Homeधर्ममहारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा

महारुद्र यज्ञ के पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा

जौनपुर। धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बाबा बान्यदैत्य देव मंदिर पर आयोजित रुद्र महायज्ञ में के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। और 108 कन्याओं ने कलश यात्रा लेकर गांव का भ्रमण किया और यज्ञ और धर्म संस्कार निर्वहन का संदेश दिया।

बता दें कि धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बाबा बान्हदैत्य मंदिर पर महा रूद्र का आयोजन मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डॉ सुर्यभान यादव ने किया । डा.सूर्यभान के नेतृत्व में 108 कन्याओं के हाथों में धर्म पताका और कलश यात्रा को लेकर गांव का भ्रमण किया। डॉ सूर्यभान यादव ने सर पर कलश रखकर धर्म संस्कार सनातन समरसता सामज्सय आपसी सद्भभाव का संदेश दिया। इस दौरान पं. वशिष्ट नारायण चतुर्वेदी ,पं . शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति रिवाज मंत्रोचार कर कलस का पूजन किया , इस मौके पर डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है ,यात्रा में शामिल होने के लिए होने से कई तीर्थ के बराबर का फल मिल जाता है। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ किया गया और बेदी पूजन तथा कथा के बाद सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने कलश यात्रा में शामिल हुए और लोगों ने अपने-अपने श्रद्धा पूर्वक यात्रा सहयोग किया। इसके बाद श्री रूद्र यज्ञ के बाद एक मार्च रविवार को भंडारा एवं प्रसाद वितरण आयोजित किया गया है ।जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होंगे । इस अवसर पर बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रो. राकेश कुमार यादव ,सपा प्रवक्ता राकेश यादव ,भीम यादव, जितेंद्र यादव अनूप मिश्रा ,ज्ञान प्रकाश पांडे, विजय यादव ,आदित्य ,गुलाब, संतोष यादव रमेश तिवारी, मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments