Homeधर्मअकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज

अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज

अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज, मस्जिदों के बाहर मुस्तैद रहा पुलिस बल

खेतासराय (जौनपुर): पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा की नमाज क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने इबादत कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

कस्बे की बड़ी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। अलविदा जुम्मा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष रौनक देखने को मिली और नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नमाज के बाद नमाजी शांति और अनुशासन के साथ अपने-अपने घरों को लौट गए। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments