Homeक्राइमसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नीरज ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन शनिवार को घर पर ही थी। रात में परिवार के सभी सदस्य सो गए, इसी दौरान आरोप है कि खुटहन थाना क्षेत्र का एक युवक घर पहुंचा और उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

परिजनों ने घटना के बाद काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। आरोप है कि उक्त युवक पहले भी इस तरह के कृत्यों में शामिल रहा है और इस घटना में उसके परिजनों का भी सहयोग रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments