Jaunpur News: Last date for filling admission form in TD College is 20th June
Jaunpur NEWS In hindi जसुनपुर। प्रदेश में अनुशासन एवं शिक्षण के लिए प्रसिद्ध महाविद्यालय टी डी कॉलेज जौनपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20जून 2025 निश्चित है यहां पर सभी छह संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, एवं विधि संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, विभागीय पुस्तकालय, केंद्रीय पुस्तकालय के साथ-साथ आउटडोर तथा इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई फाई से सुसज्जित है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं ।* महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने अवगत कराया कि प्रवेश हेतु ऑफलाइन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है तथा प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है जिसका विवरण और प्रवेश पत्र शीघ्र ही महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा ।
प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समस्त विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
प्रो.अजय कुमार दुबे प्रोफेसर शिक्षक शिक्षा विभाग डीन शिक्षा संकाय (VBSPU) मीडिया प्रभारी टी.डी. पी. जी.कॉलेज, जौनपुर
जौनपुर ( सरपतहा ) जौनपुर की निकिता मेरठ की मुस्कान और सोनम के खौफ के चलते पति ने पत्नी का कराया विवाह इस दौर में निकिता सिंधानिया सोनम जैसी महिलाओं का खौफ इतना बढ़ गया है कि किसी समस्या में पड़ने से पहले पति अपनी मर्जी से इस तरह की पत्नियों से अपना रिश्ता पहले ही खत्म कर लें रहा है इसी से मिलता जुलता एक मामला यूपी के जौनपुर में आया है जहपति ने पत्नी के प्रेम संबंध को पवित्र रिश्ते का रुप देकर खुद को अलग करते हुए मंदिर में पत्नी की उसके प्रेमी संग सात जन्मों की शपथ दिलवाकर विदा कर दिया।
सोमवार की शाम सराय मोहीउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर ये अनोखा नजारा देखने को मिला। पति ने भीगी आंखों से दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद देते हुए विदा कर दिया। उसके इस त्याग को देखकर अनायास ही लोगों के जुंबा पर प्यार की असली परिभाषा त्याग की याद आ गया। लगभग दो साल पहले चौकी सराय मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र की युवती के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। युवती दूसरे युवक के प्रेमजाल में रहकर अपनी एक अलग दुनिया बसाने का सपना लिए उससे बातें किया करती थी। शादी के बाद दोंगा में विदाई होने के बाद ससुराल में कुछ समय रहने के बाद मायके गई और वहीं से अपने प्रेमी संग फुर्र हो गई।
किसी तरह से पति पुनः अपने घर ले आया, पर यहां न रहने की बात कहते हुए मर जाने की धमकी पर उसे अपने साथ पति नोएडा लेकर चला गया। लेकिन वह पति के ड्यूटी पर जाने के बाद प्रेमी से फोन पर बातें किया करती थी। अंततः उसके इस प्रेम प्रपंच से तंग आकर पति ने सोमवार शाम नोएडा से पत्नी को साथ लाकर प्रेमी को मंदिर पर बुलवाया और दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद पति ने अपनी भीगी आंखों से दोनों को विदा कर दिया। लोग पत्नी के प्रति उसके प्यार और त्याग की जहां सराहना करते दिखे, वहीं विवाहिता को कोसते रहे।
शाहगंज जौनपुर। प्रयागराज से टाण्डा जा रही रोडवेज बस में यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एम्बुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागजात से मृतक की पहचान होने पर परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अम्बेडकर नगर जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र के समउर, खानपुर निवासी रक्षाराम गौतम (34) पुत्र राजाराम गौतम प्रयागराज से घर जाने के लिए बस पर सवार हुआ। शाहगंज पहुंचने पर बस के परिचालक ने गंतव्य की ओर रवाना होने से पहले यात्रियों की संख्या और टिकट मिलान के लिए पीछे पहुंचा, जहां पिछली सीट पर बैठे रक्षाराम के शरीर में कोई हरकत न होती देख चालक और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस यात्री को लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। चिकित्सक के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हीट वेव बताया गया।
मंगलवार को मोस्ट प्रांतीय संस्था के निदेशक मोस्ट राम आधार इण्टर कालेज में पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में शोषित वंचित लोगों के जीवन स्तर में सुधार तो हुआ लेकिन सामाजिक भेद भाव आज भी वैसा ही है लोग दलितो के हाथों से कुछ खाना पीना नहीं चाहते सरकार भी अनेक प्रकार से शोषण करने पर लगी हुई है उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोग जहां कहीं उच्च पदों पर बैठे हुए हैं उन सभी का यह दायित्व बनता है कि अपने समाज के पिछड़े लोगों को सही राह दिखाने का काम करें जहां उन्हें न्याय की जरूरत हो तो सभी एक जुट होकर पीड़ित की मदद करें तभी बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों में पंख लग सकेगी l
weather जौनपुर वाराणसी समेत UP के इन जिलों में बारिश होगी
It will rain today in these districts of UP including Varanasi, Jaunpur weather
weather today : जौनपुर वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जगहों पर चिलचिलाती धूप और उमस से राहत की खबर है झंझा चकोर घन गर्जन वज्रपात और भयानक बिजली की चमक गरज के साथ नीरदमाला के साथ आज से जौनपुर वाराणसी जलालपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर गाजीपुर आजमगढ़ प्रयागराज सुल्तानपुर अयोध्या अंबेडकर नगर और पूर्वांचल के आसपास सभी जिलों में सुबह 5:00 बजे से लेकर 7 बजे बीच और रात को 9:00 बजे से 12:00 बजे के बीच भयंकर वर्षा से गर्मी शांत हो जाएगी और जनजीवन प्रलयंकारी गर्मी उमस और पसीना से आनंद विभोर हो जाएगा इसके पहले 15 जून से कमजोर मानसूनी वर्षा शुरू हुई जो अब धीरे-धीरे शक्तिशाली रूप ग्रहण कर रही है 15 जून प्रारंभ हुई मानसूनी वर्षा आज भी जौनपुर समेत पूरे देश में जारी रहेगी आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा ओरिया वर्ष लगातार 7 दिनों तक चलेगी।
weather forecast कल के मौसम के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा आज भी मानसून बरसात जौनपुर पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में जारी रहेगी मुंबई महाराष्ट्र कर्नाटक केरल गोवा बिहार बंगाल पूर्वोत्तर भारत राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र मुंबई नालासोपारा में झमाझम गणगौर प्रचंड वर्षा होगी
आज भोर से ही पूर्वी और पूर्वी हवाओं के साथ मध्य घने बादल छाए रहेंगे हवाओं की गति 10 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो बाद में झंझा झकॊर में बदल जाएगी
अचानक हर जगह घनघोर वर्षा होगी विशेष कर सुबह और रात में वर्षा होने की प्रबल संभावना है और यह वर्ष कई दिनों तक चलेगी जौनपुर और आसपास के सभी जिलों और पूर्वांचल में आज तेज वर्षा होगी वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से 200 के बीच रहेगी और प्रदूषण कानों की मात्रा भी वायु में मध्यम रहेगी पराबैंगनी किरणों की तीव्रता बहुत मध्यम होगी इससे धूप में झुलसने वाली गर्मी का अनुभव कम होगा
कल भी वर्ष जारी रहेगी जो आज से तेज होगी कल विशेष कर भोर से लेकर दोपहर के आसपास जौनपुर और पूर्वांचल के सभी जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है जो बिजली की गरज चमक और वज्रपात के साथ होगी
सूर्योदय सुबह 5:05 पर और सूर्यास्त 6:55 पर होगा दिन की अवधि 13 घंटे 50 मिनट और रात की अवधि 10 घंटे 10 मिनट रहेगी आने वाले दिनों में लगातार और अच्छी वर्षा की संभावना है जो एक सप्ताह तक विद्यमान रहेगी स्थानीय प्रभाव हवाओं की दिशा और संघनन वाष्पन से कहीं कहीं बहुत भारी और मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है तो कुछ क्षेत्र में हल्की मध्यम वर्ष भी होगी वैसे अधिकांश जगहों पर तेज वर्षा होगी भी लगातार 13 दिनों से शरीर जलाने वाली और पसीने से शराब और करने वाली गर्मी उमस पसीना समाप्त हो जाएगा
ऐसे बीच महाराष्ट्र मुंबई नालासोपारा पालघर नवी मुंबई ठाणे पूरे संपूर्ण गुजरात अयोध्या से लखनऊ बरेली मुरादाबाद बिजनौर और आसपास मध्य प्रदेश बंगाल और बिहार के तथा पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में भारी से बहुत भारी मूसलाधार वर्षा होगी बाकी देश में भी तेज मध्यम वर्षा मानसून की जारी रहेगी वर्षा के साथ जल प्लावन बाढ़ और सड़क पुल बह जाने के भयानक दुर्घटनाएं भी पूरे देश में होगी l
डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी केंद्र जौनपुर
JAUNPUR CRIME NEWS: पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली
शाहगंज ]जौनपुर]थाना शाहगंज, खुटहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। खुटहन रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।मामला बीते 6 जून का है। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक मोहम्मद सऊद अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने संचालक को गोली मारी और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।घायल बदमाशों में रोबिन कुमार और राजमन कुमार शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में शिवांग सिंह, शिवम सिंह, राजन कुमार और रिंकू कुमार शामिल हैं।पांच आरोपी आजमगढ़ जिले और एक लखनऊ का निवासी है। पुलिस ने इनके पास से 4 तमंचे, 6 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, लूटा गया लैपटॉप और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन बरामद किया है।इस कार्रवाई में शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, थाना खुटहन के प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धमिया समेत टोनों थानों की पुलिस टीम शामिल थी।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की सोमवार की शाम कोटवार बाजार में कई वर्षों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई और मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है, उसके बाद भी सिद्दीकपुर के चर्चित दरोगा विपक्षी से पैसा लेकर जमीन कब्जा कराने का लगा, आरोप जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। तेजी से वायरल हो रहा है। और दरोगा विपक्षी के परिजनों के सामने ही महिला को उसके सामने नाती को गोली मारने व एनकाउंटर करने की धमकी भी दे रहे हैं।
बता दें कि सिद्धिकपुर पुलिस चौकी के चर्चित दरोगा ने कोटवार बाजार में कई सालों से जमीनी विवाद को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है ,इसके बाद भी चर्चित दरोगा पर विपक्षी पार्टी से पैसा लेकर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने मौके पर कब्जा करने से हस्तक्षेप किया तो उसके परिजनों के सामने विशाल को थाने में गोली मारने व एनकाउंटर करने की धमकी भी दे रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है ,महिला एनकाउंटर से नाती को बचाने के लिए दरोगा का पैर भी छू कर जान बक्सने की गुहार लगा रही है।
इंस्टीच्यूट के बच्चों ने ढोल नगाड़े और पटाखों के साथ किया खुशी का इजहार
जौनपुर। नीट 2025 की परीक्षा में सफल होने पर जौनपुर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में जौनपुर के दो मेधावियों का टीचर और बच्चों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। इंस्टीट्यूट के प्रबंधन, टीचर ने दोनों मेधावियों श्रेष्ठा गुप्ता और यशवीर का वाजिद पुर तिराहा स्थित इंस्टीट्यूट के हाल में माला पहनाकर कर स्मृति चिन्ह दिया। इस दौरान मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
इस मौके पर आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल बिजनेश मैनेजर अहमद अली ने कहा कि सफल इंसान कोई अलग कार्य नहीं करता वह हर कार्य को अलग ढंग से करता है। श्रेष्ठा और यशवीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों मेधावियों ने संस्थान का सम्मान बढ़ाया है। संस्थान इनके सुनहरे भविष्य की कामना करता है। इंस्टीट्यूट के ब्रांच मैनेजर हेमंत मिश्रा, फैकल्टी हिमांशु श्रीवास्तव, रविंद्र दूबे, गया प्रसाद, काउंसलर एकता जायसवाल, अंजली सिंह, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव राय साहब, मुकेश प्रजापति, अश्वनी सिंह, आदि ने NEET 2025 में सफल श्रेष्ठा और यशवीर को मिठाई खिलाकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रेष्ठा गुप्ता के पिता डॉ अमलेंद्र गुप्ता और माता ममता गुप्ता ने आकाश इंस्टीट्यूट की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बिटिया की सफलता में इंस्टीट्यूट का बहुत बड़ा योगदान है। आकाश इंस्टीट्यूट जौनपुर में अध्ययनरत यशवीर ने भी संस्थान की तारीफ की।
शाहगंज ( जौनपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत कोपा गांव निवासी अनंत चौहान पुत्र अजय प्रकाश चौहान को रविवार लखनऊ के वृंदावन मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर वह अपने गांव पहुंचे ग्रामीणों एवं परिजनों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
उनके बड़े भाई अतुल चौहान जो बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में अपनी सेवा देते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लिए यह गौरव का क्षण है। क्योंकि छोटे भाई को अपने जिले से सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग अनंत चौहान के घर पहुंच बधाई दी।
क्षेत्र के पहले बेजुबानों के हास्पिटल से पशु पालकों में हर्ष
शाहगंज (जौनपुर ) नगर के सुल्तानपुर मार्ग पर पेट्स क्लीनिक व सर्जिकल सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान रहे। कहा बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी पहचान है। रविवार को नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक व सर्जिकल सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पशु पक्षी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है। जिसके लिए उन्होंने क्लीनिक संस्थापक डा आलोक सिंह पालीवाल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के बीच पूजन पाठ के साथ ही बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया। तत्पश्चात क्लीनिक संस्थापक डा पालीवाल व अन्य लोगों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्लीनिक भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि व आगंतुकों द्वारा ओपीडी, आपरेशन थियेटर, ग्रुमिंग व स्टोर सेक्सन समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। क्लीनिक की व्यवस्था देख आगंतुकों ने संस्थापक की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि सन्तोष कुमार पाण्डेय, डा राजकुमार मिश्रा, डा अभिषेक रावत, डा महफूज अहमद, डा विकास सिंह, डा अभिषेक सिंह, बृजेश शुक्ल, पंकज सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल समेत आए हुए पशुपालकों ने इस तरह के कार्य की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का समापन संस्थापक के पिता नरसिंह पालीवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त कर किया।