Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरजौनपुर अयोध्या मार्ग पर पानी बहने से दुर्घटना बढी

जौनपुर अयोध्या मार्ग पर पानी बहने से दुर्घटना बढी

एडवोकेट ने मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत.पुलिस ने पानी बहाने वालों को रोकने का दिया निर्देश

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुत्तूपुर के पास एक वाहन एजेंसी द्वारा सड़क पर लगातार पानी बहाने से दुर्घटनाएं बढ़ गई थी। जिसको लेकर समाजसेवी ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सबको सड़क पर पानी न बहाने निर्देश दिया। जिससे एजेंसी में वाहनों की धुलाई बंद हो गई।

जौनपुर अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर कुत्तुपुर के पास स्थित वाहन एजेंसी के सामने महीनो से लगातार वाहनो के धुलाई का पानी बहाया जा रहा था। जिससे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। सड़के उखड़ गई और आए दिन वाहन दुर्घटना होने लगी। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसको गंभीरता से लेते हुए एडवोकेट समाजसेवी अजय कृष्ण यादव बबलू सारंग निवासी जर्रो मल्हनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य को पत्र के माध्यम से शिकायत की। इसके अलावा उन्होंने कई जिम्मेदार विभागों से और आईजीआरएस के माध्यम से जानकारी मांगी, कि किस अधिकार से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पानी बहाया जा रहा है। जिससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , आए दिन दुर्घटनाएं बढी हैं ,क्यों न सब दुर्घटना पीङितो को मुआवजा दिया जाए। इस मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया और जिला मुख्यालय पर उन्होंने इसके पानी को तत्काल रोकने का निर्देश दिया।जिसके क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने पहुंचकर एजेंसी के द्वारा वाहनों की धुलाई को तत्काल रोकने का निर्देश दिया और कहा कि सड़कों पर पानी न बहाए जाए।

इस बारे में थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि सड़क पर पानी वाले बहाने वालों को सख्त हिदायत दी है कि रोड पर कोई पानी न बहाये। अतिक्रमण न करें। अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है । उन्होंने कहा कि सड़क पर पानी बहाने अतिक्रमण करने वाले कुत्तुपुर से सिद्धीकपुर तक सभी को रोक लगाने की हिदायत दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments