Home Blog Page 11

औद्यानिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर

0
औद्यानिक खेती
JAUNPUR NEW

जौनपुर : जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के किसानों को राजधानी लखनऊ के राजभवन (जनभवन) में आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में अपनी उपज प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। यह प्रदर्शनी आगामी 6 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस राजकीय प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न ब्लॉक से किसान अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के उत्कृष्ट नमूनों का प्रदर्शन किया जाएगा। शहद एवं मशरूम, विभिन्न प्रकार के पुष्प और सजावटी पौधे ताजे फल एवं हरी सब्जियां पॉली हाउस में पैदा किए गए बेमौसमी पुष्प और सब्जियां जौनपुर की विशिष्ट बागवानी फसलें संरक्षित पदार्थ, रंगोली कलात्मक पुष्प सज्जा वर्टिकल गार्डेन एवं फोटोग्राफी आदि वर्गो की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।इस वर्ष विभिन्न वर्गो में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विजेता को रू0 5100 की नगद धनराशि एवं वैजन्ती कप प्रदान की जायेगी प्रदर्शनी का शुभारम्म मुख्यमंत्री द्वारा 06 फरवरी को जन भवन प्रांगण लखनऊ में प्रस्तावित है।आवेदन की प्रक्रियारू इच्छुक किसान अपनी फसल के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसानों को विभाग के निर्धारित पोर्टल

(ीजजचेरूध्ध्नचसिवूमतेवूसावण्बवउ) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए मात्र 10 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे जमा कर किसान अपना प्रतिभागी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रदर्शनी में भाग लेने के इच्छुक किसानों को अपनी प्रविष्टियों के साथ 5 फरवरी की सुबह 11 बजे तक निर्धारित स्थल राजभवन (जनभवन) लखनऊ पर पहुँचना होगा। वहां निर्णायक मंडल द्वारा प्रदर्शनी की जांच की जाएगी और परिणाम घोषित होने के बाद सफल किसानों को सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई जनपद के जिला उद्यान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

2 बसों को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए किया गया रवाना   

0
2 बसों को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए किया गया रवाना   
2 बसों को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए किया गया रवाना   

एक्सपोजर विजिट के लिए 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए  किया गया रवाना   

जौनपुर :पीएम श्री योजना के अंतर्गत बच्चों को व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आज 2 फरवरी को जनपद जौनपुर के पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल द्वारा एक्सपोजर विजिट हेतु लगी दो बसों को हरी झंडी दिखाकर बनास डेयरी (अमूल) फूलपुर, वाराणसी के लिए रवाना किया गया।

इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्किल डेवलपमेंट,वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, उद्यमिता की समझ तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। भ्रमण के दौरान बच्चों ने यह भी जानकारी प्राप्त की कि भविष्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था में किस प्रकार योगदान दिया जा सकता है।

शैक्षिक भ्रमण में जनपद के 38 पीएम श्री विद्यालयों के 100 चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के साथ संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया।

एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने अमूल डेयरी प्लांट में दूध, दही, पनीर मक्खन, घी, छाछ एवं विभिन्न दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। अमूल कंपनी के गाइड द्वारा बच्चों को प्रत्येक इकाई की कार्यप्रणाली, तकनीकी जानकारी एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने विशेष रूप से यह जाना कि आइसक्रीम, घी और दूध के विभिन्न उत्पाद किस प्रकार आधुनिक तकनीक से तैयार किए जाते हैं।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली। सभी विद्यार्थियों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार बताते हुए भविष्य में ऐसे शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल कुमार, डीसी एमडीएम अरुण कुमार मौर्य, एसआरजी टीम सदस्य अजय कुमार मौर्य सहित जनपद के संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

संतों की गौरवमयी श्रृंखला में संत शिरोमणि रविदास का योगदान महत्वपूर्ण,DM

0
संतों की गौरवमयी श्रृंखला में संत शिरोमणि रविदास का योगदान महत्वपूर्ण,DM
संतों की गौरवमयी श्रृंखला में संत शिरोमणि रविदास का योगदान महत्वपूर्ण,DM

जौनपुर ” संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर जनपद जौनपुर में एक गरिमामय एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में समाज को दिशा देने वाले संतों की गौरवमयी श्रृंखला में संत शिरोमणि रविदास जी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने जीवन, साधना और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, पवित्रता और एकता का संदेश दिया, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।


उन्होंने संत रविदास जी के विचार जा का मन सच्चा, कटौती में भी उसको गंगा दिखाई देती है” — का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कथन मन की पवित्रता और आंतरिक शुद्धता का प्रतीक है तथा यही जीवन दर्शन भारतीय सनातन परंपरा को उत्कृष्टता की ओर ले जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि संत गोरखनाथ जी महाराज, संत रविदास जी महाराज, संत कबीरदास जी, गोस्वामी तुलसीदास जी एवं सूरदास जी जैसे महान संतों ने भारतीय समाज को जाति, भेदभाव और आडंबर से ऊपर उठकर एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया और समाज को एक नई दिशा प्रदान की।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसी भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को एकजुट कर विकास की राह पर आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के कर्म से ही राष्ट्र का निर्माण होता है और संतों की विचारधारा हमें कर्म पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

JAUNPUR,अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

0

खेलकूद में प्रतिभाओं की कमी नहीं तरासने की जरूरत : विवेक यादव

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज ज़ासोपुर परिसर में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोंडा की शिवानी पहलवान ने गाजीपुर के गुड़िया पहलवान को पटककर आसमान दिखा दिया। जिसमें सौ से अधिक पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन जनता जनार्दन इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। जिसमें देश के नामी गिरामी महिला एवं पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाघाटन सपा के युवा नेता विवेक यादव ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। जिसमें उद्घाघाटन कुश्ती जम्मू कश्मीर के मोहम्मद काजी एवं दिल्ली के लालता पहलवान के बीच हुई ।दोनों कुश्ती रोमांचक रही और निर्धारित सीमा के अंदर ही बराबरी पर छुटी। दूसरी कुश्ती उत्तराखंड के फकीर बाबा एवं हस्तिनापुर कुरुक्षेत्र के मुन्ना टाइगर से हुई ।जिसमें फकीर बाबा ने मुन्ना टाइगर को चित किया ।ओमकार पहलवान हरियाणा ने मोंटी पहलवान दिल्ली को आसमान दिखाई। शिवानी पहलवान गोंडा ने गुड़िया पहलवान गाजीपुर को पटकनी दी। जिस पर वह जमकर वाहवाही बटोरी ।इसके अलावा सनी पहलवान दिल्ली ने रोहित पहलवान को चित किया। हरिओम पहलवान ने अरविंद पहलवान को पटखनी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक यादव ने कहा कि खेलकूद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इन्हें तराशने की जरूरत है और लोगों को नशा छोड़कर स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए , देश-विदेश में नाम रोशन करने के लिए हमेशा खेलकूद या अन्य प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए । विशिष्ट अतिथि संजय सिंह ने पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सपा नेता लालचंद यादव लाले ,पूर्व विधायक अरशद खान, प्रबंधक लालसाहब यादव, रामसूरत मौर्य तेजूजी, जयप्रकाश यादव जेपी, साहबलाल यादव, राजेंद्र यादव, गौरव तिवारी, मुन्ना तिवारी, दूधनाथ यादव मौजूद रहे, निर्णायक उमाशंकर पहलवान, संचालन एलान्सर लल्ला पहलवान बनारस रहे। निर्णायक जौनपुर केसरी उमाशंकर पहलवान रहे

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के लिए मतदाता बनने का आखिरी मौका 

0
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के लिए मतदाता बनने का आखिरी मौका 
JAUNPUR NEW

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों का नाम जुड़वाने हेतु 31 जनवरी को आयोजित होगा विशेष अभियान

JAUNPUR NEWS : जौनपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद में अवस्थित 09 विधान समा क्षेत्रों (364-बदलापुर 365 शाहगंज 366-जौनपुर,367-मल्हनी, 368-मुंगराबादशाहपुर 369-मछलीशहर 370-मडियाहूं 371-जफराबाद एवं 372 केराकत) के समस्त मतदेय स्थलों पर ग्रामसभा शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र के पार्षद ग्राम प्रधान वार्ड सदस्य  बूथ लेविल एजेण्ट स्थानीय प्रतिनिधियों नागरिकों की उपस्थिति में बी०एल०ओ० द्वारा 31 जनवरी को पूर्वान्ह 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक मृतक, शिफटेड,डुप्लीकेट एवं आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जायेगा। 

यदि किन्हीं कारणों से मृतक शिफटेड डुप्लीकेट में चिन्हित मतदाताओं में से यदि कोई मतदाता उपस्थित पाया जाता है एवं जिन मतदाताओं का नाम आलेख्य नामावली में सम्मिलित नहीं है, तो ऐसे मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ प्राप्त करेंगें। बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6.7 व 8 एवं घोषणा-पत्र उपलब्ध रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 फरवरी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में विशेष अभियान की तिथि 31 जनवरी (शनिवार) निर्धारित की गई है। 

विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओ अपने सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करेंगे। बीएलओ के कार्य के पर्यवेक्षण हेतु सुपरवाइजर की तैनाती की गयी है जो विशेष अभियान की तिथियों में मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्राप्त फार्मों की प्रगति की सूचना उप जिलाधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उसी दिन उपलब्ध करायेंगे। उक्त तिथियों में बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु उप जिलाधिकारी तहसीलदार खण्ड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों के अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा भी मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।

ऐसे पात्र व्यक्तियों (पुरुष महिला) जिनके नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है और 01 जनवरी को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके रहे हैं, उनके नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु फार्म 6 घोषणा पत्र के साथ, विद्यमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम को हटाने हेतु फार्म-7. विद्यमान मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि में संशोधन करने या मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने अथवा निवास स्थान परिवर्तन हो जाने के सम्बन्ध में फार्म 8 घोषणा पत्र के साथ मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ के पास आफलाइन जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में अधिक से अधिक युवा मतदाता का अपना नाम सम्मिलित कराने हेतु ECINET mobile app  या  https://voters.eci.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उक्त के अतिरिक्त समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि विशेष अभियान की तिथियों में जनपद में स्थित समस्त पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) पर नये मतदेय स्थलों के अनुसार नव नियुक्त बूथ लेवल एजेंट को विशेष अभियान की उक्त तिथियों में सम्बन्धित मतदेय स्थलों उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि मतदाता सूची में दृष्टिगोचर हुई त्रुटियों आदि को चिन्हित करने में सहयोग प्रदान कर सके तथा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्पूर्ण विधान सभा एवं प्रत्येक बूथों पर भ्रमण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान के अन्तर्गत युवाओं एवं अर्ह नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त करें।

परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,DM

0
परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,DM
परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं,DM

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि इस संबंध में सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए।
           

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, इसके लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। बैठक में एआरटीओ द्वारा जिलाधिकारी को आश्वस्त कराया गया कि व्यवस्था को शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा।


जिलाधिकारी ने कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित हो सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि स्कूल की बसे फिटनेस के आधार पर ही क्रियाशील रहे और बच्चों को बसों से उतारने के दौरान बस सड़क के किनारे खड़ी कर के ही उतारे, क्योंकि बच्चों का जीवन अनमोल है।

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में बच्चों को ले आने और ले जाने में प्रयुक्त बसों के फिटनेस किसी भी दशा में फेल न हो और बच्चों को सड़क पर न उतारे और न चढायें। स्कूल प्रबन्धन यह अवश्य सुनिश्चित करें कि स्कूली बस विद्यालय के कम्पाउण्ड में ही खड़ा करके ही बच्चों को उतारे और चढाये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लालच एवं विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सहायक होते हैं

0
लालच एवं विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सहायक होते हैं
JAUNPUR NEW

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नगर के गल्ला मण्डी चौराहे पर व्यापारियों को जागरूकता हेतु साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेमिनार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ जहां जौनपुर पुलिस के साइबर एक्सपर्ट असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह और साइबर एक्सपर्ट संग्राम यादव ने व्यापारियों को धोखाधड़ी से बचाव के अनेक उपाय बताया।


इसी क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नगर कमेटी द्वारा किये गये इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को जागरूक करके ठगी से बचाया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं कार्यक्रम संयोजक संजय केड़िया ने संयुक्त रूप से बताया कि इधर के दिनों में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए लोगों को जागरूक करके ही ठगी से बचाया जा सकता है।


साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में अक्सर लोग फोन पर कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं। फोन से हमें जानकारी मिलती है लेकिन यही माध्यम ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है, इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ठगी कैसे होती है और अपराधी किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने व्हाट्सएप और जीमेल पर टू-स्टेप वेरीफिकेशन जरूर चालू रखें। इसी क्रम में आरक्षी संग्राम यादव ने बताया कि किसी को भी पैसा भेजने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें। हर मैसेज को ध्यान से पढ़ें। प्रत्येक व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें तभी साइबर ठगी से बचाव सम्भव है।
नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि डर, लालच और विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सबसे बड़े सहायक होते हैं। फोन से बात करने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली हो, किसी से भयभीत और डरने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों ने बड़े ही गम्भीरता से साइबर एक्सपर्ट की बातों को समझा और इस सेमिनार की प्रशंसा किया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छब्बू लाल सोनकर, नरेंद्र जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरी, संतोष अग्रहरि, ओम प्रकाश जायसवाल, मुन्ना लाल अग्रहरि, अरविन्द बैंकर, अनिल वर्मा, मनोज साहू, विमल भोजवाल, संतोष साहू, विनोद अग्रहरि, रामकुमार साहू, अमर जौहरी, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, संतोष फार्मेसी, शिवम बरनवाल, रोशी सोनकर, चेतन टंडन, रविंद्र अग्रहरि, लोकेश कुमार, हफीज शाह, डीके अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, नीरज शाह, प्रमोद बैंकर, चंदन सेठ, गौरव जायसवाल, विजय गुप्ता, शुभम अग्रहरी, मुन्ना गुप्ता, राज साहू, निश्चय जायसवाल, कमल नयन साहू, सुमित अग्रहरि, नसीम अख्तर, प्रशांत गुप्ता, योगेश साहू, सुधीर अग्रहरि, विकास जायसवाल, आयुष सिंह, अनूप जायसवाल, सोनू सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हफिज शाह ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय केडिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

UGC के खिलाफ जौनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन में 

0
UGC के खिलाफ जौनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन में 
UGC के खिलाफ जौनपुर में जबरदस्त प्रदर्शन में 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सवर्ण आर्मी के बैनर तले तमाम सामाजिक संगठन, छात्र नेता व राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध प्रसन्न करते हुए हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग जुलूस निकाले और कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन शौपे।

उक्त विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी व अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल उ.प्र. के प्रदेश संगठन मंत्री, समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि अगर किसी दूसरे समाज, जाति, धर्म के खिलाफ किसी भी तरह अन्याय व गलत कार्य होता है तो तमाम विपक्षी पार्टियों एवं हमारी आम आदमी पार्टी सभी बड़े नेता एवं कार्यकर्ता व हम सभी लोग मिलकर गलत व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं व जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन भी करते हैं, लेकिन बात जब सवर्ण समाज की आती है, तो सभी राजनैतिक पार्टी एवं सभी बड़े नेता लोग शांत हो जाते हैं, यह बहुत ही शर्म की बात व बहुत ही चिंता का विषय है लेकिन फिर भी मैं यह आशा करता हूं कि जल्द ही हमारी आम आदमी पार्टी इस विषय पर अपनी सही प्रतिक्रिया देगी और यूजीसी जैसे काले कानून का विरोध हम सभी मिलकर इस काले कानून UGC का विरोध करेंगे, और किसी भी छात्रों का भविष्य अंधकार में नहीं जाने देंगे UGC के काले कानून के अंतर्गत मैं अपने जिले के किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ व अन्याय नहीं होने दूंगा मैं यह शपथ लेता हूं।

उक्त विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल हुए सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीन त्रिपाठी, करणी सेना जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह,छात्र नेता विराज ठाकुर चंदेल, छात्र नेता विशाल सिंह, सूरज मिश्रा, पवन पंडित,  नीलेश मिश्रा भूपती, रतन सिंह टाटा,समाजसेवी जज सिंह अन्ना, साकेत सिंह, प्रभात सिंह, नितेश तिवारी,आकाश मिश्रा,अमन श्रीवास्तव, गौरव सिंह, हर्ष सिंह, प्रिंस तिवारी इत्यादि भारी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

JAUNPUR ,77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में हुआ झंडा ध्वजारोहण  

0
JAUNPUR ,77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में हुआ झंडा ध्वजारोहण  
JAUNPUR ,77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में हुआ झंडा ध्वजारोहण  

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के 77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में झंडा ध्वजारोहण

JAUNPUR NEWS जौनपुर: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ जौनपुर बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर पार्क में बड़े ही धूम-धाम से ध्वजारोहण के साथ किया गया गया राष्ट्रगान भारत माता की जय वंदे मातरम् का जयकारों के साथ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संगठन के जिला अध्यक्ष इंद्रेश यादव ने कहा कि भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू करने के साथ ही भारत का लोकतांत्रिक गणराज्य बना इस ऐतिहासिक दिन को भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वैसे ही एक स्वतंत्र राष्ट्र की गरिमा उसके द्वारा स्वीकृत संविधान से प्रकट होती है। जब हमारा अपना संविधान प्रभाव में आया।इसी ऐतिहासिक दिन को याद रखने के लिए संविधान लागू करने की तारीख 26 जनवरी तय की गई।


ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ कार्यक्रम जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संगठन मंत्री संतोष यादव, विधिक सलाहकार मोइन अहमद, जिला मंत्री मनोज कुमार, ग्राम प्रधान राजकुमार सोनकर, डॉ अभिजीत डा- ललितेश डा- संजीव मेडिकल कॉलेज, सामाजिक कार्यकर्ता साहब लाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सोहन यादव, जिला सचिव मेंहदी लाल आदि सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेसहूपुर शकर मंडी में रंगारंग फागण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

0
न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेसहूपुर शकर मंडी में रंगारंग फागण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  
न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेसहूपुर शकर मंडी में रंगारंग फागण कार्यक्रम का हुआ आयोजन  

जौनपुर :देश के 77 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर न्यू वंडर किड्स जूनियर हाई स्कूल बेशहूपुर शकरमंडी में एक ‌‌रंगारंग फागण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल राम जी मौर्य निदेशक प्रबंधक अरविंद मौर्य विशिष्ट अतिथिगण कामता मौर्य सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक प्रधानाचार्य श्रीमती रचना मौर्य श्रीमती ‌ दीपमाला एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

बैठक में अपना संबोधन देते हुए डॉ दिलीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर ने कहा कि जब यूरोप और अमेरिका अंधकार युग में जी रहा था तब भारत सोने की चिड़िया था और यहां तक्षशिला नालंदा विक्रमशिला उज्जैन जैसे विराट विश्वविद्यालय ज्ञान विज्ञान कला कौशल की खान थे दुनिया की एक तिहाई अर्थव्यवस्था का केंद्र भारत था और आज के अमेरिका से भी अधिक उसकी अर्थव्यवस्था थी भारत इतना शक्तिशाली और धनवान होने पर भी मुट्ठी भर विदेशी आक्रमण कार्यों के द्वारा बार-बार गुलाम बनाया गया लूट गया और अपमानित हुआ इसके मूल कारणों की खोज किया जाना आवश्यक है क्योंकि जब भी भारत के लोगों ने एक होकर युद्ध किया चाहे वह तराइन का प्रथम युद्ध हो सम्राट भोज बप्पा रावल का हो या आनंदपाल का युद्ध रहा हो या भी सोलंकी द्वारा महमूद गजनवी की पराजय रही हो तब तब भारत ने शानदार विजय अर्जित किया। शून्य से लेकर दशमलव अंक गणित बीजगणित रेखा गणित की खोज सब कुछ भारत द्वारा हुई है‌ दुनिया का सर्वोत्तम साहित्य आज भी संस्कृत हिंदी तमिल बंगाली मराठी गुजराती आसामी और अन्य भाषाओं में विद्यमान है कणाद ‌ आर्यभट्ट वराह मिहिर भास्कराचार्य जैसे विद्वान और सांख्य योग दर्शन वैशेषिक न्याय भारत की ही देन है यह विश्व के सभी धर्म क्षेत्र का केंद्र है और सनातन धर्म की जननी है भारत फिर से विश्व गुरु बने रामराज्य हो और विश्व की महान शक्ति बने इसके लिए अपने देश की भाषा संस्कृति सभ्यता और आचार विचार अपनाना होगा

अध्यक्षता करते हुए राम जी मौर्य ने आए हुए आगंतुक लोगों को धन्यवाद दिया प्रबंधक अरविंद मौर्य ने विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया और बताया कि कैसे एक छोटे से विद्यालय से आगे जूनियर हाई स्कूल हो गया है इसके अलावा शिक्षक परिवार ने भी अपने विचार व्यक्त किया और कहा देश रहेगा तो सब रहेंगे जब देश ही नहीं रहेगा तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा ‌ उन्होंने अनुशासन नैतिकता और एकता अखंडता पर बच्चों को संबोधित किया

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर रंगारंग कार्यक्रम नृत्य संगीत और देशभक्ति से भरे गीत नाटक और प्रहसन ‌ प्रस्तुत किए गए जिसके उपस्थित दर्शकों ने जमकर प्रशंसा किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह सहित सभी विशिष्ट अतिथिगण ‌ लाल बहादुर मोर कामता प्रसाद मौर्य कृष्ण कुमार मिश्रा केशव कुमारमौर्य को विद्यालय परिवार की तरफ से शाल और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया ‌‌ बहुत सुंदर संचालन अंजलि मौर्य और अब्दुल खान के द्वारा किया गया इसी क्रम में न्यायपालिका जनपद न्यायालय जौनपुर और अधिवक्ता संघ जौनपुर में भी डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह द्वारा शानदार उद्बोधन दिया गया।