जौनपुर । पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के 275 डीजल/पेट्रोल पम्पों के माध्यम से डीजल एवं पेट्रोल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
29 मार्च को जनपद के पेट्रोल/डीजल पम्पों पर 1558 के.एल. डीजल एवं 1182 के.एल. पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही पेट्रोल/डीजल पम्पों पर निरंतर ऑयल डिपो से आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को अधिक मांग के कारण जनपद के 06 पेट्रोल/डीजल पम्पों पर स्टॉक समाप्त हो गया था, जहां ऑयल कंपनियों के माध्यम से आपूर्ति पुनः प्रारंभ कर दी गई है। उपभोक्ताओं को डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारी/निरीक्षक क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील हैं।
उन्होंने सभी से अपील है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल/डीजल पम्पों पर भीड़ न लगाएं तथा आवश्यकता अनुसार ही ईंधन प्राप्त करें। किसी भी दशा में डीजल/पेट्रोल का संग्रहण/भंडारण करने का प्रयास न करें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक रूप से प्रसारित सूचनाओं का ही अनुसरण करें।




