Homeन्यूज़शिक्षाशिक्षा चौपाल एवं वार्षिक उत्सव 2026: प्राथमिक विद्यालय रुधौली में गरिमामय आयोजन

शिक्षा चौपाल एवं वार्षिक उत्सव 2026: प्राथमिक विद्यालय रुधौली में गरिमामय आयोजन

जौनपुर जनपद के ब्लॉक सुइथाकला अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रुधौली में “शिक्षा चौपाल एवं वार्षिक उत्सव 2026” का आयोजन अत्यंत भव्य, उल्लासपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह, खुशी और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद तिवारी ने भी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

समारोह में शिक्षा एवं समाज से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सतीश कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यंत मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री पारसनाथ यादव सहित विभिन्न शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता निभाई।

ग्राम सभा रुधौली के प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव (पिंटू), एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति, वरिष्ठ नागरिकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों—विशेषकर मातृशक्ति—की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, शैक्षिक प्रस्तुतियों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं मंच कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक चेतना एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायक मंच भी सिद्ध हुआ।

अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों के सहयोग और सहभागिता को सराहा गया।

यह आयोजन विद्यालय परिवार के समर्पण, टीमवर्क और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments