Home Blog Page 361

District Magistrate honored ANM by giving him a citation

0
  District Magistrate honored ANM by giving him a citation

जिलाधिकारी ने एएनएम को  प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 

जौनपुर : जिलाधिकारी अनुज  कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार देर सायं संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बिंदुवार की गई। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत  भुगतान तथा नसबंदी कार्यक्रम की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया तथा सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह माह में 5 पुरुष एवं 200 महिला नसबंदी अवश्य कराएं।  इस कार्य हेतु ग्राम की आशा को लक्ष्य निर्धारित कर दें। केराकत ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र बेहड़ा, को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त होने पर वहां तैनात सीएचओ एवं एएनएम को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र दिया, इसके साथ ही टेली कंसल्टेशन में अच्छा कार्य करने वाले  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा के अधीक्षक डॉक्टर शशिकांत पटेल तथा दो सी एचओ , सिरकोनी ब्लाक के अंतर्गत कुद्ददूपुर तथा मछली शहर ब्लॉक के अंतर्गत लासा उप केंद्र को पुरस्कृत किया।

 

जौनपुर शहरी क्षेत्र में दिनांक 26 दिसंबर 2023 से 10 जनवरी 2024  तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी जौनपुर ने निर्देश दिया कि दिनांक 01 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक सभी ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, एवं पंचायत सहायक के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाए। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान गोल्ड कार्ड अवश्य बनवाएं तथा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संबंधित ग्राम के कोटेदार से संपर्क करें। जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया कि यदि किसी को लंबे समय से बुखार आ रहा हो, वजन घट रहा हो, दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो तो वह अपने नजदीकी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर बलगम की जांच कराएं, यदि कोई धनात्मक टीवी रोगी पाया जाता है तो उसका संपूर्ण उपचार एवं देखभाल किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी तथा सहयोगी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जौनपुर की वर्षा यादव ने बिहार में लहराया परचम

0

प्राथमिक, जूनियर एवं इण्टर में शिक्षिका की परीक्षा

जौनपुर की वर्षा यादव ने बिहार में लहराया परचम

जौनपुर। एक नहीं, बल्कि 3 परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण करके रचा इतिहास ‘कौन कहता है कि आसमां में सुराग नहीं हो सकता, तबियत से एक पत्थर तो उछालो यारो’ दुष्यंत कुमार की इस पंक्ति को वर्षा यादव नामक एक होनहार बाला ने चरितार्थ कर दिया, क्योंकि एक—दो नहीं, बल्कि एक साथ 3 जगह वर्षा का चयन हो गया। नगर के मोहल्ला नखास निवासी हरिशंकर यादव की पुत्री वर्षा ने एक साथ 3 जगह अपने को चयनित कराकर परिवार व क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया। बता दें कि बिहार में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो प्राथमिक स्तर, जूनियर हाईस्कूल स्तर एवं इण्टरमीडिएट स्तर की सभी परीक्षाओं में वर्षा ने बाजी मार दिया।

इसकी जानकारी होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसको लेकर जहां परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाये, वहीं नात—रिश्तेदारों, शुभचिन्तकों आदि ने खुशी जताते हुये वर्षा सहित उनके परिजन को बधाई दिया। बता दें कि वर्षा के पिता हरिशंकर यादव स्थानीय दीवानी न्यायालय में बतौर अधिवक्ता सेवा दे रहे हैं तथा माता उमा यादव गृहणी हैं। वहीं चाचा विरेन्द्र यादव, चाची संजू यादव सहित अनुज यादव, अमन यादव के अलावा तमाम लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

दो भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिली विधायक

0

दो भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिली विधायक :

खेतासराय(जौनपुर) नगर में दो सगे भाइयों की हत्या के एक महीने बाद मछलीशहर सपा विधायक रागिनी सोनकर शुक्रवार की शाम पीड़ित परिवार के घर पहुंची। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना को सदन में रखने और हर संभव शासन से आर्थिक मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया।

मालूम हो कि 28 नवंबर की रात बभनौटी मोहल्ला निवासी फूलचंद प्रजापति के दोनों बेटे अजय प्रजापति व अंकित प्रजापति की उनकी चाउमीन की दुकान पर दुस्साहस तरीके से हत्या कर दी गई थी। घटना के पांच घंटे बाद पुलिस ने सभी छह आरोपितों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद तमाम राजनैतिक दलों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। घटना एक महीने बाद भी पीड़ित परिवार को शासन स्तर स्तर से आर्थिक मदद नहीं मिली। इसी क्रम में मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर प्रजापति महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रजापति और राजू विश्वकर्मा के साथ फूलचंद प्रजापति के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। घटना क्रम से आवगत होते हुए सरकार के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि सरकार जब शराबियों को संभाल नहीं सकती तो शराब बन्द कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के महीनों बीत जाने के बाद मदद न मिलना दुर्भाग्य की बात है। हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिजनों के न्याय दिलाने का प्रयास करूंगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लोगो ने लिया देश को विकसित बनाने का संकल्प 

0