Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरप्रतिभाओं का सम्मान, शाहगंज गौरव सम्मान में दिखी सामाजिक एकता

प्रतिभाओं का सम्मान, शाहगंज गौरव सम्मान में दिखी सामाजिक एकता

प्रतिभाओं का सम्मान: शाहगंज गौरव सम्मान में दिखी सामाजिक एकता

खेतासराय (जौनपुर): मनेछा स्थित हबीब हॉस्पिटल के समीप सेंट डेविड स्कूल में गुरुवार की शाम शाहगंज गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सेंट डेविड स्कूल एवं जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं, समाजसेवियों और विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदमपुर निवासी एवं सिंगापुर के प्रसिद्ध कारोबारी अयाज़ अहमद उर्फ अज्जू भाई रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद खान, चेयरमैन वसीम अहमद, शाहगंज चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी एवं डॉ. अभिषेक रावत मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ।

इस दौरान सेंट डेविड स्कूल के कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का संदेश दिया, जिस पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि अयाज़ अहमद ने कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है, इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनता है।

वहीं विशिष्ट अतिथि शशिमोहन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज और पत्रकारिता के बीच सेतु बताया। अध्यक्षता कर रहे अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच देने की। उन्होंने शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया।

समारोह में पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल, चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ. मसूद अहमद खान, कुसुम सिंह एडवोकेट, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अबु फैसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता, रामलीला समिति अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद पाण्डेय सहित चिकित्सा, व्यापार, सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, किन्नर समाज उत्थान और पत्रकारिता से जुड़े अनेक लोगों को स्मृति चिन्ह देकर शाहगंज गौरव सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल एवं फुरकान खान ने किया, जबकि अंत में आयोजक डॉ. रईस खान और अखलाक खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments