Homeन्यूज़शिक्षागोरारी विद्यालय की नई पहचान,पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

गोरारी विद्यालय की नई पहचान,पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय गोरारी ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचारों के बल पर क्षेत्र में एक मॉडल विद्यालय के रूप में पहचान बनाई है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे तहसील क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात बच्चों ने एकांकी, हास्य-व्यंग्य, कव्वाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम, बॉक्स और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य ने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता का प्रमुख आधार बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इन दौरान अमरजीत गौतम, देवमणि त्रिपाठी, एआरपी मनबहाल गुप्ता, रामसकल यादव, देवेंद्र सिंह, राजीव पाठक, अखिलेश यादव, डॉ। चन्द्रजीत मौर्य, चुन्नू मास्टर, सुजीत सोनकर, ओमप्रकाश समेत आदि लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments