बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ के लिए हुआ रवाना

बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना
बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना

बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना

#Baba Amarnath Barfani’s group leaves for Amarnath Yatra from Jaunpur

जौनपुर ।दो दशक से अधिक इस वर्ष में भी जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति सुतहटी बाजार जौनपुर के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था सिटी स्टेशन से बेगमपुर एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जम्मू कश्मीर स्थित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ  जत्था का नेतृत्व तीर्थराज धर्मपाल अजय वर्मा कर रहे हैं बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादार अजय वर्मा अज्जू जी ने बताया कि जत्था में शामिल भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन उपरांत कश्मीर में माता खीर भवानी श्रीनगर में स्थित शंकराचार्य मंदिर एवं अन्य जगह का दर्शन पूजन करने के उपरांत कटरा के लिए रवाना होंगे वहां पर माता वैष्णो जी शिवखोड़ी के दर्शन करेंगे समिति के लोग जुलूस के रूप में नाचते गाते महिलाएं पुरुष बच्चे सिटी स स्टेशन के लिए रवाना हुए उनका उत्साह देखते ही बनता है l

भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे बाबा अमरनाथ बर्फानी दक्षिण कश्मीर में स्थित 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है सबसे खास बात गुफा के बाहर चारों तरफ कच्ची बर्फ रहता है जबकि गुफा के अंदर बाबा का शिवलिंग ठोस बर्फ से बनता है जहां दूर-दूर तक कोई भी जीव नहीं रहते हैं वहां पर दो जोड़ा कबूतर का होना अपने आप में आश्चर्यचकित करता है यात्रा में तीर्थराज गुप्ता धर्मपाल चौधरी शकुंतला चौधरी रुक्मणी गुप्ता इत्यादि लोग शामिल है सिटी स्टेशन पहुंचने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया उमेश श्रीवास्तव सभासद नंदलाल यादव वसंत प्रजापति संतोष मौर्य मुन्ना सिंह जय विजय सोनकर जितेंद्र कुमार पप्पू यशवंत साहू सतीश सिंह त्यागी मनोज पटेल सरस गौड़ पूर्व सभासद राम सिंह मौर्य दीपक मिश्रा दीपू महेंद्र गुप्ता सनी चौधरी रवि चौधरी विशाल गुप्ता भारत गुप्ता इत्यादि लोग शामिल थे