Homeक्राइमJAUNPUR NEWS:पत्थर चलाते,फायरिंग करते 2 भैंस पिकअप सवार लेकर हुए ...

JAUNPUR NEWS:पत्थर चलाते,फायरिंग करते 2 भैंस पिकअप सवार लेकर हुए फरार

JAUNPUR NEWS: ईट पत्थर चलाते फायरिंग करते दो भैंस लेकर पिकअप सवार फरार

  • सरायख्वाजा के कुकुङीपुर गांव में हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कूकुङीपुर गांव से पिकअप सवार चोर दो भैस लाद ले गए । जबकि तीसरा लादने के प्रयास में पशु मालिक जाग उठे और चिल्लाने पर वह ईट पत्थर चलाते व फायरिंग करते हुए भाग निकले।
घटना से लेकर परिवार दहशत में है।

जानकारी के अनुसार कुकुङीपुर गांव के निवासी रामसागर यादव देवकली माइनर के समीप बनी पाही पर सो रहे थे और वही उनके गाय भैंस अन्य मवेशी भी रहते थे। बुधवार को रात करीब 12 बजे पशुशाला मे पशुओं के बोलने की आवाज सुनकर जागे, तो देखा कुछ लोग मुंह बांधकर भैंस खूटे से छोड़ रहे थे । वह चिल्लाते व ललकारते हुए चोरो की तरफ बढे, इस दौरान भैंस चोरों ने उन पर ही पत्थर चलाना शुरू कर दिया और एक भैंस लेकर पिकअप में लाद भी लिए दूसरी पङिया भैंस पहले से लाद चुके थे। तीसरी भैस छोड़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन रामसागर के चिल्लाने पर वह ईट पत्थर चलाते हुए फायरिंग भी कर दिया।इस दौरान रामसागर को ईट पत्थर लगने से हल्की चोटें भी आई । फिर वह वापस वह चिल्लाना नहीं छोड़े । जिससे अन्य लोगों की जागने पर वह पिकअप में सवार होकर चोर करंजाकला बाजार की तरफ पिकअप लेकर भाग निकले । पीड़ित रामसागर के मुताबिक चोरों की संख्या 5 से अधिक थी और सफेद पिकअप पर लाद कर फरार हुए है। पीड़ित ने सरायख्वाजा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सरायख्वाजा क्षेत्र में पशुओं की चोरी के मामले बढ़ गए हैं। लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments