HomePoliticsनिषादराज गुहा की जयंती पर अब्बोपुर में प्रतिमा लोकार्पण,राज्यमंत्री ने सुंदरीकरण का...

निषादराज गुहा की जयंती पर अब्बोपुर में प्रतिमा लोकार्पण,राज्यमंत्री ने सुंदरीकरण का किया ऐलान

श्रृंगवेरपुर किले के कायाकल्प का दावा, अब्बोपुर में निषादराज की प्रतिमा का अनावरण

खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में रविवार को महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर दीदारगंज मार्ग स्थित निषादराज की प्रतिमा का लोकार्पण प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण एवं इसे भव्य स्वरूप देने की घोषणा की।

लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज के ऐतिहासिक किले का उनकी सरकार ने कायाकल्प किया है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस धरोहर के विकास को नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी समाजों के महापुरुषों और ऐतिहासिक स्थलों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। निषादराज के आदर्शों से समाज को प्रेरणा मिलती है। साथ ही, प्रतिमा स्थापना कराने वाले आयोजक राजू बिंद की सराहना करते हुए उन्होंने अधिकारियों की टीम भेजकर स्थल के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम के साथ निषादराज का स्मरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामसूरत बिंद, सुरेंद्र सिंधानिया और ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, सभासद सोनू बिन्द, डॉ. गजेंद्र पांडेय, शांतिभूषण मिश्र, मनीष धर्मरक्षक, मेवालाल बिन्द, मोहित बिन्द, रामआशीष बिन्द, जियालाल बिन्द, त्रिलोकीनाथ बिंद, रामनयन, राधेश्याम, नीरज सोनी, लखंदर बिन्द, चंदन, केके, दशरथ गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments