खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के रानीमऊ स्थित शराब ठेके के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाहगंज कोतवाली के सहावै निवासी श्याम बहादुर (52)अपनी बाइक से घर से जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक में टक्कर मार दी जिससे उक्त युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल पीएचसी सोंधी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





