Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरकंपोजिट विद्यालय आदमपुर में नव प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न

कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में नव प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न

कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में नवप्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह धूमधाम से संपन्न

बरसठी। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर के प्रांगण में बृहस्पतिवार को नवप्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत किया गया, वहीं पुरातन एवं मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने “स्कूल चलो अभियान” पर विशेष बल देते हुए अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी जयशंकर यादव एवं सोधईराम यादव ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, एसएमसी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नवोदय विद्यालय में चयनित हर्ष सिंह एवं इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अर्चना यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अभिभावक नीरज सिंह, ए आर पी शिवानंद यादव, शिवनारायण यादव, विद्यालय परिवार एवं ग्राम के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments