Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJAUNPUR NEWS,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म...

JAUNPUR NEWS,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का ऐतिहासिक प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS ग्राम गहलाई ‘जौनपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी के जीवन एवं उनके अद्वितीय योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का भव्य एवं भावपूर्ण प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन मदन मोहन तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, राधे मोहन तिवारी, श्याम मोहन तिवारी, नंद मोहन तिवारी एवं समस्त समस्त तिवारी परिवार, ग्राम गहलाई के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के निर्माता एवं दयाशंकर जी के पनत विशाल दुबे व कुशल दुबे भी उपस्थित रहे। फ़िल्म के निर्देशक धीरेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह इंद्रोई ने सबका विशेष आभार प्रकट किया।

JAUNPUR NEWS,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित दयाशंकर तिवारी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का ऐतिहासिक प्रदर्शन

सायं 6:00 बजे प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के वातावरण के बीच दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म में पं. दयाशंकर तिवारी जी के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय योगदान, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष, कारावास की घटनाएँ, उनके सामाजिक नेतृत्व तथा ग्राम एवं क्षेत्र के उत्थान हेतु किए गए कार्यों को तथ्यात्मक साक्ष्यों, दुर्लभ छायाचित्रों, अभिलेखीय दस्तावेजों एवं वरिष्ठजनों के साक्षात्कारों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। फ़िल्म में उनके व्यक्तित्व के मानवीय पक्ष, राष्ट्रप्रेम, त्याग और आदर्शों को विशेष रूप से उभारा गया, जिससे उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

फ़िल्म प्रदर्शन के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सजीव रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। युवाओं ने विशेष रूप से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे प्रेरणादायक बताया। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर हुए इस कार्यक्रम में दयाशंकर जी की पत्नी स्व. लालती तिवारी के पंडित जी के जीवन में प्रभाव को विशेष रूप से याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। आयोजन में उपस्थित समस्त वर्गों की सहभागिता ने इसे एक पारिवारिक एवं ऐतिहासिक समारोह का स्वरूप प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments