यूज वेब साइट का संचालन करते थे। करीब पांच वर्ष पूर्व एक गम्भीर बीमारी के चपेट में आ गये थे उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गम्भीर बीमारी के बावजूद रविशंकर वर्मा निष्पक्ष पत्रकारिता करते रहे। रविवार की भोर में उनका निधन हो गया। उनकी दो बेटियां एक इण्टर में तथा दूसरी हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही तथा पुत्र उम्र मात्र नौ वर्ष है।

पत्रकार के निधन की खबर मिलने के बाद जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल सहित महामंत्री दीपक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित जायसवाल , कोषाध्यक्ष श्रीश चंद गुप्ता, अब्दुल कासिम खान ,नीरज यादव ,मोनू कुमार, सुजीत वर्मा, छेदीलाल वर्मा, मिथिलेश नाग ,शैलेश चौरसिया ,सैयद सज्जाद असकरी ,गुलाम साबिर, राजकुमार अस्क ,शिव मूरत राजभर, विजय उपाध्याय ,दिवाकर मिश्रा, राजीव रतन श्रीवास्तव, डॉ सरफुद्दीन, विक्रम सिंह, शशांक शेखर सिन्हा, रामनरेश प्रजापति, चंदन अग्रहरि, शिवकुमार प्रजापति, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल कयूम ,शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शान्ति एवं मृतक के परिजन को इस असह्य पीड़ा को सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।

JAUNPUR NEWS:पीयू में करियर के अवसर रोजगार के लिए गए टिप्स

0
JAUNPUR NEWSपीयू में करियर के अवसर रोजगार के लिए गए टिप्स
JAUNPUR NEWS:पीयू में करियर के अवसर रोजगार के लिए गए टिप्स

पीयू में करियर के अवसर एवं मार्गदर्शन पर हुई संगोष्ठी

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग रज्जू भैया संस्थान ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल तथा ज्ञानस्थली फाउंडेशन लखनऊ की संयुक्त तत्वाधान में संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को करियर के अवसर एवं मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता श्रीमती अलका प्रकाश पांडे ने UGC/CSIR-NET/GATE/IIT-JAM प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया। एसडीएम बदलापुर डॉ ज्ञान प्रकाश ने प्रशासनिक सेवा हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं पर प्रकाश डाला। इंजिनियर देवर्षि मिश्रा ने विद्यार्थियों को NEET/CAT आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के दौरान उत्पन्न होने वाली बाधाओं तथा समाधान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संगोष्ठी की संरक्षिका प्रोफेसर वंदना सिंह कुलपति वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया।  विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को  प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान  धैर्य, लगन व अनुशासन के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन केमिस्ट्री M.Sc. के छात्र मंजीत गुप्ता ने किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग तथा प्लेसमेंट सेल के समन्यवक प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।अतिथियों का स्वागत रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉक्टर प्रमोद कुमार यादव ने किया संगोष्ठी के संयोजक डॉ प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष रसायन विभाग ने संगोष्ठी की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा साथ ही बताया कि विभाग निरंतर छात्र-छात्राओं के विकास के लिए इस प्रकार की संगोष्ठियों का आयोजन करता रहा है।   

इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ एस. पी. तिवारी, डॉ दीपक कुमार मौर्या, डॉ. आशीष वर्मा, डा. पुनीत कुमार धवन, डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया, डॉ काजल कुमार डे, डा. विजय शंकर पांडेय तथा  विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक और विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

मछलीशहर के रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग 

0
मछलीशहर के रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग 
मछलीशहर के रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग 

जौनपुर : मछलीशहर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ के किया प्रतिभा मछलीशहर विकास खंड के परिसर में सोमवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 248 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 102 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया।  मुख्य अतिथि विकास खण्ड के बीडीओ सचिन कुमार भारती ने अपने विचार से कहा कि मा० प्रधानमंत्री जी के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। 

जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आई टी आई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। मछलीशहर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 102 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी प्रभात पांडेय  व समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अगला रोजगार मेला 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को मड़ियाहूं विकास खंड परिसर में आयोजित होगा।

जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में महिलाओ को मिली शिलाई मशीन 

0
जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में महिलाओ को मिली शिलाई मशीन 
जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में महिलाओ को मिली शिलाई मशीन 

Women got sewing machine in Jaunpur ground breaking ceremony.

जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में 100 प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया टूलकिट यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 यूपीजीआईएस 2023 के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये परियोजनाएं विनिर्माण व नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी एवं आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास एवं रियल एस्टेट,आतिथ्य एवं मनोरंजन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।


जिसके क्रम में जनपद के होटल रिवर व्यू में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण,विधायक शाहगंज रमेश सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉदड़, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम उपस्थित रहे।


राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी तरीके से उद्यमियों को सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं। लोगो को अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला अधिकारी द्वारा सभी निवेशकों को आश्वस्त किया गया कि जनपद में निवेश हेतु आपको किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी निवेशकों की समस्याओ के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक के माध्यम से निस्तारण किया जाता है।

जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में महिलाओ को मिली शिलाई मशीन 


उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 189 में से 105 निवेशकों के द्वारा कुल 3325 करोड़ के निवेशकों द्वारा जीबीसी @4.0 में प्रतिभाग किया गया। जिससे लगभग 16000 लोगों को रोजगार सृजित होंगे 10 करोड़ से अधिक निवेशकों को  इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ तथा शेष 75 निवेशक जनपद स्तर कार्यक्रम रिवर व्यू होटल सिपाह में प्रतिभाग किया गया।


मुख्य अतिथि द्वारा सभी निवेशकों को मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया जिसमें मेसर्स रामा पालीमरस के प्रतिनिधि विजय श्याम दूबे द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कुल 06 करोड़ का निवेश में विभाग द्वारा सहयोग किया गया।आई आई ए चौप्टर जौनपुर के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर निवेशकों को सभी समस्याओ का निस्तारण ससमय पूर्ण करने में हर संभव मदद की गई।जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में मेसर्स मां कामाख्या इंटरप्राइजेज, मेसर्स साईं ट्रेडर्स, मेसर्स बल्लभीपुर ग्रुप, मेसर्स इंडियन आयल मेसर्स मेंटोर तथा मेसर्स अर्थ लाइन आदि निवेशकों को मुख्य अतिथि द्वारा मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।


 जौनपुर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन में विश्वकर्मा श्रम योजना और एक जिला एक उत्पाद के कुल लगभग 100 प्रशिक्षार्थियों को टूलकिट टूलकिट वितरण किया गया पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण आर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव ने किया।


ग्राउड ब्रेकिंग सेरिमनी कार्यक्रम विधानसभावार तहसील मुख्यालयों एवं विकास खण्ड मुख्यालय पर जनप्रतिनिधि की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम में बदलापुर में विधायक रमेशचन्द्र मिश्रा, शाहगंज में विधायक रमेश सिंह , मल्हनी में विधायक अशोक धवन , मुगराबादशाहपुर मा0 विधायक विद्यासागर सोनकर मछलीशहर विधायक हंसराज विश्वकर्मा मडियाहॅू विधायक डा. आर0के0 पटेल जफराबाद विधायक श्जगदीश नारायण राय तथा डा. दयाशंकर मिश्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

RSS का भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

0
RSS का भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न
RSS का भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

स्वयं की प्रेरणा से देश के लिए कार्य करने वाला ही स्वयंसेवक- प्रो. अविनाश पाथड़ीकर

खेतासराय (जौनपुर) RSS राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम सोंधी खण्ड के नेतृत्व में रविवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। पथ संचलन के लिए तय समय पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कस्बा के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती विद्यापीठ परिसर में एकत्र हो गए। जहाँ से पथ संचलन शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए चौराहा पहुँचा, वहाँ से आगे बढ़ते हुए दुर्गा मंदिर, पुरानी बाज़ार होता हुआ पुनः वापिस आदर्श भारती विद्यापीठ परिसर में सम्पन्न हो गया।

RSS का भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

पथ संचलन कार्यक्रम के समय जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और तय पथ संचलन के लिए तय मार्गों पर नगर पंचायत द्वारा चूना छिड़काव किया गया था। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए सह विभाग संघ संचालक प्रोफेसर (डॉ.) अविनाश पाथर्डीकर विभाग अध्यक्ष प्रबंधन अध्ययन संकाय पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी ने 1925 में किया था। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय का मतलब यहाँ के जो रहने वाले लोग हैं, उनका अपना संस्कृति, अपना विचार और उनके अपने पूर्वज तथा उनके अपने धरोहर उसके प्रति वह बहुत ही भक्ति भाव रखते हैं। केवल भीड़ को अधिक से अधिक व्यक्तियों के समूह को देश या राष्ट्रीय कहना सही नहीं है।

यह भी पढ़े : दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा कहां से आरम्भ हुई थी,क्या आप जानते है ?

स्वयंसेवक का अर्थ अपने स्वयं की प्रेरणा से देश के लिए कार्य करता हो वह स्वयंसेवक है और इन सबके समूह को संघ कहा जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रार्थना मुख्य शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने कराया। इस मौके पर विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख वीरेंद्र, ज्ञानदत्त, सह जिला प्रचारक सूरज, जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश कुमार पाण्डेय, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, जिला सामाजिक सद्भाव संयोजक हरिओम बरनवाल, गजेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा, मुकेश, सर्वेश, अखिलेश, काशीनाथ, हनुमान, सुरेन्द्र, रामसिंह सुईथाखण्ड कार्यवाह, सुनील यादव (मम्मन ), विजय गुप्ता, प्रदुम्न तिवारी, शांति सागर, मनोज शर्मा, हरेंद्र यादव, आदि उपस्थित रहे।

दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा कहां से आरम्भ हुई थी,क्या आप जानते है ?

0
दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा कहां से आरम्भ हुई थी,क्या आप जानते है
दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा कहां से आरम्भ हुई थी,क्या आप जानते है ?

Where did the world’s first air mail service start?

18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में आरम्भ हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा एयरमेल सेवा ने पूरा किया 113 सालों का सफरनामा, प्रयागराज से हुई थी शुरुआत ,पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। प्रयागराज को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना 113 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन  फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए 6500 पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के अनुसार प्रयागराज में उस दिन डाक की उड़ान देखने के लिए लगभग एक लाख लोग इकट्ठे हुए थे जब एक विशेष विमान ने शाम को साढ़े पांच बजे यमुना नदी के किनारों से उड़ान भरी और वह नदी को पार करता हुआ 15 किलोमीटर का सफर तय कर नैनी जंक्शन के नजदीक उतरा जो प्रयागराज के बाहरी इलाके में सेंट्रल जेल के नजदीक था। आयोजन स्थल एक कृषि एवं व्यापार मेला था जो नदी के किनारे लगा था और उसका नाम ‘यूपी एक्जीबिशन’ था। इस प्रदर्शनी में दो उड़ान मशीनों का प्रदर्शन किया गया था। विमान का आयात कुछ ब्रिटिश अधिकारियों ने किया था। इसके कलपुर्जे अलग अलग थे जिन्हें आम लोगों की मौजूदगी में प्रदर्शनी स्थल पर जोड़ा गया। प्रयागराज से नैनी जंक्शन तक का हवाई सफ़र आज से 113  साल पहले मात्र  13 मिनट में पूरा हुआ था।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हालांकि यह उड़ान महज छह मील की थी, पर इस घटना को लेकर प्रयागराज में ऐतिहासिक उत्सव सा वातावरण था। ब्रिटिश एवं कालोनियल एयरोप्लेन कंपनी ने जनवरी 1911 में प्रदर्शन के लिए अपना एक विमान भारत भेजा थाए जो संयोग से तब प्रयागराज आया जब कुम्भ का मेला भी चल रहा था। वह ऐसा दौर था जब जहाज देखना तो दूर लोगों ने उसके बारे में ठीक से सुना भी बहुत कम था। ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर अपार भीड होना स्वाभाविक ही था। इस यात्रा में हेनरी ने इतिहास तो रचा ही पहली बार आसमान से दुनिया के सबसे बडे प्रयाग कुंभ का दर्शन भी किया। 


 पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के अनुसार कर्नल वाई विंधाम ने पहली बार हवाई मार्ग से कुछ मेल बैग भेजने के लिए डाक अधिकारियों से संपर्क किया जिस पर उस समय के डाक प्रमुख ने अपनी सहर्ष स्वीकृति दे दी। मेल बैग पर ‘पहली हवाई डाक’ और ‘उत्तर प्रदेश प्रदर्शनी, इलाहाबाद’ लिखा था। इस पर एक विमान का भी चित्र प्रकाशित किया गया था। इस पर पारंपरिक काली स्याही की जगह मैजेंटा स्याही का उपयोग किया गया था। आयोजक इसके वजन को लेकर बहुत चिंतित थे, जो आसानी से विमान में ले जाया जा सके। प्रत्येक पत्र के वजन को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया था और सावधानीपूर्वक की गई गणना के बाद सिर्फ 6,500 पत्रों को ले जाने की अनुमति दी गई थी। विमान को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 13 मिनट का समय लगा।

भारत में डाक सेवाओं पर तमाम लेख और एक पुस्तक ‘इंडिया पोस्ट : 150 ग्लोरियस ईयर्ज़’ लिख चुके श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया  कि इस पहली हवाई डाक सेवा का विशेष शुल्क छह आना रखा गया था और इससे होने वाली आय को आक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज हॉस्टल, इलाहाबाद को दान में दिया गया। इस सेवा के लिए पहले से पत्रों के लिए खास व्यवस्था बनाई गई थी। 18 फरवरी को दोपहर तक इसके लिए पत्रों की बुकिंग की गई। पत्रों की बुकिंग के लिए आक्सफोर्ड कैंब्रिज हॉस्टल में ऐसी भीड लगी थी कि उसकी हालत मिनी जी.पी.ओ सरीखी हो गई थी। डाक विभाग ने यहाँ तीन-चार कर्मचारी भी तैनात किए थे। चंद रोज में हॉस्टल में हवाई सेवा के लिए 3000 पत्र पहुँच गए। एक पत्र में तो 25 रूपये का डाक टिकट लगा था। पत्र भेजने वालों में प्रयागराज की कई नामी गिरामी हस्तियाँ तो थी हीं, राजा महाराजे और राजकुमार भी थे।

स्कूटी की चाभी पाकर भाउक हुई अंशिका,जौनपुर विकसित भारत चैलेंज की विजेता है

0
स्कूटी की चाभी पाकर भाउक हुई अंशिका,जौनपुर विकसित भारत चैलेंज की विजेता है
स्कूटी की चाभी पाकर भाउक हुई अंशिका,जौनपुर विकसित भारत चैलेंज की विजेता है

Jaunpur: Anshika Agrahari became the third winner of Vikas Bharat Challenge, tears welled up after getting the keys of the scooter

जौनपुर: विकसित भारत चैलेंज की तीसरी विजेता बनी अंशिका अग्रहरी,स्कूटी की चाभी पा कर आंसू छलक पड़े पुत्री पंकज अग्रहरी को अभिषेक सिंह आईएस ने बक्शा बाजार स्थित उनके आवास जाकर विकास रथ इलेक्टिक स्कूटी प्रदान किया। इस मौके पर अंशिका के घर वाले व बाजार वासी ढोल नगाड़ों से अभिषेक सिंह का भव्य स्वागत किया। अंशिका स्कूटी प्रकार खुशी के आंसू छलक पड़े उन्होंने अभिषेक सिंह को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अंशिका ने कहा कि हम अभिषेक द्वारा चलाए गए निषाद रथ बस अयोध्या जाने की लिए बुक कराया तब मुझे भारत विकास चैलेंज प्रतियोगिता के बारे में पता चला। और मैने विडियो रील बनाकर अभिषेक जी को भेज दिया।

अंशिका द्वारा बनाया गया वीडियो रील में देश की उपलब्धियों के साथ 2047 के विकसित भारत की तस्वीर बताई गई।प्रियंका के परिवार समेत मोहल्ले के छोटे बच्चे भी उत्साहित दिखें सभी ने पूछने पर बताया कि उन्होने यह विडियो देखी है और ये इससे काफ़ी प्रभावित हुए है. अभिषेक सिंह आईएस ने बताया कि विकासरथ की यही मंशा है कि समाज में देश की उपलब्धियों के प्रति और विकसित होने की क्षमता को लेकर जागरूकता पैदा की जा सके,अभिषेक सिंह ने अंशिका के उज्जवल भविष्य की मगलकामनाएं की।और कहा कि यह जागरूकता आगे भी चलता रहेगा। इससे पहले ई- बाइक अवनीश यादव, ई – स्कूटी प्रियंका गुप्ता को दिया गया था।इस अवसर पर डब्बू सिंह,वैभव सिंह, वी डी एस मोटर्स के अधिष्ठाता सर्वेश सिंह,शिवम सिंह करण सिंह, आदित्य,सभासद अंकित सिंह बिट्टू, व क्षेत्र के गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।

सड़क जाम से निजात दिलाने में जौनपुर यातायात ब्यवस्था फेल,हांफते रहे राहगीर 

0
सड़क जाम से निजात दिलाने में जौनपुर यातायात ब्यवस्था फेल,हांफते रहे राहगीर 
सड़क जाम से निजात दिलाने में जौनपुर यातायात ब्यवस्था फेल

UP POLICE EXAM JAUNPUR : जाम की समस्या से लंबे समय से जूझता जौनपुर शहर सुगम सरल यातायात ब्यवस्था को लेकर शनिवार को फेल रही एक हप्ते से यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारी को लेकर चल रही जिला प्रशाशन की बैठक और मीटिंग का कोई खास असर ट्रैफिक को लेकर देखने को नहीं मिला पचहटियाँ सिपाह से लेकर पुलिस लाइन तक जनता बेहाल रही एम्बुलेंस के ड्राइवर बेचारे सायरन बजाते रहे मरीज की हालत खराब होती नजर आई ,जिले के जिम्मेदार अधिकारियो की कार्यप्रणाली के चलते पुलिस की परीक्षा से कितने परीक्षार्थी दूर रहे exam नहीं दे सके स्कूल  कालेज की बसे सड़क जाम होने की वजह से छोटे छोटे बच्चो को लेकर सड़क पर रेंगती रही l

सड़क जाम से निजात दिलाने में जौनपुर यातायात ब्यवस्था फेल,हांफते रहे राहगीर 

वही दोपहर बाद  उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिले के नए तेज  तर्राक जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़ ने टी.डी. कॉलेज में बने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे । उन्होंने संचालित सीसीटीवी कैमरा (कंट्रोल रूम) का निरीक्षण किया सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश  दिया  कि परीक्षा को सूचिता पूर्ण नकलविहीन एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए। डीएम साहब ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शनिवार को हो रही परीक्षा के दौरान टीडी इन्टर कालेज में सजीव कुमार के स्थान पर नीतीश कुमार नाम का व्यक्ति कक्ष संख्या 18 से परीक्षा देते हुए पकडा़ गया है, जिस पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। पूरी पारदर्शिता के साथा परीक्षा सम्पन्न कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा की सूचिता को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो कडी कार्यवाही की जाएगी।

शाहगंज महोत्सव के पहले दिन,कई जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर की नए जीवन शुरुआत

0
शाहगंज महोत्सव के पहले दिन कई जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर की नए जीवन शुरुआत
शाहगंज महोत्सव के पहले दिन कई जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर की नए जीवन शुरुआत

Cultural program started after the wedding program on the first day of Shahganj Mahotsav.

SHAHGANJ MAHOTSAV 2024 जौनपुर : शाहगंज के रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव के पहले दिन शनिवार को  सामूहिक विवाह में कई जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह और विधायक रमेश सिंह ने अपना आशीर्वचन दिया। स्वास्थ्य, कृषि, श्रम, शिक्षा सहित अन्य विभागों द्वारा लगभग 44 स्टाल लगाए गए थे तथा मौजूद लोगों की उपस्थिति में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई विभागों द्वारा लगाए गए स्थान का आम जमाना उसने अवलोकन भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु नामांकन भी किया ।

शाहगंज महोत्सव के पहले दिन,कई जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर की नए जीवन शुरुआत

पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शाहगंज महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब  विकास की गाथा कह रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों, नालियों का लगातार निर्माण करके ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार विकास को गति देने के लिए जिस तरह से गम्भीर है उसी तर्ज पर शाहगंज विधानसभा का नेतृत्व कर रहा आपका बेटा, आपका भाई क्षेत्र के विकास के लिए गम्भीर है। बिना किसी भेदभाव के बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा, परिवहन समेत सरकार की योजनाओं को विधानसभा तक लाकर विकास की नई इबारत लिख रहा है। इसके अलावा शाहगंज में बाईपास की सौगात देकर यहां के व्यापरियों को बड़ी राहत देने का काम किया। विधायक रमेश सिंह ने आगंतुक अतिथियों व नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। वैवाहिक कार्यक्रम के पश्चात शाम से संस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम क्षेत्रीय और बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित भारी संख्या में आमजनमानस की उपस्थिति रही।