JAUNPUR NEWS,Ph.D. Ph.D. प्रवेश में आरक्षण अनियमितताओं एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों की शोध-निर्देशक मान्यता पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा।
- शिक्षक संघ ने राजभवन को भेजा औपचारिक अनुरोध पत्र।
जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की खुली अनदेखी तथा अशासकीय सहायता-प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों की पहले से चली आ रही शोध-निर्देशक मान्यता को यथावत बनाए रखने संबंधी मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना अब असहनीय हो गया है।इन ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत वार्ता एवं न्यायोचित समाधान हेतु संघ ने आज माननीय कुलाधिपति महोदय एवं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को औपचारिक पत्र प्रेषित कर प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र भेंट का समय प्रदान करने का अनुरोध किया है।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि “Ph.D. प्रवेश में महिलाओं, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य आरक्षित श्रेणियों को नियम-सम्मत लाभ नहीं दिया जा रहा है।
Buy earpods now! Quick new offers..
अभी इयरपॉड्स खरीदें! नए आकर्षक ऑफर
साथ ही रोस्टर प्रणाली का दुरुपयोग कर दोहरी नीति अपनाई जा रही है। दूसरी ओर, हम स्ववित्तपोषित शिक्षक वर्षों से शोध-निर्देशन कर रहे हैं, फिर भी हमारी सूची जारी नहीं की जा रही। हमने राजभवन से अपील की है कि हमें वार्ता का अवसर देकर इन मुद्दों का स्थायी समाधान कराया जाए।”प्रतिनिधि मंडल में डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. सी. बी. पाठक, डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. नागेंद्र नाथ एवं डॉ. सुशील कुमार मिश्र शामिल हैं। संघ को पूर्ण विश्वास है कि महामहिम शीघ्र हस्तक्षेप करेंगी।





