Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरअनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा ट्रैक्टर चालक

अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा ट्रैक्टर चालक

गोरारी बाजार के पास हादसा, कुछ देर बाधित रहा जौनपुर-शाहगंज मार्ग

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के गोरारी बाजार के समीप शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एक संभावित बड़ी जनहानि को टाल दिया और स्वयं भी बाल-बाल बच गया। हालांकि हादसे के कारण जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गोरारी बाजार के पास पहुंचा, तभी अचानक एक युवक ठेला लेकर सड़क पर आ गया। सामने आए ठेले को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर का नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क पर पलट गया और सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया, इसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments