Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरमेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में...

मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

खेतासराय(जौनपुर): कस्बा के निवासी एक बुजुर्ग सिद्दीकीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को दवा लेने गए थे। जहाँ से वापिस ऑटो से घर लौटते समय कोइरीडीहा के समीप रास्ते में सड़क हादसा हो गया। जिसमें गम्भीर रूप से घायल ही गए और इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी गुलाब चन्द्र साहू ( लगभग 78 वर्ष) दवा लेने के सिद्दीकीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज गए थे। जहाँ से देर दोपहर दवा लेकर वापिस ऑटो से घर लौट रहे थे। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा समीप एक तेज़ रफ्तार इनोवा कार की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो में सवार उक्त बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments