Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरजौनपुर में स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का हुआ गठन

जौनपुर में स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का हुआ गठन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट पर आज एक महत्व पूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने बिजली विभाग द्वारा लिए जा रहे अनेक निर्णयों द्वारा हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्मार्ट मीटर में बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। बिना उचित सूचना के बिजली काट दी जा रही है। अचानक बिजली काटने से परेशान लोग जब किसी तरह से पैसे की व्यवस्था करके बिल जमा भी करते हैं तो फिर से बिजली चालू होने में बहुत अधिक समय लग रहा है।

स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल कर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इन सब परेशानियों को देखते हुए इस पूरी प्रक्रिया का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से  चंद्र मणि पांडेय को मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया,साथ ही साथ योगेश कुमार द्विवेदी को महामंत्री,राम नगीना यादव को उपाध्यक्ष,प्रवीण कुमार शुक्ल को संगठन मंत्री,विपिन कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से स्मार्ट मीटर लगाने की पूरी प्रक्रिया को बंद करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments