खेतासराय(जौनपुर): मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब खेतासराय पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना और निशानदेही पर एक अभियुक्त को दबोच लिया। जिसके विरुद्ध कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के सत्यापन अभियान के क्रम में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे मुखबीर के जरिये सूचना पर प्राप्त हुई क्षेत्र के भुड़कुड़हां मोड़ से आगे एक अभियुक्त खड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने मुखबीर के निशादेही पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अपना नाम सचिन कुमार पुत्र मुन्नर राम निवासी मानीकलां बताया, तलाशी के दौरान उसके पास से एक नजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया।





