Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJAUNPUR,59 लाख रुपए की लागत से बनेगा गजेंद्र पुर गांव में पीपा...

JAUNPUR,59 लाख रुपए की लागत से बनेगा गजेंद्र पुर गांव में पीपा पुल

59 लाख रुपए की लागत से बनेगा गजेंद्र पुर गांव का पीपा पुल,हजारो लोगो को मिलेगा इसका लाभ 

JAUNPUR NEWS,जौनपुर : बदलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करते हुए ग्राम गजेंद्र पुर में जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के मध्य गोमती नदी पर पीपा पुल के निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन करके कार्य का शुभारंभ कराया गया।59 लाख रुपए की लागत से उक्त पीपा पुल का निर्माण किया जा रहा।

पीपा पुल के बनने से क्षेत्रीय जनों को 10-15 किमी की दूरी कम होगी।पुल बनने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।पुल के न होने से जनपद जौनपुर और जनपद सुल्तानपुर के ग्राम गजेंद्रपुर सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को नाव के सहारे नदी को पार करना पड़ता था।पीपा पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।

JAUNPUR,59 लाख रुपए की लागत से बनेगा गजेंद्र पुर गांव में पीपा पुल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments