Homeन्यूज़शिक्षापारस नाथ सिंह यादव का भव्य विदाई समारोह संपन्न।

पारस नाथ सिंह यादव का भव्य विदाई समारोह संपन्न।

राजकीय आईटीआई परिसर सिद्धिकपुर में पारस नाथ सिंह यादव का भव्य विदाई समारोह संपन्न।

सिद्दीकपुर [जौनपुर] राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर परिसर में संस्थान के वरिष्ठ कार्यदेशक श्री पारस नाथ सिंह यादव के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार पाल ने श्री यादव को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री यादव के संस्थान के प्रति समर्पण, अनुशासन और कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह में श्री पारस नाथ सिंह यादव के साथ उपस्थित उनके परिवारजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक आत्मीय बन गया। संस्थान के कार्यदेशक श्री मुन्ना लाल, श्री आफताब अहमद खान एवं श्री फरहत रजा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की सराहना की।

इस अवसर पर संस्थान के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी जैसे पुष्पेंद्र कुमार, चंद्रेश कुमार, सुनील गुप्ता, देवेश कुमार यादव, शशिकांत सिंघानी, हेमराज गौतम, आशीष सिंह, सुप्रिया राय, दिनेश राजभर, अमित सिंह, संदीप यादव, अभिनव सिंह, अनिल यादव, किरन, वैशाली, अर्चना, एकता, नागेश्वरी पटेल, रामप्रवेश, अनुराग, प्रीति मौर्य, पवन, मनोज सिंह, अमित गौतम, अजीत, अजय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने श्री यादव को माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन अनुदेशक श्री अजय कुमार यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments