Jaunpur News : Heartfelt tribute to lieutenant colonel
Jaunpur News : Heartfelt tribute to lieutenant colonel and accountant
खुटहन (जौनपुर ) क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल और ब्लाक मुख्यालय पर तैनात लेखाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखा गया।
सराय नसीब गांव के मूल निवासी व तीन दसकों से मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में रहने के साथ साथ सेना में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव की हृदय गति रुकने से हुई मौत से आहत क्षेत्र वासियों ने उनके पैतृक आवास पर शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित रहा। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर तैनात लेखाकार आमोद सिंह की दुर्घटना में घायल होने के पखवाड़ा भर बाद उपचार के दौरान हुई मौत से आहत कर्मचारियों ने ब्लाक सभागार में शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर रामनाथ यादव, ऋषि कृष्ण मिश्र, बिनोद यादव, बिपिन सिंह,अजय मिश्रा, अखिलेश वर्मा, प्रधान संतलाल सोनी, प्रधान रामदुलार यादव, अच्छेलाल, विजय बहादुर यादव,प्रमोद यादव,हीरालाल जितेन्द्र यादव,राहुल यादव दिनेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, विनय चौरसिया, ओमप्रकाश आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
TODAY JAUNPUR NEWS जौनपुर: जिले में तेजी से हो रहे एक्सीडेंट को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में को संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेंट पैट्रिक के पास सड़क चौड़ीकरण हेतु आकलन संबंधी प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाए। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवरब्रिज बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराया जाए, लोगों को जागरुक किया जाए, डग्गामार वाहन न चलने पाए, इसके साथ ही अवैध बसटैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए,अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि ऐसे सड़कों को चिन्हित करते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने का कार्य किया जाए।यातायात निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि करीब 23 [black spots ] ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। जिलाधिकारी ने ऐसे मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़कों पर अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में भी अनफिट वाहन संचालित ना हो।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा दायित्व है कि अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। गड्ढा मुक्ति का कार्य भी किया जा रहा है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS IN HINDI वही दूसरी तरफ 30 जून को डीएम की अध्यक्षता में आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग संबंधी मुआवजे के प्रकरण के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक भी कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान वर्ष 2013 से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी, किन्ही कारणों से किसानों तथा एनएचएआई के मध्य मुआवजे के निर्धारण को लेकर गतिरोध चल रहा था। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यायोचित मुआवजा मिल सके इस हेतु तीन गांव का अभिनिर्णय किया जा चुका है तथा अन्य सभी गांवों में अभिनिर्णय की प्रक्रिया चल रही है, दोनो पक्षों को सुनते हुए न्यायोचित निर्णय किया जाएगा जिससे आने वाले समय में शीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा सके तथा किसानों और एनएचएआई के मध्य जो गतिरोध है उसे समाप्त किया जा सके। लम्बित मुआवजे के प्रकरण के निस्तारण के लिए एनएचएआई और किसानों के मध्य कई बार बैठक कराया गया है और पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों से भी अवगत कराया गया। उन्होने कहा कि जो दर निर्धारित किया गया है अभिनिर्णय के पश्चात सम्पूर्ण धनराशि सम्बन्धित किसान के खाते में हस्तान्तरित कर दी जाएगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि इसमें किसी भी बिचैलिए का हस्तक्षेप नही होना चाहिए। उन्होने सभी किसानों का आश्वस्त कराया कि उन्हे यथोचित मुआवजा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के कार्यो को प्रत्येक अधिकारी गम्भीरता से लें यह राजमार्ग बन जाने से सभी किसानों, आम जनमानस को आवागमन में सुविधा होगी तथा उस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास भी हो सकेगा।
jaunpur News सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सेवानिवृत्त
Assistant District Election Officer Brijesh Chaturvedi retired ,jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY : जौनपुर :सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र,मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने बृजेश चतुर्वेदी को माला पहनाकर,पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि बृजेश चतुर्वेदी सदैव अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहे, वे ईमानदारी से अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी को बखूबी करते रहे।
उन्होंने बृजेश चतुर्वेदी से कहा कि अपने अनुभव को एडवाइजर के रूप में अन्य लोगो को गाइड करते रहियेगा।अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कहा कि इन्हें निर्वाचन संबंधी हर कार्यो की अच्छी जानकारी है, और कभी भी इनके द्वारा किसी कार्य को टाला नहीं गया और पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने बृजेश चतुर्वेदी को फूल मालाओ व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने अपनी गाड़ी से बृजेश चतुर्वेदी को उनके आवास तक पहुंचवाया संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर विजय प्रताप, राजीव श्रीवास्तव,शिव कुमार,महबूब अली, अशोक सिंह, जगदीश, रितेश, अली मेहंदी, रमाकांत राम सहित वीआरसी आदि उपस्थित रहे।
I have come out to bring about social change: Om Prakash Rajbhar
OMPRAKASH RAJBHAR IN JAUNPUR शाहगंज [जौनपुर] सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को सबरहद गांव में आयोजित जनचौपाल में हिस्सा लिया। कहा कि गांव की आवाज ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। आयोजित जनचौपाल में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सामाजिक परिवर्तन और शांति पूर्ण माहौल है। सपा सरकार में दंगे आम बात थी। लेकिन हमारी सरकार में दंगा या दबंगई बीते दिनों की बात है।
जब जनता सीधा संवाद करती है, तभी योजनाएं जमीन पर उतरती हैं। लोकसभा में जाति जनगणना प्रस्ताव पास होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। कहा कि जाति जनगणना के लिए अधिकारी आपके बीच में आए तो अपने जाति की गिनती अवश्य कराएं। प्रदेश सरकार की विकास योजनाएं बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जीरो पॉवर्टी योजना के तहत हर गांव में 25 लोगों को चयनित कर पूरे प्रदेश से 15 लाख परिवार को एक साल में लाभ दिलाया। इस दौरान प्यारे लाल राजभर, जगदीश राजभर, मनीषा, सीता देवी, राम लखन, राम बच्चन, विनोद, राम कुबेर, जगदीश (पूर्व प्रधान), ग्राम प्रधान मुकेश राजभर, सुजीत, अशोक आदि मौजूद रहे।
SHAHGANJ CRIME NEWS शाहगंज (जौनपुर) । अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को थाना शाहगंज पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अखिलेश उर्फ पांचू पुत्र रामसूरत यादव निवासी डोमनापुर को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना शाहगंज में वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमा संख्या 581/2024, धारा 323 आईपीसी में एनबीडब्ल्यू (गिरफ्तारी वारंट) न्यायालय SPCJM द्वितीय जौनपुर से प्राप्त हुआ था। अभियुक्त को 30 जून 2025 को पेशी हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना था, जिसके पूर्व ही पुलिस ने उसे उसके घर से दबोच लिया।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक राम विचार मय टीम शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
jaunpur News,अमरनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना
A group of devotees left for Amarnath Dham,jaunpur news
JAUNPUR TODAY NEWS खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं की एक जत्था रविवार की देर शाम रवाना हो गया। इसके पूर्व जत्था में जाने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसकी तैयारी लोग कई महीना पहले से कर रहे थे। श्रद्धालुओं का जत्था कस्बा के गोलाबाजार स्थित शिव मंदिर में मत्था टेककर जयकारा लगाते हुए ट्रेन पकड़ने के लिए शाहगंज स्टेशन के रवाना हो गए। भक्त विकास गुप्ता ने बताया कि अमरनाथ धाम जाने को लेकर हम लोग काफी उत्साहित है। इस बार जत्था में सात लोग है। जिसमें पवन माली, सुरेश विश्वकर्मा, सन्तोष प्रजापति, मुकेश प्रजापति, रतन लाल प्रजापति, किशन विश्वकर्मा शामिल है।
बताया कि यात्रा की सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों का सहयोग बढिया रहता है। प्राकृतिक नजारे तो मनमोहने वाले होते ही हैं। भोले बाबा का अशीर्वाद भी रहता है। कई बार यात्रा करते हुए हिम्मत टूटती है लेकिन न जाने कहां से इतनी ऊर्जा आ जाती है कि एक बार यात्रा पूरी होने के बाद दूसरी यात्रा का इंतजार शुरू हो जाता है। वर्ष में कई बार लगता है कि इस बार बाबा बफार्नी के दर्शन नहीं हो पाएंगे लेकिन यात्रा सिर पर आते ही अपने आप सारी व्यवस्था होती जाती है। अब तो यह यात्रा हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। इसके साथ ही साथ अमरनाथ यात्रा के साथ दूसरे स्थलों पर भी घूमने का इरादा रहता है।
JAUNPUR NEWS:देश में कानून का राज, माफिया भयभीत,OP राजभर
The present government gave respect to great men and rights to backward people: OP Rajbhar,jaunpur news
अमरेथुआ और नौली की जन चौपाल में ओपी राजभर ने किया संबोधन,अखिलेश यादव पर भी बोला तीखा हमला
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को थाना क्षेत्र के अमरेथुआ और नौली गांव में जन चौपाल के तहत जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जहां एक ओर पिछड़े और दलित समाज को उनका हक दिया है, वहीं महापुरुषों का सम्मान भी सुनिश्चित किया है।
महाराजा सुहेलदेव को दिलाई पहचान
मंत्री ओपी राजभर ने सबसे पहले अमरेथुआ गांव पहुंचकर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखा तथा देश की संपत्ति को लुटने से बचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों और इतिहासकारों ने उनके नाम को इतिहास में जगह नहीं दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 22 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह पहचान मिली। महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊँची प्रतिमा और पाँच एकड़ में पार्क का निर्माण हुआ है, उन्होंने बताया। अब सैय्यद सालार गाजी की जगह महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगाया जाएगा, उनकी वीरता का सम्मान होगा।
सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला
राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2017 से सत्ता से बाहर हैं और अब सत्ता पाने के लिए व्याकुल हैं। सत्ता के गलियारे में ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी जैसे नेता गेट पर खड़े हैं, लेकिन वहां नो एंट्री का बोर्ड लगा है। यही कारण है कि अखिलेश दिन-रात मेरा नाम जप रहे हैं।
प्रदेश में कानून का राज, अपराधी भयभीत
कानून व्यवस्था पर बोलते हुए राजभर ने कहा कि योगी सरकार के शासनकाल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा सरकार में 800 से अधिक दंगे हुए थे और 1300 लोगों की जान गई थी। आज अपराधी और माफिया कानून के डर से भाग रहे हैं। पुलिस छुटपुट घटनाओं पर भी 24 घंटे के अंदर कार्रवाई कर रही है, उन्होंने कहा।
इटावा की घटना पर प्रतिक्रिया
इटावा की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा, किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पहले दिन की घटना की हम निंदा करते हैं। दूसरे दिन आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद हुए, जो कानूनन गलत है। तीसरे दिन पुलिस पर पथराव और रास्ता जाम करना भी कानून का उल्लंघन है। अहीर रेजीमेंट का बैनर लगाकर उपद्रव करना अत्यंत निंदनीय है।
नौली में शिक्षा और महिला आरक्षण पर दिया जोर
इसके पश्चात मंत्री नौली गांव पहुंचे जहाँ उन्होंने ज्ञानचंद्र राजभर के आवास के सामने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए कहा कि राजभर समाज की बहु-बेटियों को शिक्षित कर राजनीति में लाना आवश्यक है। महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण की कवायद चल रही है, ऐसे में उन्हें भी सदन में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
राजभर ने सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पिछड़े वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का पता चलेगा और उन्हें उनके अधिकार प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
इस जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शिव दवर राजभर, डॉ. उदय भान राजभर, लखन्दर राजभर, दीपक राजभर,लाल बहादुर राजभर, सूरज राजभर,पन्नालाल, रामप्रीत राजभर, सन्तलाल राजभर, डॉ. लालमणि राजभर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम बूंदाबांदी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
JAUNPUR CRIME,सरायख्वाजा पुलिस का दावा 24 घंटे में मारपीट के आरोपी अंदर
JAUNPUR CRIME NEWS: सरायख्वाजा पुलिस का दावा 24 घंटे में मारपीट के आरोपी अंदर सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर में अपराध की रोकथाम एवं वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये 24 घण्टे के अभियान के क्रम में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने मारपीट व दुकान में आग लगाने वाले वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण-
शुक्रवार समय करीब 09 बजे रात्रि में राम राज पुत्र स्व0 छगू नि0 ग्राम तरसावाँ सरायख्वाजा जौनपुर अपनी मिठाई की दुकान बन्द करके छोटे भाई सुबास चन्द्र व बेटा सत्यम के साथ घर जा रहे थे तभी विपक्षीगण सचिन पुत्र अवधेश. प्रिंस पुत्र बिक्रम 3. साहिल पुत्र महेन्द्र निवासीगण तरसावां थाना सराय ख्वाजा जौनपुर व रबि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर भाई सुबास व पुत्र सत्यम से गाली गलौज करते हुए उनको लाठी डण्डा से मारने पीटने लगे, जिससे दोनो को काफी चोट आयी थी तथा मोटर साइकिल जिससे घर जा रहे थे, उसको तोड़ दिया गया एवं गुस्से में मिठाई की दुकान मे आग लगा दिये, जिससे दुकान के अन्दर रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया व आस पास के लोगो के आने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।
गिरफ्तारी का विवरणः-
उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह के रात्रि गस्त मे लपरी चौराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सचिन राजभर 2.प्रिंस राजभर 3.रवि यादव, कोइरीडीह चौराहे पर खड़े है मौके पर पहुँचकर समय करीब 05.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
JAUNPUR,शैलेन्द्र सिंह कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
Shailendra Singh appointed as Congress General Secretary,in jaunpur
JAUNPUR POLITICS जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रमोद के. सिंह ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार 90 कांग्रेसजनों की कार्यकारिणी बनायी गयी है जिसमें पिछले कई वर्षों से कांग्रेस की सेवा करने वाले शैलेन्द्र सिंह को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। यह जानकारी होने पर श्री सिंह के शुभचिन्तकों सहित तमाम कांग्रेसजनों ने शैलेन्द्र सिंह को बधाई दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये पार्टी हाई कमान के इस निर्णय की सराहना किया।
JAUNPUR NEWS, कर्बला की घटना पर अजादारों की आंखें हुई नम
The eyes of the mourners became moist on the mention of Karbala,jaunpur news :
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI : मौलाना मो हसन आब्दी ने कर्बला की घटना का किया ज़िक्र, अज़ादारो की आंखो से हुए अश्क जारी इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद मे मोहर्रम के तीसरे दिन अजमेरी मोहल्ला स्थित मुफ्ती अनवार हैदर एडवोकेट के इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को खिताब करते हुए आज़मगढ़ से आये मौलाना सैय्यद मोहम्मद हसन आब्दी ने कहा कि दो मोहर्रम के दिन ही इमाम हुसैन का काफिलाकरबला पहुंचा था,जिसमें बुढ़े,बच्चे,औरतें और जवान शामिल थे।
उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन का मकसद यजीद से जंग करना नहीं था बल्की इस्लाम मजहब का सही संदेश देना था, जो उनके नाना पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.अ) ने दिया था। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नए साल की शुरुआत मोहर्रम के महीने से होती है। शिया मुसलमानों और मौला हज़रत अली अलैहिस्सलाम के मानने वालो के लिए ये महीना बेहद गम भरा होता है।
जब भी मोहर्रम की बात होती है तो सबसे पहले जिक्र कर्बला का किया जाता है। आज से लगभग साढ़े चौदह सौ साल पहले तारीख-ए-इस्लाम में कर्बला की जंग हुई थी. ये जंग जुल्म के खिलाफ इंसाफ के लिए लड़ी गई थी। इस जंग में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथी शहीद हो गए थे। इसलिए कहा जाता है हर कर्बला के बाद इस्लाम जिंदा होता है।
मौलाना मो हसन आब्दी ने आगे बताया कि यजीद और यजीद के लश्कर वाले सच्चाई को खत्म करना चाहते थे और हर तरह की बुराई फैलाना चाह रहे थे, लेकिन इमाम हुसैन ने कहा कि उनके रहते उनके नाना का दीन इस्लाम और उनका पैगाम खत्म नहीं होगा। इसी उद्देश के लिए इमाम हुसैन ने करबला में अजीम कुर्बानी दी और इस्लाम को बचा लिया।
मजलिस से पहले सोजख्वानी को हैदर काज़मी व कैफी मोहम्मदाबादी ने किया। उसके बाद पेशख्वानी मुफ्ती शारिब मेहदी व हुसैन मुस्तफा वजीह ने किया। ज्ञात हो कि मोहर्रम में विशेष रूप से मजलिसें होती है लोग हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत व बलिदान को याद करते है। शोक मनाने वाले लोग मजलिसों में शामिल होते हैं, रोते हैं, और इमाम हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर धर्मगुरु मौलाना सै सफदर हुसैन ज़ैदी, मुफ्ती अनवार हैदर,सै मो मुस्तफा, नैय्यर आज़म,मौलाना सै मोहसिन, नजमुल हसन नजमी,सै मो हसन नसीम, डॉ अली जौहर आज़म, कायम आब्दी, इसरार हुसैन,अनवारूल हसन, नजमुल हसन, अलमदार,अरूश, दानिश अब्बास, हैदर हुसैन, साजन खान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।